Sunita Surbhi

Directions

Sunita Surbhi Innovative teaching method for primary classes
शिक्षा में नवाचार।?

06/09/2026

जो मन को सुकून दे #ज़िन्दगी

यूपी जनगणना 2027: नो ड्यूटी इन नून! प्रातः 8:00 बजे से पहले और सायं 4:00 बजे के बाद की टाइमिंग हुई निर्धारित News Break ...
18/05/2026

यूपी जनगणना 2027: नो ड्यूटी इन नून! प्रातः 8:00 बजे से पहले और सायं 4:00 बजे के बाद की टाइमिंग हुई निर्धारित

News Break Media उत्तर प्रदेश में आगामी जनगणना 2027 के पहले चरण की तैयारियाँ तेज हो गई हैं। मई और जून की भीषण गर्मी और संभावित लू (Heatwave) के प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश शासन ने फील्ड में उतरने वाले लाखों प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं।

📣 महत्वपूर्ण बिंदु:

अवधि: 22 मई से 20 जून 2026 तक।
कुल कर्मी: लगभग 5.5 लाख।
मुख्य कार्य: मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना।

प्रमुख सचिव अपर्णा यू० द्वारा प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (DM) और मुख्य चिकित्साधिकारियों (CMO) को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि जनगणना कार्य के दौरान कार्मिकों के स्वास्थ्य के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

📣 22 मई से शुरू होगा 'मकानसूचीकरण' का कार्य

भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशानुसार, जनगणना 2027 के प्रथम चरण 'मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना' का कार्य 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक संचालित किया जाना है। इस विशाल अभियान के लिए पूरे प्रदेश में लगभग 5.5 लाख प्रगणकों और पर्यवेक्षकों की तैनाती की जा रही है, जो घर-घर जाकर आंकड़ों का मिलान करेंगे।

गर्मी से बचाव के लिए बदले गए कार्य नियम
चूंकि यह अवधि ग्रीष्म ऋतु का चरम समय है, इसलिए शासन ने फील्ड कार्य के समय में महत्वपूर्ण बदलाव के निर्देश दिए हैं:

📌 कार्य का समय: प्रशासन द्वारा फील्ड में तैनात कर्मचारियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है, जिसके तहत अब उन्हें दोपहर की भीषण धूप में काम नहीं करना होगा।

नए निर्देशों के अनुसार, गणना और फील्ड वर्क का समय इस प्रकार निर्धारित किया गया है कि कार्य केवल प्रातः 8:00 बजे से पहले और सायं 4:00 बजे के बाद ही संपन्न किया जाए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य भीषण गर्मी और लू के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से कर्मचारियों को बचाना है।

दोपहर के समय काम पर रोक लगाने से न केवल कर्मचारियों को शारीरिक राहत मिलेगी, बल्कि अनुकूल वातावरण में काम करने से उनकी कार्यक्षमता और गणना की शुद्धता में भी वृद्धि होगी। यह निर्णय कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाता है।

📌 प्रशिक्षण सत्र: जनगणना से जुड़े प्रशिक्षण कार्यक्रमों को भी सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि प्रशिक्षण स्थल पर तापमान बढ़ने से पहले सत्र संपन्न हो सके U.S. Census Bureau Primary Teacher Census India 2027 Ministry of Education Teachers Teach For India Department of Basic Education Uttar Pradesh Educate Girls ゚ #जनगणना2027 #जनगणना

Good morning 🌺🌺
21/03/2026

Good morning 🌺🌺

05/01/2026
✍✍मृत्यु की तारीख और समय भी अगर तय होता तब भी औरतें घर का सारा काम निपटा कर और चार रोटियाँ बनाकर ही इस दुनिया से विदा हो...
04/01/2026

✍✍मृत्यु की तारीख और समय भी अगर तय होता तब भी औरतें घर का सारा काम निपटा कर और चार रोटियाँ बनाकर ही इस दुनिया से विदा होती.... !!
बात गहरी है.... !!🙏🙏🙏

🙄 #जंगल का  #स्कूल😗हुआ यूँ कि जंगल के राजा शेर ने ऐलान कर दिया कि अब आज के बाद कोई अनपढ़ न रहेगा। हर पशु को अपना बच्चा स्...
24/11/2025

🙄 #जंगल का #स्कूल😗
हुआ यूँ कि जंगल के राजा शेर ने ऐलान कर दिया
कि अब आज के बाद कोई अनपढ़ न रहेगा।

हर पशु को अपना बच्चा स्कूल भेजना होगा।
राजा साहब का स्कूल पढ़ा-लिखाकर सबको
Certificate बांटेगा।

सब बच्चे चले स्कूल।
हाथी का बच्चा भी आया,
शेर का भी, बंदर भी आया
और मछली भी, खरगोश भी
आया तो कछुआ भी,
ऊँट भी और जिराफ भी।

FIRST UNIT TEST/EXAM
हुआ तो हाथी का बच्चा फेल।

"किस Subject में फेल हो गया जी?"

