Axn News

Axn News News Tactics is India's best Hindi news channel. News Tactics news channel covers the latest news in politics, entertainment, Bollywood, business, and sports.

Stay tuned for live news and breaking news from the News Tactics news channel.

19/07/2023

भारत की ब्रह्मोस होती तो युद्ध की स्थिति कुछ और होती | Bharat ki Brahmos hoti to yudh ki sthiti kuch aur hoti
|
|
|

18/07/2023

फ्रांस में गूंजा सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा।फ्रांस में हर जगह Made In India देख पाकी सुन्न
|
|
|

19/02/2023

Pta nahin Hinduon ka itna bada dil kaise hot hai __ Pakistan Media __ axn news

16/02/2023

Varanasi Ropeway Project New Update | India's First Public Transport Ropeway Varanasi __ Axn News

16/02/2023

Bharat Helicopter bna rha hai or hum Madarse __ Pakistan Media __ axn news

15/02/2023

Bharat me jaise hi F -35 ne ki landing paak me macha Kohram __ India Aero Show 2023 __ axn news

14/02/2023

Kashmir mein Bharat ke hath lga jackpot __ India ne dhara 370 lithium ke liye hi hatayi __ AXN NEWS

16/09/2022

Pariwar Jodo Aur Bhrashta Chari Jodo Yatra Hai | News Tactics

EPFO : PF के पैसे जमा नहीं होने पर घबराएं नहीं, जानिए कैसे करनी है शिकायत, बेहद आसान है तरीकानई दिल्ली. ईपीएफओ विश्व में...
06/09/2022

EPFO : PF के पैसे जमा नहीं होने पर घबराएं नहीं, जानिए कैसे करनी है शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली. ईपीएफओ विश्व में सबसे बड़ा सामाजिक सुरक्षा संगठन है. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organization) यानी EPFO नौकरीपेशा लोगों के लिए कई सारी सुविधाएं मुहैया कराता है.

वर्तमान में यह अपने सदस्यों से संबंधित 24.77 करोड़ खातों का रख-रखाव कर रहा है. ईपीएफओ में जमा रकम एक बेहद सुरक्षित धनराशि है. ईपीएफओ के नियम के अनुसार, कंपनी और कर्मचारी की ओर से PF अकाउंट में हर महीने बेसिक सैलरी और DA का 12-12 फीसदी पैसा जमा कराया जाना चाहिए. इसमें सैलरी मिलने के 15 दिन के भीतर पैसा जमा करने का नियम है.

आपको बता दें कि जब भी कंपनी, कर्मचारियों का PF पैसा जमा करती है तो EPFO की ओर से कर्मचारियों को एक मैसेज भेजा जाता है. इसके अलावा कर्मचारी EPFO की वेबसाइट पर लॉग इन करके भी चेक कर सकते हैं.

घबराने की नहीं है जरूरत

अगर आपकी कंपनी ने PF के पैसे काट लिए हैं और EPFO की ओर से आपको कई अपडेट नहीं मिल रहा है तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है. ऐसे कई उपाय हैं जिससे आप अपने PF के पैसे पीएफ अकाउंट में जमा करा सकते हैं.

जानिए पैसे जमा नहीं होने पर कैसे करें शिकायत ?

शिकायत करने के लिए सबसे पहले आपको EPFO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना करना होगा. इसके बाद आप Register Grievance पर जाएं, इस पर क्लिक करें. फिर PF मेंबर, EPS Pensioner, Employer में से किसी एक ऑप्शन को सेलेक्ट करें. इसमें PF मेंबर को चुनें और UAN नंबर और Security कोड एंटर करें. अब Get Details ऑप्शन पर जाकर क्लिक करें. फिर Get OTP पर जाएं. इसके बाद आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स भरनी होगी. अब आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

कानूनी कार्रवाई

कर्मचारी के शिकायत करने के बाद EPFO कंपनी से पूछताछ करेगी. अगर यह साफ हो जाता है कि कंपनी ने कर्मचारी के पैसे काट लिए, लेकिन EPFO में जमा नहीं कराए तो ऐसी स्थिति में कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाती है.

क्या है कर्मचारी भविष्य निधि संगठन EPFO ?

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, भारत की एक राज्य प्रोत्साहित अनिवार्य अंशदायी पेंशन और बीमा योजना प्रदान करने वाला संगठन है. सदस्यों और वित्तीय लेन-देन की मात्रा के हिसाब से देखें तो यह विश्व का सबसे बड़ा सगठन है. इसकी ब्याज दरों पर फैसला सीबीटी लेती है.

