uttarakhand cnn news

uttarakhand cnn news सत्य निर्भीक तेज

27/08/2026

गोल्डन फॉरेस्ट जमीन विवाद में पत्रकारों पर मुकदमे का मामला गरमाया

हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया एसपी कार्यालय का घेराव, निष्पक्ष जांच की मांग

देहरादून। गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन और कथित कब्जे से जुड़े विवाद में पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। पत्रकारों का आरोप है कि जमीन से जुड़े सवालों और कथित कब्जे को लेकर आवाज उठाने के बाद उन्हें ही मुकदमे में फंसा दिया गया। इसी मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के नेतृत्व में एसपी कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और पत्रकारों की शिकायतों को भी गंभीरता से सुनने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि किसी पत्रकार के खिलाफ शिकायत है तो कानून के अनुसार निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन किसी भी पक्ष को सुने बिना कार्रवाई किए जाने से कई सवाल खड़े होते हैं।

जमीन विवाद से शुरू हुआ मामला

बताया जा रहा है कि मामला गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन तथा फौजी से संबंधित बताई जा रही जमीन पर कथित कब्जे और उसे अन्य लोगों को बेचे जाने के आरोपों से जुड़ा है। पत्रकारों की ओर से इस मामले को उठाते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायत एवं ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया था।

पत्रकारों का आरोप है कि जमीन संबंधी शिकायतों की जांच करने के बजाय पूरे विवाद को दूसरी दिशा में ले जाया गया और लेनदेन से जुड़े मामले को कथित रूप से ब्लैकमेलिंग के प्रकरण में बदलकर पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पत्रकारों का पक्ष पर्याप्त रूप से नहीं सुना। उनका कहना था कि जमीन से जुड़े मूल आरोपों की निष्पक्ष जांच किए बिना पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई किया जाना उचित नहीं है।

कांग्रेस ने मांग की कि पूरे मामले में संबंधित जमीन के दस्तावेजों, स्वामित्व, कथित कब्जे और बिक्री से जुड़े तथ्यों की जांच की जाए तथा सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जाएं।

तहसील प्रशासन को भी दिया गया था ज्ञापन

पत्रकारों का कहना है कि गोल्डन फॉरेस्ट की जमीन तथा कथित कब्जे और बिक्री के संबंध में तहसील प्रशासन को पहले ही ज्ञापन देकर मामले से अवगत कराया गया था। मांग की गई थी कि जमीन के दस्तावेजों और पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

आरोप है कि शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई और इसके बजाय पत्रकारों को ही मुकदमे में फंसा दिया गया। इसी को लेकर कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ एसपी कार्यालय का घेराव किया।

हरक सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे डॉ. हरक सिंह रावत और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग उठाई। उनका कहना था कि कानून सभी के लिए समान होना चाहिए और किसी भी व्यक्ति को प्रभाव, दबाव या राजनीतिक पहुंच के आधार पर संरक्षण नहीं मिलना चाहिए।

कांग्रेस ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष समीक्षा की जाए और यदि किसी प्रकार की साजिश या झूठे मुकदमे के तथ्य सामने आते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

अब जांच पर टिकी निगाहें

पूरे मामले के बाद कई सवाल सामने हैं—

क्या गोल्डन फॉरेस्ट की संबंधित जमीन के दस्तावेजों की जांच होगी?

क्या कथित कब्जे और जमीन की बिक्री के आरोपों की निष्पक्ष जांच होगी?

क्या पत्रकारों की ओर से पूर्व में दिए गए ज्ञापनों पर कार्रवाई की गई थी?
क्या पत्रकारों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में उनके पक्ष को पूरी तरह सुना गया?

