Samachar Bharat 24

Samachar Bharat 24 Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Samachar Bharat 24, Media/News Company, UTTAM NAGAR.
(1)

08/07/2026

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जलालपुर में महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को सारण जिले के जलालपुर प्रखंड पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध लोकगायक एवं स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने महेंद्र मिश्र के राष्ट्रप्रेम, लोकसंस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मांझी विधायक रणधीर सिंह ने अंगवस्त्र भेट किए, उपमुख्यमंत्री ने वहां उपस्थित स्थानीय लोगों, समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया।
वही मौके पर महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, मांझी विधायक रणधीर सिंह सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी महेंद्र मिश्र को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

*पत्नी की हत्या में बीडीओ गिरफ्तार* पत्नी को जहर देकर हत्या करने का आरोपी जाले बीडीओ गिरफ्तार..नेपाल भागने की फिराक में ...
08/07/2026

*पत्नी की हत्या में बीडीओ गिरफ्तार*

पत्नी को जहर देकर हत्या करने का आरोपी जाले बीडीओ गिरफ्तार..नेपाल भागने की फिराक में था.. महिला दरोगा से था अवैध संबंध.. गर्ल फ्रेंड की गिरफ्तारी को सीतामढ़ी में छापा.. ससुराल वालों पर 10 लाख रुपए दहेज मांगने का आरोप

मुजफ्फरपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां जाले के BDO मनोज कुमार को अपनी पत्नी अमृता की जहर देकर हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया । दरभंगा के जाले प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) मनोज कुमार को मिठनपुरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। मामले में उसकी कथित प्रेमिका की गिरफ्तारी के लिए सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र में छापेमारी की जा रही है।
अमृता कुमारी की 3 जुलाई को मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा थाना क्षेत्र स्थित कन्हौली आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि मनोज कुमार और उसके परिजनों ने 10 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर अमृता को लगातार प्रताड़ित किया और दूसरी महिला (दरोगा)से कथित संबंध का विरोध करने पर उसे जहर देकर मार डाला।
मृतका के भाई ने पति, सास-ससुर, देवर और ननद समेत अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया है। परिवार का आरोप है कि जनवरी में भी अमृता के साथ मारपीट की गई थी, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक कथित सीसीटीवी वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें अमृता को घसीटकर गाड़ी में बैठाते हुए कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं।
सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा प्रतीत होता है। आरोपी BDO को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद उसका मोबाइल फोन बंद था और उसने खुद को पटना में ट्रेनिंग पर होने की बात कही थी, लेकिन जांच में यह दावा सही नहीं पाया गया। पुलिस को सबूत मिटाने की कोशिश की भी आशंका है।
वहीं, पूछताछ में आरोपी मनोज कुमार ने दावा किया है कि उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की थी। हालांकि पुलिस इस दावे की भी जांच कर रही है। डीआईयू और टेक्निकल सेल की टीम आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर रही है।अमृता के शादी 9 दिसंबर 2022 को मनोज कुमार के साथ हुई थी
मृतका के परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि मनोज कुमार का एक महिला दरोगा के साथ कथित प्रेम संबंध था। इसी वजह से अमृता को प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस ने इस पहलू को भी जांच में शामिल किया है। कथित प्रेमिका की तलाश में सीतामढ़ी में छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद सभी फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

08/07/2026

*कटिहार में जनता का 'ऑन-कैमरा' सर्जिकल स्ट्राइक: तेलता रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट दलाल की सरेआम उतारी गई हेकड़ी, देखें High-Voltage ड्रामा!*

भारतीय रेलवे में आम आदमी के लिए तत्काल टिकट पाना किसी जंग जीतने से कम नहीं है, लेकिन जब इस जंग में 'दलाल' अपनी काली करतूतों के साथ घुसपैठ करते हैं, तो सब्र का बांध टूटना लाजमी है। ऐसा ही एक बेहद सनसनीखेज मामला कटिहार के तेलता रेलवे स्टेशन से सामने आया है, जहां सुबह-सुबह तत्काल टिकट के लिए लाइन में लगे आम लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।

सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहे एक वीडियो ने रेलवे टिकट बुकिंग सिस्टम और सुरक्षा दावों की धज्जियां उड़ा कर रख दी हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तत्काल टिकट काउंटर पर एक कथित दलाल अपनी मनमानी करने की कोशिश कर रहा था। रोज़-रोज़ की इस धांधली से तंग आ चुके आम यात्रियों ने इस बार चुप रहने के बजाय 'सिस्टम' अपने हाथ में ले लिया।

बीच लाइन में ही दलाल को चारों तरफ से घेर लिया गया और ऑन-कैमरा उसकी सारी हेकड़ी निकाल दी गई। वीडियो में लोग दलाल के साथ तीखी बहस करते और उसे बेनकाब करते नजर आ रहे हैं।

यह हाई-वोल्टेज ड्रामा और वीडियो अब रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के संज्ञान में आ चुका है। आम जनता ने तो अपना फर्ज निभाते हुए दलाल का पर्दाफाश कर दिया है, लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि:

आखिर RPF इस वायरल वीडियो पर कब तक सोई रहेगी?

