Gandiv Hindi Newspaper

Gandiv Hindi Newspaper गांडीव सांध्य हिन्दी दैनिक, वाराणसी
स?

मानसिक स्वास्थ्य जरुरी- डा. रितु गर्ग
16/04/2026

मानसिक स्वास्थ्य जरुरी- डा. रितु गर्ग

दरोगा और कास्टेबल की पिटाई को लेकर कचहरी पुलिस छावनी में तब्दीलदरोगा की हालत गम्भीर, 70 पर एफआईआर,हमलावरों की पहंचान के ...
17/09/2025

दरोगा और कास्टेबल की पिटाई को लेकर कचहरी पुलिस छावनी में तब्दील
दरोगा की हालत गम्भीर, 70 पर एफआईआर,हमलावरों की पहंचान के लिये सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है

दरोगा और कास्टेबल की पिटाई को लेकर कचहरी पुलिस छावनी में तब्दीलदरोगा की हालत गम्भीर, 70 पर एफआईआर,हमलावरों की पहंचा....

दरोगा और कास्टेबल की पिटाई को लेकर कचहरी पुलिस छावनी में तब्दीलदरोगा की हालत गम्भीर, 70 पर एफआईआर,हमलावरों की पहंचान के ...
17/09/2025

दरोगा और कास्टेबल की पिटाई को लेकर कचहरी पुलिस छावनी में तब्दील
दरोगा की हालत गम्भीर, 70 पर एफआईआर,हमलावरों की पहंचान के लिये सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है
वाराणसी,१७ सितंबर २०२५(गांडीव)। कचहरी में अधिवक्ताओं द्वारा दरोगा और कास्टेवल की बेरहमी से पिटाई के दूसरे दिन बुधवार को कचहरी परिसर सुरक्षा के लिये पुलिस बल की तैनाती जारी रही। इस मामले में 70 लोगो के विरूद्ध एफआई आर दर्ज की गयी है। उधर ट्रामा सेंटर में भर्ती घायल दरोगा को कई जगह चोट लगाने के कारण हालत गम्भीर बनी
हुई है। शाम को ही सीपी मोहित अग्रवाल ने ट्रामा सेंटर पहुचकर दरोगा की हालत की जानकारी ली और सुरक्षा में पुलिस कर्मियों की तैनाती की। सीपी ने घटना को शर्मनाक बताया और कहा कठोर कार्यवही होगी। ज्ञातव्य है कि कचहरी के अधिवक्ताओं ने मंगलवार की दोपहर दो बजे बड़ागांव थाने के दरोगा मिथलेश प्रजापति (37) और कांस्टेबल राणा प्रसाद (27) को डीएम पोर्टिका में बेरहमी से पीटा और उनकी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद एसीएम प्रथम कार्यालय में बंधक बनाकर रखा और पिटाई करते रहे। पुलिस ने किसी तरह दरोगा की जान बचाई और अस्पताल में भर्ती कराया। घायल दरोगा का बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है। दरोगा के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। सिपाही राणा प्रसाद का जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया है। बीच बचाव करने पहुंचे एसीएम के हेड मोहर्रिर को भी पीटा गया है। घटना की सूचना पाकर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था शिवहरि मीणा ने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों से बात की और चार थानों की पुलिस के साथ ही पीएसी लगाकर कचहरी को खाली कराया। उधर, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने बीएचयू में भर्ती दरोगा की सेहत का हाल जाना। आरोपी अधिवक्ताओं की पहचान के लिए परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
क्या है पूरा मामला-
समाधान दिवस पर शनिवार को बड़ागांव थाने में पुआरी खुर्द निवासी मोहित सिंह मौर्य और प्रेम चंद्र मौर्य के बीच जमीन के विवाद का मामला पहुंचा था। पुलिस अधिकारियों के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। मोहित सिंह मौर्य ने खुद को अधिवक्ता बताया था।
पहले नाम पूछा, फिर किया हमला-
डीएम पोर्टिको के बाहर जुटे अधिवक्ताओं ने दरोगा और कांस्टेबल से नाम, थाना पूछा। जैसे ही पता चला कि दोनों बड़ागांव थाने से आए हैं, वैसे ही अधिवक्ताओं ने हमला बोल दिया। दरोगा मिथलेश और कांस्टेबल की जमकर पिटाई की। साथ ही दरोगा को पकड़ कर एसीएम प्रथम के चेंबर में ले गए और बंधक बना लिया। बीचबचाव करने वाले एसीएम तृतीय के मोहर्रिर को भी अधिवक्ताओं ने नहीं बख्शा और जमकर पीटा। अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था शिवहरी मीणा ने आसपास के थानों की फोर्स बुलाई और चारों तरफ से कचहरी को घेर लिया गया। सख्ती से कचहरी परिसर को खाली कराया गया।

