The Varanasi News

The Varanasi News The Varanasi News is a news website giving local news of Varanasi.

16/09/2026

SOG का बड़ा एक्शन: सिगरा के AC हॉल में चल रहा था लाखों का जुआ, 47 जुआरी दबोचे, 10 लाख नकद बरामद

UP POLICE
Police Commissionerate Varanasi

सिगरा में डीसीपी क्राइम और एसओजी की संयुक्त टीम ने बड़े जुए के अड्डे पर छापेमारी कर 47 जुआरी दबोचे, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। एसी हॉल में लाखों के दांव लग रहे थे। दरवाजा न खुलने पर एसओजी ने उसे तोड़कर अंदर प्रवेश किया। मौके से अब तक 10 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। पकड़े गए आरोपियों में वाराणसी समेत 7 जिलों के लोग शामिल हैं। बताया गया कि प्रभात कुमार रस्तोगी के मकान के भूतल पर जुए का फड़ सजता था, जिसमें सत्ताधारी दल के जनप्रतिनिधियों के करीबी भी शामिल हैं। डीसीपी क्राइम नीतू कादयान ने कहा कि सभी 47 आरोपियों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा।

16/09/2026

पीएम मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर यूथ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, 17 सवालों का पत्र पीएम आवास पर भेजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन (17 सितंबर) की पूर्व संध्या पर यूथ कांग्रेस ने एक अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वाराणसी के पोस्ट ऑफिस से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर 17 सवालों का एक पत्र रजिस्ट्री के माध्यम से भेजा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे अपने सांसद से सीधे सवाल कर रहे हैं।

यूथ कांग्रेस द्वारा भेजे गए इस पत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार सहित काशी की मूलभूत समस्याओं को उठाया गया है। संगठन का कहना है कि वाराणसी के सांसद होने के नाते प्रधानमंत्री मोदी से इन सवालों का जवाब बनता है। पत्र में कुल 17 सवाल लिखे गए हैं, जो जन्मदिन के मौके पर प्रतीकात्मक रूप से भेजे गए हैं।

15/09/2026

सीवर में बोरे के विवाद पर कांग्रेस का पलटवार, रोपवे ट्रायल पर भी सियासत

Ajay Rai

उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में इन दिनों सीवर में बोरा डाले जाने का मामला तेजी से राजनीतिक रंग लेता जा रहा है। इस मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी ने मेयर और नगर निगम पर जमकर हमला बोला है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बीजेपी और नगर निगम पर तीखा कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया है कि बनारस में अपनी नाकामी को छुपाने के लिए बीजेपी सीवर में बोरी डलवा रही है।

राय ने बीजेपी से सवाल पूछा है कि आखिर किस सीवर में बोरी डाली गई है, यह उन्हें कैसे पता चला? उन्होंने कहा कि अगर नगर निगम और प्रशासन को इस बात की जानकारी है, तो सीसीटीवी और स्पेश टेक्नोलॉजी से चेक करवाया जाए कि आखिर बोरा किसने डाला। कांग्रेस नेता ने यह भी सवाल उठाया कि अगर प्रशासन को सीवर में बोरे डाले जाने की जानकारी पहले से थी, तो उन्होंने समय पर कार्रवाई क्यों नहीं की?

15/09/2026

बरेका गुमटी मार्केट में चोरी की बड़ी वारदात, 12 से 13 प्रतिष्ठानों में चोरी की पुष्टि

UP POLICE
Police Commissionerate Varanasi

बरेका स्थित गुमटी मार्केट में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब बड़ी संख्या में प्रतिष्ठानों में चोरी होने की सूचना सामने आई। चोरी की जानकारी मिलते ही स्थानीय दुकानदारों ने इसकी सूचना पुलिस एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

मौके पर पहुंचे एसीपी अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगभग 8 से 10 प्रतिष्ठानों में चोरी होने की आशंका सामने आई है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरों ने दुकानों के पीछे की ओर से टिन शेड उठाकर प्रतिष्ठानों में प्रवेश किया और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि, कितने प्रतिष्ठानों में चोरी हुई है और कुल कितने मूल्य की संपत्ति चोरी गई है, इसकी विस्तृत जांच अभी की जा रही है।

वाराणसी के एयरपोर्ट विस्तार में भूमि अधिग्रहण पर घोटाले का आरोप, करोड़ों की वसूली, FIR की मांग
14/09/2026

वाराणसी के एयरपोर्ट विस्तार में भूमि अधिग्रहण पर घोटाले का आरोप, करोड़ों की वसूली, FIR की मांग

काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्वभूषण मिश्रा UPSSSC भेजे गए, नई तैनाती पर अभी संशय      उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फे...
13/09/2026

काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO विश्वभूषण मिश्रा UPSSSC भेजे गए, नई तैनाती पर अभी संशय


उत्तर प्रदेश शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर एवं विशिष्ट विकास परिषद, वाराणसी के कार्यपालक मुख्य अधिकारी (CEO) विश्वभूषण मिश्रा का स्थानांतरण कर दिया है। उन्हें उपसचिव, उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) के पद पर भेजा गया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि काशी विश्वनाथ मंदिर के CEO पद की जिम्मेदारी अब किसे सौंपी जाएगी। शासन की ओर से इस संबंध में अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, जिससे मंदिर प्रशासन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों में इंतजार की स्थिति बनी हुई है।

12/09/2026

वाराणसी में पत्नी से विवाद के बाद डॉक्टर ने की आत्महत्या, एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर दी जान

UP POLICE
Police Commissionerate Varanasi

शहर के हेरिटेज अस्पताल (भदवर) में कार्यरत यूरोलॉजी विभाग के डॉक्टर शुभंकर गौतम ने एनेस्थीसिया का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। चिकित्सक का शव शनिवार शाम उनके कमरा नंबर 802 में मिला। घटना की जानकारी होते ही अस्पताल प्रबंधन और पुलिस में हड़कंप मच गया।

रोहनिया के इंस्पेक्टर राजू सिंह ने बताया कि पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) को हेरिटेज अस्पताल के सुरक्षा अधिकारी एके सिंह ने सूचना दी कि अस्पताल के डॉक्टर आवास में यूरोलॉजिस्ट शुभंकर गौतम रहते थे, जिन्होंने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया है और काफी देर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहे हैं। सूचना मिलते ही पीआरवी मौके पर पहुंची। अस्पताल की सिक्योरिटी ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर बेड पर डॉक्टर शुभंकर मृत पड़े मिले।

पुलिस ने तत्काल फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाया और दिवंगत चिकित्सक के स्वजन को �

12/09/2026

वाराणसी में सीवर लाइन में मिट्टी से भरे बोरे मिलने से हड़कंप, मेयर बोले— काशी को बदनाम करने की साजिश, निगम ने दर्ज कराया मुकदमा

नगर निगम वाराणसी Nagar Nigam Varanasi

भारी बारिश और सीवर ओवरफ्लो के चलते शहर के कई इलाकों और कॉलोनियों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई थी। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ और लोगों ने नगर निगम के खिलाफ नाराजगी भी जताई। इसी बीच शनिवार को नगर निगम की टीम सीवर सफाई के लिए सड़कों पर उतरी। इस दौरान शिवाला वार्ड की मुख्य सीवर लाइन में बालू-मिट्टी से भरी बोरियां ठूंसकर डाली हुई मिलीं।

12/09/2026

भरत मिलाप से पहले जगतगंज की सड़कों पर संकट! पाइपलाइन कार्य की कछुआ गति पर फूटा आक्रोश

नगर निगम वाराणसी Nagar Nigam Varanasi

जगतगंज क्षेत्र (वार्ड नंबर 61) में पिछले करीब पांच महीनों से चल रहा पाइपलाइन बिछाने का कार्य अपनी कछुआ गति और बिगड़ती सड़कों के कारण स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों के लिए मुसीबत बन गया है। आलम यह है कि भरत मिलाप मार्ग पर कई जगह गड्ढे पूरी तरह से अब तक नहीं भरे गए हैं, जिससे न केवल आम जनजीवन बल्कि आगामी ऐतिहासिक भरत मिलाप आयोजन पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

11/09/2026

वाराणसी में पेट्रोल पंप पर 'अपहरण' का वायरल वीडियो निकला फर्जी, पुलिस ने किया सच का खुलासा

UP POLICE
Police Commissionerate Varanasi

सोशल मीडिया पर वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप के पास का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ लोग एक युवती को जबरन स्कॉर्पियो गाड़ी में बैठाते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो को इंटरनेट पर 'खुलेआम किडनैपिंग' बताकर शेयर किया जा रहा था, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। हालांकि, वाराणसी पुलिस ने इस मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए जांच शुरू की और जांच के बाद पूरे मामले का सच सामने ला दिया है।

पुलिस ने साफ किया- यह कोई आपराधिक घटना या किडनैपिंग नहीं थी, बल्कि एक पारिवारिक मामला था।

Address

D641-D9K MADHOPUR SIGRA
Varanasi
221010

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Varanasi News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share