Xpose Live 24 News

Xpose Live 24 News उन्नाव एक्सप्रेस 📰
सच की आवाज़, ज़मीनी खबरें।
आप सिर्फ़ दर्शक नहीं, हमारी ताक़त हैं।
आज को अभी जानिए—
राजनीति • खेल • अपराध • आपके शहर की हर अपडेट

आप ‘उन्नाव एक्सप्रेस’ के पाठक ही नहीं, बल्कि एक सहयोगी भी हैं।
बुलंदियों को मेरा इंतज़ार है

08/06/2026

🚨 परीक्षा छूटने वाली थी... तभी फरिश्ता बनी पीआरवी!

👮‍♂️ उन्नाव पुलिस की तत्परता से बच गया एक छात्रा का साल, समय पर पहुंची भर्ती परीक्षा केंद्र

📍 लखनऊ निवासी उमा देवी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा देने उन्नाव पहुंची थीं। लेकिन गलती से वह नवाबगंज की जगह शहर के मोती नगर स्थित दूसरे परीक्षा केंद्र पहुंच गईं।

⏰ जब उन्हें अपनी गलती का पता चला, तब परीक्षा शुरू होने में बहुत कम समय बचा था और सही केंद्र करीब 20 किलोमीटर दूर था। ऐसे में उनका पूरा साल खराब होने का खतरा मंडरा रहा था।

🚔 इसी दौरान पीआरवी-9398 पर तैनात हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र यादव और कांस्टेबल सौरभ की नजर छात्रा की परेशानी पर पड़ी। दोनों पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए छात्रा को पीआरवी में बैठाया और तेजी से नवाबगंज स्थित सही परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हो गए।

✅ पुलिस की तत्परता का नतीजा यह रहा कि उमा देवी समय रहते परीक्षा केंद्र पहुंच गईं और भर्ती परीक्षा में शामिल हो सकीं।

🙏 परीक्षा केंद्र पहुंचने के बाद छात्रा ने भावुक होकर उन्नाव पुलिस का आभार जताया। वहीं अभिभावकों और अन्य अभ्यर्थियों ने भी पुलिसकर्मियों की सराहना की।

💙 जब समय कम था, उम्मीद टूट रही थी और भविष्य दांव पर था... तब उन्नाव पुलिस ने सिर्फ ड्यूटी नहीं निभाई, बल्कि इंसानियत की मिसाल पेश की।

🌟 Good Policing की एक शानदार तस्वीर, जिसने एक छात्रा का सपना टूटने से बचा लिया।

08/06/2026

🚨 8 बिसुआ जमीन के लिए बहा खून! बड़े भाई पर बीमार भाई की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

💔 उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद ने एक परिवार को गहरे मातम में डुबो दिया। आरोप है कि खेत बेचने और हिस्सेदारी के पैसे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने ही बीमार छोटे भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

⚠️ मृतक 37 वर्षीय पंकज दुबे पिछले कई महीनों से बीमार बताए जा रहे थे।

👩‍🦳 मां विजयलक्ष्मी का आरोप है कि परिवार की करीब 8 बिसुआ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार देर रात बड़े बेटे कृष्णगोपाल उर्फ बडक्के ने पंकज के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने पर उनके साथ भी अभद्रता की गई।

😢 परिजनों के मुताबिक मारपीट के बाद पंकज की हालत लगातार बिगड़ती रही और रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई।

🚔 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

🔍 पुलिस का कहना है कि मृतक पहले से बीमार था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

❓सबसे बड़ा सवाल...

👉 क्या पंकज की मौत बीमारी से हुई या मारपीट की चोटों ने उसकी जान ले ली?

👉 क्या 8 बिसुआ जमीन का विवाद एक परिवार को हमेशा के लिए तोड़ गया?

