29/08/2026
वाराणसी में गंदे पानी में डूबीं कॉलोनियां, लोगों का फूटा गुस्सा- अब चुनाव में देंगे जवाब!
वाराणसी के कंचनपुर स्थित अवधपुरी, मीरानगर समेत आसपास की कॉलोनियों में सीवर और जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। बरसात के बाद गलियों में गंदा पानी जमा है और स्थानीय लोगों का कहना है कि नालियों व सोख्ता पिट का पानी तक घरों में घुस रहा है।
इलाके में बड़ी संख्या में बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के सेवानिवृत्त कर्मचारी और उनके परिवार रहते हैं। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि वर्षों से सीवर और जल निकासी की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ।
लोगों का कहना है कि हाल में बनी सड़क कॉलोनियों के स्तर से ऊंची हो गई, जिससे बारिश का पानी निकलने के बजाय रिहायशी इलाके में भर रहा है। अवधपुरी स्थित अवधेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंचने में भी श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्या को लेकर पार्षद से लेकर राज्यमंत्री और विधायक तक गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक राहत नहीं मिली। नाराज कॉलोनीवासियों ने चेतावनी दी है कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो इसका असर आगामी चुनाव में दिखाई देगा।
देखिए कंचनपुर की कॉलोनियों से Live VNS की ग्राउंड रिपोर्ट।
आपके इलाके में भी सीवर या जलभराव की ऐसी समस्या है? कमेंट में जरूर बताएं।
#जनसमस्या #वाराणसी #जलभराव #सीवरसमस्या