News line

News line मथुरा वृंदावन से जुड़े धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक एवं जन सरोकार से जुड़े अनेक ज्वलंत मुद्दों पर हम बनेंगे आपकी आवाज, बात सिर्फ सच की ।

Vrindavan~ फरार गुरुकुलम संचालक आचार्य आशीष गिरफ्तार​वृंदावन के पाणिनी संस्कृत गुरुकुलम में पानी का टैंक साफ करने उतरे 4...
08/10/2026

Vrindavan~ फरार गुरुकुलम संचालक आचार्य आशीष गिरफ्तार

​वृंदावन के पाणिनी संस्कृत गुरुकुलम में पानी का टैंक साफ करने उतरे 4 छात्रों की जहरीली गैस से दम घुटने से मौत हो गई थी। हादसे के बाद से फरार आरोपी संचालक आचार्य आशीष को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

वृन्दावन में 4 छात्रों की मौत मामले में रिपोर्ट दर्जघटना के बाद से फरार गुरुकुल संचालक आचार्य आशीष गिरफ्तारसंस्कृत गुरुक...
07/10/2026

वृन्दावन में 4 छात्रों की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज

घटना के बाद से फरार गुरुकुल संचालक आचार्य आशीष गिरफ्तार

संस्कृत गुरुकुलम में पानी का टैंक साफ करने उतरे 4 छात्रों की जहरीली गैस से हुई थी मौत

​वृंदावन-चैतन्य विहार स्थित पाणिनी संस्कृत गुरुकुलम में मंगलवार रात टैंक की सफाई के दौरान चार छात्रों की मामले में पुलिस ने नामजद संचालक व अज्ञात कर्मियों के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज कर ली है। घटना से घबराए परिजन गुरुकुलम से अपने बच्चों को ले जा रहे हैं।
घटना से बाद से फरार चल रहे संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विदित रहेकि मंगलवार रात संस्कृत गुरुकुलम परिषर में पीछे बने लगभग 12 फीट गहरे और लंबे समय से बंद पड़े पानी के टैंक की सफाई करने उतरे चार छात्रों की जहरीली गैस के कारण दम घुटने से मौत हो गई थी। जबकि एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में जारी है। मृतकों की पहचान जबलपुर निवासी मनु कटारे (22), मेरठ निवासी विशु शर्मा (19), प्रयागराज निवासी आर्यन पांडे (16) और जबलपुर निवासी देवांश शर्मा (17) के रूप में हुई थी।
आरोप है कि गुरुकुल संचालक मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर निवासी आचार्य आशीष ने छात्रों पर जबरन टैंक की सफाई करने का दबाव बनाया था। सुरक्षा का कोई प्रबंध न होने के कारण जैसे ही छात्र टैंक में उतरे, जहरीली गैस के असर से उनका दम घुटने लगा। स्थानीय कृष्णा तिवारी की मदद से सभी को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया था।
​हादसे के बाद आरोपी संचालक आचार्य आशीष और अन्य कर्मी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मामले में हस्तिनापुर मेरठ निवासी विशु शर्मा के पिता मोहित शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने गुरुकुल संचालक आचार्य आशीष व अन्य अज्ञात कर्मियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 और 110 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि गुरुकुलम के संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इधर घटना से दुखी परिजन अपने बच्चों को गुरुकुल से वापस ले जा रहे हैं, जबकि पुलिस मामले की जांच कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

07/10/2026

वृन्दावन संस्कृत गुरुकुल में 4 छात्रों की मौत मामला: संचालक गिरफ्तार

वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में मंगलवार रात पानी के टैंक उतरे चार छात्रों की जहरीली गैस के चलती हुई मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर गुरुकुल संचालक आचार्य आशीष को गिरफ्तार कर लिया है| इस बारे में सीओ वृंदावन संदीप सिंह का बयान सुने |

केलीकुंज पर धरने के बाद बरसाना से बरामद हुआ लापता अनुज सादाबाद के एक गांव से तीन महीने पहले लापता हुआ था 16 वर्षीय अनुज ...
03/10/2026