हार्दिक शुभकामनाएं काशी के सांसद को-पीएम नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है, सोशल मीडिया पर मोदी जी के...
17/09/2025

हार्दिक शुभकामनाएं
काशी के सांसद को-
पीएम नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जा रहा है, सोशल मीडिया पर मोदी जी के जन्मदिन पर तमाम शुभ संदेश लिखे जा रहे हैं।
इसमें तो कोई दो राय नहीं कि मोदी जी ने देश‌ की राजनीति की दिशा बदल दी। मोदी जी की सबसे बड़ी खासियत यह थी कि उन्होंने न कि देश को परिवारवाद के जंजाल से मुक्त किया बल्कि जाति-पाति में बटे हिन्दू समाज को भी एकजुट किया। दरअसल मनमोहन सिंह की सरकार -2 के समय देश का पूरा सिस्टम डिस्टर्ब हो गया था, यदि इस दौर को भ्रष्टाचार का दौर कहा जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। 2014 में कांग्रेस ने लाख धार्मिक और जातीय तोडफ़ोड़ कर सरकार बनाने की कोशिश की लेकिन जनता भ्रष्टाचार से इतनी त्रस्त हो चुकी थी कि वो देश के लिए कोई नया महानायक ढूंढने लगी, एक ऐसा महानायक जोकि देश को न सिर्फ भ्रष्टाचार से मुक्त कराए बल्कि विकास के मार्ग पर ले जाए, यही नहीं जनता यह भी चाहती थी कि देश का ऐसा प्रधानमंत्री बने जोकि पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे। अन्ना आन्दोलन के बाद बैकफुट पर खड़ी कांग्रेस पार्टी जनता से विश्वास खो चुकी थी और मोदी जी देश की जनता का विश्वास जीतने में सफल रहे।
मोदी जी ने विकास के क्षेत्र में काफी काम किया, विदेशों में भारत का मान बढ़ाया, आम जनता को बुनियादी सुविधाएं जैसे बिजली, सड़क, पानी दी। इसके अलावा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। मोदी जी के कुछ आर्थिक फैसले जिससे जनता में थोड़ा असंतोष फैला लेकिन अभी भी मोदी मैजिक का खासा असर देश पर है,मोदी जी के जन्मदिन पर हम बनारस वासियों के साथ उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं।
जय भवानी
रचना अरोड़ा

स्वास्थ्य ही असली धन हैऑटोइम्यून रोग : रुमेटाइड आर्थराइटिस – महिलाओं में अधिक असरदार-डॉ शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदीवाराणसी,...
13/09/2025

स्वास्थ्य ही असली धन है
ऑटोइम्यून रोग : रुमेटाइड आर्थराइटिस – महिलाओं में अधिक असरदार-डॉ शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी

वाराणसी,१३ सितंबर २०२५(गांडीव)।
मानव शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली (Immune System) सामान्यतः हमें बीमारियों और संक्रमण से बचाती है। लेकिन जब यही प्रणाली गलती से अपने ही शरीर की कोशिकाओं और ऊतकों पर हमला करने लगे तो इस स्थिति को ऑटोइम्यून रोग (Autoimmune Disease) कहा जाता है। इन्हीं में से एक प्रमुख और गंभीर रोग है – रुमेटाइड आर्थराइटिस यह बीमारी पुरुषों की तुलना में महिलाओं में लगभग तीन गुना अधिक देखी जाती है और खासकर 30 से 50 वर्ष की उम्र में इसका जोखिम अधिक होता है। राजकीय चिकित्सा अधिकारी , वाराणसी डॉ शिवशक्ति प्रसाद द्विवेदी बताते है कि रुमेटाइड आर्थराइटिस (RA) एक दीर्घकालिक (Chronic) सूजन संबंधी बीमारी है, जो मुख्य रूप से जोड़ों को प्रभावित करती है। इसमें शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता ही जोड़ों की परत (Synovium) पर हमला करती है, जिससे दर्द, सूजन और धीरे-धीरे जोड़ खराब होने लगते हैं। समय पर इलाज न होने पर यह हड्डियों को नुकसान पहुंचाकर मरीज को अपंग बना सकती है।