मुथूट फाइनेंस का ऑफिस लूटने आए डकैतों से भिड़ी पुलिस, एक को उतारा मौत के घाटझारखंड की कोयला नगरी के मटकुरिया रोड स्थित म...
06/09/2022

मुथूट फाइनेंस का ऑफिस लूटने आए डकैतों से भिड़ी पुलिस, एक को उतारा मौत के घाट

झारखंड की कोयला नगरी के मटकुरिया रोड स्थित मुथूट फाइनेंस बैंक में डकैती करने आए डकैत और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड में एक डकैत की मौत हो गई है.

वहीं 2 अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि बाकी अपराधी भागने में सफल रहे, पुलिस अब अन्य फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. बता दें कि बीते तीन सितंबर को धनसार स्थित गुंजन ज्वेलर्स में दिनदहाड़े एक करोड़ की डकैती हुई थी. जिसके बाद आज की सुबह अपराधियों ने फिर एक और बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की.

हालांकि इस बार अपराधियों का पुलिस से आमना सामना हो गया. जानकारी के मुताबिक बैंक मोड़ गुरुद्वारा के पास स्थित मुथूट फाइनेंस के दफ्तर के खुलते ही आज सुबह करीब 10 बजे आधा दर्जन अपराधी घुस गए. इसकी सूचना मिलते ही बैंक मोड़ थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि मुथूट के ऑफिस के अंदर और भी अपराधी मौजूद थे, लेकिन वह बचकर भाग निकले. एसएसपी संजीव कुमार, बैंक मोड़ पुलिस थाना के प्रभारी पीके सिंह घटनास्थल पर जमे हुए हैं. मौके पर सैकड़ों लोग भी जमा हो गए हैं. गौरतलब है कि मुथूट कंपनी सोना लेकर लोन देती है.

एक हफ्ते के भीतर ये डकैती की दूसरी घटना

धनबाद शहर में एक हफ्ते के भीतर अपराधियों की यह दूसरी बड़ी डकैती है. जो पूरी होने से पहले ही नाकाम हो गई. इससे तीन दिन पहले अपराधियों ने धनसार पुलिस स्टेशन से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित गुंजन ज्वेलर्स से एक करोड़ रुपये से अधिक का सोना लूट लिया था. इस दौरान अपराधियों ने दुकान के संचालक पुत्र अर्चित अग्रवाल को गोली मार दी. वही गार्ड राजेश कुमार महतो को मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था.

डकैतों ने दुकान संचालक के बेटे अर्चित को विरोध करने पर हाथ में गोली मार दी थी. वही गार्ड को भी बंधक बना लिया था. बता दें कि फायरिंग और बढ़ते डकैती के मामलों से कोयला नगरी धनबाद की जनता में डर का माहौल व्याप्त हो गया है.

Drugs In Delhi: दिल्ली पुलिस ने 1200 करोड़ रुपये के जब्त किए ड्रग्स, आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की थी असल साजिशDrugs...
06/09/2022

Drugs In Delhi: दिल्ली पुलिस ने 1200 करोड़ रुपये के जब्त किए ड्रग्स, आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की थी असल साजिश

Drugs In Delhi: दिल्ली में पुलिस की स्पेशल सेल ने करीब 1200 करोड़ रुपये के ड्रग्स जब्त किए हैं. आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की आरोपियों की साजिश थी.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. यहां दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने नार्के-टेरर (Narco-Terror) पर बड़ा एक्शन किया है. यहां, पुलिस की स्पेशल सेल (Special Cell) ने करीब 1200 करोड़ रुपये के ड्रग्स (Drugs) जब्त किए. बताया जा रहा है कि, ड्रग्स को बेचकर आने वाली रकम का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों (Terrorist Activities) के लिए किया जाना था.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने 1200 करोड़ के ड्रग्स जब्त करने के साथ-साथ दो अफगानी नागरिकों (Afghan citizens) को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि, ये लोग ड्रग्स की पहली खेप तमिलनाडु (Tamil Nadu) की चेन्नई (Chennai) से लखनऊ (Lucknow) और फिर दिल्ली (Delhi) लाई गई थी. पुलिस ने बताया जब्त हुई ड्रग्स की खेप में 312.5 किलो मेथमफेटामाइन औऱ 10 किलो फाइन क्वालिटी की हेरोइन है.

आरोपियों पर पहले से था सर्विलांस

दिल्ली पुलिस की स्पेशल ने मामले पर विस्तार से बात करते हुए बताया कि, ऑपरेशन के तहत हमने 312 किलो का मेथमफेटामाइन मिला है. वहीं, गिरफ्तार दोनों आरोपियों के ऊपर पहले से ही सर्विलांस था. उन्होंने बताया कि, दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद नोएडा से भी हेरोइन बरामद हुई.

Address

Misir Pokhra, Luxa
Varanasi
221001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Axn News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Axn News:

Share