केलीकुंज पर धरने के बाद बरसाना से बरामद हुआ लापता अनुज

सादाबाद के एक गांव से तीन महीने पहले लापता हुआ था 16 वर्षीय अनुज चौधरी

बरसाना के लाडली दास आश्रम से मिला किशोर, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

वृन्दावन- जनपद हाथरस के सादाबाद के बरामई खेड़ा गांव से करीब तीन माह से लापता 16 वर्षीय किशोर अनुज चौधरी को बरसाना पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है।
अनुज की बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली है।
शुक्रवार को अनुज के पिता राजवीर सिंह ने परिजनों के साथ राधा केली कुंज आश्रम के बाहर धरना-प्रदर्शन कर पुलिस से किशोर को जल्द तलाशने की मांग की थी। परिजनों ने आश्रम में ही उसके होने की आशंका जताई थी. पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को शीघ्र बरामदगी का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया था।
इसके बाद बरसाना पुलिस को सूचना मिली कि किशोर लाडली दास आश्रम में रह रहा है। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर अनुज को बरामद कर लिया। बताया गया कि किशोर दीक्षा लेने के बाद घर नहीं जाना चाहता था। पुलिस ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बरसाना पुलिस की तत्परता से तीन माह से चल रही तलाश का सुखद अंत हुआ.
वही दो अन्य परिवारों ने भी पुलिस से अपने लापता हुए बच्चों को सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई है |

वृन्दावन में विजयदशमी पर होगा ऐतिहासिक शस्त्र पूजनश्रीराम फार्म हाउस में 20 अक्टूबर को क्षत्रिय महासभा का भव्य आयोजनचौरा...
01/10/2026

वृन्दावन में विजयदशमी पर होगा ऐतिहासिक शस्त्र पूजन

श्रीराम फार्म हाउस में 20 अक्टूबर को क्षत्रिय महासभा का भव्य आयोजन

चौरासी कोस क्षेत्र के क्षत्रिय समाज के बंधु करेंगे शिरकत

वृंदावन। क्षत्रिय महासभा के तत्वावधान में आगामी विजयदशमी पर्व पर ऐतिहासिक शस्त्र पूजन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें ब्रज चौरासी कोस क्षेत्र के क्षत्रिय समाज के बंधु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
बुधवार को वराह घाट स्थित श्रीराम फार्म हाउस पर आयोजित बैठक में ठा. हरिवल्लभ सिंह ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयदशमी पर्व पर समाज की एकजुटता को नई दिशा देने के उद्देश्य से 20 अक्टूबर को भव्य शस्त्र पूजन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें ब्रज चौरासी कोस क्षेत्र के सभी क्षत्रिय समाज के बंधुओं को आमंत्रित किया गया है। पारंपरिक शस्त्र रखने वाले समाजबंधु शस्त्र पूजन में शामिल होकर गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।
वीरेंद्र सिसोदिया ने बताया कि आयोजन को भव्य स्वरूप देने के लिए श्रीराम फार्म हाउस पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जितेंद्र सिंह राणा ने कहा कि इस पारंपरिक आयोजन को ऐतिहासिक और विशाल स्वरूप देना प्राथमिकता है, ताकि समाज को एकता के सूत्र में पिरोया जा सके।
बैठक में ठा. धर्मेंद्र पाल सिंह, कालीचरण सिंह, उदय सिंह, शैलेंद्र सिंह चौहान, विजय राघव, अमरीश पुंडीर, धर्म सिंह, ठा. राधा रमन सिंह, ठा. अजीत प्रताप सिंह, लेखराज सिंह सिसोदिया, ज्ञानी सिंह, विजय सिंह दूध वाले, पंकज मोरवाल, विवेक मोरवाल, रणवीर भोला, हेमंत सिंह, श्याम सिंह सिसोदिया आदि मौजूद रहे।

