Tehelkanews

Tehelkanews तहलका न्यूज़ भारत का हिंदी न्‍यूज पोर्?

ऐसे भी कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी हैं...मां की चिता जलाने के बाद एसआईआर की ड्यूटी में जुट गए बीएलओ, तेरहवीं की भी बदल दी तारी...
29/11/2025

ऐसे भी कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी हैं...

मां की चिता जलाने के बाद एसआईआर की ड्यूटी में जुट गए बीएलओ, तेरहवीं की भी बदल दी तारीख

आख़िर कैसे भरोसा करे ऐसी पुलिस पर?एक पीड़ित से 22 लाख की ठगी… और ऊपर से न्याय भी अधूरा। जिन पर भरोसा कर इंसाफ़ की उम्मीद...
29/11/2025

आख़िर कैसे भरोसा करे ऐसी पुलिस पर?
एक पीड़ित से 22 लाख की ठगी… और ऊपर से न्याय भी अधूरा। जिन पर भरोसा कर इंसाफ़ की उम्मीद थी, वही पुलिसकर्मी आरोपित से सांठगांठ कर बैठे।

पीड़ित को मिलना चाहिए था पूरा हक़, लेकिन 4.68 लाख में सिर्फ़ 2.50 लाख लौटाया गया और बाकी 2.18 लाख हड़प लिए गए।

जब रक्षक ही लेन–देन में शामिल हो जाएं, तो आम आदमी कहाँ जाए?
सोचिए… भरोसा करें तो करें किस पर? 👇👇

गाजीपुर : नौकरी दिलाने के नाम पर हुई 22.78 लाख की ठगी के मामले में पुलिस की न सिर्फ गंभीर लापरवाही उजागर हुई है, बल्कि ठगी के 2.18 लाख रुपये पीड़ित को न देकर सांठ-गांठ कर स्वयं हड़प लिया। मामला उजागर होने पर सीओ सिटी शेखर सेंगर ने शहर कोतवाली के साइबर थाना के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र और दीपक कुमार के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराया है।

सीओ सिटी ने बताया कि भांवरकोल के भेलमपुर निवासी नीरज कुमार से तरूण ग्लोबल सोलूशन, मुम्बई महाराष्ट्र एवं कंपनी के मैनेजर ने नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लाख 78 हजार 605 रुपये की ठगी कर लिया। जब धोखे का पता चला तो नीरज ने ने 26 सितंबर 2024 को कोतवाली के साइबर थाने में मामला दर्ज कराया था।
बताया कि ठगी की जानकारी होने के बाद ठगी के रुपये जिस खाते में गए थे। उसे फ्रीज कर दिया गया। जांच में पाया गया कि डेबिट फ्रीज रुपये 7,86,935.52 में से फ्राड का 468868 रुपये पाया गया। इतना पीड़ित को मिलना चाहिए, लेकिन नहीं मिला। आवेदक ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 31 अक्टूबर 2024 को निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र और आरक्षी दीपक कुमार ने उसके पिता जगदीश को साइबर थाना बुलाया और दो लाख 50 हजार रुपये नगद वापस किया गया। जबकि नगद रुपये वापस नहीं किया जाता है। डेबिट फ्रीज धनराशि में फ्राड का 2 लाख 18 हजार 868 रुपये होने के बावजूद संबंधित बैंक धारक के खाते को अनफ्रीज कर दिया गया। तत्कालीन निरीक्षक और आरक्षी ने न सिर्फ नियमों का उल्लंघन किया, बल्कि संबंधित से सांठ-गांठ करके खाते से धन निकासी भी किया गया।उसका एक हिस्सा दो लाख 50 हजार रुपये शिकायतकर्ता को दिया गया, जबकि शेष राशि को हड़प लिया गया। मामला उजागर होने के बाद सीओ सिटी ने दोनों खिलाफ शहर कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराया है। कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

29/11/2025

डीएम-एसपी ने जिला कारागार के बैरक, अस्पताल, रसोई और सीसीटीवी सिस्टम की डीएम-एसपी ने गहन जांच। कारागार चिकित्सालय, पुरुष एवं महिला बैरक, रसोईघर तथा जेल परिसर में स्थापित सीसीटीवी प्रणाली की बारीकी से जांच की।कारागार अस्पताल में भर्ती बंदियों से उनकी बीमारियों, उपचार, खान-पान तथा साफ-सफाई की स्थिति के बारे में पूछताछ की। रसोईघर के निरीक्षण में अधिकारियों ने प्रतिदिन बनने वाले भोजन के मेन्यू, गुणवत्ता और व्यवस्था की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को स्पष्ट निर्देश दिया कि जेल परिसर में किसी भी दशा में मोबाइल फोन व अन्य प्रतिबंधित उपकरण प्रवेश न करने पाए।

🌟 गाजीपुर के लिए बड़ी खुशखबरी 🌟मेडिकल कॉलेज में अब MRI की सुविधा शुरू हो गई है।यह सचमुच जनपद वासियों के लिए राहत भरी खबर...
22/11/2025

🌟 गाजीपुर के लिए बड़ी खुशखबरी 🌟

मेडिकल कॉलेज में अब MRI की सुविधा शुरू हो गई है।
यह सचमुच जनपद वासियों के लिए राहत भरी खबर है।

अब MRI कराने के लिए महंगे निजी संस्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
मेडिकल कॉलेज में शुल्क भी काफी कम रखा गया है, ताकि हर जरूरतमंद मरीज को आसानी से बेहतर जांच मिल सके।