इसके मुख्य लक्षण
• सुबह उठने पर जोड़ों में अकड़न (Morning Stiffness)
• हाथ-पैर की उंगलियों, कलाई, घुटनों और टखनों में दर्द व सूजन
• जोड़ लाल व गर्म हो जाना
• थकान और कमजोरी
• धीरे-धीरे जोड़ों का आकार बिगड़ना और गति कम होना

क्यों होती है यह बीमारी?

सटीक कारण अब तक स्पष्ट नहीं है, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार –
• महिलाओं में हार्मोनल बदलाव (जैसे प्रेगनेंसी या मेनोपॉज़ के समय)
• अनुवांशिक कारण (परिवार में पहले से किसी को RA हो)
• धूम्रपान व अस्वस्थ जीवनशैली
• संक्रमण या पर्यावरणीय कारक

इन सबके चलते महिलाओं में इसकी संभावना अधिक होती है ।

क्या हो सकते हैं खतरे?
• लंबे समय तक दर्द और चलने-फिरने में कठिनाई
• हड्डियों और जोड़ों का नुकसान
• दिल, फेफड़े और आंखों पर असर
• जीवन की गुणवत्ता में भारी गिरावट

बचाव और रोकथाम

हालाँकि रुमेटाइड आर्थराइटिस का पूरी तरह इलाज संभव नहीं है, लेकिन सही समय पर पहचान और जीवनशैली में बदलाव से इसके प्रभाव को कम किया जा सकता है।

1. समय पर पहचान और इलाज –
• शुरुआती लक्षण दिखते ही रूमेटोलॉजिस्ट से संपर्क करें।
• डॉक्टर की सलाह पर नियमित दवाइयाँ लें।

2. जीवनशैली में बदलाव –
• संतुलित आहार लें – हरी सब्जियाँ, फल, ओमेगा-3 फैटी एसिड (मछली, अलसी के बीज)।
• अधिक तेल-मसाले और जंक फूड से बचें।
• पर्याप्त नींद लें।

3. व्यायाम और फिजियोथेरपी –
• हल्की कसरत और योगासन करें, ताकि जोड़ लचीले बने रहें।
• तैराकी और वॉकिंग फायदेमंद हैं।

4. नशे से परहेज –
• धूम्रपान और शराब से दूर रहें।

5. मानसिक संतुलन बनाए रखें –
• तनाव कम करने के लिए ध्यान और प्राणायाम करें।

डॉ द्विवेदी ने बताया कि रुमेटाइड आर्थराइटिस महिलाओं के लिए एक चुनौतीपूर्ण बीमारी है, लेकिन समय पर पहचान, डॉक्टर की सलाह, नियमित दवा और स्वस्थ जीवनशैली से इसके दुष्प्रभावों को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।याद रखें – जोड़ों के दर्द और अकड़न को नज़रअंदाज न करें, यह सामान्य बढ़ती उम्र का असर न होकर गंभीर बीमारी की शुरुआत भी हो सकती है।

अनुसूचित जाति का आरक्षण मांग को लेकर मांझी समाज ने प्रदर्शन के साथ तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनआरक्षण नहीं तो वोट नहीं 'की द...
13/09/2025

अनुसूचित जाति का आरक्षण मांग को लेकर मांझी समाज ने प्रदर्शन के साथ तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

