15/10/2026
#उन्नाव में पुलिस की सराहनीय पहल, महिला को लौटाया लाखों का सामान..
#बीघापुर में ऑटो में छूटा था जेवर और नकदी से भरा बैग, CCTV से पुलिस ने खोज निकाला ड्राइवर
#बीघापुर में पुलिस ने ईमानदारी और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए ऑटो में छूटा महिला का लाखों रुपये कीमत का सामान और 22 हजार रुपये की नकदी बरामद कर उसे सुरक्षित वापस सौंप दिया।
महिला बीघापुर में ऑटो से उतरते समय अपना बैग वाहन में ही भूल गई थी। बैग में चार जोड़ी तोड़िया, मंगलसूत्र, सोने का हार, चांदी की चेन और 22 हजार रुपये नकद रखे थे।
बैग गायब होने की जानकारी मिलते ही कोतवाली के दरोगा राधा रमण यादव ने पुलिस टीम के साथ जांच शुरू की। पुलिस ने बीघापुर अंडरपास पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसके बाद ऑटो चालक की पहचान सिकंदरपुर सरोसी निवासी सूरज गौतम के रूप में हुई।
पुलिस ने चालक से पूछताछ की। शुरुआत में उसने बैग मिलने से इनकार किया, लेकिन उसकी मां ने बैग घर पर होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने पूरा सामान बरामद कर महिला के सुपुर्द कर दिया।
👉 पुलिस की इस कार्रवाई से महिला ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार जताया।