Adbhut Kashi Live

Directions

Adbhut Kashi Live Adbhut Kashi Live पर हम आपको काशी की खूबसूरती और धार्मिक व पुरातन चीजों को दिखाने का प्रयास करेंगे...

05/09/2026

धार्मिक और आध्यात्मिक नगरी काशी जल्द ही एक और ऐतिहासिक सौगात पाने जा रही है। नगर निगम द्वारा भेलूपुर स्थित जलकल परिसर की करीब 20 एकड़ भूमि पर एक विश्वस्तरीय अर्बन पार्क (Urban Park) विकसित किया जाएगा। इस पूरी परियोजना का सबसे बड़ा आकर्षण 130 फीट ऊंचा दिव्य शिवलिंग होगा, जो आने वाले समय में आस्था, संस्कृति और पर्यटन का एक नया केंद्र बनेगा।

04/09/2026

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से तटवर्ती इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. महाश्मशान मणिकर्णिका घाट जलमग्न हो चुका है, जिसकी वजह से चिताओं को छतों पर जलाना पड़ रहा है. वहीं, शवयात्रा के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है. वाराणसी से बाढ़ के बाद सामने आ रही तस्वीरें दिल झकझोर देने वाली हैं.

वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. चेतावनी बिंदु को पार करने के बाद पानी अब खतरे के निशान की तरफ बढ़ रहा है. लगभग एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हो रही इस बढ़ोतरी के कारण तटवर्ती इलाकों के लोग काफी परेशान हैं.

बाढ़ के पानी ने आम जनजीवन को तो प्रभावित किया ही है, साथ ही दाह संस्कार की परंपराओं में भी बड़ी अड़चन पैदा कर दी है. महाश्मशान मणिकर्णिका घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुका है. बाढ़ का पानी अब आसपास की गलियों तक पहुंच गया है.

हालत ये है कि शवों को चार कंधों के बजाय नाव के सहारे मणिकर्णिका घाट स्थित इमारतों की छतों तक ले जाया जा रहा

16/08/2026

करोड़ों देश वासियों आप से निवेदन है जरा इनको भी सुन लीजिए...🙏🙏

ये बीजेपी के युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष हैं ये लोग वंदे मातरम गीत के खिलाफ कांग्रेस कार्यालय पर मशाल जुलूस लेकर गए थे जब इनसे बोला गया कि आप विंद मातरम गा कर सुनाइए तो क्या बोले ये आपको सुनना जरूरी है... आप एक बार जरूर सुनिए....🙏🙏🙏

03/08/2026

"4 हजार रुपए लेने का क्या मतलब था..."

काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन कराने के नाम श्रद्धालु से 4 हजार रुपए की वसूली, इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने पकड़ लिया और श्रद्धालु का पैसा वापस कराया साथ श्रद्धालु को खुद ले गए दर्शन कराने.... वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल....

27/07/2026

वाराणसी में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। नर्सरी के मासूम बच्चे के साथ टीचर द्वारा हैवानियत करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पैंट में पेशाब करने से नाराज टीचर ने गैस पर चाकू गर्म करके बच्चे का प्राइवेट पार्ट जला दिया। प्राइवेट पार्ट पर छाला देखकर परिजन घबरा गए।

परिजनों का आरोप है कि शिकायत करने पर प्रिंसिपल ने उन्हें धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला लालपुर पांडेयपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल का है।

22/07/2026

58 सेकंड के वीडियो में विदेशी युवक पर दर्जनों डंडो की बरसात....

वीडियो वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, इटली के रहने युवक लाठियों की बरसात कर दी गई, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, फिलहाल पुलिस वीडियो की जांच कर रही है... लेकिन ये दृश्य बेहद शर्मनाक है काशी की छवि का अपमानित कर रहा ये वीडियो इसपर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए...

Address

Varanasi
221003

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Adbhut Kashi Live posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share