AWAKE INDIA

AWAKE INDIA AWAKE INDIA IS A GUJARATI NEWSPAPER. IT'S ALSO AVAILABLE ON DIGITAL AND SOCIAL MEDIA PLATFORMS PUBLI

23/01/2026

# # Awake India News

*23- जनवरी - शुक्रवार*

*!! बसंत पंचमी!!*

*1* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। सबसे पहले पीएम केरल के तिरुवनंतपुरम में चार नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। साथ ही कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद तमिलनाडु के मदुरंथकम (चेंगलपट्टू) में एक विशाल जनसभा को संबोधित कर राज्य में विधानसभा चुनाव के प्रचार का आगाज करेंगे

*2* अमेरिकी टैरिफ तनाव के बीच PM ने लूला दा सिल्वा से बात की, जल्द भारत आएंगे ब्राजील के राष्ट्रपति

*3* जम्मू में सेना की गाड़ी 400-फीट गहरी खाई में गिरी, 10 जवानों की जान गई, 11 घायल; सड़क पर बर्फ के चलते फिसली गाड़ी

*4* 'हमने अपने बहादुर सैनिकों को खो दिया', पीएम मोदी, अमित शाह, राहुल गांधी सहित अन्य ने सड़क हादसे में जवानों की मौत पर जताया दुख

*5* झारखंड में एक करोड़ का इनामी अनल समेत 16 ढेर, अमित शाह बोले- नक्सलवाद अब अंतिम चरण में

*6* सुरक्षा बलों की तरफ से की गई इस कार्रवाई को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ी उपलब्धि बताई। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई नक्सलमुक्त भारत अभियान की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है। दशकों से देश के कई हिस्सों में भय और हिंसा फैलाने वाला नक्सलवाद अब अंतिम दौर में है।

*7* राहुल ने सिर पर गमछा बांधा, कंधे पर कुदाल रखी, मनरेगा बचाओ सम्मेलन में बोले- VB-GRAM-G जुमला है, गरीबों के हक पर हमला है

*8* जी-राम-जी पर राहुल गांधी के बयान से भड़की BJP, लोकसभा नेता विपक्ष को बताया राम विरोधी

*9* सरकार ने बताए जनगणना में पूछे जाने वाले 33 सवाल, मकान, परिवार, वाहन जैसी जानकारी देनी होगी; दो फेज में पूरी होगी प्रोसेस

*10* SIR पर सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट बोला- प्रक्रिया पारदर्शी हो, चुनाव आयोग मनमानी नहीं कर सकता; EC बोला- हमें गाली देकर इलेक्शन जीतना फैशन बना

*11* भारत में प्रदूषण से हर साल 17 लाख मौतें, ₹30 लाख करोड़ का नुकसान, हार्वर्ड प्रोफेसर बोलीं- ये टैरिफ से बड़ा खतरा, फिर भी ध्यान नहीं

*12* बॉम्बे हाईकोर्ट ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार पर तीखी टिप्पणी करते हुए पूछा कि क्या राज्य में कानून का राज है? कोर्ट ने सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री इतने लाचार हैं कि वह एक ऐसे मंत्री के खिलाफ कुछ नहीं कह सकते, जिसका बेटा आपराधिक मामले में नाम आने के बाद से फरार है।

*13* अदालत शिवसेना मंत्री भारत गोगावले के बेटे विकास गोगावले की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई कर रही थी। जस्टिस माधव जामदार ने तीखी टिप्पणी में कहा कि मंत्रियों के बच्चे अपराध करते हैं और खुलेआम घूमते हैं लेकिन पुलिस उन्हें ढूंढ नहीं पाती। बता दें कि विकास को महाड नगर परिषद चुनाव के दौरान प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प से जुड़े मामले में आरोपी बनाया गया है

*14* कर्नाटक राज्यपाल ने विधानसभा में अभिभाषण की 3 लाइन पढ़ीं, सदन छोड़कर निकले, मनरेगा के जिक्र पर आपत्ति; CM सिद्धारमैया बोले- गवर्नर केंद्र की कठपुतली

*15* आज तय होगा, कब खुलेंगे बद्रीनाथ के कपाट, बसंत पंचमी पर टिहरी नरेश करेंगे घोषणा; नंदा राजजात पर भी होगा फैसला

