Uttam Savera News

Uttam Savera News Newspaper is your news, entertainment, music fashion website. We provide you with the latest breakin

नई सोच के साथ, 'उत्तम सवेरा' समाचार में आपका स्वागत है – सिर्फ और सिर्फ सच दिखाने का कोशिश किया जाता है झूठ, अफवाह को यह चैनल कतई भी फॉलो नहीं करता है| उत्तम सवेरा के संपादक उत्तम बिराडे हैं, अधिनियम 1867 के अंतर्गत समाचार पत्र को पंजीकृत है| Add. 286 Ekta agar GHB Parvat Surat Gujarat, +91-8866298055 ,+91-9879292977, वाराणसी कार्यालय - अशोक पाण्डेय (उत्तम सवेरा, मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश), +91-7275353028

13/09/2026

अखिलेश यादव AI से बने हैं, काशी को बदनाम करने की कोशिश, मंत्री अरविंद कुमार शर्मा

https://youtu.be/TG4MRR6KvwU
वाराणसी/यूपी सरकार में मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने शिवाला स्थित सीमेंट की बोरियों को रखकर सीवर लाइन जाम करके जल जमाव की स्थिति कुछ शरारती लोगों ने कर रखी थी मंत्री ने कहा कि, काशी में बाबा विश्वनाथ ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेंगे, नगर निगम ने अपनी कार्रवाई कर रखी है

राहुल गांधी के ट्रांसफार्मर उद्घाटन पर मंत्री एके शर्मा ने कटाक्ष किया मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी के उनकी सरकार में 60 वर्षों में नहीं कर पाए और एक छोटा सा काम करके वह वही लूट रहे हैं

अखिलेश यादव पर भी उन्होंने तंज कसा, मंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव भी AI के माध्यम से बनाए गए हैं
दिल से ना वह लाल है ना कल हैं ना पीले हैं पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट है

सीवर लाइन में मिलीं बालू भरी बोरियां, एफआईआर दर्ज*शिवाला, नगवा समेत आधा दर्जन वार्डों की सीवर लाइनों में मिला बालू, पत्थ...
12/09/2026

सीवर लाइन में मिलीं बालू भरी बोरियां, एफआईआर दर्ज*
शिवाला, नगवा समेत आधा दर्जन वार्डों की सीवर लाइनों में मिला बालू, पत्थर और लकड़ी का बुरादा
-​महापौर व नगर आयुक्त ने शिवाला में लिया जायजा, सीसीटीवी फुटेज से होगी अराजक तत्वों की पहचान

-​मुख्य लाइन जाम कर सहायक गलियों में सीवर ओवरफ्लो कराने की साजिश, नगर निगम ने भेलूपुर थाने में दी तहरीर

