BHU BUZZ

BHU BUZZ BHU BUZZ is a social media platform for students of Banaras Hindu University to interact with each other through blogs,videos & other mediums.Keep sharing
(398)

BHU BUZZ gives you the latest news about events, seminars & other happenings from Banaras Hindu University. Track the latest news and other stuffs about BHU totally managed and created by students of university. Celebrating 100 successful years of BHU.

28/08/2026

ये है BHU के छात्र की ताकत, 6 दिन से भूख हड़ताल पर है, अस्पताल में भर्ती है और सामने आये आदिवासी कल्याण मंत्री से इस्तीफ़ा मांगा 🔥

नाशिक, महाराष्ट्र में चल रहे Tribal Youth Movement में भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों में शामिल 20 वर्षीय आदिवासी GenZ राहुल पवारा 7 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, लेकिन उनका जज़्बा नहीं टूटा।

3 आदिवासी छात्राओं की हॉस्टल में सांप काटने से मौत के बाद शुरू हुए इस आंदोलन में आदिवासी छात्र मांग कर रहे हैं—

• आदिवासी कल्याण मंत्री का इस्तीफ़ा
• पीड़ित परिवारों को मुआवज़ा
• आश्रम स्कूलों की बदहाली खत्म करने के लिए ठोस कार्रवाई
• मौतों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई

वीडियो मराठी में है। अगर आपको मराठी नहीं आती, तो सबटाइटल पढ़ें।

25/08/2026

BHU BFA एंट्रेंस में धांधली के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन

इस दौरान छात्रों से प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने मारपीट की

25/08/2026

BHU बीएफए एंट्रेंस में धांधली

प्रदर्शन कर रहे स्टूडेंट्स के साथ प्रॉक्टोरियल ने की मारपीट

22/08/2026

BHU में अब Bachelor of Fine Arts एडमिशन में धांधली का मामला, सेंट्रल ऑफिस में धरने पर बैठे छात्र

प्रैक्टिकल एग्जाम में अयोग्य छात्रों को ज्यादा नंबर देकर एडमिशन देने का आरोप।

मामले की जांच के लिए कमेटी बनी, छात्रों ने कार्रवाई के लिए सोमवार तक 2 दिन की मोहलत दी।

Achievement 🙌🏽
10/08/2026

Achievement 🙌🏽

06/07/2026

E20 पेट्रोल का असर सिर्फ आपकी जेब पर नहीं, आपकी गाड़ी पर भी पड़ रहा है।

हमनें एक अनुभवी मोटर मैकेनिक से बात की, उन्होंने बताया की कैसे E20 पेट्रोल बाइक्स और कार में इंजन, माइलेज और पार्ट्स से जुड़ी समस्या बढ़ा रहा है।

अगर आपको भी E20 पेट्रोल की वजह से परेशानी हो रही है, तो अब अपनी आवाज़ उठाइए।

अभी रजिस्टर करें: StopE20.com

30/06/2026

डिलीवरी ऐप शहर में मीट बेचेंगे, बड़े होटल बेचेंगे, लोग खाएँगे, लेकिन पारंपरिक मीट-मछली दुकानदारों को शहर से बाहर भेजा जाएगा?

हज़ारों परिवारों की रोज़ी-रोटी पर हमले के खिलाफ़ बनारस के राजनीतिक दलों, छात्र संगठनों और नागरिकों ने नगर निगम का घेराव किया।

Political Science की वो क्लास प्रो. RP पाठक सर बीएचयू की वह अनमोल थाती थे, जिन्हें सुनते हुए कभी नहीं लगा कि हम राजनीति ...
26/06/2026

Political Science की वो क्लास

प्रो. RP पाठक सर बीएचयू की वह अनमोल थाती थे, जिन्हें सुनते हुए कभी नहीं लगा कि हम राजनीति विज्ञान का कोई शुष्क विषय पढ़ रहे हैं; लगता था जैसे कोई मुग्ध कर देने वाली कहानी सुन रहे हों। उनका सम्मोहन ऐसा था कि छात्र अपने दूसरे सेक्शन की क्लास छोड़कर बस आपको सुनने के लिए आपकी क्लास में आकर बैठ जाते थे।

वे छात्र की बात की शुरुआत से ही भांप लेते थे कि भीतर बात कितनी गहरी है और कितनी सतही। वे क्लास में जितनी गंभीरता से विषय समझाते थे, उतनी ही सहजता से चुहल वाली मुस्कान के साथ किसी छात्र को टोकते हुए कह देते थे— ”तोहार दोष ना ह हो... तुम सब जलेबी जैसे सीधे होते हो।” और पूरी क्लास ठहाकों से गूंज उठती थी।

यह भी इस मिट्टी का ही चमत्कार था कि ना जाने कितने दशकों तक हजारों बच्चों को पढ़ाने वाले इस शिक्षक को बच्चों के नाम और रोल नंबर तक मुंहजबानी याद थे।

सर, आपने हमें किताबों के अंदर का भी सब पढ़ाया और किताबों के बाहर का भी। हमें कोर्स के पन्ने भी याद रहेंगे और लोकतंत्र के व्यावहारिक उदाहरणों वाली आपकी वह बेबाक क्लास भी। डिग्रियों की स्याही और वक़्त की धूल के बीच आपकी आवाज़ कमरों में हमेशा गूंजती रहेगी।

अलविदा पाठक गुरुजी।

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी हेतु शोध-पत्र आमंत्रण“भारत और जर्मनी के बीच संवाद की प्रतिध्वनियाँ: पाठ, संदर्भ और सांस्कृतिक संप...
31/05/2026

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी हेतु शोध-पत्र आमंत्रण

“भारत और जर्मनी के बीच संवाद की प्रतिध्वनियाँ: पाठ, संदर्भ और सांस्कृतिक संपर्क”

बीएचयू के जर्मन अध्ययन विभाग एवं Hanns Seidel Stiftung, India Alumni Club के संयुक्त तत्वावधान में 19–21 नवंबर 2026 को आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी हेतु शोध-सार आमंत्रित हैं।

📌 शोध-सार जमा करने की अंतिम तिथि: 15 जुलाई 2026📌 स्वीकृति सूचना: 31 अगस्त 2026📌 पूर्ण शोध-पत्र जमा करने की तिथि: 15 अक्टूबर 2026📍 स्थान: बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय, वाराणसी

दर्शन, साहित्य, अनुवाद, संस्कृति, प्रवासन, राजनीति, विज्ञान तथा भारत-जर्मनी संबंधों से जुड़े विभिन्न विषयों पर शोध-पत्र आमंत्रित हैं।

🏆 चयनित शोध-पत्रों को संपादित पुस्तक अथवा जर्नल में प्रकाशन हेतु विचार किया जाएगा।

📧 ईमेल: [email protected] | [email protected]

संयोजक: डॉ. ओम प्रकाश
जर्मन अध्ययन विभाग, बीएचयू, वाराणसी।
आलोक उपाध्याय
7985448721

#

Address

Banaras Hindu University
Varanasi
221005

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when BHU BUZZ posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to BHU BUZZ:

Shortcuts

Share