*16* इस बार आसमान से बरसेगी आग, देश में इस बार मानसून को लेकर चिंताजनक संकेत सामने आ रहे हैं, मौसम विज्ञानियों के अनुसार जून के मध्य या उसके बाद प्रशांत महासागर में अलनीनो सक्रिय हो सकता है, जिसका सीधा असर भारत में मानसूनी वर्षा पर पड़ने की संभावना है, अल-नीनो की स्थिति बनने पर आमतौर पर देश में बारिश कम होती है,और गर्मी बढ़ जाती है

*17* आज हिमाचल, जम्मू-कश्मीर में बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान के आसार; दिल्ली में भी बरसात का अलर्ट

*18* बांग्लादेश टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर, बोर्ड बोला- भारत में नहीं खेलेंगे; ICC ने कल कहा था- इंडिया में ही खेलना होगा

*19* भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 शृंखला का दूसरा मैच आज खेला जाएगा। मुकाबला शाम सात बजे से रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ मुकाबले में उतरेगी

*20* दावोस में ट्रंप-जेलेंस्की के बीच एक घंटे तक हुई बातचीत; ट्रंप बोले- बहुत हुआ, अब युद्ध खत्म होना चाहिए

*21* जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी! पहले चरण में घरों की गिनती के लिए 33 सवालों की लिस्ट रिलीज

*22* जम्मू में सेना की गाड़ी 400-फीट गहरी खाई में गिरी: 10 जवानों की मौत, 11 घायल; सड़क पर बर्फ के चलते फिसली गाड़ी

*23* युद्ध का अंत नजदीक? UAE में 23 जनवरी से यूक्रेन, रूस और US की त्रिपक्षीय बैठक

*24* WEF में ट्रंप पर गरजे कैलिफोर्निया के गवर्नर, बोले- "अमेरिका पर ‘डॉन’ कर रहा राज, कांग्रेस बनी तमाशबीन"

*25* प्रदेश सरकार ने सभी 41 जिलों के प्रभारी सचिव बदले, गायत्री राठौड़ जयपुर की प्रभारी सचिव बनी

*26* अटैक से किया मना और सेना भी हो रही तैयार, ईरान पर हमले की पुरानी चाल चल रहा अमेरिका

*27* हरिद्वार में अमित शाह-रामदेव ने एक-दूसरे के पैर छुए: CM धामी संग हॉस्पिटल का उद्घाटन किया; प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी हिरासत में

*28* डंपर ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और बेटी की मौत: बेटी को JEE मेन का पेपर दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश से ग्वालियर आए थे दंपती

*29* खतरे में हिमाचली सेब का भविष्य: प्रोफेसर सतीश बोले-तापमान में उछाल होना अच्छा संकेत नहीं; एपल बेल्ट सिकुड़ रही, चिलिंग घटी

*30* गर्ल्स हॉस्टल से लड़कियां सप्लाई कर रहीं ब्राउन शुगर-ड्रग: बिहार की सबसे बड़ी तस्कर किरन से डील, बोली- मेरे पास 500 लड़कियों का नेटवर्क

*31* अमृतसर ग्रेनेड हमले का मामला: एनआईए ने पंजाब के सीमावर्ती जिलों में कई स्थानों की तलाशी ली

*32* पार्टी की बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल का बयान, कहा "कांग्रेस पंजाब चुनाव एकजुट होकर लड़ेगी, नेतृत्व परिवर्तन का कोई सवाल ही नहीं"

*33* 1984 सिख विरोधी दंगा मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार बरी

*34*टी-20 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का एलान- भारतीय ज़मीन पर नहीं खेलेंगे

*35* ट्रम्प और रूट्टे के बीच ग्रीनलैंड पर 'भविष्य के समझौते' की रूपरेखा तैयार, वापस ली टैरिफ की धमकी

*36*मोदी को पीछे हटने और गरीबों के एकजुट होने का मौका है मनरेगा बचाने की लड़ाई : राहुल

*37* ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डिसिल्वा ने पीएम मोदी को किया फोन, द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई बात

*38* पटना में 13 लाख टन से अधिक पुराने कचरे का निस्तारण, केंद्र की डंपसाइट रेमेडिएशन योजना में बिहार के 8 शहर शामिल

*39* गो-तस्करी रैकेट के खिलाफ ओडिशा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 200 बैंक खाते फ्रीज, करोड़ों की नकदी-वाहन जब्त

*40* चुनाव आयोग ने विश्व के सामने प्रस्तुत किया अपना डिजिटल मंच ईसीआईनेट, दूसरे निकायों को प्रौद्योगिकी सहयोग की पेशकश

