25/11/2024
संभल हिंसा: बाहरी व्यक्तियों के आने पर रोक
संभल (UP) में जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान भड़की हिंसा में 4 युवकों की मौत हो गई है। तनाव को देखते हुए DM राजेंद्र पैंसिया ने 1 दिसंबर तक संभल जिले में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। जामा मस्जिद जाने वाले सभी 3 रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा- आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। रासुका लगाई जाएगी।