Police Online News

12/08/2026

केराड़ आयुष केंद्र पर ताला, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,
लंबे समय से कर्मचारी नदारद, जांच टीम को भी बंद मिला केंद्र; भ्रष्टाचार के आरोप

16/07/2026

हरेला पर्व पर छात्रों ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

12/07/2026

Top 5 Breaking News Today | Delhi Murder | Cyber Fraud | UP Crime | Hindi Public Media News Channel आज की इस वीडियो में देखिए देशभर की 5 सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबरें। दिल्ली में कीचड़ को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, पंजाब में करोड़ों रुपये के साइबर फ्रॉड का खुलासा, उत्तर प्रदेश में मां को जहर देने का सनसनीखेज मामला, मुंबई में नाबालिग लड़की की हत्या और पश्चिम बंगाल में बच्ची की हत्या के बाद भड़का विरोध प्रदर्शन।

📌 इस वीडियो में शामिल खबरें:
✅ दिल्ली में कीचड़ विवाद के बाद युवक की हत्या
✅ पंजाब में करोड़ों के साइबर फ्रॉड का खुलासा
✅ उत्तर प्रदेश में मां को जहर देने का आरोप
✅ मुंबई में नाबालिग लड़की की हत्या का मामला
✅ पश्चिम बंगाल में बच्ची की हत्या के बाद प्रदर्शन

⚠️ Disclaimer: इस वीडियो में दी गई जानकारी विश्वसनीय समाचार रिपोर्टों और आधिकारिक एजेंसियों पर आधारित है। जिन मामलों की जांच जारी है, उनमें आरोपों को उसी रूप में प्रस्तुत किया गया है।

👉 ऐसी ही 24 घंटे की बड़ी, सच्ची और सबसे तेज खबरों के लिए Police Online को Follow और Subscribe करना न भूलें।

11/07/2026

Indian Businessman Ne CIA Agent Bankar Billion Dollar Defence Deals Ki?

Kya aap Gaurav Srivastava ko jaante hain? International reports ke mutabik, un par khud ko CIA se juda batakar high-profile logon aur defence sector se jude logon ka bharosa jeetne ke aarop lage hain. Reports mein multi-billion dollar defence deals se jude daave bhi saamne aaye hain. Halaanki Gaurav Srivastava ne in sabhi aaropon se inkar kiya hai aur maamla kanooni prakriya mein hai.

⚠️ Disclaimer: Is video mein di gayi jaankari public reports aur media investigations par aadharit hai. Kisi bhi aarop ko court dwara antim roop se siddh nahi kiya gaya hai.

10/07/2026

देश की 5 बड़ी क्राइम खबरें | Gangster, Encounter, Crime Update | Police Police online news.com
आज की इस वीडियो में देखिए देश की 5 सबसे बड़ी क्राइम खबरें। गुरुग्राम एनकाउंटर में 60 से ज़्यादा गोलियां चलने से लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े मामले और बड़ी पुलिस कार्रवाई तक, इस वीडियो में देशभर की बड़ी और ताज़ा क्राइम अपडेट शामिल हैं।

इस वीडियो में शामिल खबरें:

हरियाणा : गुरुग्राम एनकाउंटर
हरियाणा : घर के बाहर गोली मारकर हत्या
दिल्ली : लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा मामला
हरियाणा : फौजी से साइबर ठगी
उत्तर प्रदेश : मुठभेड़ के बाद 7 बदमाश गिरफ्तार

⚠️ इस वीडियो में दी गई जानकारी विश्वसनीय समाचार रिपोर्टों पर आधारित है। किसी भी आरोपी को अदालत द्वारा दोषी सिद्ध होने तक दोषी नहीं माना जाना चाहिए।

👉 ऐसी ही देशभर की 24 घंटे की हर बड़ी और ताज़ा खबर सबसे पहले देखने के लिए Police Online चैनल को Follow और Subscribe ज़रूर करें।

09/07/2026

भारी बारिश के कारण नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगो को पुलिस द्वारा किया जा रहा सचेत
भारी बारिश के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर दून पुलिस

देहरादून दिनांक - 09/07/2026

नदी नालों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के दृष्टिगत लाउड हेलर के माध्यम से लोगो को नदी नालों के किनारे न जाने की दी जा रही चेतावनी

सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमो द्वारा लगातार संवेदनशील स्थानों पर भ्रमणशील रहकर लिया जा रहा स्थिति का जायजा