ये एग्जिट पोल वाले भी कमाल करते हैं… 😏अभी तो बिहार वालों ने campaigning की थकान उतारी भी नहीं,और ये फिर से सिर पर चढ़ बै...
12/11/2025

ये एग्जिट पोल वाले भी कमाल करते हैं… 😏
अभी तो बिहार वालों ने campaigning की थकान उतारी भी नहीं,
और ये फिर से सिर पर चढ़ बैठे—कौन जीतेगा, कौन हारेगा!
अरे भई, दो दिन तो चैन से सो लेने दो…
14 को तो रिजल्ट वैसे भी नींद उड़ाने वाला है! 😂

वर्षों से शुद्ध घी के नाम पर दे रहा था धोखा, खूब बेची मिठाइयां #अग्रवाल  #स्वीट्स  #गाजीपुर
17/10/2025

वर्षों से शुद्ध घी के नाम पर दे रहा था धोखा, खूब बेची मिठाइयां
#अग्रवाल #स्वीट्स #गाजीपुर

गाजीपुर। एक अप्रैल से  पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों को टोल टैक्स देने में जेब ढीली करनी पड़ेगी । प्रबंधन ने टू व...
01/04/2023

गाजीपुर। एक अप्रैल से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों को टोल टैक्स देने में जेब ढीली करनी पड़ेगी । प्रबंधन ने टू व्हीलर से लेकर भरी गाड़ियों तक का टोल टैक्स में पांच रुपए से लेकर तीन सौ रुपये तक की बढ़ोतरी की है। हैदरिया से लखनऊ के लिए पहले टू व्हीलर, थ्री व्हीलर के साथ ट्रैक्टर को 295 रुपये देने पड़ते थे। अब नए जारी सूची के मुताबिक इन वाहन मालिकों को 300 रुपये देने होंगे । इसी प्रकार कार, जीप का पूर्व में 590 रुपये लगते थे। जो अब 600 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार एलसीवी मॉडल के वाहनों को पूर्व में 930 रुपये देने पड़ते थे। अब 955 रुपये देने पड़ेंगे। इसी तरह बस ट्रक को पहले 1870 रुपये दे रहे थे। अब इन वाहनों को 1915 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार भारी वाहनों में तीन एक्सेल से लेकर छह एक्सेल तक 2865 रुपए लगते थे। अब इन वाहनों को 2935 रुपए देने होंगे। छह एक्सेल से लेकर उससे अधिक के भार वाहन मालिकों को पहले 3650 रुपए देने पड़ते थे। अब 3755 रुपए देने पड़ेंगे।इसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। टोल टैक्स बढ़ने से जहां एक ओर सरकार के राजस्व को फायदा होगा तो वहीं छोटे और बड़े वाहन मालिकों को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी । एक्सप्रेस वे पर सफर करने वाले मुसाफिरों का मानना है कि टोल टैक्स में हो रही बढोत्तरी सफर पर खास असर नहीं डालेगी। यात्रियों के मुताबिक पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के जरिये उनका सफर बेहद आसान हुआ है,ऐसे में सहज यात्रा के लिए टोल टैक्स में बढोत्तरी आवश्यक ही है। यात्रियों को उम्मीद हैं,कि सरकार पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सुविधाओं में भी बढोत्तरी करेगी।

गाजीपुर। एक अप्रैल से पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों को टोल टैक्स देने में जेब ढीली करनी पड़ेगी । [...]

मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर की 4.40 करोड़ की संपत्ति कुर्क
22/11/2022

मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मंसूर की 4.40 करोड़ की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर : माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई निरंतर जारी है। सोमवार को मुख्तार के चचेरे भाई [.....

मिट्टी रूपी बच्चों के भविष्य को सही आकार देता है अध्यापक : कुलपति
22/11/2022

मिट्टी रूपी बच्चों के भविष्य को सही आकार देता है अध्यापक : कुलपति

गाजीपुर : डालिम्स सनबीम स्कूल बिराइच का आठवां वार्षिकोत्सव रविवार की शाम धूमधाम से मना। विद्यालय के छात्र-छात्रा.....

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे
16/11/2022

राष्ट्रपति से मिले डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चे

गाजीपुर: राष्ट्रपति भवन में आयोजित बाल दिवस पर नगर के डालिम्स सनबीम स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ....

जेल से रिहा होते ही मुख्तार के साले को हिरासत में ले ली ईडीhttps://tehelkanews.in/ed-took-mukhtars-brother-in-law-into-c...
07/11/2022

जेल से रिहा होते ही मुख्तार के साले को हिरासत में ले ली ईडी

https://tehelkanews.in/ed-took-mukhtars-brother-in-law-into-custody-as-soon-as-he-was-released-from-jail/

गाजीपुर : जिला जेल में बंद मुख्तार अंसारी के साले सरजील रजा उर्फ आतिफ के सोमवार की रात जेल से [...]

पूर्व विधायक विजय मिश्र के भतीजे और बहू की 4.38 करोड़ की संपत्ति कुर्क
30/10/2022

पूर्व विधायक विजय मिश्र के भतीजे और बहू की 4.38 करोड़ की संपत्ति कुर्क

भदोही: पूर्व विधायक और उनके कुनबे की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। जिला मजिस्ट्रेट की अदालत के आदेश [...]

Address

Varanasi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Tehelkanews posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Tehelkanews:

Share