Ms News 18 India Kashi

Directions

Ms News 18 India Kashi Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Ms News 18 India Kashi, Media/News Company, bhardwaji tola prhlad ghat varanasi, Varanasi.

10/07/2026

*वाराणसी साइबर क्राइम पुलिस टीम पिरामिड चेक नेटवर्क का हुआ भंडाफोड़*

*वाराणसी कमिश्नरेट साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा नौकरी का झांसा देकर लाखों रु ठगी करने वाले गिरोह के सरगना सहित कुल 19. आरोपीयों को किया गिरफ्तार*

*डीसीपी क्राइम नीतू कादयान के कुशल निर्देशन मे एसीपी साइबर क्राइम विदुष सक्सेना के नेतृत्व में लगातार वाराणसी मे हो रहे साइबर क्राइम मे कार्यवाही जारी है cy- vazra अभियान के तहत कुल 08.मुकदमे दर्ज किए जा चुके है जिसमें अंतर्गत प्रभावी ढग से कार्यवाही करतें हुए अब तक 28.शातिर साइबर क्राइम अपराधी को कुशल नेतृत्व में गिरफ्तार किया गया है*

जिनके पास से 20.विभिन्न कंपनी के मोबाइल फोन. 01.लैपटॉप.02 चार पहिया वाहन.4020.₹ नगद.बरामद व बैंक खाते मे लगभग 01.लाख ₹ होल्ड किया गया है.!

07/07/2026

*मुख्यमंत्री का काशी में आज से दो दिवसीय प्रवास*

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिनी प्रवास पर मंगलवार की शाम करीब 4 बजे वाराणसी पहुंचेंगे। सर्किट हाउस में घंटेभर बाढ़ की तैयारियों और विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। देर शाम, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र के बेटे के शादी समारोह में शिरकत करने के बाद सर्किट हाउस में रात्रिविश्राम करेंगे। 8 जुलाई की सुबह टीएफसी सभागार बड़ालालपुर में शिक्षकों और शिक्षणकर्मियों के लिए ‘कैशलेस चिकित्सा योजना’ का शुभारम्भ करेंगे। सुबह करीब 11.15 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड से मिर्जापुर रवाना होंगे

07/07/2026

https://youtu.be/DShZv5Rn1qU?si=iXIY7mZxClY26JP3

*वाराणसी ब्रेकिंग*

सर्किट हाउस के बाहर लगा ये बोर्ड जिसमे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को तस्बीर मे बताया गया की अब 2027 मे तीसरी बार आएंगे गाय वाले दिखाया गया है.!

06/07/2026

दालमंडी में ध्वस्तीकरण/ चौड़ीकरण अभियान के तहत मकान नंबर CK 42/105 का ध्वस्तीकरण जारी

06/07/2026

*हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की हुई दर्दनाक मौत*

रोहनिया।स्थानीय थाना क्षेत्र के मोहन सराय पुलिस चौकी अंतर्गत कनेरी गांव के गेट के सामने सोमवार को सुबह लगभग 10:30 बजे राजातालाब की तरफ से वाराणसी की ओर जाते समय हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से कुरौना उगापुर औराई भदोही निवासी बाइक सवार गुलप्शा बेगम उम्र 32 वर्ष नामक एक मुस्लिम महिला की दर्दनाक मौत हो गयी तथा बाइक सवार चालक खुर्शीद आलम बाल बाल बच गया। घटना के दौरान मौके से ट्रक लेकर ड्राइवर फरार हो गया।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रोहनिया पुलिस ने मृतक की शव को अपने कब्जे में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के उगापुर कुरौना निवासी नवाजशरीफ की पत्नी गुलप्शा बेगम अपने भतीजा खुर्शीद आलम के साथ बाइक से वाराणसी के लोहता बाजार में दवा के लिए जा रहे थे जिसके दौरान मोहनसराय चौराहे के पास कनेरी गेट के सामने हाईवे पर साइड से जा रहे बाइक से हैंडल में टकराने की वजह से खुर्शीद आलम की बाइक अनियंत्रित हो गई जिसके दौरान बाइक पर पीछे बैठी उसकी चाची गुलप्शा बेगम हाईवे की सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रही ट्रक गुलप्शा बेगम का सर कुचलते हुए मौके से फरार हो गया।

06/07/2026

उत्तराखंड -यमुनोत्री मार्ग पर स्यानाचट्टी के पास भूस्खलन।

04/07/2026

मॉनसून सीजन में नदी नालों के पास ना जाने की हिदायत सभी को पता होती है, लेकिन टूरिस्ट लुत्फ लेने के लिए सब चेतावनियों को दरकिनार मनमानी करते हैं, फिर उनकी गलतियों को झेलता है प्रशासन

यह वीडियो हिमाचल के पालमपुर का है

जालंधर के दंपति रील बनाने के चक्कर में न्यूगल खड्ड में जा फंसे

फायर ब्रिगेड ने किसी तरह उन्हें रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला

04/07/2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'पश्चिम एशिया में युद्ध ने 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकटों में से एक को जन्म दिया, कई बड़े देश ईंधन की कमी से जूझ रहे थे।

लेकिन सही समय पर लिए गए फैसलों, असरदार रणनीति और कूटनीतिक ताकत के दम पर नए भारत की इच्छाशक्ति 21वीं सदी के सबसे बड़े उर्जा संकट पर भारी पड़ी।’

04/07/2026

*पीएम मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया।*

04/07/2026

अध्यक्ष की गाड़ी है, ट्रैफिक बंद हो जाएगा'- पुलिस को सीधी धमकी

उत्तर प्रदेश: अलीगढ़ में गांधी पार्क चौराहे पर परीक्षा के दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी के द्वारा जब एक ट्रक को रोका गया तो ट्रक चालक ट्रैफिक पुलिसकर्मी को धमकी देता नजर आया. ट्रक रोकने पर ट्रक चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से कहा-अध्यक्ष की गाड़ी है,ट्रैफिक बंद हो जाएगा. पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है

Address

Bhardwaji Tola Prhlad Ghat Varanasi
Varanasi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ms News 18 India Kashi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share