​ वाराणसी : काशी की छवि को योजनाबद्ध तरीके से धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। सीवर लाइनों की सफाई के दौरान शिवाला, सरायनंदन, नगवा समेत आधा दर्जन वार्डों में मुख्य सीवर लाइनों के भीतर बालू की बोरियां, लकड़ी का बुरादा, पत्थर, प्लाई और प्लास्टिक की सामग्री ठूंसी हुई मिली है। प्रथम दृष्टया यह किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा प्रतीत हो रहा है। मुख्य मार्ग की सीवर लाइन जाम होने के कारण सहायक गलियों में सीवर का पानी ओवरफ्लो करने लगा, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ और जलभराव का दृश्य बना। नगर निगम प्रशासन ने इस पूरे मामले को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए अज्ञात अराजक तत्वों के खिलाफ एफआईआर (प्राथमिकी) दर्ज कराने हेतु पुलिस को लिखित तहरीर सौंप दी है।
महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शनिवार को पार्षदों व अधिकारियों के साथ शिवाला वार्ड में अग्रवाल रेडियों के समीप मौका मुआयना किया। इस दौरान महापौर ने कहा कि नगर निगम और जलकल विभाग की टीमें दिन-रात सड़कों पर मुस्तैद रहकर जलजमाव निस्तारण में जुटी हुई हैं। इसके बावजूद पिछले दस दिनों से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्मों पर नगर निगम को टारगेट कर जलभराव की भ्रामक फोटो व वीडियो प्रसारित की जा रही हैं। जबकि धरातल पर सच्चाई यह है कि दर्जनों जलभराव वाले प्वाइंट्स को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है और निचले इलाकों से पानी पंपों के जरिए लगातार निकाला जा रहा है। ​महापौर ने बताया कि शुक्रवार की रात शिवाला क्षेत्र में सीवर लाइन सफाई के दौरान करीब 12 बोरी बालू निकाली गई। सीवर लाइन में इस प्रकार बालू भरी बोरियां मिलना सीधे तौर पर साजिश की ओर इशारा करता है, जो गहन जांच व विवेचना का विषय है। निगम प्रशासन क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहा है ताकि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके। वहीं, नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने इस कृत्य के पीछे अवांछनीय तत्वों का हाथ होने की आशंका व्यक्त करते हुए कहा कि निगम इस साजिश का पर्दाफाश करने में पूरी ताकत से जुटा है। उन्होंने सम्मानित शहरवासियों से अपील की है कि यदि कोई भी व्यक्ति सीवर लाइन या सरकारी परिसंपत्तियों के साथ ऐसी छेड़छाड़ करता दिखे तो तुरंत नगर निगम को सूचित करें।
​जलकल विभाग ने भेलूपुर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी की तहरीर
​अधिशासी अभियंता (जोन-2), जलकल विभाग, इस प्रकरण में अज्ञात लोगों के खिलाफ भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए तहरीर दी है है। तहरीर में शिवाला वार्ड संख्या-75 के अंतर्गत कूड़ा घर रत्नाकर पार्क के पास अग्रवाल रेडियों के निकट जलभराव समस्या के निस्तारण हेतु मुख्य सीवर लाइन सफाई के दौरान अत्यधिक मात्रा में बालू से भरे बोरे पाए गए। इसमें स्पष्ट उल्लेख है कि अज्ञात लोगों द्वारा मुख्य सीवर लाइन को चोक कर जलकल विभाग एवं शहर की छवि धूमिल करने की नीयत से यह साजिश रची गई है।
​मौके पर मौजूद प्रमुख जन प्रतिनिधि व अधिकारी:
निरीक्षण के दौरान उपसभापति नरसिंह दास, पार्षद सुरेश चौरसिया, चंद्रनाथ मुखर्जी, मदनमोहन तिवारी, विजय द्विवेदी, महेंद्र पटेल, इंद्रदेव सिंह, मनीष गुप्ता, सोमनाथ यादव, अक्षयवर सिंह, अतुल पांडेय, रविंद्र कुमार सिंह, जलकल के महाप्रबंधक अनूप सिंह एवं सचिव सुधीर वर्मा सहित कई अन्य अधिकारी व प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

11/09/2026

“अखिलेश यादव को बताया ‘टॉयलेट क्लीनर’! सुधीर सिंह बोले—सर्किटेश्वर महादेव पर जल्द चढ़ाएंगे गंगाजल”

https://youtu.be/yoP6vKiFno0

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा शहर क्षेत्र का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण, अतिक्...
10/09/2026

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा शहर क्षेत्र का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का किया गया निरीक्षण, अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं सुगम यातायात हेतु दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश ।

 “यातायात व्यवस्था में सुधार एक सतत प्रक्रिया है । अतिक्रमण, अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध नियमित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । साथ ही, किसी भी प्रकार की यातायात समस्या पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आमजन को सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए”- पुलिस आयुक्त ।
 पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा शहर क्षेत्र का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था एवं पुलिस प्रबन्धों का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
 भ्रमण के दौरान शहर में यातायात के सुचारु एवं निर्बाध संचालन, प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति, अतिक्रमण तथा सड़क किनारे अनियमित पार्किंग आदि का जायजा लिया गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख निर्देश—
1. यातायात व्यवस्था का प्रभावी संचालन-
पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा प्रमुख चौराहों, मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए । यातायात पुलिसकर्मियों को अपने-अपने निर्धारित प्वाइंट पर सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने तथा यातायात के दबाव के अनुसार आवश्यकतानुसार पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया ।
2. अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही-
शहर के प्रमुख मार्गों एवं बाजार क्षेत्रों में सड़क/फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को यातायात व्यवस्था में बाधक बताते हुए उसके विरुद्ध प्रभावी एवं निरन्तर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए । स्थानीय पुलिस एवं यातायात पुलिस द्वारा सम्बन्धित विभागों के समन्वय से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये ।
3. अवैध पार्किंग पर नियंत्रण-
प्रमुख मार्गों एवं चौराहों के आसपास अनियमित एवं अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग के कारण उत्पन्न होने वाली यातायात समस्या को दृष्टिगत रखते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए । नो-पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये ।
4. यातायात नियमों का कड़ाई से पालन-
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई किए जाने तथा विशेष रूप से गलत दिशा में वाहन चलाने, नो-पार्किंग, रेड लाइट उल्लंघन एवं अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्यवाही के निर्देश दिए गए ।
5. प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता-
अधिक यातायात दबाव वाले चौराहों एवं मार्गों पर पुलिस एवं यातायात कर्मियों की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा यातायात के दबाव के अनुसार तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
6. जाम की स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स-
किसी भी स्थान पर यातायात बाधित होने अथवा जाम की स्थिति उत्पन्न होने पर सम्बन्धित पुलिस एवं यातायात कर्मियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात को सामान्य कराने के निर्देश दिए गए । यातायात संचालन में अनावश्यक विलम्ब न हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा गया।
7. विभागीय समन्वय पर जोर-
शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस, स्थानीय पुलिस एवं सम्बन्धित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से आवश्यक कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए।
8. आमजन की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता-
पुलिस आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि शहर की यातायात व्यवस्था ऐसी हो, जिससे आमजन, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं/पर्यटकों को आवागमन में न्यूनतम असुविधा हो तथा यातायात का संचालन सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाए।

