INDIA TV360

INDIA TV360 Indiatv360 News

ऊंचाहार। वन विभाग की मिली भगत से हरियाली पर खुले आम आरा चल रहा है। वृक्ष अभियान का दम भरने वाला वन विभाग लकड़कटो पर कार्...
24/06/2026

ऊंचाहार।

वन विभाग की मिली भगत से हरियाली पर खुले आम आरा चल रहा है। वृक्ष अभियान का दम भरने वाला वन विभाग लकड़कटो पर कार्यवाही करने से कतराता है। साठ गांठ के प्रतिदिन प्रतिबंधित पेड़ धराशाई हो रहे हैं। और जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं।

क्षेत्र के भैंसासुर सवैया गांव में मंदिर के पास एक नीम का पेड़ ठेकेदार द्वारा काट डाला गया है। पेड़ कटने के बाद निशान मिटाने की कोशिश जारी है। फिलहाल लकड़ी मौके पर पड़ी है। देखना है विभाग कार्यवाही करता है। या सेटिंग गेटिंग करके निपटा दिया जाता है।

11/06/2026

कानपुर बर्रा 2, 80,फिट रोड़ वार्ड 51 ज़ोन 5 में नाला निर्माण में हो रहा है घटिया सामग्री का इस्तेमाल

कानपुर नगर निगम द्वारा कराया जा रहा है नाला निर्माण जिसमें ठेकेदार द्वारा घटिया मटेरियल का हो रहा इस्तेमाल वीडियो हुआ वायरल

राज ट्रेडिंग कंपनी से लेकर पूरा 80 फीट रोड़ यादव मार्केट डबल रोड तक 80 लाख का टेंडर नगर निगम द्वारा कराया गया है अधिकारियों द्वारा कार्यस्थल पर सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया

नियमावली (मानक) के अनुसार निर्माण स्थल पर अक्सर एक सूचना बोर्ड लगा होता है जिस पर संबंधित विभाग का नाम
प्रोजेक्ट की लागत और जूनियर इंजीनियर एवं ठेकेदार का मोबाइल नंबर लिखा होता है

लेकिन निर्माण स्थल पर कोई भी सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया है अधिकारियों द्वारा

जिसमें कि ठेकेदार और अधिकारियों की मिली भगत से हो रहा है भ्रष्टाचार जिसमें ठेकेदार नाला निर्माण स्लैब में
15 तसला गिट्टी 15 तसला मौरंग और तीन तसला सीमेंट का हो रहा है इस्तेमाल

खटिया मटेरियल इस्तेमाल से जगह-जगह चटकने लगी है पुलिया

योगी सरकार में भ्रष्ट अफसर और ठेकेदार की मिली भगत से भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते नजर आ रहे हैं क्षेत्रीय जनता ने बताया कि ठेकेदार ने जो स्लैब डाल रहे हैं उसमें जगह-जगह पुलिया चटकने लगी है कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
अब देखना यह है की खबर चलनें के बाद जिम्मेदार अधिकारी मौन धारण करे रहते हैं या ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई करते हैं,
यह पूरा मामला बर्रा 2, 80 फीट रोड़ वार्ड 51 ज़ोन 5 का है

11/06/2026

साधु हत्याकांड मामले में प्रशासन नें की बड़ी कार्रवाई।

*खाकी पर खाकी ने ही उठाए सवाल*  *प्रधान बहरामपुर बने कठपुतली, पूर्व प्रधान ही ले रहे फैसले*♦️पूर्व प्रधान पर दर्ज हैं सं...
10/06/2026

*खाकी पर खाकी ने ही उठाए सवाल*
*प्रधान बहरामपुर बने कठपुतली, पूर्व प्रधान ही ले रहे फैसले*
♦️पूर्व प्रधान पर दर्ज हैं संगीन धाराओं में मुकदमे!
♦️ मुकदमे से विवेचक द्वारा पूर्व प्रधान का नाम हटाने को लेकर चर्चा जोरों पर!
♦️क्या जांच में नाम हटाने के लिए सुविधा शुल्क का हो रहा खेल• सूत्रों का दावा!

♦️SC सीट पर कब्जे का आरोप, बहरामपुर ग्राम प्रधान पर उठे सवाल!

