I News Utl

I News Utl I News Utl Hindi news channel brodcasting from Utraula Balrampur Shravasti Gonda Bahraich .any news

  !   ; सड़क या मौत का कुआं!  #उतरौला_श्रृंगार जोत मार्ग पर 4 फीट गहरा गड्ढा, बच्चों से भरा ई-रिक्शा पलटा...​महुआ धनी चौ...
02/09/2026

! ; सड़क या मौत का कुआं! #उतरौला_श्रृंगार जोत मार्ग पर 4 फीट गहरा गड्ढा, बच्चों से भरा ई-रिक्शा पलटा...

​महुआ धनी चौराहे पर धंसी सड़क बनी जानलेवा; ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी, अफसर साधे मौन...

रिपोर्ट-इमरान अली शाह
#​उतरौला ( #बलरामपुर)। तहसील मुख्यालय को श्रृंगार जोत और आसपास की 10 से अधिक ग्राम पंचायतों से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार होकर 'मौत का कुआं' बन चुका है। महुआ धनी स्थित धनी चौराहा मोड़ पर सड़क के बीचो-बीच करीब 3 से 4 फीट गहरा और 6 फीट चौड़ा विशालकाय गड्ढा बन गया है। जलभराव के कारण यह गड्ढा राहगीरों को दिखाई नहीं देता, जिससे रोजाना गंभीर हादसे हो रहे हैं।

​मासूमों की चीख-पुकार से दहला इलाका

हाल ही में सुबह करीब 8 बजे स्कूली बच्चों को लेकर जा रहा एक ई-रिक्शा इसी गड्ढे में अनियंत्रित होकर पलट गया। रिक्शे के नीचे बच्चों के दबते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि मासूमों को हल्की चोटें ही आईं और एक बड़ा हादसा टल गया। समाजसेवी राम बेचन शास्त्री का कहना है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

​लाखों का नुकसान, रोजाना चोटिल हो रहे राहगीर
इस गड्ढे के कारण बेलवा बिजौरा निवासी व्यापारी ध्रुव केशरवानी की 100 बोरी सीमेंट लदी ट्रॉली पलट गई, जिससे उन्हें 40 से 50 हजार रुपये का सीधा नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलावा महुआ बाजार, बेलवा बिजौरा, महुआ धनी, श्रृंगार जोत, पाली, पाला और मटियरिया कर्मा सहित दर्जनों गांवों के किसान अपनी फसल मंडी तक नहीं ले जा पा रहे हैं। आए दिन आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार गिरकर घायल हो रहे हैं।

​आंदोलन के मूड में ग्रामीण

ग्रामीण शौकत अली खां, राजेश यादव और राम कुबेर चौहान ने आक्रोश जताते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी और तहसील प्रशासन को कई बार लिखित शिकायत दी गई, लेकिन केवल कोरे आश्वासन मिले। बरसात के बाद हालत बेहद भयावह हो चुकी है। यदि जल्द ही गड्ढा मुक्त सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो क्षेत्र की जनता चक्का जाम और अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होगी।

​अधिकारियों का रुख

मामले पर पीडब्ल्यूडी के संबंधित जेई से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं, एसडीएम उतरौला योगेन्द्र शरण शाह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जल्द ही स्थल का निरीक्षण कराकर मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।

#
゚viralシfypシ゚viralシ

 #बलरामपुर;  #उतरौला में गूंजा अटल जी का आदर्श, अटल चौक पर आदमकद प्रतिमा का अनावरण...​अटल जी का व्यक्तित्व व कृतित्व आने...
02/09/2026

#बलरामपुर; #उतरौला में गूंजा अटल जी का आदर्श, अटल चौक पर आदमकद प्रतिमा का अनावरण...

​अटल जी का व्यक्तित्व व कृतित्व आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायक:-अनूप गुप्ता...