*41* बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने पर PAK में ही बवाल, PM को लोग कह रहे गद्दार; चाटुकार

*42* BMC में चलेगा महिला राज, मुंबई को फिर मिली महिला मेयर

*43* गुजरात ने तोड़ा हार का सिलसिला, यूपी के खिलाफ जीत से रोमांचक हुई WPL प्लेऑफ की रेस

 #  India News      *21- जनवरी - बुधवार*                 *1* भारत–यूरोपीय यूनियन में गणतंत्र दिवस पर ट्रेड एग्रीमेंट संभ...
21/01/2026

# India News

*21- जनवरी - बुधवार*

*1* भारत–यूरोपीय यूनियन में गणतंत्र दिवस पर ट्रेड एग्रीमेंट संभव, EU कमीशन चीफ बोलीं– यह मदर ऑफ ऑल डील्स, ट्रम्प टैरिफ का असर कम करने की तैयारी

*2* India-EU FTA: ट्रंप को लगेगा झटका! भारत-यूरोप ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’ के बेहद करीब, यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष ने की घोषणा

*3* दक्षिण भारत की रफ्तार बढ़ाएगा ‘अमृत काल’ का तोहफा, केरल को मिलेंगी 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस, पीएम मोदी दिखायेंगे हरी झंडी

*4* आज और कल उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे गृह मंत्री अमित शाह, दो दिन तक ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू

*5* आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट बोला- हमारी टिप्पणियां मजाक नहीं, मौत मामले में डॉग फीडर्स भी जिम्मेदार; हर जगह स्थानीय प्रशासन फेल

*6* अदालत को न बनाएं जंग का मैदान, पहले अपनाएं मध्यस्थता', वैवाहिक विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

*7* नवीन के युवा कंधों पर होगा जिम्मेदारियों का बड़ा बोझ, आगामी चुनाव परीक्षा की घड़ी,वाजपेयी-आडवाणी युग में मजबूत नींव से शुरू हुआ भाजपा का सफर नड्डा के कार्यकाल में पंचायत से संसद तक विजय पताका के रूप में लहरा रहा है। अब ऐसे में नितिन को भाजपा को हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की विचारधारा के दायरे में नया रूप देना होगा।

*8* चंद महीने बाद पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम में चुनाव होने हैं। असम में पार्टी सत्ता में है, जबकि पूरब के सबसे अहम राज्य पश्चिम बंगाल में पार्टी की दशकों पुरानी सत्ता में आने की इच्छा पूरी नहीं हो रही। इसके अलावा केरल और तमिलनाडु में सियासत का मुख्य खिलाड़ी बनने के लिए भाजपा दशकों से संघर्ष कर रही है। जाहिर तौर पर इन राज्यों के चुनाव परिणाम नितिन के भविष्य के लिए बेहद अहम साबित होंगे

*9* भाजपा अध्यक्ष बनते ही चुनावी मोड में आए नितिन नवीन; कई राज्यों के चुनाव प्रभारियों को किया नियुक्त

*10* शिवसेना पार्षद 5 दिन बाद बांद्रा के होटल से निकले, शिंदे बोले- कार्यकर्ताओं की इच्छा, बाल ठाकरे जन्मशती पर शिवसैनिक मेयर बने

*11* शिंदे ने शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे की जन्म शताब्दी के बहाने एक साल के महापौर पद की मांग पर अड़ गए हैं। मंगलवार को भाजपा और शिवसेना के कई नेता दिल्ली पहुंच गए। माना जा रहा है कि अब मुंबई के महापौर के मुद्दे का समाधान दिल्ली में होगा।

*12* ईरान में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स का दूसरा बैच भारत लौटा, अब तक 200 से ज्यादा सुरक्षित पहुंचे; ईरान हिंसा में 3 हजार+ मौतें हुईं

*13* आरबीआई की रिपोर्ट: महंगे प्रीमियम के चलते बीमा पॉलिसी सरेंडर कर रहे लोग, मैच्योरिटी तक सिर्फ 35% पॉलिसीधारक

*14* महंगे प्रीमियम और गलत वादों के साथ बेची जा रही बीमा पॉलिसी से लोग तेजी से भरोसा खो रहे हैं और परिपक्वता से पहले ही पॉलिसी सरेंडर कर रहे हैं। आरबीआई की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट बताती है कि बीमा कंपनियों के कुल भुगतान में बड़ा हिस्सा अब मैच्योरिटी या मृत्यु दावों से नहीं, बल्कि समय से पहले पॉलिसी बंद करने से आ रहा है

