29/09/2026
समस्तीपुर पुलिस ने STF के सहयोग से मंजय लाल राय को किया गिरफ्तार !
समस्तीपुर। समस्तीपुर पुलिस ने STF के सहयोग से सरायरंजन थाना क्षेत्र के चर्चित आरोपी मंजय लाल राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मंजय लाल राय के खिलाफ सरायरंजन थाने में कई मामले दर्ज हैं, जिनमें शराब कारोबार, फायरिंग समेत अन्य गंभीर मामले शामिल हैं।
प्रभारी सदर SDPO-1 सह साइबर DSP दुर्गेश दीपक ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंजय लाल राय को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
बताया जाता है कि प्रभारी सदर SDPO-1 सह साइबर DSP के रूप में कार्यालय संभालने के बाद करीब एक महीने के भीतर दुर्गेश दीपक के नेतृत्व में जिले के चर्चित अंट्टू ईस्सर, छोटू सिंह और अब मंजय लाल राय की गिरफ्तारी की गई है।
वहीं, हाल ही में विश्वकर्मा पूजा के दौरान मंजय लाल राय के फायरिंग करते हुए एक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने की बात भी सामने आई थी।