रिपोर्ट-इमरान अली शाह

#​उतरौला ( #बलरामपुर)। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में उतरौला के अटल चौक (राजकीय कन्या इंटर कॉलेज के गेट के बगल, बुधवार को भव्य आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के विधायकों, जनप्रतिनिधियों, जिले व स्थानीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

​प्रतिमा के अनावरण से पूर्व आयोजित सभा में वक्ताओं ने अटल जी के विराट व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा, "विश्व पटल पर भारत की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की रूपरेखा तय करने वाले इस महापुरुष की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए निरंतर प्रेरणा स्रोत रहेगी।"

तुलसीपुर ​विधायक कैलाशनाथ शुक्ल ने कहा कि संपूर्ण विश्व के कड़े विरोध के बावजूद अटल जी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कराकर भारत को स्वावलंबी और सक्षम बनाने का ऐतिहासिक संदेश दिया था। वहीं रेहरा ब्लाक प्रमुख पंकज सिंह ने कहा कि अटल जी ने कभी सत्ता के लिए वोटों की सौदेबाजी नहीं की। 'हार न मानने और काल के कपाल पर नया गीत लिखने' का उनका संदेश आज की युवा पीढ़ी के लिए परम आदर्श है।

​नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्त ने कहा कि उतरौला अटल जी की कर्मभूमि रही है। नगर पालिका द्वारा उनकी प्रतिमा स्थापित कराए जाने से सभी सभासद व स्थानीय नागरिक अत्यंत अभिभूत हैं।

​इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रवि कुमार मिश्र, विधायक रामप्रताप वर्मा, सदर विधायक पल्टू राम, कैलाश शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सिंह, गैंड़ास ब्लाक प्रमुख, गन्ना समिति चेयरमैन तोताराम वर्मा, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल सिंह, भारत नरेश सिंह, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अखिलेश सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष शिव कुमार गुप्त, अशोक मिश्र, सालिक राम जायसवाल, बब्बू सिंह समेत समस्त सभासद एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

゚viralシfypシ゚viralシalシ

 #बलरामपुर: महिला आयोग उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने स्वास्थ्य सेवाओं और वन स्टॉप सेंटर का लिया जायजा, नवजात शिशुओं को बांटी ब...
02/09/2026

#बलरामपुर: महिला आयोग उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने स्वास्थ्य सेवाओं और वन स्टॉप सेंटर का लिया जायजा, नवजात शिशुओं को बांटी बेबी किट...

​विकास भवन में आयोजित महिला जनसुनवाई में आईं 15 शिकायतें, त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के कड़े निर्देश दिए

​बलरामपुर : उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) श्रीमती चारू चौधरी ने बुधवार को बलरामपुर जनपद का दौरा कर महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों, जिला महिला चिकित्सालय, वृद्धाश्रम तथा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

​दौरे की शुरुआत में उपाध्यक्ष ने सिटी मॉन्टेसरी कॉलेज (विशुनीपुर, भगवतीगंज) में छात्राओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।

​इसके बाद उन्होंने जिला महिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। भर्ती गर्भवती महिलाओं से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नवजात शिशुओं की माताओं को 'बेबी किट' वितरित की। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मरीजों और तीमारदारों के साथ संवेदनशील व्यवहार किया जाए तथा स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

​विकास भवन सभागार में आयोजित महिला जनसुनवाई के दौरान उपाध्यक्ष के सामने कुल 15 शिकायतें आईं। शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिला उत्पीड़न और उनके हितों से जुड़ी समस्याओं के समाधान में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​अपने भ्रमण के अंतिम चरण में उन्होंने वृद्धाश्रम में वरिष्ठजनों से मिलकर उनका हाल जाना और भोजन व स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर उन्होंने पीड़ित महिलाओं को त्वरित कानूनी और सामाजिक सहायता प्रदान करने पर बल दिया।

उत्‍तर प्रदेश के मैनपुरी में तैनात सीओ सिटी अशोक सिंह अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल इंटरनेट पर एक वीडियो आया है जि...
02/09/2026

उत्‍तर प्रदेश के मैनपुरी में तैनात सीओ सिटी अशोक सिंह अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। दरअसल इंटरनेट पर एक वीडियो आया है जिसमें सिटी सिटी मूंछों पर ताव देते हुए सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव का नाम ले रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

