City news jaynagar

City news jaynagar लोकेशन - जयनगर
जिला - मधुबनी
बिहार (भारत) 847226 भेलवा टोला जयनगर जिला मधुबनी (बिहार) 847226

05/08/2025

अफसोस @
जयनगर में ट्रक चालक का दादागिरी।
मुख्य सड़क पर बेतरतीब लगाया ट्रक वाहन चालकों /राहगीरों एवं एम्बुलेंस को हुई कठिनाई।
भिडियो में देखा जा सकता है।
प्रशासन बेखबर।
दृश्य जयनगर प्रखंड कार्यालय के डाकघर के पास जहां अधिकारीयों के अलावे अग्निशमन विभाग व एम्बुलेंस जैसे वाहनों का आना-जाना होता है।

05/08/2025

सीपीआई का 10 वां शहर सम्मेलन ।

जयनगर :
जयनगर के युनियन टोला के महेंद्र चौक स्थित कामरेड अमीरुददीन व कामरेड शहाबुद्दीन अंसारी सभा कक्ष में
मंगलवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 10 वां शहर सम्मेलन आयोजित की गई। तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली काॅ मो. जहांगीर, काॅ शिवजी पासवान व काॅ सूरज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत काॅ हाजी मो. मुस्लिम के द्वारा झंडोत्तोलन से किया गया।
जिलाध्यक्ष काॅ मिथिलेश झा ने बताया कि केंद्र की सरकार संविधान में बदलाव करने जा रही है। गरीब दिनोंदिन गरीब हो रहे हैं और अमीर व उद्योगपति अरबपति हो रहे।जनता के हित में सरकार की मंशा साफ नहीं है। बिहार में इसी साल चुनाव है और चुनाव आयोग के द्वारा मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत कर मतदाताओं को परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में देश की जनता भयानक महंगाई की मार झेल रही है। देश की जनता को समय रहते जागरुक होने की जरूरत है। भारत सरकार द्वारा देश की संपत्ति को निजी हाथों में सौंप रहे हैं। देश के अंदर बेतहाशा महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है। रोजगार का आभाव बिहार से लोग अन्य राज्यों के लिए पलायन कर रहे हैं।
मौके पर जिलाध्यक्ष मिथिलेश झा, महिला समाज महासचिव राजश्री किरण, राम अशीष राम, शहर मंत्री श्रवन साह, रमेश सिंह, अब्दुल कैयुम, लक्ष्मण साह, मो. नजाम, जियाउद्दीन अंसारी, दिलीप भगत, मो. सगीर समेत अन्य मौजूद थें।
इसी क्रम में रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए
संगठन का चुनाव करते हुए शहर मंत्री पद पर श्रवण साह को मनोनीत किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को माला व चादर भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पहलगाम आतंकी हमला, प्लेन क्रैश, भूतपूर्व मुख्यमंत्री के अलावे कामरेड के निधन पर पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा मृतक के आत्मा की शांति के लिए मौन धारण किया गया।

जयनगर :केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों को दिए जा रहे योजनाओं का लाभ लाभुक तक पहुंचाने के लिए सरकार तत्पर है।...
05/08/2025

जयनगर :
केन्द्र व राज्य सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों को दिए जा रहे योजनाओं का लाभ लाभुक तक पहुंचाने के लिए सरकार तत्पर है। मंगलवार को बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष सह तख्त श्री हरविंद जी पटना साहिब गुरुद्वारा के उप प्रधान सरदार लखवीर सिंह लखर
ने प्रथम चरण के भ्रमण के क्रम में जयनगर मेन रोड स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा पहुंचे। जहां उन्होंने अल्पसंख्यक सिख समुदाय के लोगों से भेंट किया और उनकी समस्याओं से अवगत हुए। इसी क्रम में जयनगर नगर पंचायत क्षेत्र में नगर वासियों के बीच आपसी समन्वय को देखते हुए अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ने नपं के मुख्य पार्षद कैलाश पासवान को चादर व पुष्प भेंट कर सम्मानित किया।
इस दौरान वार्ड पार्षद हनुमान मोर, सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी उत्तरी बिहार अध्यक्ष सूरज सिंह नलवा, सरदार जसवाल सिंह, तेजेन्द्र सिंह, मंगलजीत सिंह, सरदार राजू सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, सरदार सेठी सिंह समेत अन्य मौजूद थें।

03/08/2025

जयनगर :
किसानों पर मौसम की मार और सिंचाई के लिए पानी की कमी को देखते हुए जल संसाधन विभाग के कमला नहर प्रमंडल विभाग के तत्वावधान में शनिवार को कार्यालय प्रागंण में सिंचाई हेतु किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अधीक्षण अभियंता इंजीनियर नवीन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में किसानों से सिंचाई संबंधित समस्याओं पर चर्चा, सुझाव और शिकायत एवं जल के समुचित उपयोग बिन्दुओं पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में कार्यपालक अभियंता इंजीनियर अमोद कुमार, सहायक अभियंता विकास कुमार, पंकज कुमार, बाल्मीकि प्रसाद, जेई सतीश कुमार, शहजाद आलम, महेश्वर चौधरी, मनोरंजन कुमार के अलावे किसान शशि भूषण प्रसाद, कुमार राणा प्रताप सिंह, मुनीन्द्र पासवान, प्रदीप कुमार यादव , इसराईल मंसूरी, चंदन चौधरी, अब्दुल कुदूश, लक्ष्मी दास, विनय कुमार सिंह, चंदेश्वर यादव के अलावे हरलाखी, जयनगर, कोरहिया, जिरौल एवं खिरहर क्षेत्र के दर्जनों की संख्या में किसान उपस्थित थे। अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों से आए किसानों से खेती में पानी से संबंधित बिन्दुओं पर जानकारी मांगा एवं किसानों ने नहर से खेत तक पानी नहीं पहुंचने को लेकर सुझाव दिया गया
अधीक्षण अभियंता ने अपने संबोधन में कहा है वर्तमान समय में नदी में पानी की कमी एक बड़ी समस्या बनी हुई है। बावजूद कमला नदी के अंतर्गत सभी शाखा नहरों में कमोबेश पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। कमला नदी पर बाराज निर्माण पूरा होने के बाद खेतों में प्रयाप्त मात्रा में पानी की सप्लाई होगी।
वहीं मुनहरा बाराज प्रमंडल कार्यालय प्रागंण में कार्यपालक अभियंता विजय कुमार की अध्यक्षता में किसान संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लदनियां व खुटौना प्रखंड के दर्जनों की संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यपालक अभियंता ने बताया विगत वर्ष की भांति इस वर्ष त्रिशूला व बलान पूर्णतः सूखा हुआ है। रोपनी के लिए किसानों को पानी की अति आवश्यकता है। किसान संवाद कार्यक्रम के तहत किसानों की समस्या और समाधान पर चर्चा किया जाएगा।

03/08/2025

जयनगर के कमला नदी के जल स्तर में वृद्धि देखी जा रही है।

03/08/2025

केंद्रीय विद्यालय की स्थापना खजौली विधानसभा क्षेत्र में होना चाहिए।
खजौली विधानसभा क्षेत्र को सांसद स्तर पर उपेक्षित किया जा रहा है। सारा विकास झंझारपुर के आसपास ही क्यों।
क्या कहते हैं युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अनुरंजन सिंह।

Address

भेलवा टोला जयनगर जिला मधुबनी बिहार
Madhubani
847226

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when City news jaynagar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share