आरक्षण नहीं तो वोट नहीं 'की दी चेतावनी

राजातालाब,वाराणसी,१३ सितंबर २०२५(गांडीव)।
अनुसूचित जाति का आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर मांझी समाज के लोग शुक्रवार को बड़ी संख्या में एकजुट होकर तहसील परिसर में आवाज बुलंद करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन में कहा गया कि मांझी समाज लंबे समय से सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ा हुआ है। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में समाज के लोग पीछे छूटते जा रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक अनुसूचित जाति का आरक्षण नहीं मिलेगा, तब तक समाज के युवाओं को उच्च शिक्षा और सरकारी नौकरियों में अवसर नहीं मिल पाएगा। समाज के लोगों ने यह भी कहा कि यदि आरक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है तो उनके बच्चे पढ़-लिखकर डीएम, एसपी और अन्य उच्च पदों तक पहुंच सकेंगे, जिससे समाज का विकास तेज़ी से संभव होगा।मांझी समाज के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया और उन्हें अनुसूचित जाति का आरक्षण नहीं दिया गया तो आने वाले चुनावों में वे वोट का बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर मौजूद समाज के वरिष्ठ लोगों ने कहा कि अब चुप बैठने का समय नहीं है, जब तक अधिकार नहीं मिलेगा तब तक संघर्ष जारी रहेगा।राजातालाब तहसीलदार ने समाज के लोगों का ज्ञापन प्राप्त कर आश्वासन दिया कि इसे उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे और परिसर में "आरक्षण दो—हक़ दो" के नारे गूंजते रहे।इस दौरान मुख्य रूप से हरिश्चन्द्र केवट,
विनोद निषाद गुरु,राकेश बिंद,सुरेन्द्र बिंद,उमानाथ बिंद,गोविन्द साहनी, प्रकाश साहनी, चंदन निषाद,मोनू साहनी,जय सिंह बिंद,विनय एडवोकेट, अजय बिंद,
जितेन्द्र,राम आसरे इत्यादि लोग शामिल रहे।

खिचड़ी प्रसाद वितरण के साथ संकल्प ने निभाया सेवा का व्रतवाराणसी,१३ सितंबर २०२५(गांडीव)। सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संच...
13/09/2025

खिचड़ी प्रसाद वितरण के साथ संकल्प ने निभाया सेवा का व्रत

वाराणसी,१३ सितंबर २०२५(गांडीव)। सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्न क्षेत्र के तत्वावधान में प्रत्येक शनिवार की तरह इस शनिवार भी प्रसाद (खिचड़ी) के साथ मिष्ठान व नमकीन का वितरण किया और जल सेवा भी किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ चौक स्थित श्री संकटमोचन हनुमान जी को भोग अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद ग्रहण किया।

संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन ने कहा कि “संकल्प संस्था की सबसे बड़ी पूंजी समाज का विश्वास है। हमारी सोच है कि कोई भी भूखा या प्यासा न रहे। प्रसाद वितरण का यह प्रयास केवल सेवा नहीं, बल्कि समाज के प्रति हमारा कर्तव्य है। जब श्रद्धालुओं के चेहरे पर संतोष और प्रसन्नता देखते हैं तो लगता है कि हमारा प्रयास सार्थक है।”

इस सेवा कार्य में अंकुर अग्रवाल, श्रीमती आशा अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल व मृदुला अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ सेंटर), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), राजेंद्र अग्रवाल (माड़ी वाले), संजय अग्रवाल "गिरिराज", पवन राय, अमित श्रीवास्तव, भईया लाल, रंजनी यादव, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।

आराजी लाइन ब्लाक पर बैठक के दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष ने बीडीओ को सौपा ज्ञापनप्रधान संघ संगठन ने सफाई कर्मियों एवं मनरेगा...
13/09/2025

आराजी लाइन ब्लाक पर बैठक के दौरान प्रधान संघ अध्यक्ष ने बीडीओ को सौपा ज्ञापन

प्रधान संघ संगठन ने सफाई कर्मियों एवं मनरेगा मजदूर संबंधित विभिन्न मांगो को पूरा न होने पर प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन करने हेतु दी चेतावनी

