Banarasi Khabar

Banarasi Khabar बनारस के गांव,गली,मोहल्लो व घाटों से जुड़ी खबर

📰 वाराणसी में 3 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक अवकाशवाराणसी। जनपद में हो रही अत्यधिक वर्षा एवं अतिवृष्टि के पूर्वानुमान को दे...
02/09/2026

📰 वाराणसी में 3 सितंबर को कक्षा 1 से 8 तक अवकाश

वाराणसी। जनपद में हो रही अत्यधिक वर्षा एवं अतिवृष्टि के पूर्वानुमान को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर 03 सितंबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक संचालित परिषदीय, राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, ICSE, CBSE एवं अन्य बोर्ड से संबंधित विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वाराणसी द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर DPT, यू-डायस एवं अन्य विभागीय कार्यों का संपादन करेंगे।

सभी संबंधित विद्यालयों एवं अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

📌 मुख्य बात:
➡️ तारीख: 03 सितंबर 2026
➡️ कक्षा: 1 से 8 तक
➡️ कारण: अत्यधिक वर्षा एवं अतिवृष्टि का पूर्वानुमान
➡️ परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी विभागीय कार्यों हेतु उपस्थित रहेंगे।

Banarasi Khabar | सच के साथ, बनारस के साथ

🌧️ वाराणसी में भारी बारिश को लेकर स्कूल बंद, BSA ने जारी किया आदेश📢 वाराणसी: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जनपद व...
24/08/2026

🌧️ वाराणसी में भारी बारिश को लेकर स्कूल बंद, BSA ने जारी किया आदेश

📢 वाराणसी: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जनपद वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों में अत्यधिक वर्षा की संभावना को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वाराणसी ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है।

🌧️ मौसम विभाग के पूर्वानुमान और जनपद में हो रही भारी बारिश को देखते हुए दिनांक 25 अगस्त 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

🏫 यह आदेश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त तथा अन्य बोर्डों से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।

📌 आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश सभी विद्यालय प्रबंधनों एवं प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों को दिए गए हैं।

⚠️ अभिभावक ध्यान दें: 25 अगस्त को कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को विद्यालय न भेजें।

📍 आदेश: कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, वाराणसी
📅 दिनांक: 24 अगस्त 2026

जो लोग अपनी मेहनत, संघर्ष और सादगी से सितारा बनते हैं, वे केवल अपने परिवार या शहर की नहीं, पूरी समाज की पहचान बन जाते है...
06/08/2026

जो लोग अपनी मेहनत, संघर्ष और सादगी से सितारा बनते हैं, वे केवल अपने परिवार या शहर की नहीं, पूरी समाज की पहचान बन जाते हैं। जब ऐसा कोई चमकता हुआ सितारा इस संसार से विदा लेता है, तो केवल आसमान ही नहीं, धरती भी शोक में डूब जाती है, क्योंकि उसने अपना एक अनमोल लाल खो दिया होता है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि बाग़ी बलिया की पावन धरती के गौरव, श्रद्धेय उमाशंकर जी की पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, उन्हें सद्गति एवं मोक्ष प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार और शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

ॐ शांति। विनम्र श्रद्धांजलि। 🪔💐🙏

🕯️ बड़ी खबर | उत्तर प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटकाबसपा के वरिष्ठ नेता और रसड़ा (बलिया) से विधायक उमाशंकर सिंह का निधन।जन...
05/08/2026

🕯️ बड़ी खबर | उत्तर प्रदेश की राजनीति को बड़ा झटका

बसपा के वरिष्ठ नेता और रसड़ा (बलिया) से विधायक उमाशंकर सिंह का निधन।

जनता के बीच अपनी सादगी, बेबाक अंदाज़ और लंबे राजनीतिक सफर के लिए पहचान बनाने वाले उमाशंकर सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन की खबर से पूरे पूर्वांचल और उत्तर प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई है।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार व समर्थकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

💐 विनम्र श्रद्धांजलि। ॐ शांति।

🗣️ आप भी कमेंट में "ॐ शांति" लिखकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

📍 बनारसी खबर — खबर वही, जो सबसे पहले और सबसे सटीक।

#श्रद्धांजलि ांति

04/08/2026

🚨 वाराणसी में पुलिस का बड़ा एक्शन! 🚔

कैंट रेलवे स्टेशन के सामने सिगरा पुलिस ने बिना वैध परमिट चल रहे 4 डग्गामार वाहनों को सीज कर दिया। तेज आवाज वाले साउंड सिस्टम पर भी सख्त कार्रवाई की गई। 💥

👉 क्या आपको लगता है कि पूरे वाराणसी में ऐसे अभियान रोज़ चलने चाहिए?
💬 अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताएं।