इन सवालों के जवाब अब पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेंगे।
फिलहाल गोल्डन फॉरेस्ट जमीन विवाद और पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस ने एस एस पी कार्यालय घेराव के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन पूरे प्रकरण की जांच किस दिशा में आगे बढ़ाता है और संबंधित पक्षों के आरोपों एवं दावों की सच्चाई क्या सामने आती है।

नोट: खबर में उल्लेखित आरोप संबंधित पक्षों द्वारा लगाए गए हैं। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि जांच का विषय है। संबंधित अन्य पक्षों का जवाब प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा 🔥

27/08/2026
27/08/2026

उत्तराखंड देहरादून
ईस्ट ऑफ़ टाउन झाझरा : पीड़ित फौजी की भूमि और राज्य सरकार की भूमि को खरीद फरोक्त करता दिल्ली हरियाणा से आया भूमाफिया गोल्डन फॉरेस्ट राज्य सरकार की भूमियों की अवैध तरीके से रजिस्ट्री करने वाले माफिया की खबर छापने पर पुलिस ने दो पत्रकारों को घर से उठाया ,
👉उक्त माफिया का दिल्ली सरकार में बड़ी पैठ है इसका बेटा दिल्ली सरकार में बड़े पद पर है, वही से फोन आया और बिना कसूर बताये उनको उठाया गया
पता चला है ये बंसल भी नहीं है बंसल इसने जबरदस्ती जोड़ा है
आपको बता यदि उत्तराखंडियों की आवाज़ उठाना गलत हैं तो वो गलती पत्रकारों ने की हैं एक फौजी की भूमि पर दिल्ली के माफिया ने कब्जा किया उसकी कुछ दिन पूर्व खबर छापी और आज उक्त कब्जे की जगह UKD सैनिक संगठन गया मै फिर उनके साथ वहां पहुंचा बस यही गलती थी इतने में कोबरा न्यूज़ के संपादक इंद्रजीत अस्वल और रजत नाम के पत्रकारो को पुलिस घर से उठाकर प्रेमनगर थाने ले गई और लॉकअप में डाल दिया, और पुलिस द्वारा इंद्रजीत असवाल के साथ अभद्रता तो नहीं की गई, लेकिन दूसरे पत्रकार को बहुत गलत गलत कहा पर जिस मुकदमे ने हाईकोर्ट में बरी कर दिया उसका भी झूठा आरोप लगाया कि तुझ पर मुकदमा चल रहा हैं तुझे तो जेल भेजेंगे क्योंकि तूने गोल्डन फॉरेस्ट राज्य सरकार की जमीन को बेचने और खरीद करने के लिए रोक लगाने और उस भूमि पर सरकार का बोर्ड लगाने के लिए तहसील में तहसीलदार के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है उसके बाद दोनों को लॉकअप में डाला उससे हमारे सम्मान पर बहुत ठेस पहुंची है , यह सब एक भू माफिया के कहने पर हुआ है उसने झूठे आरोप लगाए और 2024/20 25 के मकान बनाने के ठेका लेने में लेनदेन को आज 24/ 08./26 को ब्लैकमेल बता कर फर्जी मुकदमा प्रेम नगर थाने से मिली भगत से दर्ज कर दिया और एक को रात में ही छोड़ दिया दूसरे को कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया जबकि 41 के नोटिस पर जो सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है उसके आधार पर 41 का नोटिस अधिकार है हमारा उसका भी हनन किया है उसमें भी थाने से 41 का नोटिस तामिल नहीं कराया और भू माफिया की शह पर एक को कोर्ट में पेश किया
🙏माननीय मुख्यमंत्री ज़ी दिल्ली का माफिया एक एपलिकेशन देता है और आपकी पुलिस दो पत्रकारों को उठा लेती है, यदि आप हमारी आवाज़ बंद करना चाहते है तो हमारे लिए जहर भिजवा दै ताकि हम उत्तराखंड को बचाने की आवाज ना उठा सके और बाहर के आए भूमाफियाओं से अपना उत्तराखंड लूटने से बचा न के
यह कहना है दोनों पत्रकारों का
👉एक पत्रकार से सुनिए अपनी जुबानी 🔥 पूरी खबर के साथ बने रहिए भू माफिया के साथ कौन-कौन शामिल है इन जमीनों की खरीद फरोक्त कर फर्जी रजिस्ट्री करवाने में
fans Sahdev Singh Pundir Shekhar Bansal Yashpal Negi Ramesh Dhaundiyal Aryandra Sharma Amit Panwar Jitendra Singh Panwar Vijay Pal Singh Bartwal Dr Harak Singh Rawat Surender Singh नवीनठाकुर समर्थक
पुष्कर सिंह धामी

*सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही पर पाँच अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई*----*तीन अधिकारी-कर्मचारियों पर अर्थदंड...
26/08/2026

*सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में लापरवाही पर पाँच अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई*
----
*तीन अधिकारी-कर्मचारियों पर अर्थदंड, एक लेखापाल निलंबित तथा स्कूल की प्राचार्य को शौकाज नोटिस*
----
*कलेक्टर श्री शिवम वर्मा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न*
इंदौर 24 अगस्त 2025
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा के पत्रों के निराकरण (टीएल) की समीक्षा बैठक ली। बैठक में सीएम हेल्पलाइन के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने निर्देश दिए कि 50 दिन से अधिक समय से लंबित शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकृत किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें। शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक विलंब अथवा लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर श्री वर्मा ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज आवेदनों में से पांच प्रकरणों का रेण्डम रूप से चयन कर उनके निराकरण की स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान शिकायतों के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। पेयजल संबंधी शिकायत के निराकरण में लापरवाही पाए जाने पर नगर विकास एवं आवास विभाग के सब इंजीनियर श्री आकाश ऐरवाल तथा बिजली कनेक्शन संबंधी शिकायत में लापरवाही पाए जाने पर ऊर्जा विभाग के सहायक यंत्री श्री राहुल सिंह चंदेल पर 5-5 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
इसी प्रकार स्कूल शिक्षा विभाग में नियुक्ति दिनांक गलत दर्ज करने तथा स्वत्वो का भुगतान समय पर नहीं करने संबंधी शिकायत में लापरवाही पाए जाने पर लेखापाल श्री मुकुंद जमरा को निलंबि कर दिया

माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में देहरादून-मसूरी क्षेत्र में यात्री सुविधाओं एवं नागरिक सुवि...
18/08/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री Pushkar Singh Dhami जी के नेतृत्व में देहरादून-मसूरी क्षेत्र में यात्री सुविधाओं एवं नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष महोदय श्री बंशीधर तिवारी जी की अध्यक्षता में आईएसबीटी एवं मॉल परिसर से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईएसबीटी के रेनोवेशन, यात्री सुविधाओं, सुरक्षा, विद्युत व्यवस्था, व्यावसायिक गतिविधियों एवं संचालन से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर सहमति प्रदान करते हुए कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए।

बैठक में आईएसबीटी परिसर की दुकानों, कार्यालयों, रेस्टोरेंट एवं कियोस्क के किराये के पुनर्निर्धारण तथा लंबित अनुबंधों के नवीनीकरण के साथ पुराने लाइसेंसधारियों को नए कियोस्क में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति बनी। यात्रियों की सुविधा के लिए भूतल का बेहतर उपयोग, आधुनिक शौचालयों का निर्माण, प्लेटफार्म के फर्श का चरणबद्ध नवीनीकरण, ओला-ऊबर सहित ऑनलाइन कैब सेवाओं के लिए निर्धारित बूथ, नियमित पुलिस गश्त तथा पुरानी स्ट्रीट लाइट, लाइट पोल एवं पावर केबल बदलने जैसे कार्यों को भी आगे बढ़ाया जाएगा। साथ ही निर्माण कार्यों के दौरान निकलने वाली निष्प्रयोज्य सामग्री का चरणबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

इसके अतिरिक्त मॉल परिसर में हार्टिकल्चर एवं इंजीनियरिंग कार्यों, सौंदर्यीकरण, चिलर सिस्टम, ड्रिंकिंग वाटर पैनल, पंप रूम एवं विद्युत कक्षों में जलभराव की समस्याओं के समाधान सहित विभिन्न तकनीकी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्णय लिया गया। संबंधित अधिकारियों को सभी स्वीकृत कार्यों की प्रक्रिया तेजी से पूर्ण करते हुए उन्हें समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए

नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों पर हुआ मंथनसुभारती ऑप्थाकॉन-2026 में देशभर के विशेषज्ञों...
16/08/2026

नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और उपचार पद्धतियों पर हुआ मंथन
सुभारती ऑप्थाकॉन-2026 में देशभर के विशेषज्ञों ने साझा किए अनुभव, ऑक्यूलर ट्रॉमा पर विशेष सत्र रहा आकर्षण का केंद्र

