Kavi Dheerendra Singh Tomar

Kavi Dheerendra Singh Tomar Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Kavi Dheerendra Singh Tomar, Digital creator, Vadodara.

✍️ कवि | शायर | स्क्रिप्ट राइटर
📽️ शब्दों से भावों की यात्रा
🎤 मंच / ईवेंट बुकिंग के लिए DM करें
🔗 नवीनतम कविता 👇

https://www.instagram.com/dheerendratomarofficial?igsh=bDVtNm10NmxiaXBz&utm_source=qr

नमस्ते सभी को,आज हम एक ऐसे विषय पर बात कर रहे हैं, जो हमारे देश की आत्मा से जुड़ा है —बाहरी ताकतें जो हमारी संस्कृति, हम...
21/09/2025

नमस्ते सभी को,

आज हम एक ऐसे विषय पर बात कर रहे हैं, जो हमारे देश की आत्मा से जुड़ा है —
बाहरी ताकतें जो हमारी संस्कृति, हमारी परंपराओं और हमारी युवा पीढ़ी पर हमला कर रही हैं।

लेकिन मैं आपको यह विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि हमारा भारत, हमारी Gen Z, राम और आदि शक्ति के आशीर्वाद से सशक्त है।

ये युवा पीढ़ी न केवल आधुनिक तकनीक में पारंगत है, बल्कि वे अपने संस्कारों और धर्म के भी कट्टर समर्थक हैं।
राम के आदर्शों ने हमें सिखाया है कि सत्य और धर्म की विजय अनिवार्य है।
आदि शक्ति ने हमें सिखाया है कि हम अपने देश की रक्षा के लिए हर चुनौती को पार कर सकते हैं।

इसलिए चाहे बाहरी ताकतें कितनी भी साजिशें रचें, हमारी युवा शक्ति उन्हें हराएगी।
हमारा भारत कभी बर्बाद नहीं होगा — क्योंकि हमारी पीढ़ी के दिलों में है एक अविचलित संकल्प और राम के जैसा आत्मबल।

आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें —
“हम अपने भारत को टूटने नहीं देंगे,
हम अपनी संस्कृति को मिटने नहीं देंगे,
हम अपनी युवा शक्ति से देश को और महान बनाएंगे!”

धन्यवाद!
– धीरेंद्र सिंह तोमर

Kavi Dheerendra Singh Tomar धीरेंद्र सिंह तोमर







आदरणीय अटल जी भारतीय राजनीति के एक ऐसे अद्वितीय व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, वाणी और आचरण से देश के करोड़ों ना...
20/09/2025

आदरणीय अटल जी भारतीय राजनीति के एक ऐसे अद्वितीय व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने विचारों, वाणी और आचरण से देश के करोड़ों नागरिकों के हृदय में अमिट स्थान बना लिया। वे केवल एक राजनेता नहीं थे, बल्कि एक कवि, विचारक और एक सच्चे राष्ट्रभक्त भी थे।

आदरणीय अटल जी का राजनीतिक जीवन सादगी, नैतिकता और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल रहा। वे भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखा, चाहे वह पोखरण का परमाणु परीक्षण रहा हो या कारगिल युद्ध का कठिन समय — उन्होंने अपने नेतृत्व से भारत को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाया।

उनकी वाणी में ओज, शब्दों में माधुर्य और विचारों में गहराई थी। आदरणीय अटल जी ने संसद में मर्यादा की परंपरा को कायम रखा और विपक्ष में रहते हुए भी सदैव रचनात्मक भूमिका निभाई। वे ऐसे नेता थे जिनका सम्मान विरोधी पक्ष भी करता था।

कवि हृदय वाले आदरणीय अटल जी की कविताएँ आज भी युवाओं को देशभक्ति, धैर्य और निडरता की प्रेरणा देती हैं। उनकी प्रसिद्ध पंक्तियाँ — “हार नहीं मानूंगा, रार नहीं ठानूंगा…” — जीवन के हर संघर्ष में उत्साह भर देती हैं।

उनके योगदान को देश ने भारत रत्न से सम्मानित कर नमन किया, किंतु आदरणीय अटल जी का असली सम्मान भारतवासियों के दिलों में है। उनका जीवन, आचरण और विचारधारा आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वे भारतीय राजनीति में आदर्श नेतृत्व के प्रतीक बनकर अमर रहेंगे।







#भारत_रत्न_अटलजी
#अटलजी_अमर_रहें
#देश_के_सपूत
#राजनीति_के_श्रेष्ट_पुरुष
#कवि_हृदय_नेता

17/09/2025
26/01/2025
मुफ़लिसी में भी हँसता बनाएं रखना,बात करने का  रस्ता बनाएं  रखना।।माना जिंदगी  में कड़वाहटें  बहुत हैं।मगर रिश्तों को  रिश्...
24/01/2025