वीडियो में सीओ सिटी अशोक सिंह कुछ लोगों से बात करते दिख रहे। इस दौरान वह वर्दी पर लगे नेमप्‍लेट की तरफ इशारा करते हुए कहते हैं- बना लो वीडियो। वायरल कर देना। अखिलेश यादव को दे देना। इसके बाद अधिकारी मूंछों पर ताव देते हुए नजर आते हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि वीडियो में मौजूद लोगों में समाजवादी पार्टी समर्थक भी शामिल थे। किस मुद्दे को लेकर बहस हुई, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। वीडियो में CO का अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है। मूंछों पर ताव देते हुए उनका कैमरे के सामने बातचीत करना सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का प्रमुख कारण बना हुआ है। कुछ लोग इसे पुलिस अधिकारी का रौब बता रहे हैं तो कुछ लोग वीडियो के पूरे संदर्भ को सामने लाने की मांग कर रहे हैं।

14 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व विधायक अलाउद्दीन खान दोषमुक्त, जावेद खान को भी मिली राहतबलरामपुर। विधा...
02/09/2026

14 साल पुराने आचार संहिता उल्लंघन मामले में पूर्व विधायक अलाउद्दीन खान दोषमुक्त, जावेद खान को भी मिली राहत

बलरामपुर। विधानसभा चुनाव 2012 के दौरान कंबल वितरण कर मतदाताओं को लुभाने और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में दर्ज करीब 14 वर्ष पुराने मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट ने बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक अलाउद्दीन खान और उनके मित्र जावेद खान को बड़ी राहत दी है। अदालत ने दोनों आरोपियों को साक्ष्यों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया।

मामला वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव से जुड़ा है। उस समय उड़न दस्ते की टीम ने मुखबिर की सूचना पर पचपेड़वा क्षेत्र के भारती तिराहा स्थित जावेद खान की क्लिनिक पर छापेमारी की थी। टीम ने मौके से 26 बंडलों में 1036 कंबल बरामद किए जाने का दावा किया था। आरोप लगाया गया था कि इन कंबलों को चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से वितरित किया जाना था।

इस मामले में तत्कालीन उड़न दस्ता प्रभारी रत्नाकर पांडेय की ओर से थाना पचपेड़वा में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके बाद मामला न्यायालय में विचाराधीन रहा और करीब 14 वर्षों तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद अब अदालत ने अपना फैसला सुनाया।

एमपी-एमएलए कोर्ट ने मामले में दोनों पक्षों की दलीलें और उपलब्ध साक्ष्यों पर विचार करने के बाद पूर्व विधायक अलाउद्दीन खान और जावेद खान को आरोपों से दोषमुक्त कर दिया। अदालत के इस फैसले के बाद पूर्व विधायक ने राहत की सांस ली, जबकि उनके समर्थकों में भी खुशी का माहौल दिखाई दिया।

दोषमुक्त होने के बाद पूर्व विधायक अलाउद्दीन खान ने इसे सच्चाई की जीत बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और अंततः सत्य की जीत हुई है।

कोर्ट के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव की सियासत के बीच पूर्व विधायक के लिए महत्वपूर्ण राहत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

02/09/2026

#भाजपा_चेयरमैन_के_मकान_पर_चला_बुलडोजर। चेयरमैन ने खुद के मकान के हिस्से को बुलडोजर से गिरवाया। सिद्धार्थनगर जिले के बिस्कोहर तिराहा-सिंगारजोत मार्ग के चौड़ीकरण में चेयरमैन बिस्कोहर अजय गुप्ता ने मानक के अनुरूप अपने घर के उस हिस्से को गिरवाया जो अतिक्रमण के क्षेत्र में आता था। उन्होंने कहा कि अच्छी सड़क व विकास तेजी से हो, इसके लिए सभी को ऐसी पहल करनी चाहिए...

नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा और सामाजिक कार्यकर्ता आकृति चौधरी को इलाहाब...
02/09/2026

नोएडा में मजदूरों के हिंसक प्रदर्शन मामले में दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा और सामाजिक कार्यकर्ता आकृति चौधरी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। बुधवार को कोर्ट ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत उनके खिलाफ जारी डिटेंशन ऑर्डर को रद्द कर दिया।

लाइव लॉ के मुताबिक, कोर्ट ने कहा- आकृति की हिरासत राज्य की ओर से पेश की गई एक 'गढ़ी हुई कहानी' पर आधारित थी। अगर किसी अन्य मामले में उनकी गिरफ्तारी जरूरी न हो तो उन्हें तत्काल रिहा किया जाए।

जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अचल सचदेव की बेंच ने आकृति को 5 लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया। रुपए नोएडा DM मेधा रूपम के वेतन से देने को कहा है। इससे पहले, मंगलवार को हाईकोर्ट ने यूपी सरकार से जवाब मांगा था। पूछा था- FIR से पहले शांति भंग की नोटिस दी गई थी या नहीं। कोर्ट ने मजदूरों को भड़काने वाले वीडियो और वॉट्सऐप चैट की भी डिटेल मांगी थी।
दरअसल, 13 अप्रैल 2026 को यूपी के नोएडा में मजदूरों का हिंसक प्रदर्शन हुआ। इस केस में लखनऊ के जर्नलिस्ट सत्यम वर्मा और नोएडा की एक्टिविस्ट आकृति चौधरी पर NSA लगाया गया। इन पर सोशल मीडिया पर मजदूरों को भड़काने और विदेशी फंडिंग जैसे आरोप लगाए गए थे।

योगी सरकार ने कोर्ट में कहा कि आकृति चौधरी को 12 अप्रैल सुबह 10:56 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 130 के तहत नोटिस भी दिया । आरोप है कि आकृति ने मजदूरों की भीड़ को आगजनी और पथराव के लिए उकसाया था।

इस पर जस्टिस अतुल श्रीधरन ने पूछा कि क्या आकृति को इससे पहले BNSS की धारा 126 के तहत नोटिस दिया गया था। सरकार ने इससे इनकार किया। BNSS की धारा 126 शांति और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने से जुड़ी है। जज ने कहा कि धारा 130 के तहत कार्रवाई से पहले धारा 126 की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है।

कोर्ट ने पुलिस की सामान्य डायरी में दर्ज जानकारी भी देखी। इसके बाद कोर्ट ने सरकार के उस दावे में सवाल उठाए, जिसमें बताया गया था कि पहले नोटिस दिया गया और उसके बाद गिरफ्तारी हुई।

कोर्ट ने कहा- ऐसा लग रहा है कि पहले आकृति को गिरफ्तार किया गया और बाद में नोटिस की कार्रवाई की गई। कोर्ट ने मजदूरों को हिंसा के लिए उकसाने के आरोपों पर भी सवाल उठाए।

इस पर सरकार ने कहा कि प्रदर्शन के लिए लोग 11 अप्रैल को ही जुटने लगे थे। इस पर जस्टिस श्रीधरन ने पूछा कि अगर 11 अप्रैल को कोई हिंसा नहीं हुई थी, तो उस दिन आकृति ने ऐसी कौन-सी हिंसा भड़काई थी? यानी जो हिंसा हुई, वह आकृति की गिरफ्तारी के बाद हुई।

  ! हिन्दुस्तान अखबार के पूर्व ब्यूरो चीफ राकेश सिंह के निधन से पत्रकार जगत में शोक...रिपोर्ट इमरान अली शाह  #उतरौला ( #...
02/09/2026

! हिन्दुस्तान अखबार के पूर्व ब्यूरो चीफ राकेश सिंह के निधन से पत्रकार जगत में शोक...

रिपोर्ट इमरान अली शाह

#उतरौला ( #बलरामपुर) वरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश सिंह के निधन की खबर से जिले के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने गहरा दुख व्यक्त किया। और मीडिया कार्यालय पर दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा के शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संवेदना व्यक्त किया गया।

राकेश सिंह लंबे समय तक पत्रकारिता से जुड़े रहे। अपनी बेबाक लेखनी और प्रभावशाली पत्रकारिता के लिए उन्होंने अलग पहचान बनाई थी। उनका चर्चित लेख ‘नारद नामा’ पाठकों के बीच बेहद लोकप्रिय था। इस लेख के माध्यम से वह समसामयिक मुद्दों और स्थानीय घटनाक्रमों पर अपनी विशिष्ट शैली में विचार रखते थे, जिसे पाठकों का खूब स्नेह मिलता था। देवता तिवारी ने कहा कि

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि राकेश सिंह का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी लेखनी और पत्रकारिता की शैली लंबे समय तक याद की जाएगी।

पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र श्रीवास्तव उर्फ (मुन्ना),राजन श्रीवास्तव, नूर मोहम्मद, आलोक कुमार गुप्ता, गिरीश चंद्र मिश्र, अनिल कुमार गुप्ता, आशीष कशौधन, सुशील श्रीवास्तव, वैभव चतुर्वेदी, हरीश कुमार गुप्ता, सुहेल अहमद खान, मोहम्मद अय्यूब, बजरंगी गुप्ता, नरेंद्र पटवा, वाजिद हुसैन, अंसार अली, बहलोल नियाजी, समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।

 #बलरामपुर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद तेज, झंझरा और एसपी ऑफिस क्षेत्र के 2000 उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी...
02/09/2026

#बलरामपुर में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की कवायद तेज, झंझरा और एसपी ऑफिस क्षेत्र के 2000 उपभोक्ताओं को मिलेगी बड़ी राहत...