देहरादून। गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा, देहरादून के नेत्र रोग विभाग एवं मेडिकल एजुकेशन यूनिट की ओर से द्वितीय डॉ. के.के. भटनागर मेमोरियल वार्षिक सीएमई—“सुभारती ऑप्थाकॉन-2026” का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम में नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों, चिकित्सकों, फैकल्टी सदस्यों एवं नेत्र रोग विशेषज्ञता के रेजिडेंट्स ने प्रतिभाग कर आधुनिक नेत्र चिकित्सा, विशेष रूप से ऑक्यूलर ट्रॉमा (नेत्र संबंधी चोटों) के उपचार एवं प्रबंधन से जुड़े नवीनतम अनुभवों और तकनीकों पर विस्तृत चर्चा की।
कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय श्री डॉ. के.के. भटनागर की स्मृति एवं उनके प्रति सम्मान को समर्पित रहा। कार्यक्रम में सुभारती ग्रुप के संस्थापक प्रो. डॉ. अतुल कृष्ण एवं चान्सलर डॉ. यशवर्धन का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद आयोजन की प्रेरणा का प्रमुख आधार रहा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुबोध उनियाल जी, माननीय स्वास्थ्य मंत्री, उत्तराखंड राज्य ने शिरकत की। उन्होंने सुभारती ऑप्थाकॉन-2026 जैसे वैज्ञानिक एवं अकादमिक आयोजन को चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में निरंतर बदलती तकनीकों, आधुनिक उपचार पद्धतियों और नवीनतम शोध से चिकित्सकों का अपडेट रहना समय की आवश्यकता है। ऐसे आयोजनों से विशेषज्ञों के अनुभवों का लाभ युवा चिकित्सकों एवं रेजिडेंट्स तक पहुंचता है तथा मरीजों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में चिकित्सकों की क्षमता और दक्षता को और मजबूती मिलती है। उन्होंने आयोजन के लिए गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. आर.सी. गुप्ता, प्राचार्य, एल.एल.आर.एम. मेडिकल कॉलेज, मेरठ उपस्थित रहे। उन्होंने सुभारती ऑप्थाकॉन-2026 के वैज्ञानिक स्वरूप की सराहना करते हुए कहा कि चिकित्सा शिक्षा में सीएमई एवं वैज्ञानिक सम्मेलनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे मंच चिकित्सकों और चिकित्सा शिक्षकों को अपने क्लीनिकल अनुभव, शोध कार्य एवं नवीनतम चिकित्सा ज्ञान को साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से युवा चिकित्सकों और पोस्टग्रेजुएट रेजिडेंट्स की सक्रिय भागीदारी को चिकित्सा शिक्षा के भविष्य के लिए सकारात्मक कदम बताया और कहा कि इस प्रकार के अकादमिक आयोजन ज्ञान के निरंतर आदान-प्रदान के साथ-साथ चिकित्सा सेवाओं में उत्कृष्टता की भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण के रूप में देश के विख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं पद्मश्री प्रो. डॉ. एस. नटराजन ने डॉ. के.के. भटनागर ऑरेशन प्रस्तुत किया। उन्होंने “द फाइन आर्ट एंड साइंस ऑफ मैनेजिंग ऑप्थैल्मिक ट्रॉमा—लेसन्स फ्रॉम 65,000 सर्जरीज” विषय पर अपने छह दशकों से अधिक के व्यापक सर्जिकल अनुभवों को चिकित्सकों के साथ साझा किया। प्रो. डॉ. एस. नटराजन रेटिना हॉल ऑफ फेम के चार्टर इंडक्टी, ऑल इंडिया ऑप्थेल्मोलॉजिकल सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष, इंडियन जर्नल ऑफ ऑप्थेल्मोलॉजी के एडिटर-इन-चीफ तथा एशिया-पैसिफिक ऑप्थेल्मिक ट्रॉमा सोसाइटी के तत्कालीन पूर्व अध्यक्ष सहित अनेक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय दायित्व निभा चुके हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ इनॉगरेशन एवं लैम्प लाइटिंग के साथ हुआ। सीएमई के प्रथम वैज्ञानिक सत्र में कम्पेटिटिव पीजी फ्री पेपर सेशन आयोजित किया गया, जिसमें नेत्र रोग विशेषज्ञता के रेजिडेंट्स ने अपने शोध एवं मौलिक कार्य प्रस्तुत किए। इस सत्र के कन्वीनर प्रो. डॉ. यूसुफ रिजवी तथा मॉडरेटर डॉ. मनीषा शर्मा रहीं। प्रस्तुतियों के मूल्यांकन के लिए डॉ. अंकित शर्मा, डॉ. ललित गुप्ता एवं डॉ. शिवम गुप्ता निर्णायक मंडल में शामिल रहे चेयरमैन फाइनेंस डॉ. एल.एम. सुन्दरीयाल तथा चेयरपर्सन साइंटिफिक कमेटी, डॉ. मनीषा शर्मा ने सीएमई के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रिसेप्शन एवं रजिस्ट्रेशन कमेटी की चेयरपर्सन डॉ. त्रिप्ती चौधरी के साथ डॉ. क्राति श्रीवास्तव, डॉ. सरजना सिंह, डॉ. आकांक्षा व्यास, सुश्री सविता पेटवाल, सुश्री पूजा नेगी, सुश्री लीला जोशी, सुश्री प्रीति, श्री अंकित तिवारी, श्री पंकज, श्री सागर यादव, श्री गुंजेश ओझा ने व्यवस्थाओं को संभाला।

