25/07/2026
आभार एवं धन्यवाद 🌸
दिनांक: 25 जुलाई 2026 (शनिवार)
आज विद्यालय में आयोजित Parent-Teacher Meeting (PTM) को सफल बनाने में अपना अमूल्य समय निकालकर उपस्थित होने वाले सभी सम्मानित अभिभावकों का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।
आपकी उपस्थिति, सहयोग एवं बच्चों की शिक्षा के प्रति आपकी जागरूकता हमारे लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास एवं उनका उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया जा सकता है।
हमें विश्वास है कि आप भविष्य में भी इसी प्रकार विद्यालय के साथ जुड़े रहेंगे तथा प्रत्येक Parent-Teacher Meeting में अपनी सहभागिता देकर बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे।
आपके विश्वास, सहयोग एवं सहभागिता के लिए पुनः हार्दिक धन्यवाद।
सादर,
We Teach Convent School परिवार