Vrindavan" बहनों के सामने यमुना स्नान के दौरान डूबा इकलौता भाई "अगले दिन मिला शव"राधाष्टमी पर मंदिरों के दर्शन करने आया ...
21/09/2026

Vrindavan" बहनों के सामने यमुना स्नान के दौरान डूबा इकलौता भाई "अगले दिन मिला शव"

राधाष्टमी पर मंदिरों के दर्शन करने आया था अल्मोड़ा का परिवार

परिवार ने पुलिस पर लगाए मदद में लापरवाही बरतने के आरोप

​वृंदावन-अल्मोड़ा से बृज में श्रीराधा अष्टमी मनाने आए परिवार का नव युवक यमुना में नहाते समय गहरे पानी मे डूब गया। घंटो बाद भी उसका पता नही चल सका है,21 सितंबर की सुबह पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव जुगल घाट से बरामद कर लिया.. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिया है |
अल्मोड़ा से एक श्रद्धालु परिवार के कई लोग राधाष्टमी मनाने बरसाना आए। रविवार को अपनी दो बहनों और चचेरे भाई के साथ 19 वर्षीय अग्निवीर जवान हर्ष बिष्ट
बरसाना से लौट कर जुगल घाट पर पहुंचे थे ।
बताया जाता है कि हर्ष यमुना नदी में नहाने उतर गया। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में डूबने लगा। नदी किनारे बहनों के शोर मचाने पर एक स्थानीय साधु ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। दर्दनाक हादसे के बाद बदहवास बहनों ने पुलिस पर समय पर मदद न करने और लापरवाही बरतने के गंभीर आरोप लगाए । रोती-बिलखती बहनों ने बताया कि हर्ष ही पूरे परिवार का इकलौता सहारा है।
इधर सूचना पर पहुंची SDRF की टीम और स्थानीय गोताखोर स्पीड बोट की मदद से यमुना में डूबे युवक की तलाश करते रहे। लेकिन रात तक पता नहीं लगा |
अगले दिन सोमवार सुबह गोताखोरों ने युवक का शव जुगल घाट से ही बरामद कर लिया,,,बांके बिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है |

बाँके बिहारी के दर्शन को आए श्रद्धालु की बिगड़ी तबियत, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पतालप्राथमिक उपचार के बाद हालत सुधरने पर द...
20/09/2026

बाँके बिहारी के दर्शन को आए श्रद्धालु की बिगड़ी तबियत, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

प्राथमिक उपचार के बाद हालत सुधरने पर दी गई छुट्टी

​
वृंदावन- ठा.बांके बिहारी मंदिर दर्शन करने जा रहे अयोध्या से आए बुजुर्ग श्रद्धालु की रंगीली कुंज के पास अचानक तबियत बिगड़ गई। मुंह और नाक से खून आने पर वह बेहोश होकर नीचे गिरते तभी साथियों ने उन्हें थाम लिया। आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद साथ आए रिस्तेदार उन्हें अपने साथ वापस ले गए।
​अयोध्या के अंबेडकर नगर निवासी करीब 55 वर्षीय अशोक कुमार तिवारी ब्रज दर्शन के लिए 60 श्रद्धालुओं के दल के साथ बस द्वारा रविवार को वृंदावन आए थे। बस वैष्णो देवी मंदिर पर छोड़कर सभी लोग ई -रिक्सा से चीर घाट पहुंच गए। यमुना स्नान के बाद अशोक तिवारी अपने रिश्तेदार सुल्तानपुर निवासी रमाकांत द्विवेदी, उमरांवा निवासी भवानी फेर यादव और पड़ोसी रामसकल दुबे के साथ बांके बिहारी जी के दर्शन करने जा रहे थे। तभी मंदिर मार्ग पर रंगीली कुंज के समीप अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। साथियों की मदद से एम्बुलेंस से तुरंत उन्हें जिला संयुक्त अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार होने पर छुट्टी देदी गई..डॉक्टर धर्मेंद्र पूनिया ने बताया कि एक श्रद्धालुओं को अचेत अवस्था में यहां लाया गया था। उनकी नाक से खून बह रहा था, प्राथमिक उपचार के बाद वह ठीक है और उनकी स्थिति सामान्य है, कुछ देर बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया।