#​बलरामपुर | 02 सितंबर 2026

​जनपद में विद्युत उपभोक्ताओं को बेहतर, सुरक्षित और निर्बाध बिजली आपूर्ति देने के उद्देश्य से विद्युत तंत्र के सुदृढ़ीकरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन के निर्देशन में बिजली विभाग द्वारा जर्जर लाइनों और केबलों को बदलने का अभियान लगातार जारी है।

​इसी कड़ी में नगर पालिका बलरामपुर क्षेत्र के पूरबटोला पावर हाउस के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला झंझरा में पुरानी व जर्जर एबी (एरियल बंच) केबल को हटाकर नई एबी केबल बिछाई जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, इस कार्य के पूरा होते ही क्षेत्र में बार-बार होने वाले फॉल्ट और बिजली की किल्लत से निजात मिलेगी। नई केबल लगने से क्षेत्र की लगभग 2000 की आबादी सीधे तौर पर लाभान्वित होगी।

​वहीं, बिजनेस प्लान 2026-27 के तहत बलरामपुर टाउन पावर हाउस क्षेत्र में एसपी ऑफिस के पास स्थापित 100 केवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर पर भी एबी केबल लगाने का काम प्रगति पर है। इस नए ट्रांसफार्मर और केबलिंग से संबंधित इलाके की विद्युत वितरण क्षमता में वृद्धि होगी और ओवरलोडिंग की समस्या समाप्त होगी। विद्युत विभाग का कहना है कि जिले भर के अन्य क्षेत्रों में भी सुदृढ़ीकरण के कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं, ताकि आम जनता को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराई जा सके।

  ! डीएम ने संभाला मोर्चा: भगवतीगंज और विशुनापुर में जमीन पर उतरकर परखी हकीकत, राजस्व वादों का मौके पर ही सत्यापन #​बलरा...
02/09/2026

! डीएम ने संभाला मोर्चा: भगवतीगंज और विशुनापुर में जमीन पर उतरकर परखी हकीकत, राजस्व वादों का मौके पर ही सत्यापन

#​बलरामपुर। जनपद में वर्षों से लंबित पड़े राजस्व वादों के त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन ने पूरी ताकत झोंक दी है। कागजी कार्रवाई से इतर वादों के सटीक और निष्पक्ष समाधान के लिए डीएम खुद धरातल पर उतरकर वस्तुस्थिति की जांच कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने विनियमित क्षेत्र के भगवतीगंज और विशुनापुर में विवादित स्थलों का औचक निरीक्षण किया।

​अपने न्यायालय में विचाराधीन मामलों का निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में एक-एक बिंदु की पड़ताल की। उन्होंने मौके पर मौजूद अभिलेखों का मिलान कराया और दोनों पक्षों की दलीलें सुनते हुए वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि राजस्व वादों के सही समाधान के लिए कागजों के साथ-साथ मौके की वास्तविक स्थिति का सत्यापन बेहद जरूरी है, ताकि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो।

​सब-डिविजनल मजिस्ट्रेटों को सख्त निर्देश

डीएम ने जिले के सभी उप जिलाधिकारियों (SDM) को सख्त हिदायत दी है कि लंबित मामलों में किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि:

​लंबित प्रकरणों की नियमित अंतराल पर समीक्षा की जाए।

​आवश्यकता पड़ने पर अधिकारी खुद मौके पर जाकर जांच करें।

​समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जाए।

​प्रशासन का मुख्य उद्देश्य वादकारियों को चक्कर काटने से बचाना और उन्हें पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए जल्द से जल्द राहत प्रदान करना है।

Address

Utraula
271604

Telephone

+919935481601

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when I News Utl posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share