देहरादून तथा पहाड़ी जनपदों में लगातार हो रही भारी बारिश के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, साथ ही हर परिस्थिति की स्वयं मॉनिटरिग की जा रही हैं।

भारी बारिश के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए हर स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, साथ ही रात्रि से ही लगातार नदी/ नालों के किनारे तथा संवेदनशील स्थानों में भ्रमणशील रहकर लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है तथा लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी/ नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है साथ ही नदी किनारे संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाते हुए सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

08/07/2026

मंत्री रेखा आर्य आंगनबाड़ी सेंटर्स को घटिया सेनेटरी पैड थमाकर खेल रही बड़ा खेल- मोर्चा
कमीशन खोरी के खेल में महिलाओं के स्वास्थ्य से कर रही खिलवाड़।
सेनेटरी नैपकिन पैड वेंडिंग मशीनें भी बन गई सफेद हाथी।
गुणवत्ता का मानक क्या है, कोई पूछने वाला नहीं।
इन सेनेटरी पैड का कोई भी खरीदार नहीं।
भ्रष्ट मंत्री आर्य को सरकार करे बर्खास्त।
विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेशभर के आंगनवाड़ी सेंटर्स में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य द्वारा अपनी कमीशन खोरी एवं अपना हित साधने के चक्कर में जबरन सेनेटरी नैपकिन पैड थमाये जा रहे हैं। उक्त सेनेटरी पैड इतने घटिया हैं कि उनका गुणवत्ता मानक का दूर-दूर तक कोई अता-पता नहीं है !ये पैड आइएससो/आइएसआई व अन्य किस मार्क का है, कोई उल्लेख नहीं है। भ्रष्टाचार के आयाम स्थापित कर चुकी मंत्री आर्य द्वारा अपना हित साधने के चक्कर में लगभग सभी आंगनवाड़ी सेंटर्स में सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन भी थोपी गई हैं, जोकि सफेद हाथी साबित हो रही हैं। एक तरह से यह सरकारी धन को ठिकाने लगाने का खेल है। आलम यह है कि 5 पीस वाले इस ₹15 के सेनेटरी नैपकिन पैड को कोई भी महिला/ किशोरी इस्तेमाल नहीं करना चाहती, नतीजा यह है की अधिकांश आंगनवाड़ी वर्कर्स को अपने वेतन से इनकी भरपाई करनी पड़ रही है। सवाल यह उठता है कि आखिर इतने संवेदनशील मामले में मंत्री आर्य अपनी स्वार्थ सिद्धि के चक्कर में क्यों महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही हैं। इन घटिया पैड से महिलाओं एवं किशोरियों को होने वाले संक्रमण की जिम्मेदारी कौन लेगा। मोर्चा सरकार से मांग करता है कि ऐसी भ्रष्ट मंत्री को बर्खास्त करने का काम करें । पत्रकार वार्ता में- पछवादून अध्यक्ष अमित जैन व ब्लॉक मीडिया प्रभारी अतुल होंडा मौजूद थे।

06/07/2026

ऋषिकेश बेटे ने अपनी माता पर चलाई गोली

देहरादून दिनांक 5/7/2026

कोतवाली ऋषिकेश
आज दिनांक 05/07/2026 को कोतवाली ऋषिकेश पर गली नंबर तीन ए ब्लॉक मंदिर के पास पशुलोक विस्थापित ऋषिकेश में एक व्यक्ति द्वारा अपनी माता को गोली मारने की सूचना प्राप्त होने पर स्थानीय पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि सुमित गौड़ ( उम्र 32 वर्ष) द्वारा अपनी माता श्रीमती उषा देवी गौड़ ( उम्र 63 वर्ष) को कहासुनी होने पर 12 बोर के तमंचे से फायर किया गया, जिससे श्रीमती उषा देवी गौड़ के माथे पर गंभीर चोट आई जिन्हें उपचार के लिए सुमित गौड़ स्वयं एम्स अस्पताल ऋषिकेश पर लाया, जिनका स्थानीय चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। सुमित गौड़ आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है घटना के संबंध में पीड़िता के बड़े पुत्र अमित गौड़, जो माजरी ग्रांट थाना डोईवाला में रहते हैं, द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया है। इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

04/07/2026

नियमों के उल्लंघन पर सख्त दून पुलिस, बिना लाइसेंस/परमिट के अपने होटल में शराब पिलाने वाले होटल मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून दिनांक - 04/07/2026

