Janata Bajar News

Janata Bajar News India best new media
https://janatabajar.com

यह युवती यूपी के बस्ती जिले के टिनिच रेलवे स्टेशन पर लावारिश हालत में मिली है। अपना नाम पता नहीं बता पा रही है। यदि कोई ...
24/07/2026

यह युवती यूपी के बस्ती जिले के टिनिच रेलवे स्टेशन पर लावारिश हालत में मिली है। अपना नाम पता नहीं बता पा रही है। यदि कोई इसको जानता, पहचानता हो तो कृपया 094514 64886 पर सूचना देने का अनुरोध है।

18/06/2026

� BIG BREAKING NEWS �

पुरानी रंजिश में युवक की निर्मम हत्या, क्षेत्र में सनसनी

#संतकबीरनगर के बखिरा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर। बभनी चौराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर 23 वर्षीय युवक आनंद की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और पुलिस द्वारा लोगों को शांत कराने का किया जा रहा है।"प्रयास

� BIG BREAKING | SANT KABIR NAGAR

"पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, सड़क जाम कर गिरफ्तारी की मांग"

विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठकर फरार चल रहे एक शातिर ठग को कैंपियरगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न...
15/06/2026

विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये ऐंठकर फरार चल रहे एक शातिर ठग को कैंपियरगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था और उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था। ट्रांजिट रिमांड पर उसे गोरखपुर लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

स्काई टूर ट्रेवल्स टेस्ट ट्रेनिंग सेंटर का संचालन

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान राहुल कुमार सिंह उर्फ आकाश सिंह उर्फ विनय सिंह पुत्र भानु निवासी करहिया हजारी पट्टी, थाना कसया, जनपद कुशीनगर के रूप में हुई है। वह वर्तमान में कैंपियरगंज कस्बे के करमैनी रोड स्थित स्काई टूर ट्रेवल्स टेस्ट ट्रेनिंग सेंटर का संचालन करता था।

ट्रैवल एजेंसी की आड़ में लोगों को विदेश भेजने का झांसा

जांच में सामने आया कि आरोपी ने ट्रैवल एजेंसी की आड़ में लोगों को विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे विभिन्न तिथियों में मोटी रकम वसूली, लेकिन न तो वीजा उपलब्ध कराया और न ही विदेश भेजने की प्रक्रिया पूरी की। पैसे लेने के बाद वह टालमटोल करता रहा और बाद में फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर कैंपियरगंज थाने में धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाईलालगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने डिहुकपूरा के पास रामजानकी मार्ग के बगल चल रहे क...
06/06/2026

अवैध मिट्टी खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

लालगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने डिहुकपूरा के पास रामजानकी मार्ग के बगल चल रहे कथित अवैध मिट्टी खनन के मामले में कार्रवाई करते हुए मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और लोडर मशीन को सीज कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी है।

पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

कोटेदार पर राशन कालाबाजारी का संगीन आरोप, डीएम से कठोर कार्रवाई की मांगसंतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के सेमरियावां ...
06/06/2026

कोटेदार पर राशन कालाबाजारी का संगीन आरोप, डीएम से कठोर कार्रवाई की मांग

संतकबीरनगर। खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के सेमरियावां ब्लाक अंतर्गत ग्राम वासिन में सार्वजनिक वितरण प्रणाली को लेकर बड़ा मामला सामने आया है, जहां कोटेदार पर राशन की कालाबाजारी और पात्र लाभार्थियों को उनका हक न देने के गंभीर आरोप लगे हैं। गांव निवासी सुहेल अहमद ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर पूरे प्रकरण की जांच कराते हुए दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
शिकायतकर्ता द्वारा 5 जून 2026 को दिए गए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि ग्राम वासिन की कोटेदार जाहिदा खातून राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन देती हैं। इतना ही नहीं, कई बार लाभार्थियों से अंगूठा लगवाने के बावजूद उन्हें राशन नहीं दिया जाता, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
प्रार्थी के अनुसार, 5 जून की सुबह करीब 8:55 बजे उन्होंने देखा कि कोटेदार सरकारी राशन को पिकअप वाहन संख्या UP51BT1303 में लादकर कहीं भेज रही थीं। जब इस बारे में पूछताछ की गई तो चालक ने कथित रूप से बताया कि राशन को बाजार में बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। इस पर संदेह गहराने के बाद तत्काल 112 नंबर और खलीलाबाद तहसील प्रशासन को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अधिकारियों के सामने पिकअप चालक द्वारा राशन कालाबाजारी के लिए ले जाने की बात स्वीकार करने का भी आरोप लगाया गया है। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया और ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिली।
प्रार्थी सुहेल अहमद ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि आरोप सही पाए जाएं तो कोटेदार जाहिदा खातून के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उनका कोटा निरस्त किया जाए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की अपेक्षा जताई है, ताकि पात्र लोगों को उनका पूरा राशन मिल सके और इस तरह की अनियमितताओं पर रोक लगाई जा सके।

