The News yatra

The News yatra The News Yatra Offical Page.

BRICS समिट 2026 के लिए दिल्ली पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 🇷🇺🇮🇳शुक्रवार सुबह नई दिल्ली पहुंचने पर राष्ट्रपति...
11/09/2026

BRICS समिट 2026 के लिए दिल्ली पहुंचे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 🇷🇺🇮🇳

शुक्रवार सुबह नई दिल्ली पहुंचने पर राष्ट्रपति पुतिन का भव्य स्वागत किया गया। उनके स्वागत के लिए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। पुतिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत में बिजनेस, एनर्जी और वैश्विक चुनौतियों समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। दिग्गज नेताओं के आगमन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था भी बेहद कड़ी कर दी गई है।

राघव चड्ढा ने SIR विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी पर तीखा पलटवार किया है। बीजेपी सांसद ने AAP के रवैये की तुलना अपनी ‘एक्स-...
11/09/2026

राघव चड्ढा ने SIR विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी पर तीखा पलटवार किया है। बीजेपी सांसद ने AAP के रवैये की तुलना अपनी ‘एक्स-गर्लफ्रेंड’ से करते हुए कहा कि पार्टी बार-बार पुरानी बातों को उठाकर सुर्खियों में रहना चाहती है। चड्ढा ने AAP पर उनके खिलाफ निजी हमले और निराधार आरोप लगाने का भी आरोप लगाया। उनके इस बयान के बाद पंजाब की सियासत में जुबानी जंग और तेज हो गई है।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से रिश्तों को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहांगीराबाद क्षेत्र में चार बच्चों की मां ...
10/09/2026

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से रिश्तों को हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहांगीराबाद क्षेत्र में चार बच्चों की मां अपने ही रिश्ते के भांजे के साथ घर छोड़कर चली गई। पत्नी की तलाश में परेशान पति सोमवार को अपने मासूम बच्चों के साथ SSP कार्यालय पहुंचा और पत्नी की बरामदगी के लिए गुहार लगाई। मामले को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तनातनी का वीडियो सोशल मी...
10/09/2026

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और छात्रों के बीच तनातनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक दरोगा छात्रों को चेतावनी देते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं—“इतनी फोर्स लगाऊंगा कि ठंडा कर दूंगा।”

आखिर प्रदर्शन के दौरान ऐसा क्या हुआ कि पुलिस को छात्रों को इस तरह चेतावनी देनी पड़ी? मामले को लेकर अब सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज है।

महाराष्ट्र में गरबा-डांडिया में एंट्री को लेकर विवाद!नवरात्रि आयोजनों में गैर-हिंदुओं, खासकर मुसलमानों के प्रवेश पर पाबं...
10/09/2026

महाराष्ट्र में गरबा-डांडिया में एंट्री को लेकर विवाद!
नवरात्रि आयोजनों में गैर-हिंदुओं, खासकर मुसलमानों के प्रवेश पर पाबंदी की VHP की मांग और भाजपा नेता नितेश राणे के समर्थन के बाद अब NDA के भीतर से ही विरोध के सुर उठे हैं। केंद्रीय मंत्री और RPI (A) प्रमुख रामदास अठावले ने इस मांग का खुलकर विरोध किया है। उन्होंने संविधान और सभी नागरिकों के अधिकारों का हवाला देते हुए इस तरह की पाबंदी के रुख पर सवाल उठाया है।


पत्रकार के खिलाफ FIR पर हाईकोर्ट की रोक, प्रशासन को लगाई फटकारलखनऊ के एक स्कूल में बदहाल बुनियादी सुविधाओं और गंदगी को ल...
10/09/2026

पत्रकार के खिलाफ FIR पर हाईकोर्ट की रोक, प्रशासन को लगाई फटकार

लखनऊ के एक स्कूल में बदहाल बुनियादी सुविधाओं और गंदगी को लेकर रिपोर्ट करने वाले पत्रकार के खिलाफ दर्ज FIR पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। अदालत ने कहा कि प्रशासन को उठाई गई समस्याओं का समाधान करना चाहिए था, इसे ‘ईगो इशू’ नहीं बनाना चाहिए था।

कोर्ट ने प्रतिशोधात्मक कार्रवाई को ‘किलिंग द मैसेंजर’ जैसा बताया। हाईकोर्ट की यह टिप्पणी पत्रकारिता की स्वतंत्रता और जनहित के मुद्दों को सामने लाने के अधिकार के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

देखिए पूरी खबर और जुड़े रहिए हमारे साथ देश-दुनिया की हर महत्वपूर्ण खबर के लिए।

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के भरण-पोषण मामले में नया मोड़ सामने आया है। कोर्ट में पेश नहीं होने पर पव...
10/09/2026

भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के भरण-पोषण मामले में नया मोड़ सामने आया है। कोर्ट में पेश नहीं होने पर पवन सिंह पर ₹1,000 का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, ज्योति सिंह ने अपने लिए ₹5 लाख प्रति माह भरण-पोषण की मांग की है। उनका दावा है कि पवन सिंह की सालाना कमाई करीब ₹10 करोड़ है। अब इस मामले में कोर्ट के अगले फैसले पर सभी की नजरें टिकी हैं।

रीवा के संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के एक बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। विधायक ने पोस्टम...
09/09/2026

रीवा के संजय गांधी अस्पताल को लेकर कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा के एक बयान ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। विधायक ने पोस्टमॉर्टम व्यवस्था पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि महिला शवों की गरिमा सुरक्षित नहीं है और पोस्टमॉर्टम के नाम पर परिजनों से पैसे लिए जाते हैं।

विधायक के इन आरोपों के बाद अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इन बेहद गंभीर आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी सामने नहीं आई है। ऐसे में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और तथ्यों के सामने आने का इंतजार जरूरी है।

आप इस मामले पर क्या सोचते हैं? अपनी राय कमेंट में बताएं।

08/09/2026

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा के 20 वर्षीय बिटू तबाही यानी सुरेंद्र सिंह चौधरी ने अजनार नदी की सफाई का अभियान शुरू किया और देखते ही देखते उनकी मेहनत देश-विदेश में चर्चा का विषय बन गई। नदी से प्लास्टिक और कचरा निकालने के उनके प्रयास की तारीफ इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर Kevin Pietersen, उद्योगपति Anand Mahindra और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने की। अब The Ocean Cleanup के Founder और CEO Boyan Slat की ओर से उन्हें Netherlands आकर संगठन के साथ काम करने का ऑफर मिलने की बात सामने आई है। जानिए कैसे एक युवक का छोटा सा प्रयास बना बड़ी प्रेरणा।

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG गिरने के बाद रेंट एग्रीमेंट की कॉपी सामने आई है। इसके मुताबिक PG मालिक छात्रों ...
08/09/2026

दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला PG गिरने के बाद रेंट एग्रीमेंट की कॉपी सामने आई है। इसके मुताबिक PG मालिक छात्रों से 1 महीने का किराया और 2 महीने का सिक्योरिटी डिपॉजिट पहले ही लेता था। एग्रीमेंट में यह भी लिखा था कि अवधि पूरी होने से पहले सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस नहीं किया जाएगा।

Address

Varanasi
221005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The News yatra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share