The White Page

The White Page देश-विदेश की हर खबर आप तक

24/12/2025

Jaunpur: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चाइनीज मांझे का शिकार होने से बाल बाल बचा है एक शिक्षक।

जानिए पूरी खबर

वाराणसी के शिवपुर निवासी 34 वर्षीय आलोक कुमार मौर्य बक्शा विकास खंड के केवटली प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक हैं। वह BLO ड्यूटी के तहत SIR का गांव में चस्पा होने वाली मतदाता सूची लेने ब्लॉक जा रहे थे।

मांझा शिक्षक के गले में फंसा

मंगलवार को दोपहर के समय बक्शा थाना क्षेत्र के आदर्श इंटर कॉलेज शंभूगंज के समीप हाइवे पर यह घटना हुई। शिक्षक जौनपुर से बक्शा ब्लॉक आ रहे थे, तभी मांझा उनके गले में फंस गया।
मफलर ने बचाई जान

मांझे से शिक्षक के गले में लिपटा मफलर और जर्सी बुरी तरह फट गई, जिससे उनकी जान बच गई। यदि मफलर और जर्सी न होते तो गंभीर चोट लग सकती थी।

शिक्षक के अनुसार-

शिक्षक आलोक मौर्य के अनुसार, जैसे ही वह घटनास्थल पर पहुंचे, प्रतिबंधित मांझा उनके गले में बुरी तरह फंस गया। जब तक वह बाइक रोक पाते, मांझे से उनके कान और गले में लिपटा मफलर तथा कंधे के पास की जर्सी कट चुकी थी।

किसी तरह बचाई जान

आलोक किसी तरह मांझे को हटाकर उन्होंने अपनी जान बचाई और उसे वहीं फेंककर ब्लॉक पहुंचे। उन्होंने पूरी घटना अपने सहकर्मियों को बताई। शिक्षकों ने आलोक के सुरक्षित बचने पर राहत व्यक्त की और प्रतिबंधित मांझे पर रोक लगाने में प्रशासन की विफलता पर चिंता जताई।

17/12/2025

प्रधानाध्यापिका-रसोइया के बीच ‘मल्ल युद्ध’ का वीडियो हुआ वायरल, विभागीय कार्यशैली पर उठे सवाल।

Gorakhpur: गोरखपुर जनपद के खजनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत उसवा बाबू स्थित एक उच्च माध्यमिक विद्यालय इन दिनों गंभीर विवाद को लेकर सुर्खियों में है। शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाले इस विद्यालय में रसोइया, प्रधानाध्यापिका और सहायक शिक्षिका के बीच हुआ आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खुलेआम मारपीट और ‘मल्ल युद्ध’ तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद न केवल शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं, बल्कि इसका सीधा असर विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं पर भी पड़ रहा है।

21/12/2023
01/11/2022

छठ की सबसे सुंदर तस्वीर बनारस से..माता पार्वती भगवान शिव संग सूर्यदेव को अर्घ्य देते हुए।

29/10/2022

अपनी विराट पारी से विराट जीत दिलाने वाले कोहली में है दम तभी तो कह रहे हैं हम, "इस बार वर्ल्डकप जीतेंगे हम"।

आज का सुविचार 🌞
29/10/2022

आज का सुविचार 🌞

28/10/2022

अपनी दमदार पारी का झलक दिखला दिया रोहित ने ताबड़तोड़ 53 रन बना दिया।

Address

Gorakhpur
Varanasi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The White Page posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share