📲 वाराणसी की हर बड़ी और सबसे तेज़ अपडेट के लिए अभी Follow करें! 🔥



#बनारसीखबर khabar

वाराणसी: प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से अभद्रता का आरोप, मुकदमा दर्जवाराणसी। जनपद वाराणसी के लालपुर-पां...
26/07/2026

वाराणसी: प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से अभद्रता का आरोप, मुकदमा दर्ज

वाराणसी। जनपद वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक के खिलाफ छात्रा से कथित अभद्र व्यवहार और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। वायरल हो रहे एफआईआर दस्तावेज़ के अनुसार, छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायत में आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने छात्रा के साथ अनुचित व्यवहार किया। जब छात्रा ने इसका विरोध किया और परिजनों को जानकारी दी, तो आरोपी द्वारा कथित रूप से धमकी भी दी गई। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
एफआईआर के अनुसार पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जांच निरीक्षक कमलेश कुमार यादव को सौंपी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान प्राप्त साक्ष्यों और पीड़िता के बयान के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

नोट: यह समाचार उपलब्ध एफआईआर और शिकायत में दर्ज आरोपों पर आधारित है। आरोपों की पुष्टि न्यायालय या पुलिस जांच के अंतिम निष्कर्ष से ही होगी। आरोपी का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना चाहिए।

🚉 लगता है वाराणसी जंक्शन अब "ट्रेन विदाई केंद्र" बनता जा रहा है! 😅धीरे-धीरे एक के बाद एक प्रमुख ट्रेनें दूसरे स्टेशनों प...
30/06/2026

🚉 लगता है वाराणसी जंक्शन अब "ट्रेन विदाई केंद्र" बनता जा रहा है! 😅

धीरे-धीरे एक के बाद एक प्रमुख ट्रेनें दूसरे स्टेशनों पर शिफ्ट होती जा रही हैं। गंगा कावेरी, विभूति, ताप्ती गंगा, महानगरी, बनारस–मुंबई सुपरफास्ट जैसी कई ट्रेनें अब वाराणसी जंक्शन से दूर होती जा रही हैं।

यात्रियों का सवाल है—जब शहर बढ़ रहा है, यात्री बढ़ रहे हैं, तो ट्रेनें क्यों घट रही हैं? 🤔

रेलवे से हमारी विनम्र अपील है कि सिर्फ ट्रेनों को शिफ्ट करने के बजाय वाराणसी के लिए नई ट्रेनों का संचालन भी किया जाए, ताकि यात्रियों को सुविधा मिले, असुविधा नहीं।

💬 अब आपकी बारी...
क्या आपको भी ट्रेन शिफ्ट होने से परेशानी हुई है?
आपकी कौन-सी ट्रेन बदली गई?
क्या नई ट्रेनें चलाई जानी चाहिए?

अपनी राय और अनुभव कमेंट में जरूर बताइए। आपकी आवाज़ ही सबसे बड़ी ताकत है।


#बनारासिखबर

🚨विगत दिनों  मुगलसराय और रामनगर के 20 कोचिंग सेंटर पर VDA की बड़ी कार्रवाई हुई थी ! लेकिन जो करवाई से बच गए थे वो अब खुल...
29/06/2026

🚨विगत दिनों मुगलसराय और रामनगर के 20 कोचिंग सेंटर पर VDA की बड़ी कार्रवाई हुई थी ! लेकिन जो करवाई से बच गए थे वो अब खुलने लगे है
आखिर क्यों लगाए गए ताले? 🤔
किन गंभीर लापरवाहियों के चलते हुई सीलिंग?
क्या आपके बच्चे की कोचिंग भी नियमों का पालन कर रही है?

📄 VDA की आधिकारिक विज्ञप्ति के आधार पर जानिए पूरी वजह, पूरी लिस्ट और कार्रवाई की पूरी डिटेल। 👇📚

⚠️ छात्र सुरक्षा से जुड़े इस बड़े एक्शन की पूरी खबर जरूर पढ़ें और दूसरों तक भी पहुंचाएं।

#मुगलसराय #रामनगर #वाराणसी #चंदौली #कोचिंग_सेंटर #वीडीए #ब्रेकिंग_न्यूज #शिक्षा_समाचार #फायर_सेफ्टी #छात्र_सुरक्षा

20/06/2026

श्री रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामायण वैक्स म्यूजियम का उद्घाटन किया। अब श्रद्धालु यहां रामायण काल के प्रसंगों और पात्रों का जीवंत चित्रण देख सकेंगे।
अयोध्या की भक्ति, संस्कृति और इतिहास को और करीब से महसूस कराने वाला यह म्यूजियम श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण बनने जा रहा है। 🙏🏼🔥

Address

Varanasi

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Banarasi Khabar posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Banarasi Khabar:

Shortcuts

Share