* (ब्यूरो)*

*फतेहपुर* थरियांव थाना क्षेत्र के हसवां ब्लाक के बहरामपुर में ग्राम पंचायत की राजनीति को लेकर नया मोड सामने आया है। हसवां विकासखंड के बहरामपुर ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने ग्राम पूर्व प्रधान पर दबंगई और SC सीट पर कब्जा जमाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर गांव में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत की सीट अनुसूचित जाति (SC) वर्ग के लिए होने के बावजूद गांव के पूर्व प्रधान कमलेश यादव द्वारा पंचायत के कार्यों और फैसलों में पूरी तरह हस्तक्षेप किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि प्रधान पद पर नाम भले ही SC बिरादरी के व्यक्ति का हो, लेकिन वास्तविक संचालन पूर्व प्रधान के हाथों में है।
गांव के कई लोगों ने आरोप व नाम न छापने पर बताया कि पंचायत के विकास कार्यों, योजनाओं के चयन और सरकारी धन के उपयोग में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच की मांग करते हुए कहा कि पंचायत व्यवस्था में नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि आरक्षण व्यवस्था का सही उद्देश्य पूरा हो सके।
वहीं ग्रामीणों का यह भी कहना है कि दबंगई के चलते कई लोग खुलकर सामने आने से डर रहे हैं। मामले को लेकर गांव में असंतोष का माहौल बना हुआ है।
अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हुए जांच कराता है और क्या कार्यवाही सामने आती है। फिलहाल बहरामपुर ग्राम पंचायत का यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
सूत्रों द्वारा यह बताया गया कि पूर्व प्रधान के ऊपर संगीन धाराओं में दर्ज मुकदमे में विवेचना द्वारा पूर्व प्रधान का नाम हटाने को लेकर व मोटी रकम लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेजी से बनी हुई है। ऐसे में खाकी पर खाकी ने ही उठाए सवाल चंद्र रुपये के कारण दर्ज मुकदमे में नाम निकालकर पूर्व प्रधान पर दर्ज मुकदमे से नाम निकालने की चर्चाएं तेजी से हो रही है। दहेज मुकदमे को लेकर विवेचना के दौरान राधानगर थाना में तैनात रिंकी वर्मा के साथ पूर्व प्रधान द्वारा बहरामपुर में हुए विवाद में थरियांव थाने में विवेचक द्वारा नाम निकालने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। अब देखना होगा प्रशासन द्वारा कितनी निष्पक्ष जांच होती है।?

वाराणसी में PaRa Music ने किया ‘भोजपुरी धूम’ का भव्य शुभारंभ, पहला गीत ‘राउंड राउंड’ को मिल रहा जबरदस्त प्रतिसादPaRa Mus...
10/06/2026

वाराणसी में PaRa Music ने किया ‘भोजपुरी धूम’ का भव्य शुभारंभ, पहला गीत ‘राउंड राउंड’ को मिल रहा जबरदस्त प्रतिसाद

PaRa Music ने भोजपुरी संगीत जगत में अपने नए वर्टिकल ‘भोजपुरी धूम’ के शुभारंभ के साथ आधिकारिक रूप से कदम रख दिया है। इस नई शुरुआत का आगाज़ कंपनी के पहले भोजपुरी गीत ‘राउंड राउंड’ से हुआ है, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और लोकप्रिय गायिका शिल्पी राज ने अपनी आवाज़ और प्रतिभा का जादू बिखेरा है।

वाराणसी में आयोजित भव्य लॉन्च कार्यक्रम के दौरान इस गीत को भोजपुरी मनोरंजन जगत के कई प्रमुख कलाकारों, इन्फ्लुएंसर्स और गणमान्य अतिथियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। रिलीज़ के बाद से ही ‘राउंड राउंड’ को दर्शकों का शानदार प्यार मिल रहा है और यह गीत डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

भव्य पैमाने पर तैयार किया गया है ‘राउंड राउंड’

‘राउंड राउंड’ एक ऊर्जावान डांस नंबर है, जो मनोरंजन, आकर्षक संगीत और शानदार विज़ुअल्स से भरपूर है। अरविंद अकेला कल्लू के स्टाइलिश अंदाज़ और भव्य प्रोडक्शन के साथ तैयार किया गया यह गीत दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देता है।

गीत के बारे में बात करते हुए अरविंद अकेला कल्लू ने कहा,
“‘राउंड राउंड’ एक ऐसा मजेदार और जोशीला गीत है, जिससे दर्शक तुरंत जुड़ जाएंगे। यह पूरी तरह से मनोरंजन के लिए बनाया गया है और मुझे विश्वास है कि इसे भारत ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के भोजपुरी संगीत प्रेमियों का भरपूर प्यार मिलेगा।”