 #सांसे हो रही कम, आओ  #पेड़ लगाए हम सब  #विश्व पर्यावरण  #दिवस एक  #पेड़ माँ के नाम,  #जीवन में पेड़ लगाना बेहद जरूरी,  ...
05/06/2026

#सांसे हो रही कम, आओ #पेड़ लगाए हम सब
#विश्व पर्यावरण #दिवस
एक #पेड़ माँ के नाम, #जीवन में पेड़ लगाना बेहद जरूरी, #कड़कती धूप में #पेड़ बना लोगो का सहारा
゚viralシ #पेड़ #विश्वपर्यावरणदिवस

पटना में शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की कोचिंग के बाहर मंगलवार रात को फायरिंग हुई. इस मामले में खान सर ने कहा,'फायरिंग के ...
03/06/2026

पटना में शिक्षक और यूट्यूबर खान सर की कोचिंग के बाहर मंगलवार रात को फायरिंग हुई. इस मामले में खान सर ने कहा,'फायरिंग के समय मैं वहीं मौजूद था. मैंने खुद 8 से 10 राउंड गोलियां चलते देखीं'. खान सर के कोचिंग पर हमले की यह पहली घटना नहीं है. इससे पहले मई-2019 को बदमाशों ने उनके कोचिंग सेंटर के बाहर लगातार 2 देसी बम फेंके थे जिसमें उनके ऑफिस के एक हिस्से का नुकसान हुआ.

 #संतकबीरनगर,  #खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से जान गंवाने वालेग्राम महुई निवासी अजय कुमार यादव की बाउंड...
02/06/2026

#संतकबीरनगर, #खलीलाबाद विधानसभा क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से जान गंवाने वाले
ग्राम महुई निवासी अजय कुमार यादव की बाउंड्री वॉल गिरने से हुई मृत्यु, तथा ग्राम कोनी निवासी रमाकांत यादव की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई मृत्यु के बाद विधायक अंकुर राज तिवारी उनके घर पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की, तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से स्वीकृत चार-चार लाख रुपये के चेक परिजनों को सौंपे, इसके साथ ही उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया।

9 साल तक आईटी इंडस्ट्री में मैनेजर के पद पर काम करने वाली एक महिला ने तनाव और काम के भारी दबाव के कारण अपनी कॉर्पोरेट नौ...
01/06/2026

9 साल तक आईटी इंडस्ट्री में मैनेजर के पद पर काम करने वाली एक महिला ने तनाव और काम के भारी दबाव के कारण अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ दी है। अब उसने ऑटो चलाना शुरू कर दिया है और वह हर महीने लगभग 60 हजार रुपये कमा रही है।

महिला के अनुसार, कॉर्पोरेट जीवन में लगातार मीटिंग्स, टारगेट का दबाव और मानसिक तनाव उसकी दिनचर्या का हिस्सा बन गए थे। पैसा और ऊंचे पद के बजाय मानसिक शांति को प्राथमिकता देते हुए उसने यह बड़ा फैसला लिया। अब वह अपना ऑटो खुद चलाती है, काम का समय खुद तय करती है और बिना किसी बॉस के स्वतंत्र रूप से अपना काम करती है।

इस कहानी को एक कंपनी के सीईओ ओ नेजरिन मिधलाज ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। महिला का कहना है कि वह अब पहले से कहीं ज्यादा खुश और संतुष्ट है। इंटरनेट पर कई यूजर्स और आईटी कर्मचारी इस महिला के साहस और मानसिक शांति को चुनने के फैसले की काफी तारीफ कर रहे हैं।

बस्ती,रूधौली थाना क्षेत्र के नसीबगंज से हनुमानगंज जाने वाली नहर सड़क बारिश में धस गई है की सूचना पर रूधौली थाना अध्यक्ष  ...
01/06/2026

बस्ती,रूधौली थाना क्षेत्र के नसीबगंज से हनुमानगंज जाने वाली नहर सड़क बारिश में धस गई है की सूचना पर रूधौली थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंच कर रास्ते को रुकवाया गया. नहर विभाग को सूचना दी गई।. किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं है. मौके पर पुलिस बल मौजूद है शांति व्यवस्था कायम है।बस्ती,रूधौली थाना क्षेत्र के नसीबगंज से हनुमानगंज जाने वाली नहर सड़क बारिश में धस गई है की सूचना पर रूधौली थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंच कर रास्ते को रुकवाया गया. नहर विभाग को सूचना दी गई।. किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं है. मौके पर पुलिस बल मौजूद है शांति व्यवस्था कायम है।

Address

Vasai
401209

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Janata Bajar News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Janata Bajar News:

Shortcuts

Share