मुफ़लिसी में भी हँसता बनाएं रखना,
बात करने का रस्ता बनाएं रखना।।
माना जिंदगी में कड़वाहटें बहुत हैं।
मगर रिश्तों को रिश्ता बनाएं रखना।

धीरेन्द्रसिंह तोमर

तुमसे हो ना सके  वह भी  काम बोलिए।हर  सुबह  बोलिए  हरेक  शाम  बोलिये।आपका    दर्द    वे    दर्द   हो   जाएगा।आप दिल से  ...
21/01/2025

तुमसे हो ना सके वह भी काम बोलिए।
हर सुबह बोलिए हरेक शाम बोलिये।
आपका दर्द वे दर्द हो जाएगा।
आप दिल से जरा जय श्री राम बोलिये।

~धीरेन्द्र सिंह

वह भी  मुझसे  मिले  मैं  भी उनसे  मिला,यूंही  चलने   लगा  प्यार  का  सिलसिला।बात  दिल  की नहीं  आ  सकी  होंठ  तक,दिल इधर...
21/01/2025

वह भी मुझसे मिले मैं भी उनसे मिला,
यूंही चलने लगा प्यार का सिलसिला।
बात दिल की नहीं आ सकी होंठ तक,
दिल इधर भी जला दिल उधर भी जला।

धीरेंद्र सिंह तोमर

11/05/2024

शहर गाँव तक आ गया, शहर गाँव तक आ गया।
चुपके-चुपके होले-होले जाने क्या क्या खा गया।।

बिट्टी की कपड़े की गुड़िया, नही सरकता कभी दुपट्टा।
भाई पल पल साथ निभाता सुनता, हरदम उल्लू पट्ठा।

भाई - बहन की पीढ़ी को ये फटी जींस पहना गया।
शहर गाँव तक आ गया, शहर गाँव तक आ गया।।

खेतों से खलिहानों तक, तालाबों से बागानों तक।
ऊँची लंबी पगडण्डी से, मिट्टी लिपे मकानों तक।।

आभूषण परिधानों को, मान और सम्मानों को।
भाषा बोली और फ़ाग, सब सूली पर लटका गया।।

शहर गावँ तक आ गया शहर गाँव तक आ गया।

धीरेंद्र सिंह तोमर

डम-डम डमरू बाज रहा  है,  नगर  शहर ओ  गांव में।नेता जी फिर से प्रकट हुए हैं, अबकी  बार चुनाव में।।जिनका चेहरा कोमल था, धू...
05/05/2024

डम-डम डमरू बाज रहा है, नगर शहर ओ गांव में।
नेता जी फिर से प्रकट हुए हैं, अबकी बार चुनाव में।।

जिनका चेहरा कोमल था, धूप देख मुरझा जाता था।
जिनके घर का नौकर, अंग्रेज़ी हमें सिखाता था।।

जो जेट विमान की शोभा थी, रहती थी अपने भाव में।
वह सुंदरियां घूम रही हैं, नंगे पांव चुनाव में।।

डम-डम डमरू बाज रहा है, नगर शहर ओ गांव में....
नेता जी फिर से प्रकट हुए हैं, अबकी बार चुनाव में...

जनता मंदिर मस्जिद घूमे, मिले नहीं देवालय में।
पांच वर्ष तुम कहां रहे, मिले नही सचिवालय में।।

मथुरा - काशी लीन हुए, या जाकर संत कृपालय में।
या सत्य खोज में निकल पड़े, पहुंचे गूंढ हिमालय में।।

बचन किया जनता से, दोगे उसका हर्जाना क्या?
जो बोया हे सो काटोगे, इसमें अब पछताना क्या?

मैनें अनायास ही पूछ लिया, नेताजी से तनाव में!
नया तर्क क्या लाए हो? अबकी बार चुनाव में?।।

डम-डम डमरू बाज रहा है, नगर शहर ओ गांव में।
नेता जी फिर से प्रकट हुए हैं, अबकी बार चुनाव में।।

धीरेंद्र सिंह तोमर
कवि धीरेंद्र सिंह तोमर

धरती  मां  ने  भेजी   राखी,  चंदा   मामा  द्वार,साक्षी  जिसका  हो  गया, आज सकल  संसार।आज सकल संसार, गूंज है भारत की चंहु...
23/08/2023

धरती मां ने भेजी राखी, चंदा मामा द्वार,
साक्षी जिसका हो गया, आज सकल संसार।
आज सकल संसार, गूंज है भारत की चंहु ओर,
खूब खूब आभार इशरो, खूब खूब आभार।।
धीरेंद्र सिंह तोमर

Address

Vadodara
390003

Telephone

+919724077664

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Kavi Dheerendra Singh Tomar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Kavi Dheerendra Singh Tomar:

Share