राजातालाब, वाराणसी,१३ सितंबर २०२५(गांडीव)।
आराजी लाईन ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधान संगठन द्वारा प्रधान संघ अध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान दर्जनों ग्राम प्रधानों ने सीडीओ के नाम खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव को ज्ञापन दिया।प्रधान संघ अध्यक्ष आराजी लाइन मुकेश पटेल ने बताया कि सफाई कर्मियों को रोस्टर के द्वारा की जा रहा है कार्यों का विरोध किया गया और कहा गया की सफाई कर्मी अपने-अपने ग्राम पंचायत में मूल रूप से काम करेंगे तो काम की पारदर्शिता दिखेगी तथा मनरेगा द्वारा सामग्री और मजदूरी का भुगतान न होने से ग्राम पंचायत के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। संगठन ने कहा है कि यदि हमारी मांगे एक सप्ताह के अंदर नहीं मानी जाती है तो समस्त ग्राम पंचायत में विकास कार्य को रोक कर प्रदेश स्तर तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजय यादव,राजेंद्र पटेल, श्री प्रकाश यादव ,अमित पटेल, अजय दुबे ,अशोक सिंह ,रामबाबू,संदीप जयसवाल ,अभिमन्यु, कल्पनाथ राजभर रामबाबू सेठ ,रामबाबू राजभर, मनोज वर्मा, संजीव कश्यप सहित दर्जनों ग्राम प्रधान शामिल रहे।

नगर आयुक्त ने माडल वार्ड कालभैरव, चेतगंज का किया विस्तृत निरीक्षणनगर आयुक्त की उपस्थिति में नगर निगम आईईसी टीम द्वारा स्...
13/09/2025

नगर आयुक्त ने माडल वार्ड कालभैरव, चेतगंज का किया विस्तृत निरीक्षण

नगर आयुक्त की उपस्थिति में नगर निगम आईईसी टीम द्वारा स्वच्छता का जन जागरूकता अभियान भी चलाया