इन टिकट दलालों के पीछे छिपे 'आकाओं' पर कब तक शिकंजा कसा जाएगा?

क्या आम रेल यात्रियों को इस दलाली राज से कभी मुक्ति मिलेगी?

अब देखना बेहद दिलचस्प और अहम होगा कि RPF इस पूरे मामले पर कितनी मुस्तैदी से एक्शन लेती है। वीडियो बिल्कुल साफ है, चेहरा सामने है, और सबूत सोशल मीडिया पर तैर रहा है। अगर अब भी इन दलालों पर नकेल नहीं कसी गई, तो रेलवे सुरक्षा और दावों पर सवाल उठना तय है।

दलालों सावधान! कटिहार की जनता अब जागरूक भी है और आक्रामक भी!

कुमना भेरवनिया के डॉ कुमार नवेन्दु गिरि को अंतर्राष्ट्रीय भाजपा समर्थक संघ का राष्ट्रीय वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया इससे घर...
07/07/2026

कुमना भेरवनिया के डॉ कुमार नवेन्दु गिरि को अंतर्राष्ट्रीय भाजपा समर्थक संघ का राष्ट्रीय वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया इससे घर और गांव में हर्ष उल्लास है इनका नियुक्ति पत्र आज ही प्राप्त हुआ उनकी पत्नी और बच्चे काफी खुश है इनकी पत्नी बगल के बरेजा गांव के प्राथमिक विद्यालय की पूर्व प्रधानाध्यापिका रह चुकी हैं और इनके ससुर भी शिक्षा विभाग के पूर्व अपीलीय प्राधिकार रह चुके हैं इनके बड़े लड़के हिंदी फिल्म उद्योग में सहायक निदेशक के रूप में अभी काम कर रहे हैं और बड़ी लड़की इंडिगो एयरलाइंस की एयर होस्टेस है कुमार नवेंदु अपने कॉलेज लाइफ में भी राजनीति से जुड़े हुए थे बीच में इन्होंने राजनीतिक से दूरियां बना ली थी फिर इन्होंने राजनीतिक में भागीदारी देना शुरू किया और उनके कार्य को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय भाजपा समर्थक संघ ने अपने संघ में राष्ट्रीय वरीय उपाध्यक्ष बनाया

सारण DySP (HQ) के रूप में अभिषेक कुमार ने ग्रहण किया पदभार
07/07/2026

सारण DySP (HQ) के रूप में अभिषेक कुमार ने ग्रहण किया पदभार

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अररिया में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा फारबिसगंज में एयरपोर्ट का निर्माण कराने की घोषणा की।...
07/07/2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अररिया में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा फारबिसगंज में एयरपोर्ट का निर्माण कराने की घोषणा की।जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य एवं परिवहन सुविधाएँ उपलब्ध होंगी...

दिल्ली से आई एनआईए की टीम ने मंगलवार को मशरक थाना क्षेत्र के पचरूखवा गांव में मानव तस्करी से जुड़े एक मामले में छापेमारी...
07/07/2026

दिल्ली से आई एनआईए की टीम ने मंगलवार को मशरक थाना क्षेत्र के पचरूखवा गांव में मानव तस्करी से जुड़े एक मामले में छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान एनआईए अधिकारियों ने मामले की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए कोई जानकारी साझा करने से इनकार किया। कार्रवाई के दौरान मशरक थानाध्यक्ष उज्जवल कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे।

जांच टीम ने पचरूखवा गांव निवासी निजाम अंसारी के घर की घेराबंदी कर तलाशी ली। इस दौरान उनके बेटे सदाकत अंसारी से कई घंटों तक पूछताछ की गई। जांच के बाद टीम ने उसके मोबाइल फोन और लैपटॉप को जब्त कर सील कर लिया तथा अपने साथ ले गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सदाकत अंसारी कंबोडिया में काम करता है। फिलहाल एनआईए मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

सारण पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। प...
07/07/2026

सारण पुलिस ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दर्ज सामूहिक दुष्कर्म मामले का त्वरित उद्भेदन करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया

मुफस्सिल थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार पीड़िता का एक युवक के साथ करीब एक वर्ष से प्रेम-प्रसंग था। आरोपी के बुलाने पर वह महंगाईडीह स्थित चंवर में उससे मिलने गई, जहां आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इसी दौरान दो अन्य लोगों ने दोनों को देख लिया और बाद में युवती के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बना लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर-1 अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल को सुरक्षित कर एफएसएल की सहायता से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए और पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिथिलेश कुमार महतो, निवासी मगाईडीह, तथा सचिन कुमार उर्फ भुवर, निवासी महंगाईडीह, थाना मुफस्सिल, जिला सारण के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई जारी हैं।

माँझी के सहयोग शिविरों में दिखी उदासी, खाली रहीं कुर्सियां; ग्रामीणों ने किया किनारा...सरकार की योजनाओं और जनसमस्याओं के...
07/07/2026

माँझी के सहयोग शिविरों में दिखी उदासी, खाली रहीं कुर्सियां; ग्रामीणों ने किया किनारा...

सरकार की योजनाओं और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से माँझी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविरों में अपेक्षित जनभागीदारी नहीं दिखी। कई स्थानों पर घंटों तक कुर्सियां खाली रहीं और ग्रामीणों की उपस्थिति बेहद कम रही।
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे वर्षों से अपनी समस्याओं को लेकर संबंधित विभागों के कार्यालयों का चक्कर लगा रहे हैं। कई बार आवेदन देने के बावजूद उनकी शिकायतों का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में अब उन्हें इन शिविरों से भी विशेष उम्मीद नहीं रह गई है। ग्रामीणों का मानना है कि यदि पहले से लंबित आवेदनों पर ही समयबद्ध कार्रवाई होती, तो लोगों का विश्वास बना रहता और शिविरों में अधिक भागीदारी देखने को मिलती।
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि बिजली, सड़क, नाली, सिंचाई, आवास और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामलों में बार-बार आवेदन देने के बावजूद संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण लोगों में निराशा का माहौल है और वे ऐसे आयोजनों से दूरी बना रहे हैं।
हालांकि प्रशासन का कहना है कि सहयोग शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है और प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अब देखने वाली बात होगी कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों का विश्वास दोबारा जीतने के लिए प्रशासन कितनी प्रभावी पहल करता है।
#

07/07/2026

सारण जिले के सोनपुर का होनहार धावक विभास्कर कुमार अब अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स ट्रैक पर भारत की नई उम्मीद बनकर उभरा है। आगामी 9 से 12 जुलाई तक चीन के ऑर्डोस में आयोजित अंडर-23 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा घोषित भारतीय टीम में उनका चयन हुआ है। विभास्कर 100 मीटर दौड़ और 4×100 मीटर रिले स्पर्धा में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनके चयन से पूरे सारण जिले और बिहार के खेल जगत में उत्साह का माहौल है।
10.36 सेकेंड की रफ्तार से मचाई सनसनी
विभास्कर ने इस वर्ष रांची में आयोजित फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए पुरुष 100 मीटर हीट में 10.36 सेकेंड का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय दर्ज किया। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने न केवल अंडर-23 एशियाई चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई किया, बल्कि राष्ट्रीय स्तर के कई धावकों से बेहतर प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
संघर्ष के बाद मिली सफलता
सोनपुर से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक का सफर विभास्कर के लिए आसान नहीं रहा। उन्होंने महज 13 वर्ष की उम्र में दौड़ना शुरू किया। पढ़ाई के लिए हैदराबाद जाने के बाद उन्होंने स्कूल स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वर्ष 2019 में हैमस्ट्रिंग की चोट और कोरोना महामारी के कारण उनका करियर प्रभावित हुआ, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी।
बाद में बिहार सरकार के खिलाड़ियों के एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत उन्हें बेंगलुरु में कोच मनोज लोगराज के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण मिला, जिसने उनके करियर को नई दिशा दी।
भारतीय रिले टीम का भी होंगे हिस्सा
अंडर-23 एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए घोषित भारतीय टीम में विभास्कर का चयन 100 मीटर के साथ-साथ 4×100 मीटर रिले टीम के लिए भी किया गया है। वे सम वसंत, हर्ष राउत, मोहम्मद शान और लैकिक मेलगे के साथ भारतीय रिले टीम का हिस्सा होंगे।

Address

Uttam Nagar

Telephone

+8227081958

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samachar Bharat 24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Samachar Bharat 24:

Shortcuts

Share