अपडेटेड वीडियो—व्यक्तिगत जानकारी और दस्तावेज के संवेदनशील विवरण ब्लर करने के बाद वीडियो पुनः अपलोड की गई है |
20/09/2026

अपडेटेड वीडियो—व्यक्तिगत जानकारी और दस्तावेज के संवेदनशील विवरण ब्लर करने के बाद वीडियो पुनः अपलोड की गई है |

20/09/2026

बांग्लादेशी महिला से वृन्दावन में धोखा" ₹50 लाख ठगी कर पति फरार

बांग्लादेश के ढाका की रहने वाली लीपी रानी पाल अपने पति डॉ प्रमोद चक्रवर्ती के साथ टूरिस्ट वीजा पर 8 सितंबर को वृन्दावन आई थी, 12 सितंबर को पति उसे छोड़कर चला गया | अब फोन बंद है, देखें अंजान देश में बेबस पत्नी की सच्ची कहानी |

वृन्दावन में बांग्लादेशी पत्नी को छोड़कर पति फरार, पत्नी का रो रोकर बुरा हाल बांग्लादेश से वृन्दावन में दर्शन के बहाने भा...
19/09/2026

वृन्दावन में बांग्लादेशी पत्नी को छोड़कर पति फरार, पत्नी का रो रोकर बुरा हाल

बांग्लादेश से वृन्दावन में दर्शन के बहाने भारत लाने का आरोप

10 लाख के गहने और 40 लाख धनराशि बैंक खाते में ट्रांसफर कराकर भागने का आरोप

पीड़िता ने पुलिस व बांग्लादेशी सरकार से लगाई मदद की गुहार

​वृंदावन- दर्शन करने के बहाने भारत आई एक बांग्लादेशी महिला के साथ उसके ही पति द्वारा लाखों रुपये की ठगी और धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला ने स्थानीय पुलिस व बांग्लादेशी सरकार से न्याय की गुहार लगाई है, एलआईयू ने बंगलादेशी दूतावास को सूचना देदी है।
पीड़िता लीपी रानी पाल पत्नी डॉ. प्रमोद चक्रवर्ती ने थाने में तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि पति उसे बहला-फुसलाकर 8 सितंबर को वृंदावन में दर्शन कराने लाया और उसके 10 लाख रुपये के सोने के आभूषण तथा 40 लाख रुपये हड़प कर फरार हो गया। पीड़िता के अनुसार, यह रकम उसके दिवंगत पहले पति की संपत्ति बेचने से मिली थी, जिनकी वर्ष 2014 में लिवर कैंसर से मौत हो गई थी। इसके बाद उसने ढाका (बांग्लादेश) में प्रमोद चक्रवर्ती से लव मैरिज की थी।
​शादी के छह माह बाद दोनों कोलकाता के रास्ते 8 सितंबर को वृंदावन आए थे। यहां चार दिन मंदिरों के दर्शन कराने के बाद 12 सितंबर को आरोपी पासपोर्ट व वीजा लेकर किसी जरूरी काम का बहाना बनाकर चला गया। जब पति वापस नहीं लौटा और फोन उठाना बंद कर दिया, तो उसके व्हाट्सएप से किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक्सीडेंट होने का मैसेज भेजा। पीड़िता द्वारा फोटो मांगने पर उसे गुमराह किया जाने लगा। 16 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराने वाली पीड़िता अब अनजान देश में बिना पैसों के बेबस है। उसने बांग्लादेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से अपने पति को ढूंढने व न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
एलआईयू ने मामले की सूचना बांग्लादेशी दूतावास को दे दी है। इलाका पुलिस द्वारा भी कई दिन से मामले की जांच की जा रही है। लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

Address

Sri Rangji Mandir
Vrindavan
281121

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News line posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share