वाराणसी,१३ सितंबर २०२५(गांडीव)।
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने आज माडल वार्ड के रूप में चयनित कालभैरव वार्ड का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम नगर आयुक्त द्वारा टाऊन हॉल स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का किया गया निरीक्षण, निरीक्षण के दौरान शापिंग काम्पलेक्स के ग्राउंड फ्लोर स्थित दुकानों के लोगो द्वारा किये गये अनुरोध पर नगर आयुक्त द्वारा उक्त दुकान के पास सीढ़ी ऊपर के दुकानों को जाने के लिए जो लोहे के सीढी लगाया गया है उन्हें हटा दिए जाने से ग्राउंड फ्लोर के दुकानों में ग्राहकों को आने में सुविधा होगी तथा वैल्टिलेशन हेतु दो एग्जास्ट फैेन लगाए जाने, ऊपर के दुकानों में जाने वाले सीढ़ी के पास एक ट्यूब लाइट लगाए जाने, एवं उक्त कॉम्प्लेक्स में लगे बाहर की तरफ शीशे से कवर खिड़की को वैल्टिलेशन हेतु लगे शीशे को ओपेनवुल किए जाने के कार्य कराये जाने के निर्देश दिये गये तथा टाऊन हॉल स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के बाहर वॉल पर विभिन्न प्रकार के दुकानों में बिकने वाले समानों का प्रचार बाहर चस्पा किए जाने के निर्देश मुख्य अभियंता, स्मार्ट सिटी दिए गए। टाऊन हॉल स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पीछे निरीक्षण के दौरान ट्रांसफार्मर वाले स्थान पर अवैध पार्किंग चलाए जाने के संदर्भ में संबंधित को नोटिस देते हुए उक्त स्थल पार्किंग हेतु चिन्हित किए जाने एवं वहीं विद्यालय के बाहर अवैध रूप से दुकान लगाकर यातायात प्रभावित किया जा रहा है को अतिक्रमण मुक्त किए जाने के निर्देश दिए गए साथ ही सप्तसागर दवा मंडी के वाहनों को पराड़कर भवन की तरफ रोड पर ही वाहनों को खड़ा कर यातायात प्रभावित किए जाने पर यातायात विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए संबंधित को नोटिस देते हुए यातायात सुचारू कराए जाने के निर्देश दिए गए। टाऊन हॉल के पीछे पराड़कर भवन स्थित वाटर कूलर के पास का पाथवे को ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए जिससे उक्त स्थल साफ एवं सुंदर दिखे। नगर आयुक्त द्वारा टाऊन हॉल के पीछे पराड़कर भवन स्थित एक स्ट्रीट पोल टेढ़ा है एवं पोल्स पर डिस/केबल के तार के जंजाल को व्यवस्थित किए जाने हेतु सम्बंधित कंपनियों को नोटिस देते दिए आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए, जिससे किसी भी प्रकार के दुर्घटना से बचा जा सके एवं शहर के सुन्दरता पर प्रतिकूल प्रभाव का सामना ना हो। टाऊन हॉल के पीछे गलियों में निरीक्षण के दौरान लोगों द्वारा पान के पीक थूक कर गलियों के दीवारों को गंदा किए जाने वाले स्थान को टेराकोटा पेंट कराते हुए जन स्वच्छता जागरूकता चलाकर वहां के लोगों को जागरूक करें। जिससे शहर स्वच्छ एवं सुंदर दिखे। काल भैरव मंदिर के पीछे हनुमान भवन नलकूपेश्वर काशी खंड घासीटोला गली के पास जर्जर भवन को नोटिस देते हुए आवश्यक कार्यवाही कराए जाने के निर्देश दिए गए। नगर आयुक्त द्वारा चेतगंज वार्ड में भ्रमण के दौरान गीला, सुखा कूड़ा को अलग-अलग डस्टबिन में रखने, स्वच्छता के प्रति जन जागरूकता अभियान समय-समय पर चलाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए घरों के कूड़ा को सड़क पर ना फेंके डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन गाड़ी को ही दें जिससे वाराणसी शहर में आने वाले देश विदेश के आगंतुकों को स्वच्छ काशी सुंदर काशी की छवि दिखे। नगर आयुक्त की उपस्थिति में नगर निगम की आईई0सी0 टीम के द्वारा स्वच्छता का जनजागरूकता अभियान भी चलाया गया। रामकटोरा चौराहा यस बैंक के पास पाथवे उबर खबर देखने को मिला जिसे ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान रामकटोरा पार्क के पास बिल्डिंग मेटेरियल के सामानों को पाथवे के चारों तरफ इधर-उधर रखकर अवैध रूप से कब्जा कर यातायात प्रभावित किए गए हैं को अतिक्रमण अभियान चलाकर मार्ग सुचारू कराए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही उक्त दुकानदार द्वारा पाथवे के किनारे पक्का दुकान बनाकर उक्त जमीन को कब्जा किए गए हैं इस संदर्भ में वहां के लोगों द्वारा उक्त जमीन को नजूल की संपत्ति बताई गई इस संदर्भ में उक्त जमीन की पैमाइश करते हुए यदि नगर निगम की है तो अपने पक्ष में सुरक्षित किए जाने के निर्देश दिए गए। एवं उक्त पार्क के किनारे के पाथवे अतिक्रमण के कारण क्षतिग्रस्त है को ठीक कराए जाने के निर्देश दिए गए।
रामकटोरा पार्क के अंदर पार्क की सौंदर्यीकरण कराए जाने जिसमे पेड़, पौधे लगाए जाने, टूटे-फूटे बेंच को ठीक कराए जाने एवं आवश्यकता अनुसार सिविल वर्क कराए जाने के निर्देश दिए गए। वही पार्क से सटा हुआ जलकल विभाग का ट्यूबवेल स्थापित है जिनकी बाउंड्री वॉल के प्लास्टर टूटे-फूटे को ठीक करते हुए पेंटिंग एवं मार्ग के लेबलिंग कराए जाने एवं रिक्त स्थल पर पौधारोपण कराए जाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान राम कटोरा पार्क से सटा हुआ जलकल के ट्यूबवेल के पास सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान शौचालय के साफ सफाई एवं रंग/पेंट कराए जाने के निर्देश दिए गए। रामकटोरा पार्क से सटा हुआ स्थल के पास हृदय योजना के अंतर्गत बनाए गए एक कक्ष जो खाली पड़ा हुआ है को सफाई चौकी बनाए जाने एवं उक्त स्थल पर वाटर कूलर स्थापित करने का स्थल भी बनाए गए हैं के स्थान पर वाटर कूलर लगाए जाने के निर्देश दिए गए। राम कटोरा स्थित गौतम बुद्ध पार्क के अंदर नटराज होटल के छत/कमरे का पानी पार्क में गिराया जाता है इस संदर्भ में नटराज होटल को सार्वजनिक स्थल पर गंदगी किए जाने के संदर्भ में नोटिस दिया जाना एवं उक्त नटराज होटल रामकटोरा द्वारा अवैध रूप से सड़क पर ही पार्किंग चलाए जाने पर नोटिस देते हुए आवश्यक कार्यवाही किए जाने एवं उपरोक्त पार्क के सौंदर्यीकरण हेतु पौधरोपण, अर्थ की लेवलिंग कराते हुए घास लगाए जाने, पार्क में लगे स्ट्रीट लाइट को चेक कराते हुए व्यवस्थित किए जाने के निर्देश दिए गए।नगर आयुक्त द्वारा सेनपुरा पार्क के सौंदर्यीकरण कराए जाने के निर्देश दिए गए जिसमे पार्क के बाउंड्रीवल के प्लास्टर रंगाई, पुताई एवं हॉर्टिकल्चर के कार्य कराए जाने के जिर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान चेतगंज वार्ड के पार्षद श्रवण गुप्ता, पार्षद पितृकुंड अमरेश गुप्ता, काल भैरव वार्ड के पार्षद संजय गुजराती, सविता यादव, अपर नगर आयुक्त, मृत्युंजय नारायण मिश्रा, जोनल अधिकारी, अनिल यादव, सहायक नगर आयुक्त, अधिशासी अभियंता, सिविल/जलकल, अवर अभियंता, मार्ग प्रकाश, एवं डाक्यूमेन्ट मैनेजर प्रीति सिंह सहित संबंधित सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मौके पर उपस्थित थे।