वहीं शिल्पी राज ने कहा,
“‘राउंड राउंड’ उन गीतों में से एक है, जिसे सुनते ही आपका मन थिरकने लगता है। इसकी ऊर्जा, लय और माहौल बेहद रोमांचक है। अरविंद जी के साथ काम करना हमेशा सुखद अनुभव रहा है और पूरी टीम ने मिलकर भोजपुरी दर्शकों के लिए एक शानदार प्रस्तुति तैयार की है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह गीत समारोहों, पार्टियों और उत्सवों की पहली पसंद बनेगा।”

भोजपुरी संगीत में नई ऊर्जा लेकर आएगा ‘भोजपुरी धूम’

PaRa Music की सह-संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक राशना पोचकनावाला ने कहा,
“भोजपुरी संगीत के श्रोता देश के सबसे जुनूनी और समर्पित दर्शकों में शामिल हैं। ‘भोजपुरी धूम’ के माध्यम से हमारा उद्देश्य उच्च गुणवत्ता वाला मौलिक कंटेंट प्रस्तुत करना है। हमें खुशी है कि इस यात्रा की शुरुआत हम ‘राउंड राउंड’ जैसे शानदार गीत से कर रहे हैं, जिसमें अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज जैसे लोकप्रिय कलाकार जुड़े हैं।”

PaRa Music के सह-संस्थापक पवन सूद ने कहा,
“‘भोजपुरी धूम’ के माध्यम से हम रचनात्मक प्रतिभा, डेटा-आधारित रणनीति और ओरिजिनल म्यूजिक आईपी में दीर्घकालिक निवेश को एक साथ लेकर चल रहे हैं। ‘राउंड राउंड’ हमारी इस यात्रा का पहला कदम है और हम भोजपुरी संगीत जगत में एक मजबूत और सार्थक पहचान बनाने के लिए उत्साहित हैं।”

गीत में एंजेल लिज़ा का आकर्षक अंदाज़

गीत के म्यूजिक वीडियो में एंजेल लिज़ा की ग्लैमरस उपस्थिति और ऊर्जावान प्रस्तुति ने वीडियो की खूबसूरती और मनोरंजन मूल्य को और बढ़ा दिया है। उनका स्क्रीन प्रेज़ेंस गीत को और अधिक आकर्षक बनाता है।

‘राउंड राउंड’ के बोल अभिनव प्रताप सिंह ने लिखे हैं, जबकि वीडियो का निर्देशन बद्री नाथ झा ने किया है। गीत की कोरियोग्राफी मिथुन द्वारा की गई है।

अपने आकर्षक संगीत, रंगीन विज़ुअल्स, भव्य निर्माण और लोकप्रिय कलाकारों की मौजूदगी के साथ ‘राउंड राउंड’ भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और आने वाले समय में यह एक बड़ा हिट गीत बनने की ओर अग्रसर है।

*👉फतेहपुर में सरकारी चरागाह भूमि पर कथित कब्जे और प्लाटिंग का खेल-❓* *👉मलका गांव में भूमाफियाओं पर उठे सवाल, जिम्मेदार व...
10/06/2026

*👉फतेहपुर में सरकारी चरागाह भूमि पर कथित कब्जे और प्लाटिंग का खेल-❓*

*👉मलका गांव में भूमाफियाओं पर उठे सवाल, जिम्मेदार विभागों की चुप्पी से बढ़ी चिंता*
-------------------------------------
*‼️(रोहित अग्रहरि)‼️*