आज दिनांक 10.09.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा शहर क्षेत्र का भ्रमण कर यातायात व्यवस्था एवं पुलिस प्रबन्धों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। भ्रमण के दौरान प्रमुख चौराहों, मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात संचालन, जाम की स्थिति, अतिक्रमण तथा अनियमित पार्किंग का जायजा लिया गया। पुलिस आयुक्त महोदय ने यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं निर्बाध बनाए रखने हेतु यातायात पुलिसकर्मियों को निर्धारित प्वाइंटों पर सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने तथा यातायात दबाव के अनुसार आवश्यक पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिए। सड़क एवं फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस एवं सम्बन्धित विभागों के समन्वय से प्रभावी एवं निरन्तर कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। नो-पार्किंग एवं अनियमित पार्किंग तथा गलत दिशा में वाहन चलाने, रेड लाइट उल्लंघन सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही, अधिक यातायात दबाव वाले स्थानों पर सक्रिय पुलिस उपस्थिति, जाम की स्थिति में त्वरित रिस्पॉन्स एवं यातायात सामान्य कराने तथा विभागीय समन्वय को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि यातायात व्यवस्था में सुधार एक सतत प्रक्रिया है और आमजन, श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुरक्षित, सुगम एवं व्यवस्थित आवागमन उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

09/09/2026

Live: वाराणसी में 9वें राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ कार्यक्रम, रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर

वंदेमातरम राष्ट्रीय गीत दिवस पर शहीदों के परिजनों का सम्मानहिंदू युवा वाहिनी व त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की तरफ से विभिन्न...
08/09/2026

वंदेमातरम राष्ट्रीय गीत दिवस पर शहीदों के परिजनों का सम्मान

हिंदू युवा वाहिनी व त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की तरफ से विभिन्न कार्यक्रम का किया आयोजन

वाराणसी। वंदेमातरम् राष्ट्रीय गीत दिवस के अवसर पर रविवार को हिंदू युवा वाहिनी व त्रिशक्ति सेवा फाउंडेशन की तरफ से गुरु गोरक्षनाथ मंदिर, मैदागिन में “एक शाम देश के महान क्रांतिकारियों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर देशभक्ति गीतों, नृत्य व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शहीदों के परिवारजनों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, माल्यार्पण एवं स्वस्तिवाचन के साथ हुआ। स्वस्तिवाचन सोनू बाबा काशी वाले ने किया। इसके बाद ज्योति मौर्या उनकी टीम ने ,गणेश वंदना एवं वंदेमातरम् गीत प्रस्तुत कर माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। मुख्य अतिथि रंजन सिंह (असिस्टेंट कमांडेंट, सीआरपीएफ, वाराणसी) एवं विशिष्ट अतिथियों में महंत रामनाथ जी महाराज (गोरखनाथ मठ मैदागिन वाराणसी) ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। सभी अतिथियों का मंच पर विधिवत सम्मान किया गया।