16/07/2025

तरीका पुराना
रवैया वही
जब हम मुगलों का इतिहास पढ़ते हैं तो हर पन्ने पर खून खराबा,‌ क्रूरता, प्रलोभन और‌ साजिश‌ नजर आती है। पहले भी‌ हिन्दुओं से कभी‌ क्रूरता, कभी साजिश कभी‌ तलवार की‌ नोक पर‌ धर्मान्तरण कराया जाता था, अब भी इस्लाम की कट्टरपंथी सोच यही‌ सब‌ करती है।अब छांगुर बाबा प्रकरण को देख लीजिए इसमें सभी प्रकार की नीतियों का समन्वय मिल जाएगा, चौंकाने वाली बात यह है कि इसका संबंध आईएसआई से है। धीरे-धीरे छांगुर एक-एक रहस्य से पर्दा उठाता जा रहा है।
छांगुर ने पुलिस को बताया है कि उसने धर्मांतरण के लिए शिजार-ए-तैय्यबा पुस्तक का इस्तेमाल कर बड़े पैमाने पर धर्मांतरण कराने की योजना बनाई थी, वह इन पुस्तकों के बड़े पैमाने पर प्रकाशन के लिए प्रकाशक की सक्रिय रूप से तलाश भी कर रहा था.वो ऐसा इसलिए कर रहा था ताकि ज़्यादा ध्यान आकर्षित किए बिना इन्हें छापा जा सके और इस तरह लोगों के धर्मांतरण को बढ़ावा मिले।खबर है कि छांगुर जिन किताबों को छपवाने की योजना बना रहा था उनमें कथित तौर पर इस पुस्तक में हिंदू धर्म का अपमान और इस्लाम का महिमामंडन करने वाली सामग्री के साथ-साथ कई भ्रामक बातें भी थीं। ऐसे में बीते दो-तीन दशक की घटनाओं पर अगर ध्यान दिया जाए तो स्पष्ट समझ आता है कि हिन्दू धर्म पर इस्लामिक कट्टरवाद का हमला‌ हो चुका है, अब‌ ये सनातन धर्म बचेगा कि नही‌ं यह‌ इस बात पर निर्भर करता है‌ कि सनातनी अपने जातिय भेदभाव से उपर उठकर कितना इन सब मामलों को गंभीरता से‌ लेते हैं।
जय भवानी
रचना अरोड़ा

Address

GANDIV NEWSDESK
Varanasi
221001

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm
Sunday 10am - 6pm

Telephone

+918318578855

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Gandiv Hindi Newspaper posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Gandiv Hindi Newspaper:

Share