"ऑपरेशन प्रहार" कोतवाली पटेलनगर

नियमों के उल्लंघन पर सख्त दून पुलिस

बिना लाइसेंस/परमिट के अपने होटल में शराब पिलाने वाले होटल मालिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

वर्तमान में सम्पूर्ण जनपद में प्रचलित आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा लगातार सघन चैकिंग/सत्यापन अभियान चलाते हुए ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

इसी क्रम में पटेलनगर पुलिस द्वारा होटल/ ढाबों की चेकिंग के दौरान ट्रांसपोर्टनगर स्थित होटल तंदूर नाईट में बिना परमिट के लोगो को बैठाकर शराब पिलाते हुए होटल संचालक मकान सिंह पुत्र सदर सिंह को गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस को शराब की खुली बोतल व डिस्पोजल गिलास बरामद हुए। अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली पटेलनगर पर धारा 60/68 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

1- मकान सिंह पुत्र सदर सिंह निवासी ट्रांसपोर्टनगर, देहरादून, उम्र - 38 वर्ष।

पुलिस टीम:-

1- अ0उ0नि0 महेन्द्र सिंह राणा
2- कां0 प्रदीप कुमार
3- कां0 विवेक राठी

04/07/2026

विधायकों की तर्ज पर वेतन कम और पेंशन ज्यादा वाला फार्मूला कर्मचारियों के मामले में भी हो लागू – मोर्चा

विधायकों का वेतन 50 हजार और पेंशन 60 हजार।
बे-गैरत विधायकों को किस एवज में दे रही सरकार वेतन- भत्ते- पेंशन!,
कर्मचारी- किसान- आमजन कराह रहा।
विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि दुनिया का यह अजूबा मामला है कि एक विधायक को ₹50,000 प्रतिमाह वेतन, तथा रिटायर होने पर/कार्यकाल समाप्त होने पर ₹60,000 पेंशन का प्रावधान है। वेतन कम और पेंशन ज्यादा वाली स्कीम कर्मचारियों के मामले में भी लागू होनी चाहिए थी। वर्तमान में विधायक को ₹50000 वेतन, 1,50,000 रुपये निर्वाचन क्षेत्र भत्ता, जन सेवा कार्य हेतु भत्ता 1,35,000, डीजल/ पेट्रोल खर्च ₹30,000 तथा 57,000 रुपए स्टाफ आदि का खर्च मिलता है तथा इसी प्रकार पूर्व विधायक को 60,000 हजार रुपए प्रति माह पेंशन प्रथम वर्ष के लिए तथा प्रत्येक वर्ष पूर्ण होने पर ₹3,000 अतिरिक्त एवं आयु स्लैब पर अतिरिक्त पेंशन मिलती है इसके अतिरिक्त ₹26000 प्रतिमाह डीजल, पेट्रोल खर्च मिलता है। वर्तमान व पूर्व विधायकों एवं उनके परिवार का स्वास्थ्य संबंधित ठेका भी सरकार ने आजीवन ले रखा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि जो प्रदेश दिवालिया होने के कगार पर हो,उस प्रदेश में इन बे-गैरत व गैर जिम्मेदार विधायकों को किस बात का वेतन- भत्ते- पेंशन आदि दी जा रही है क्या ये विधायक सरकारी सेवक हैं। क्या पैरामिलिट्री के जवानों से ज्यादा लड़ाकू हैं! जो कर्मचारी 30-35 साल अपना जीवन नौकरी में खपा देता है, क्या उनसे ज्यादा काबिल हैं ये, आखिर ये विधायक जनता को दे क्या रहे हैं। नेगी ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि 30-35 साल सरकारी नौकरी करने के बाद भी कर्मचारियों को पेंशन की सुविधा नहीं तो इन विधायकों को क्यों। प्रदेश का कर्मचारी व आमजन कराह रहा है,लेकिन इन निकम्में विधायकों को उनकी आवाज सुनाई नहीं दे रही। मोर्चा ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि इन गैर लाइसेंसी ठेकेदार रूपी विधायकों की तर्ज पर वेतन कम और पेंशन ज्यादा वाला फार्मूला कर्मचारियों के मामले में भी लागू करें। पत्रकार वार्ता में दिलबाग सिंह व ठा. भाग सिंह मौजूद थे।

Address

Vikasnagar
248198

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Police Online News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Police Online News:

Shortcuts

Share