7 सितंबर राष्ट्रीय गीत दिवस घोषित हो।।
मुख्य अतिथि रंजन सिंह (असिस्टेंट कमांडेंट, सीआरपीएफ, वाराणसी) ने कहा कि देश की सेवा के लिए अगर आप सेना या पुलिस में नहीं जा सकते तो आप संगठन बनाकर समाज सेवा कर सकते हैं। हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी मंडल प्रभारी, वाराणसी विकाश प्राधिकरण मानद सदस्य अंबरीश सिंह भोला ने कहा कि देश के शहीदों को हमें नहीं भूलना चाहिए। इसलिए हर साल यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, ताकि उन्हें सम्मानित करने का मौका मिल सके। साथ ही उन्होंने मांग की है कि 7 सितंबर को राष्ट्रीय गीत दिवस घोषित किया जाए. इसके बाद पूजा राय जी ने वंदेमातरम पर आधारित प्रेरणादायी नृत्य प्रस्तुत किया गया। और अदिति चौधरी ने देश भक्ति प्रस्तुत कर दर्शकों की सराहना बटोरी।

रंगकर्मियों ने सबका मन मोहा
इस अवसर पर शहीदों के परिजनों का भी सम्मान किया गया। कारगिल योद्धा अजय सिंह को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में मयंक पटेल जी ने देशभक्ति गीतों पर सामूहिक प्रस्तुति दी। धन्यवाद ज्ञापन हिंदू युवा वाहिनी महानगर अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर हिन्दू युवा वाहिनी के नि. जिला संयोजक सुनील सिंह, नि0 जिला अध्यक्ष आशुतोष सिंह (आशु), जिला उपाध्यक्ष अभिषेक गौतम, महानगर प्रभारी मनीष मिश्रा, महानगर संयोजक सुनील कुशवाहा, महानगर उपाध्यक्ष सन्नी गुप्ता, ओमप्रकाश जायसवाल, विनय चौरसिया, महानगर प्रचार प्रसार मंत्री उमेश सिंह, रुद्र पाण्डेय,अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष वर्मा, दिनेश अग्रहरि, मीडिया प्रभारी अश्वनी गुप्ता, गप्पू सिंह, कार्यसमिति सदस्य, विकाश जैन, शेखर सिंह सहित तमाम 12 मंडल इकाई के समस्त देवतुलय पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागढ़ एवं मौजूद रहे। इस मौके पर महानगर उद्योग व्यापार समिति के रजनीश कन्नौजिया, मनीष गुप्ता (पार्षद) हबीबपुरा श्रवण गुप्ता (पार्षद) चेतगंज , विश्वास जायसवाल महानगर उपाध्यक्ष किसान मोर्चा सहित तमाम कई व्यापार मंडल के व्यापारी उपस्थित रहे।

06/09/2026

वादा तेरा वादा… झूठा निकला वादा!” 😡 सिगरा में BJP के दावे फेल? नगर निगम पर उठे बड़े सवाल

https://youtu.be/q_Q8m8cWeQQ

06/09/2026

पद्मश्री डॉक्टर को थप्पड़” पर😡बवाल! प्रो. ओम शंकर ने किया विरोध, हृदय रोग विभाग में मचा हंगामा

https://youtu.be/OzWlYesJCaQ
वाराणसी/पद्म श्री तपन लहरी पर हॉस्पिटल में BHU के एसोसिएशन प्रोफेसर पर हमले का आरोप
कार्डियोटरिश सर्जन टी के लहरी 2003 से रिटायर्ड के बाद निःशुल्क BHU को देते है निशुल्क सेवा
पेंशन भी BHU को दे देते है दान
मरीजों के लिए मसीहा माने जाते है T. K Lahari
आरोपी प्रोफेसर ने IMS ग्रुप में जबरदस्ती करने की बात की स्वीकार
परिजनों का आरोप 29 अगस्त की घटना,
घटना को दबाने का किया जा रहा कार्य
FIR अभी तक नहीं होने से परिजनों ने कुलपति एवं IMS डायेक्टर भेजा मेल

वाराणसी/पद्म श्री तपन लहरी पर हॉस्पिटल में BHU के एसोसिएशन प्रोफेसर पर हमले का आरोपकार्डियोटरिश सर्जन टी के लहरी 2003 से...
06/09/2026

वाराणसी/पद्म श्री तपन लहरी पर हॉस्पिटल में BHU के एसोसिएशन प्रोफेसर पर हमले का आरोप
कार्डियोटरिश सर्जन टी के लहरी 2003 से रिटायर्ड के बाद निःशुल्क BHU को देते है निशुल्क सेवा
पेंशन भी BHU को दे देते है दान
मरीजों के लिए मसीहा माने जाते है T. K Lahari
आरोपी प्रोफेसर ने IMS ग्रुप में जबरदस्ती करने की बात की स्वीकार
परिजनों का आरोप 29 अगस्त की घटना,
घटना को दबाने का किया जा रहा कार्य
FIR अभी तक नहीं होने से परिजनों ने कुलपति एवं IMS डायेक्टर भेजा मेल

बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर एवं निकटता से निगरानी रखी जा रहीवाराणसी। अपर जि...
05/09/2026

बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर एवं निकटता से निगरानी रखी जा रही

वाराणसी। अपर जिलाधिकारी (वि/रा) ने बताया कि केन्द्रीय जल आयोग से प्राप्त अद्यतन जलस्तर सम्बन्धी अधिकृत आंकड़ों के अनुसार सायं 04 बजे गंगा नदी का जलस्तर 70.12 मीटर दर्ज किया गया है।जबकि चेतावनी जलस्तर 70.26 मीटर, खतरे का जलस्तर 71.26 मीटर तथा उच्चतम बाढ़ स्तर 73.90 मीटर निर्धारित है। गंगा एवं वरुणा नदी के जलस्तर में वृद्धि तथा वरुणा नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में जलभराव/बाढ़ की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्थिति पर निरंतर एवं निकटता से निगरानी रखी जा रही है।
उन्होंने बताया कि जनपद के लगभग 11 मोहल्ले/वार्ड आंशिक रूप से बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। वरुणा नदी के बाढ़ से जनपद में कुल 328 परिवारों के 1388 व्यक्ति प्रभावित हुए हैं। प्रभावित परिवारों को आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा उनके लिए राहत एवं बचाव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। वर्तमान में जनपद में कुल 13 बाढ़ राहत शिविर क्रियाशील किया गया है, जिनमें 219 प्रभावित परिवारों के 935 व्यक्ति निवास कर रहे हैं। राहत शिविरों में निवासरत प्रभावित परिवारों को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराते हुए दिन में तीन समय पौष्टिक भोजन, स्वच्छ पेयजल, साफ एवं पर्याप्त बिस्तर, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता तथा आवश्यक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बच्चों, महिलाओं, वृद्धजनों एवं अन्य जरूरतमंद व्यक्तियों की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुविधाएं यथा दूध, फल आदि उपलब्ध कराई जा रही हैं।
बाढ़ प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा राशन किट की भी पर्याप्त व्यवस्था की गई है, ताकि प्रभावित परिवारों को खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सामग्री की उपलब्धता में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। आवश्यकता के अनुसार प्रभावित परिवारों को राशन किट एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवागमन एवं राहत बचाव कार्यों को सुचारु बनाए रखने हेतु जिला प्रशासन द्वारा कुल 32 नावों की व्यवस्था की गई है, जिनके माध्यम से बाढ़ प्रभावित एवं जलभराव वाले क्षेत्रों में फंसे/प्रभावित लोगों को आवश्यकतानुसार सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। नावों के संचालन के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है तथा राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।
जिला प्रशासन द्वारा गंगा एवं वरुणा नदी के जलस्तर तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों द्वारा तटवर्ती एवं संवेदनशील क्षेत्रों का नियमित स्थलीय निरीक्षण एवं भ्रमण किया जा रहा है तथा आवश्यकता के अनुसार नदी मार्ग से भी स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। केन्द्रीय जल आयोग एवं अन्य अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जलस्तर, वर्षा एवं मौसम संबंधी सूचनाओं का निरंतर अनुश्रवण किया जा रहा है। बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जल पुलिस, एन०डी०आर०एफ० व अन्य सम्बन्धित विभागों के मध्य आवश्यक समन्वय स्थापित किया गया है। राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक नाव, बचाव उपकरण, मानव संसाधन एवं अन्य आवश्यक संसाधन तैयार अवस्था में रखे गए हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित व्यक्तियों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। जिला प्रशासन द्वारा पूर्व तैयारी एवं त्वरित प्रतिक्रिया की नीति के तहत परिस्थितियों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जलस्तर में और ज्यादर वृद्धि होने की दशा में प्रभावित परिवारों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, राहत शिविरों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा राहत एवं बचाव कार्यों को प्रभावी रूप से संचालित करने हेतु संबंधित अधिकारियों/विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा बाढ़ की स्थिति के प्रति पूर्ण सतर्कता बरती जा रही है तथा परिस्थितियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। भविष्य में यदि गंगा व वरूणा नदी के जलस्तर में असामान्य वृद्धि होती है तो शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप तत्काल प्रभावी एवं समन्वित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

Address

Nasirpur, Susuwahi/Lanka
Varanasi
221011

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Uttam Savera News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share