📌 अब पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

जमीन के आठ बिसुआ के लिए बहा खून! माखी में बड़े भाई पर बीमार भाई की पीट-पीटकर हत्या का आरोपश्लोक श्रीवास्तव, उन्नाव।उन्ना...
08/06/2026

जमीन के आठ बिसुआ के लिए बहा खून! माखी में बड़े भाई पर बीमार भाई की पीट-पीटकर हत्या का आरोप

श्लोक श्रीवास्तव, उन्नाव।

उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में जमीन के बंटवारे और हिस्सेदारी के विवाद ने एक परिवार को गहरे मातम में डुबो दिया। आरोप है कि आठ बिसुआ खेत को बेचने और पैसे के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने अपने ही बीमार छोटे भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई है।

मामला माखी थाना क्षेत्र के सरांय थोक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले 37 वर्षीय पंकज दुबे पुत्र स्वर्गीय रामभरोसे पिछले लगभग छह माह से बीमारी के कारण घर पर ही रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक शनिवार देर रात परिवार के भीतर जमीन को लेकर विवाद शुरू हुआ, जिसने कुछ ही घंटों में एक युवक की जान ले ली।

मां ने लगाए गंभीर आरोप

मृतक की मां विजयलक्ष्मी ने अपने बड़े बेटे कृष्णगोपाल उर्फ बडक्के पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पति की मृत्यु के बाद परिवार की करीब आठ बिसुआ कृषि भूमि चारों बेटों कृष्णगोपाल, पंकज, रामजी और पवन सहित परिवार के पांच सदस्यों के नाम दर्ज है।

मां के अनुसार बड़ा बेटा खेत बेचकर उसका पैसा चाहता था। इसी बात को लेकर शनिवार रात करीब एक बजे घर में विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि गुस्से में कृष्णगोपाल ने पहले बीमार पंकज के ऊपर पानी डाला और फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची मां के साथ भी मारपीट की गई।

सुबह तक बिगड़ती रही हालत, दोपहर में हुई मौत

परिजनों का कहना है कि मारपीट के बाद पंकज की हालत लगातार बिगड़ती चली गई। रविवार दोपहर करीब दो बजे उसने दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मोहल्ले के लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

पुलिस पहुंची, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की सूचना मिलते ही माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक काफी समय से बीमार रहता था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी निगाहें

फिलहाल मामले में मृतक की मां ने सीधे बड़े बेटे पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। अब यह रिपोर्ट ही तय करेगी कि पंकज की मौत बीमारी के कारण हुई या फिर मारपीट से लगी चोटों ने उसकी जान ली।

परिवार के भीतर जमीन के छोटे से हिस्से को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक मौत में बदल चुका है। ऐसे में पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही पूरी तरह सामने आ सकेगी।

07/06/2026

घर में काम करते वक्त लगा मौत का करंट! पुरवा के बदली खेड़ा में 40 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

उन्नाव के पुरवा थाना क्षेत्र के बदली खेड़ा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। घर पर रोजमर्रा का काम कर रहे 40 वर्षीय युवक की अचानक करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना इतनी अचानक हुई कि परिजनों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। देखते ही देखते घर की खुशियां मातम में बदल गईं।

जानकारी के अनुसार बदली खेड़ा निवासी ओम प्रकाश (40) रविवार को अपने घर पर किसी कार्य में लगे हुए थे। इसी दौरान उनका संपर्क विद्युत प्रवाह से हो गया। तेज करंट लगने से वह मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गए और अचेत होकर गिर पड़े। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद परिजनों ने बिना समय गंवाए ओम प्रकाश को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। परिवार को उम्मीद थी कि शायद डॉक्टर उनकी जान बचा लें, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

बताया जा रहा है कि ओम प्रकाश गांव में मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनकी अचानक मौत की खबर फैलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार पहुंच गए, जहां हर किसी की आंखें नम दिखाई दीं।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की औपचारिक पुष्टि की जाएगी।

रविवार की सुबह जिस घर में सामान्य दिनचर्या चल रही थी, कुछ ही देर बाद वहां मातम का माहौल छा गया। गांव के लोगों का कहना है कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि घर का काम करते-करते ओम प्रकाश मौत के मुंह में समा जाएंगे।

ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रहे करंट हादसे यह सवाल खड़ा कर रहे हैं कि क्या घरों और बिजली कनेक्शनों की सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त है? आखिर ऐसी घटनाएं कब थमेंगी, जिनमें लोग एक छोटी सी चूक या तकनीकी खामी के कारण अपनी जान गंवा देते हैं? फिलहाल बदली खेड़ा गांव में हर जुबान पर सिर्फ एक ही बात है "काश यह हादसा टल गया होता..."।

07/06/2026

🚨 मजदूरी मिली, शराब चढ़ी और खून बह गया!