✍️फतेहपुर। जनपद की सदर तहसील अंतर्गत थाना राधानगर क्षेत्र के मलका गांव में सरकारी भूमि पर कथित अवैध कब्जे और प्लाटिंग को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव स्थित *सरकारी चरागाह(पशुचर) भूमि पर कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा नियमों को ताक पररखकर प्लाटिंग की जा रही है* और धीरे-धीरे सरकारी संपत्ति को निजी स्वामित्व में बदलने की कोशिश की जा रही है।ग्रामीणों के अनुसार *गाटा संख्या 823 घा एवं 660 से संबंधित भूमि, जो राजस्व अभिलेखों में चरागाह अथवा सार्वजनिक उपयोग की श्रेणी में दर्ज बताई जा रही है, उस पर बीते कुछ समय से बड़े पैमाने पर जमीन की नाप-जोख, रास्तों का निर्माण और प्लॉट काटने जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।* आरोप है कि इस पूरी प्रक्रिया में राजस्व नियमों की अनदेखी की जा रही है।सरकारी जमीन पर उठ रहे गंभीरसवालग्रामीणों का कहना है कि जिस भूमि का उपयोग वर्षों से पशुओं के चरने औरसार्वजनिक हित के लिए होता रहा है, उसी भूमि पर अब कथित रूप से निजी प्लॉट तैयार किए जा रहे हैं। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो यह न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला होगा बल्कि ग्रामीण क्षेत्र की सार्वजनिक उपयोगिता वाली भूमि के अस्तित्व पर भी बड़ा खतरा साबित हो सकता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में लंबे समय से चरागाह भूमि की कमी बनी हुई है और ऐसे में यदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे को संरक्षण मिला तो भविष्य में पशुपालकों और ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर उठे प्रश्नमामले की जानकारी प्राप्त करने और प्रशासनिक पक्ष जानने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कई अधिकारियों का फोन रिसीव नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों के बीच यह चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इतने गंभीर आरोपों पर प्रशासनिक मशीनरी सक्रिय क्यों नहीं दिखाई दे रही है।लोगों का सवाल है कि यदि सरकारी भूमि पर वास्तव में प्लाटिंग की जा रही है तो क्या स्थानीय राजस्व विभाग, लेखपाल, कानूनगो और तहसील प्रशासन को इसकी जानकारी नहीं है? और यदि जानकारी है तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?क्या चलेगा बुलडोजर या बिक जाएगी सरकारी जमीन?ग्रामीणों के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस भूमि का भविष्य क्या होगा? क्या प्रशासन मौके पर जांच कराकर सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराएगा या फिर कथित रूप से की जा रही प्लाटिंग के जरिए यह भूमि निजी हाथों में चली जाएगी?क्षेत्र में यह चर्चा भी जोरों पर है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आने वाले दिनों में विवाद और अधिक गहरा सकता है। कई ग्रामीणों ने निष्पक्ष राजस्व सर्वेक्षण और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।प्रशासन से ग्रामीणों की मांगग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि:गाटा संख्या 823 घा एवं 660 की तत्काल राजस्व जांच कराई जाए।भूमि की वर्तमान स्थिति का स्थलीय निरीक्षण कराया जाए।यदि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा या प्लाटिंग पाई जाती है तोश्रजिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकरसार्वजनिक उपयोग के लिए सुरक्षित रखा जाए।जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए ताकि ग्रामीणों के बीच फैली आशंकाओं का समाधान हो सके।जांच के बाद ही सामने आएगी सच्चाईमलका गांव में सरकारी भूमि पर कथित कब्जे और प्लाटिंग का मामला अबस्थानीय स्तर पर चर्चा का प्रमुख विषय बन चुका है। हालांकि आरोप गंभीर हैं, लेकिन वास्तविक स्थिति प्रशासनिक जांच और राजस्व अभिलेखों के सत्यापन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब सबकी निगाहें जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई हैं कि वे इस मामले में क्या कदम उठाते हैं और सरकारी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए क्या उपाय किए जाते हैं--⁉️

ब्रेकिंग न्यूज़।।मोहनलालगंज तहसील।।आर के दफ्तर की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं ने आर के दफ्तर में लगाया ताला।।अधिवक्ता ...
10/06/2026

ब्रेकिंग न्यूज़।।
मोहनलालगंज तहसील।।

आर के दफ्तर की कार्यशैली से नाराज अधिवक्ताओं ने आर के दफ्तर में लगाया ताला।।

अधिवक्ता प्रांजुल साहू व का आरोप है कि नकल निकालने की एवज में कर्मचारी मांगते है घूस।।

उसके बाद भी नहीं होता है अधिवक्ताओं का काम कर्मचारी अधिवक्ताओं को कटवाते है चक्कर पे चक्कर नहीं मिलती है नकल।।

आर के दफ्तर में लगे ताले से प्रभावित हो रहा काम तहसीलदार को बुलाने की मांग पे अड़े अधिवक्ता।।

10/06/2026

दिनदहाड़े साधु की धारदार हथियार से हत्या, अज्ञात हमलावरों नें की साधु की हत्या, साधु की हत्या से क्षेत्र में फैली सनसनी।

Address

68 Taki Nagar
Unnao
209801

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when INDIA TV360 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to INDIA TV360:

Shortcuts

Share