"पेड़ पर चढ़ने में फेल हो गया,
हाथी का बच्चा।"

"अब का करें?"

"ट्यूशन दिलवाओ,
कोचिंग में भेजो।"

अब हाथी की जिन्दगी का एक ही मक़सद था
कि हमारे बच्चे को पेड़ पर चढ़ने में Top कराना है।

किसी तरह साल बीता।
Final Result आया तो हाथी,
ऊँट, जिराफ सब के बच्चे फेल हो गए।
बंदर की औलाद first आयी।

Principal ने Stage पर बुलाकर मेडल दिया।
बंदर ने उछल-उछल के कलाबाजियाँ दिखाकर
गुलाटियाँ मार कर खुशी का इजहार किया।

उधर अपमानित महसूस कर रहे हाथी,
ऊँट और जिराफ ने अपने-अपने बच्चे कूट दिये।

नालायकों,
इतने महँगे स्कूल में पढ़ाते हैं तुमको |
ट्यूशन-कोचिंग सब लगवाए हैं।
फिर भी आज तक तुम पेड़ पर चढ़ना नहीं सीखे।
सीखो, बंदर के बच्चे से सीखो कुछ,
पढ़ाई पर ध्यान दो।

फेल हालांकि मछली भी हुई थी।
बेशक़ Swimming में First आयी थी
पर बाकी subject में तो फेल ही थी।

मास्टरनी बोली,
"आपकी बेटी के साथ
attendance की problem है।

मछली ने बेटी को आँखें दिखाई!
बेटी ने समझाने की कोशिश की कि,
"माँ, मेरा दम घुटता है इस स्कूल में।
मैं साँस ही नहीं ले पाती।
मुझे नहीं पढ़ना इस स्कूल में।
हमारा स्कूल तो तालाब में होना चाहिये न?"

मां - नहीं, ये राजा का स्कूल है।

तालाब वाले स्कूल में भेजकर मुझे
अपनी बेइज्जती नहीं करानी।
समाज में कुछ इज्जत Reputation है मेरी।
तुमको इसी स्कूल में पढ़ना है।
पढ़ाई पर ध्यान दो।"

हाथी, ऊँट और जिराफ अपने-अपने बच्चों को
पीटते हुए ले जा रहे थे।

रास्ते में बूढ़े बरगद ने पूछा,
"क्यों पीट रहे हो, बच्चों को?"

जिराफ बोला,
"पेड़ पर चढ़ने में फेल हो गए?"

बूढ़ा बरगद सोचने के बाद पते की बात बोला,

"पर इन्हें पेड़ पर चढ़ाना ही क्यों है ?"
उसने हाथी से कहा,

"अपनी सूंड उठाओ और सबसे ऊँचा फल तोड़ लो।
जिराफ तुम अपनी लंबी गर्दन उठाओ और
सबसे ऊँचे पत्ते तोड़-तोड़ कर खाओ।"

ऊँट भी गर्दन लंबी करके फल पत्ते खाने लगा।
हाथी के बच्चे को क्यों चढ़ाना चाहते हो पेड़ पर?
मछली को तालाब में ही सीखने दो न

इस स्कूल में 35 बच्चों की क्लास में
सिर्फ बंदर ही First आएगा।
बाकी सबको फेल होना ही है।

हाथी के बच्चे को पेड़ पर चढ़ाकर
अपमानित मत करो।
जबर्दस्ती उसके ऊपर फेलियर का
ठप्पा मत लगाओ।
ठीक है,
बंदर का उत्साहवर्धन करो पर शेष
34 बच्चों को नालायक,
कामचोर, लापरवाह,
Duffer, Failure
घोषित मत करो।

मछली बेशक़ पेड़ पर न चढ़ पाये
पर एक दिन वो पूरा समंदर नाप देगी।

शिक्षा -
अपने बच्चों की क्षमताओं व प्रतिभा की कद्र करें
चाहे वह पढ़ाई, खेल, नाच, गाने, कला, अभिनय, व्यापार, खेती, बागवानी, मकेनिकल, किसी भी
क्षेत्र में हो और उन्हें उसी दिशा में अच्छा करने दें |

जरूरी नहीं कि सभी बच्चे पढ़ने में ही
अव्वल हो!
बस जरूरत हैं उनमें अच्छे संस्कार व नैतिक
मूल्यों की जिससे बच्चे गलत रास्ते नहीं चुने l

सभी अभिभावकों को
सादर समर्पित 🙏
इंटरनेट से साभार
एक प्रयास 🌺🌺🌺

Make yourself 😊 happy don't except happiness from others....
23/09/2025

Make yourself 😊 happy don't except happiness from others....

कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 😊🙏🙏🏻 #एकप्रयास
17/08/2025

कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं 😊🙏🙏🏻
#एकप्रयास

Address

Varanasi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sunita Surbhi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share