🔪 बांगरमऊ में पति ने पत्नी पर चाकू से किया हमला, अस्पताल छोड़कर हुआ फरार

उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ईंट भट्ठे पर साथ मजदूरी करने वाले पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने कथित तौर पर पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।

💔 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और खून से लथपथ हालत में अस्पताल पहुंची।

⚠️ जानकारी के अनुसार दोनों को मजदूरी का भुगतान मिला था। घर लौटने की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो बाद में हिंसा में बदल गया।

🍺 आरोप है कि पति ने शराब पीने के बाद गुस्से में चाकू से हमला कर दिया।

🏥 वारदात के बाद आरोपी घायल पत्नी को अस्पताल तो लेकर पहुंचा, लेकिन भर्ती कराने के बाद मौके से फरार हो गया।

🚔 इतना ही नहीं, पुलिस को गुमराह करने के लिए कथित तौर पर अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट और गलत हरकत की झूठी कहानी भी सुनाई गई।

🔍 पुलिस जांच में मामला पति-पत्नी के विवाद से जुड़ा सामने आया है। घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि आरोपी की तलाश जारी है।

❓सबसे बड़ा सवाल...

👉 क्या मामूली विवाद और नशे ने एक परिवार को बर्बादी के मुहाने पर ला खड़ा किया?

👉 पुलिस को गुमराह कर फरार हुआ आरोपी कब तक कानून से बच पाएगा?

📌 बांगरमऊ में हुई यह घटना घरेलू हिंसा और नशे के खतरनाक असर की एक और दर्दनाक तस्वीर बनकर सामने आई है।

07/06/2026

🚨 QR Code से रिश्वत? उन्नाव में कथित वसूली का बड़ा आरोप, CM ऑफिस तक पहुंची शिकायत!

⚡ उन्नाव में बिजली विभाग और विजिलेंस टीम की कार्रवाई के बाद कथित उगाही का मामला चर्चा में आ गया है।

🔴 ग्रामीणों का आरोप है कि छापेमारी और कार्रवाई के बाद उन्हें QR Code भेजकर ₹15 हजार से ₹40 हजार तक की रकम मांगी गई।

📱 आरोप है कि पैसे न देने पर मुकदमा दर्ज कराने और भारी कार्रवाई की धमकी दी गई।

🎙️ पीड़ितों का दावा है कि उन्होंने कथित कॉल रिकॉर्डिंग, स्क्रीनशॉट और अन्य साक्ष्य जुटाकर अधिकारियों से शिकायत की है।

🏛️ मामला मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचने के बाद विभागीय हलकों में भी हलचल तेज बताई जा रही है।

⚠️ यदि आरोप सही साबित होते हैं, तो यह सिर्फ भ्रष्टाचार का मामला नहीं होगा, बल्कि सरकारी कार्रवाई की आड़ में कथित उगाही का गंभीर प्रकरण बन सकता है।

🔍 अब जांच के घेरे में कई सवाल...

👉 क्या वास्तव में QR Code के जरिए पैसे मांगे गए?

👉 शिकायतों में दिए गए साक्ष्य क्या कहते हैं?

👉 क्या विभागीय जांच होगी?

👉 और सबसे अहम—क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या मामला फाइलों में दब जाएगा?

📌 फिलहाल आरोपों की सत्यता जांच का विषय है, लेकिन इस मामले ने बिजली विभाग और विजिलेंस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।

06/06/2026

छात्रा हत्याकांड में बड़ा मोड़: मुख्य आरोपी देवकांत के खिलाफ वारंट-बी जारी, ट्रांजिट रिमांड पर होगी पूछताछ

श्लोक श्रीवास्तव, उन्नाव।

प्रतियोगी छात्रा के कथित दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और हत्या से जुड़े सनसनीखेज मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिखाई दे रही है। मामले के मुख्य आरोपी अस्पताल संचालक देवकांत उत्तम से पूछताछ के लिए न्यायालय ने वारंट-बी जारी कर दिया है। सीएमएम कोर्ट कानपुर से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद सदर कोतवाली पुलिस आरोपी को उन्नाव लाकर विस्तृत पूछताछ करेगी। पुलिस अधिकारियों को उम्मीद है कि इस पूछताछ से पूरे घटनाक्रम से जुड़े कई ऐसे तथ्य सामने आ सकते हैं, जो अब तक जांच के दायरे से बाहर हैं।