*15* रथ पर सवार होकर स्नान करने जाना शास्त्र के विरुद्ध, अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर भड़के रामभद्राचार्य

*16* मौसम एक बार फिर लेगा करवट... दिल्ली में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पहाड़ों पर होगी भारी बर्फबारी; कई जगह होगी बारिश

*17* ट्रंप के 'फैसलों' के खिलाफ सड़क पर जनता, सरकार के एक साल पूरा होने पर देशभर में विरोध

*18* खामेनेई की ओर हाथ बढ़ाया तो हाथ काट देंगे', ईरानी सेना की अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी

*19* ग्रीनलैंड और टैरिफ धमकियों पर फूटा ब्रिटेन का गुस्सा: ट्रंप को कहा “अंतर्राष्ट्रीय गुंडा”, US इतिहास का सबसे भ्रष्ट राष्ट्रपति बताया

*20* ट्रंप की फ्रांस को खुली धमकी: कहा- इंकार पड़ेगा भारी, फ्रेंच वाइन पर लगा दूंगा 200% टैक्स

*21* ट्रंप के नए नक्शे से दुनिया में भूचाल: कनाडा-वेनेजुएला और ग्रीनलैंड को दिखाया US का हिस्सा ! फ्रैंच राष्ट्रपति की निजी चैट भी की लीक

*22* बांग्लादेश में कुछ बड़ा होने वाला है? भारत ने राजनयिकों के परिवार वापस बुलाए

*23* तीन बड़ी भर्ती परीक्षाओं में फर्जीवाड़ा उजागर: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तकनीकी प्रमुख सहित 5 अभियुक्त गिरफ्तार, एसओजी की बड़ी कार्रवाई

*24* बीजेपी में अब नितिन नबीन युग: पीएम मोदी ने कहा, विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण कालखंड में भाजपा का नेतृत्व युवा हाथों में

*25* SIR सुनवाई के लिए कोलकाता में पेश हुए इंटरनेशनल क्रिकेटर मोहम्मद शमी, बोले- एसआईआर से किसी को नुकसान नहीं

*26* भारत और यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर के करीब: यूरोपीय आयोग अध्यक्ष

*27* Protest Against Trump: ट्रंप के 'फैसलों' के खिलाफ सड़क पर जनता, सरकार के एक साल पूरा होने पर देशभर में विरोध

*28* ईरान में फंसे भारतीय स्टूडेंट्स का दूसरा बैच भारत लौटा: अब तक 200 से ज्यादा सुरक्षित पहुंचे

*29* मनरेगा को बचाने के लिए कांग्रेस का देशव्यापी आंदोलन, रायबरेली में राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

*30* तमिलनाडु: राज्यपाल आरएन रवि का विधानसभा से वॉकआउट, स्टालिन बोले- सदन और परंपराओं का अपमान

*31* ट्रंप का नॉर्वे के पीएम को मैसेज- आपने मुझे नोबेल नहीं दिया, अब ग्रीनलैंड पर पूरा नियंत्रण चाहिए

*32* भाजपा नेता की जम्मू को अलग कर राज्य बनाने की मांग, कहा- कश्मीरी देश के प्रति वफ़ादार नहीं

*33* साइना नेहवाल ने किया संन्यास का ऐलान, बोलीं- घुटने की समस्या से परेशान

*34* UAE को 'न्यूक्लियर अंब्रेला' देगा भारत? द‍िल्‍ली में हो गई डील डन

*35* लंदन में चीन बनाने जा रहा है 'सुपर दूतावास', सरकार ने दी मंजूरी तो भड़के विपक्षी

*36* बांग्लादेश में मिली हिंदू स्टूडेंट की फूली हुई लाश, मैनेजमेंट पढ़ रहा था बेटा

*37* लगातार दूसरे दिन शेयर बाजारों में आई बड़ी गिरावट... सेंसेक्स 1066 अंक लुढ़का, निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा

*38* जोधपुर से गुवाहाटी के लिए विशेष ट्रेन का ऐलान: लंबी दूरी के यात्रियों को मिली बड़ी राहत

*39* सूर्या बोले- ईशान किशन नंबर-3 पर खेलेंगे: श्रेयस अय्यर को मौका नहीं; न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पहला टी-20 आज

Address

Vadodara
390018

Telephone

+919924635511

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AWAKE INDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to AWAKE INDIA:

Share