Fourth pillar varanasi

अपने शहर से लेकर देश-दुनिया की राजनीतिक, समसामयिक, बॉलीवुड, खेल, धर्म, आध्यात्म और व्यापार जगत की ताजा-तारीन खबरों को Fourthpillarworld.com पर पढ़े. हमारे चैनल को फॉलो करना ना भूलें.

12/08/2026

झारखंड में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और कथित पुलिस बर्बरता के विरोध में BHU के छात्रों ने वाराणसी में एक दिवसीय उपवास रखा। छात्रसंघ भवन परिसर स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के सामने छात्रों ने उपवास कर झारखंड के आंदोलनरत विद्यार्थियों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
छात्रों ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। BHU छात्रों ने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और छात्रों की मांगों पर संवेदनशीलता से विचार करने की मांग की।

12/08/2026

वाराणसी के रामनगर में हर घर तिरंगा अभियान 2026 के तहत 36वीं वाहिनी पीएसी की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। शहीद स्मारक से शुरू हुई यात्रा रामनगर चौक और बाजार से होते हुए वापस वाहिनी परिसर पहुंची। पीएसी बैंड की देशभक्ति धुनों और भारत माता के जयकारों से रामनगर का माहौल देशभक्तिमय नजर आया।
यात्रा में 36वीं वाहिनी पीएसी के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। स्थानीय लोगों ने भी तिरंगा यात्रा के पलों को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।
#हरघरतिरंगा #तिरंगायात्रा

10/08/2026

वाराणसी की दालमंडी मार्ग चौड़ीकरण परियोजना अब धरातल पर उतर गई है। करीब 221 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना का दालमंडी में विधिवत भूमि पूजन किया गया। शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की।

परियोजना के तहत करीब 650 मीटर लंबे दालमंडी मार्ग को 17.4 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। भूमि पूजन के बाद सबसे पहले जमीन का समतलीकरण होगा, जिसके बाद ड्रेन और डक्ट निर्माण के लिए खुदाई का काम शुरू किया जाएगा।

पिछले 8-9 महीनों से कानूनी अड़चनों और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया के चलते चर्चा में रही इस परियोजना के अब शुरू होने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। साथ ही काशी विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए भी आवागमन अधिक सुगम और व्यवस्थित होने की उम्मीद है।

प्रशासन ने अगले 3 से 4 महीनों में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

वीडियो पसंद आए तो Like करें, Comment करें और Channel को Subscribe जरूर करें।

🔥 Best Hashtags

03/08/2026

जहां स्वयं महादेव करते हैं निवास: जानिए द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रधान ज्योतिर्लिंग श्री काशी विश्वनाथ की महिमा

खबर कमेंट बॉक्स में देखें

27/07/2026

कराटे चैंपियनशिप में नवनीता कुंअर पब्लिक स्कूल और जेकेएस स्पोर्ट्स फिटनेस एकेडमी का शानदार प्रदर्शन!

वाराणसी में आयोजित 6th इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप-2026 में नवनीत कुंअर पब्लिक स्कूल एवं जेकेएस स्पोर्ट्स फिटनेस एकेडमी ऑफ मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 स्वर्ण, 3 रजत और 4 कांस्य सहित कुल 12 पदकों पर कब्जा जमाया। विजेता खिलाड़ियों का विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां प्रबंधन ने उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

वीडियो में देखें विजेता खिलाड़ियों की पूरी सूची, सम्मान समारोह की झलकियां और विद्यालय प्रबंधन व प्रशिक्षकों की प्रतिक्रिया।

वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe करना न भूलें तथा Bell Icon जरूर दबाएं।

27/07/2026

वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को देश के युवाओं की जीत बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं के आंदोलन के कारण सरकार को झुकना पड़ा। साथ ही 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता भी ग्रहण की।
👉 पूरी खबर देखने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।

26/07/2026

उत्तर प्रदेश सरकार के गौ-सेवा विज्ञापनों पर गो-संसद् ने सवाल खड़े किए हैं। संगठन का आरोप है कि विज्ञापनों में दिखाई गई तस्वीरें वास्तविकता से मेल नहीं खातीं। गो-संसद् ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से छह सवाल पूछे हैं, जिनमें विज्ञापनों में इस्तेमाल की गई तस्वीरों, गौशालाओं की स्थिति, योजनाओं के असर और दुग्ध उत्पादन के दावों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। संगठन ने गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग दोहराई है और कहा है कि केवल विज्ञापनों के बजाय ज़मीन पर ठोस काम ज़रूरी है। संगठन ने ऐलान किया है कि उत्तर प्रदेश की सभी403 विधानसभा क्षेत्रों में गौशालाओं का निरीक्षण कर वीडियो सार्वजनिक किए जाएंगे। विज्ञप्ति में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्व ती जी महाराज की 81 दिवसीय गविष्ठि यात्रा का भी उल्लेख है। आगे अभिनव आशीर्वाद गोधाम की स्थापना, काशी में गो-प्रतिष्ठा यज्ञ और दीपाव ली के बाद लाखों गौवंश के साथ लखनऊ कूच जैसे कार्यक्रमों की भी घोषणा हुई है। अब देखना होगा कि सरकार इन आरोपों और मांगों पर क्या रुख अपनाती है।
YogiAdityanath

Gulabi Meenakari: कला फारसी पहचान बनारसी, काशी की कारीगरी का नायाब नमूना है गुलाबी मीनाकारी
24/07/2026

Gulabi Meenakari: कला फारसी पहचान बनारसी, काशी की कारीगरी का नायाब नमूना है गुलाबी मीनाकारी

बनारस की गुलाबी मीनाकारी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह पूरी तरह स...

24/07/2026

📍 वाराणसी | बड़ी कार्रवाई

वाराणसी के कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने चेकिंग के दौरान करीब 1.95 करोड़ रुपये मूल्य की सोने और डायमंड ज्वेलरी बरामद की है। प्लेटफॉर्म नंबर 6 और 7 से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया गया है। दोनों युवक गुजरात के निवासी बताए जा रहे हैं।

बरामद आभूषणों में डायमंड की घड़ी, चेन और सोने की कई अंगूठियां शामिल हैं। मामले की सूचना मिलते ही आयकर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जीआरपी के साथ संयुक्त जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि इतने कीमती आभूषण कहां से लाए गए थे और इन्हें किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

👉 पूरी खबर देखने के लिए वीडियो देखें और अपने विचार कमेंट में जरूर बताएं।

21/07/2026

जौनपुर में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर व्यापारियों को लूटने वाले एक शातिर गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस कार्रवाई में होमगार्ड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में UPSC की तैयारी कर रहा एक युवक भी शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से व्यापारी की लाइसेंसी रिवॉल्वर, बोलेरो वाहन, 30-35 फर्जी आयकर विभाग के आईडी कार्ड, नकली आधार कार्ड, पैन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए हैं। आरोपी खुद को आयकर विभाग का अधिकारी बताकर व्यापारियों की दुकानों पर फर्जी छापेमारी करते थे और डराकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देते थे।

वीडियो में जानिए:

कैसे हुआ पूरे गिरोह का पर्दाफाश?

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

UPSC अभ्यर्थी और होमगार्ड की क्या थी भूमिका?

पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?

व्यापारियों के लिए पुलिस की क्या अपील है?

वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel Subscribe करना न भूलें। साथ ही Bell Icon दबाएं ताकि हर बड़ी खबर सबसे पहले आप तक पहुंचे।

Address

Varanasi
221001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Fourth pillar varanasi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share