दुष्कर्म से शुरू हुआ, हत्या तक पहुंचा मामला

पुलिस जांच के अनुसार मूल रूप से सफीपुर क्षेत्र की रहने वाली और वर्तमान में कानपुर के विश्वबैंक क्षेत्र में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्रा का संपर्क शेखपुर स्थित उत्तम हॉस्पिटल के संचालक देवकांत उत्तम से हुआ था। आरोप है कि देवकांत ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के गर्भवती होने पर उसका जबरन गर्भपात भी कराया गया।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने कथित रूप से छात्रा के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए थे। इन्हीं के आधार पर वह लंबे समय तक उसे ब्लैकमेल करता रहा और मानसिक तथा शारीरिक शोषण करता रहा।

शिकायत के बाद रची गई हत्या की साजिश

बताया जा रहा है कि छात्रा ने 19 मई को सदर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार शिकायत की जानकारी मिलने के बाद देवकांत ने अपने भतीजे विवेक पटेल और एक गार्ड के साथ मिलकर छात्रा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

आरोप है कि 21 मई को बर्रा क्षेत्र से छात्रा का अपहरण किया गया और कार के अंदर ही रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को बुलंदशहर के जहांगीराबाद क्षेत्र में ले जाकर फेंक दिया गया।

मां की शिकायत से खुला पूरा मामला

बेटी के लापता होने पर उसकी मां ने 24 मई को बर्रा थाने में तहरीर दी। अगले दिन 25 मई को पुलिस ने देवकांत और उसके भतीजे के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने पहले विवेक पटेल और फिर देवकांत को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें कथित तौर पर अपहरण और हत्या की साजिश का खुलासा हुआ।

जांच में आरोपी का गार्ड भी घटना में शामिल पाया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वर्तमान में देवकांत अपने दो साथियों के साथ जिला कारागार कानपुर में निरुद्ध है।

अब पुलिस के निशाने पर अस्पताल

सदर कोतवाली पुलिस का मानना है कि ट्रांजिट रिमांड पर पूछताछ के दौरान मामले की सबसे अहम कड़ी सामने आ सकती है। जांच का विशेष फोकस उस अस्पताल पर रहेगा, जहां छात्रा का कथित रूप से गर्भपात कराया गया था।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास करेगी कि गर्भपात किन परिस्थितियों में हुआ, उसमें किन लोगों की भूमिका रही और क्या पूरे प्रकरण को छिपाने के लिए किसी स्तर पर दबाव या साजिश रची गई थी। इसके अलावा छात्रा के कथित आपत्तिजनक फोटो और वीडियो की बरामदगी भी जांच एजेंसियों की प्राथमिकता में शामिल है।

सीजेएम कोर्ट से मिली अनुमति

मामले की विवेचना कर रहे अधिकारी ने शनिवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में आरोपी से पूछताछ की अनुमति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। न्यायालय ने आवेदन स्वीकार करते हुए वारंट-बी जारी कर दिया।

इसके बाद सदर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां कानपुर भेज दी हैं। अब सीएमएम कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। आदेश मिलते ही पुलिस आरोपी को उन्नाव लाकर पूछताछ करेगी।

जल्द दाखिल होगी चार्जशीट

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रिमांड के दौरान जुटाए जाने वाले डिजिटल साक्ष्य, अस्पताल से जुड़े दस्तावेज, तकनीकी रिपोर्ट और आरोपी के बयान मुकदमे को मजबूत आधार प्रदान करेंगे। जांच पूरी होने के बाद जल्द ही न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध साक्ष्यों को व्यवस्थित रूप से संकलित कर अभियोजन को मजबूत बनाया जाएगा, ताकि आरोपी को उसके खिलाफ सिद्ध अपराधों के अनुरूप कठोर सजा दिलाई जा सके।

बड़ा सवाल

इस पूरे मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ट्रांजिट रिमांड पर होने वाली पूछताछ से अस्पताल, गर्भपात और कथित ब्लैकमेलिंग नेटवर्क से जुड़े नए नाम सामने आएंगे? पुलिस की अगली कार्रवाई पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं।छात्रा हत्याकांड में बड़ा मोड़: मुख्य आरोपी देवकांत के खिलाफ वारंट-बी जारी, ट्रांजिट रिमांड पर होगी पूछताछ

