12/09/2026
बालाघाट, मध्य प्रदेश: बैगा आदिवासी बच्चों के मृ*त्यु के मामले में CJP फाउंडर अभिजीत दीपके पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे। इस दौरान स्थानीय लोगों के विरोध का वीडियो सामने आया है।
विरोध कर रहे लोगों ने दीपके पर “लाशों पर राजनीति करने आ गए” जैसे आरोप लगाए। वीडियो में उनके खिलाफ नारेबाजी और विरोध के बीच उन्हें वहां से जाते हुए देखा जा सकता है।
मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी बहस छिड़ी हुई है। एक पक्ष पीड़ित परिवारों तक पहुंचने और उनकी आवाज उठाने की बात कर रहा है, जबकि विरोध करने वाले इसे राजनीतिक मुद्दा बनाने का आरोप लगा रहे हैं।
बैगा बच्चों की मौत पर सवाल जरूरी हैं, लेकिन सवाल ये भी है कि पीड़ितों के बीच पहुंचने वालों को जवाब सवालों से मिलेगा या विरोध और नारेबाजी से?
:::