नवाबगढ़ में अवैध खनन पर शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ींफूलसनी के अवैध भंडारण पर जुर्माना, विकासनगर में ई-रवन्ना पोर्टल...
14/08/2026

नवाबगढ़ में अवैध खनन पर शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ीं
फूलसनी के अवैध भंडारण पर जुर्माना, विकासनगर में ई-रवन्ना पोर्टल निलंबित
विकासनगर। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ सख्त आदेशों का असर धरातल पर दिखाई देने लगा है। जिला खान अधिकारी ऐश्वर्या शाह के निर्देशन में खनन विभाग ने अलग-अलग क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए अवैध परिवहन से लेकर उपखनिज भंडारण तक पर शिकंजा कसा है।नवाबगढ़ में सहायक खनिज पर्यवेक्षक पंकज चंद ने अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को पकड़ा, जिन पर कुल 42,400 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
वहीं फूलसनी में अवैध रूप से संचालित उपखनिज भंडारण पर कार्रवाई करते हुए 17,000 रुपये का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। इसके अलावा विकासनगर में संचालित एक स्वीकृत उपखनिज भंडारण का ई-रवन्ना पोर्टल अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।
खनन विभाग ने साफ संकेत दिए हैं कि अवैध खनन, परिवहन और नियमों के विपरीत संचालित भंडारण के खिलाफ निरीक्षण एवं प्रवर्तन अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी🔥

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग एवं निर्माण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखते हुए देहरादून मे...
09/08/2026

मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध प्लाटिंग एवं निर्माण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखते हुए देहरादून में तीन स्थानों पर बड़ी कार्रवाई की।

देहरादून के कैलाशपुर रोड, मेहुवाला माफी क्षेत्र में लगभग चार बीघा भूमि पर बिना प्राधिकरण की स्वीकृति के विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को एमडीडीए की टीम ने ध्वस्त कर दिया। इसी क्रम में मसूरी-देहरादून मोटर मार्ग स्थित गलोगी धार क्षेत्र में बिना अनुमति किए जा रहे निर्माण को सील किया गया। वहीं, शिमला बाईपास रोड स्थित कारवारी ग्रांट नहर वाली रोड पर लगभग 10 से 15 बीघा भूमि में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर भी प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।

बिना स्वीकृत मानचित्र अथवा अनुमति के प्लाटिंग एवं निर्माण करने वालों के विरुद्ध एमडीडीए द्वारा नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी है।

Address

Vikas Nagar Brotiwala
Vikasnagar
248194

Telephone

+918126147702

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when uttarakhand cnn news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to uttarakhand cnn news:

Shortcuts

Share