इस पूरे मामले में अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या ट्रांजिट रिमांड पर होने वाली पूछताछ से अस्पताल, गर्भपात और कथित ब्लैकमेलिंग नेटवर्क से जुड़े नए नाम सामने आएंगे? पुलिस की अगली कार्रवाई पर अब सबकी नजरें टिकी हुई हैं।

06/06/2026

🚨 "जब वोट भाजपा को ही जाना है तो सीधे कमल दबाओ..." — विधायक अनिल सिंह के बयान पर छिड़ी सियासी बहस

🗳️ पंचायत चुनावों के बीच उन्नाव की राजनीति में नया बयान चर्चा का केंद्र बन गया है। पुरवा से भाजपा विधायक अनिल सिंह ने ईवीएम और चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए जाने वाले आरोपों पर तंज कसते हुए ऐसा बयान दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

🎤 एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विधायक ने कहा—

"अखिलेश यादव का वक्तव्य है कि भाजपा EVM हैक किए है, भाजपा चुनाव आयोग हैक किए है... तो फिर बेकार साइकिल पर वोट डाल रहे हो। जब जान रहे हो कि साइकिल का बटन दबइहौ, अंदर-अंदर भाजपा मा चला जाई, तो सीधे कमल का बटन दबाओ।"

😂 बयान के दौरान कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों की हंसी और तालियां भी सुनाई दीं।

⚡ वीडियो वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में बहस शुरू हो गई। भाजपा समर्थक इसे विपक्ष के आरोपों पर व्यंग्यात्मक जवाब बता रहे हैं, जबकि विपक्षी खेमे में भी इस बयान को लेकर चर्चाएं तेज हैं।

❓अब बड़ा सवाल...

👉 क्या यह सिर्फ चुनावी व्यंग्य था या विपक्ष को सीधी राजनीतिक चुनौती?

👉 क्या इस बयान पर समाजवादी पार्टी की ओर से कोई प्रतिक्रिया आएगी?

👉 पंचायत चुनावों के बीच क्या ऐसे बयान सियासी माहौल को और गरमाएंगे?

📍 फिलहाल उन्नाव की राजनीति में विधायक का यह बयान चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना हुआ है।

06/06/2026

🚨 इंटर कॉलेज में बवाल! दो शिक्षकों के बीच मारपीट, एक जिला अस्पताल रेफर

📍 नवाबगंज, उन्नाव

पुलिस भर्ती परीक्षा से पहले श्यामलाल इंटर कॉलेज में उस समय हंगामा मच गया जब दो शिक्षकों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई।

⚠️ बताया जा रहा है कि एसडीएम की बैठक को लेकर स्टाफ को दोबारा बुलाने के दौरान विवाद शुरू हुआ। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं।

🏥 मारपीट में शिक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

👮 पुलिस का कहना है कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

🔹 8 से 10 जून तक इसी कॉलेज में होनी है पुलिस भर्ती परीक्षा।
🔹 घटना के बाद कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी का माहौल।
🔹 दोनों शिक्षकों के बयान अलग-अलग।

❓आपकी राय में शिक्षा संस्थानों में बढ़ते ऐसे विवादों की वजह क्या है?

05/06/2026

🚨 भोर में घर से निकले दो किशोर 24 घंटे से लापता, मां ने लगाई मदद की गुहार 😢

📍 लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र से दो किशोरों के एक साथ लापता होने का मामला सामने आया है। पिछले 24 घंटे से दोनों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवारों की चिंता बढ़ गई है।

👦 अजीत उर्फ सागर (14 वर्ष) पुत्र रामू, निवासी ग्राम खसरवारा, थाना बंथरा, अपने पड़ोस में रहने वाले एक अन्य किशोर के साथ भोर में घर से निकला था। इसके बाद दोनों वापस नहीं लौटे।

💔 मां फूल दुलारी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के इलाकों में लगातार तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है।

⚠️ परिवार ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस और आम लोगों से मदद की अपील की है।

🙏 जनहित में अपील

यदि किसी को इन दोनों किशोरों के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो कृपया तत्काल परिवार या पुलिस को सूचित करें। आपकी एक सूचना किसी परिवार को उसके बेटे से मिला सकती है।

📞 संपर्क नंबर:
☎️ 7607606425
☎️ 6387939845

🔄 क

Address

Unnao
209801

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Xpose Live 24 News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Xpose Live 24 News:

Share