nitish vlog px

nitish vlog px Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from nitish vlog px, Digital creator, Samastipur, Warisnagar.

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गेहूं खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शब..
30/03/2026

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गेहूं खेत में मिला अज्ञात व्यक्ति का शब..

अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज़, अमन-भाईचारे का दिया पैग़ामसमस्तीपुर/मुसरीघरारी: जामा मस्जिद मुसरीघरारी में ईद-उल-फितर ...
21/03/2026

अकीदत के साथ अदा हुई ईद की नमाज़, अमन-भाईचारे का दिया पैग़ाम

समस्तीपुर/मुसरीघरारी: जामा मस्जिद मुसरीघरारी में ईद-उल-फितर का त्योहार अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। सुबह से ही नमाज़ियों की भारी भीड़ मस्जिद में जुटी। ईद की नमाज़ की इमामत हाजी मौलाना रियाज़ुद्दीन ने की और अपने ख़ुत्बे में अमन, भाईचारे व इंसानियत का पैग़ाम दिया।

नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन, तरक़्क़ी व खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर विजय कुमार चौधरी भी मस्जिद पहुंचे और लोगों को बधाई देते हुए आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

आज भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल महापर्शिक्षण अभियान 2026 के तहत सारा रंजन विधानसभा के मुसरीघरारी नगर मंडल में वर्ग अ...
19/03/2026

आज भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल महापर्शिक्षण अभियान 2026 के तहत सारा रंजन विधानसभा के मुसरीघरारी नगर मंडल में वर्ग अधिकारी जगदेव राम जी एवं मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा जी के संयोजक में एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन हुआ
इस प्रशिक्षण में मुख्य अतिथि के रूप में समस्तीपुर दक्षिणी के जिला प्रभारी आदरणीय श्री संजीव शाह जी ने उपस्थित होकर इस प्रशिक्षण अभियान को दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया इस प्रशिक्षण महाभियां में मंडल के मंडल पदाधिकारी मंडल कार्य समिति सदस्य पंचायत अध्यक्ष एवं बूथ अध्यक्षों का कुल सात सत्रों में प्रशिक्षण संपन्न हुआ जैसे इतिहास और विकास जिला महामंत्री ललन प्रसाद सिंह जी ने लिया, दूसरा सत्र वैचारिक अधिष्ठान यह शत्र को आदरणीय श्री मणि प्रसाद सिंह जी ने लिया, तीसरा सत्र कार्य विस्तार जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री अमरेश साहू जी ने लिया, चौथा सत्र सरकार की उपलब्धि जिला उपाध्यक्ष आदरणीय श्री बिना शाह जी ने इस विषय को लिया, पांचवा सत्र बुथ प्रबंधन जिला मंत्री आदरणीय श्री जगदेव राम जी ने इस विषय को लिया ,छठ सत्र सोशल मीडिया इस विषय को रुपेश चौधरी जी ने लिया, और सातवां सत्र कार्य पद्धति वरिष्ठ भाजपा नेता श्री पवित्र पासवान जी ने लिया और समापन सत्र में समस्तीपुर दक्षिणी के जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री शशिधर झा जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ!

📰 मुसरीघरारी में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, कई गणमान्य लोग रहे मौजूदमुसरीघरारी (समस्तीपुर):नगर पंचायत मुसरीघरारी में आज दाव...
19/03/2026

📰 मुसरीघरारी में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

मुसरीघरारी (समस्तीपुर):
नगर पंचायत मुसरीघरारी में आज दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की निवेदक वार्ड 11 की पार्षद फरहीन फातिमा रहीं, जबकि आयोजन समाजसेवी मो. नौशाद के द्वारा कराया गया।

इस मौके पर क्षेत्र के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे। इनमें नगर पंचायत सरायरंजन की मुख्य पार्षद पूजा कुमारी, फलींदर राम, प्रमोद महतो , कमलेश्वर सिंह, इज़हार असरफ, गोपाल सिंह , अताउर रहमान, दानिश कमाल, फरहान, हाजी फिरोज, नसीम अब्दुल्लाह, मो. फूलो, संजीत चौधरी, अलाउद्दीन अंसारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

दावत-ए-इफ्तार के दौरान सभी ने एक साथ रोज़ा इफ्तार किया और आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से धार्मिक और सामाजिक एकता को दर्शाने वाला रहा।

15/03/2026

मुसरीघरारी (समस्तीपुर): मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा पंचायत स्थित भट्टी चौक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित एक दवा दुकान पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार चौरसिया मेडिकल हॉल नामक दवा दुकान, जिसे लालू चौरसिया संचालित कर रहे थे, पर समस्तीपुर मेडिकल टीम ने मुसरीघरारी थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान दुकान में रखी दवाओं की जांच की गई तथा दो दवाओं का सैंपल लेकर परीक्षण किया गया। जांच में दुकान का संचालन नियमों के विरुद्ध पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दवा दुकान को सील कर दिया और वहां रखी सभी दवाओं को जब्त (सीज) कर लिया।
इस कार्रवाई में ड्रग इंस्पेक्टर विनिता कुमारी, सहायक ड्रग इंस्पेक्टर नीलम कुमारी तथा मुसरीघरारी थाना के सब इंस्पेक्टर विजेश कुमार सिंह मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

मुसरीघरारी (समस्तीपुर): मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा पंचायत स्थित भट्टी चौक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध र...
15/03/2026

मुसरीघरारी (समस्तीपुर): मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा पंचायत स्थित भट्टी चौक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित एक दवा दुकान पर छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार चौरसिया मेडिकल हॉल नामक दवा दुकान, जिसे लालू चौरसिया संचालित कर रहे थे, पर समस्तीपुर मेडिकल टीम ने मुसरीघरारी थाना पुलिस के सहयोग से छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान दुकान में रखी दवाओं की जांच की गई तथा दो दवाओं का सैंपल लेकर परीक्षण किया गया। जांच में दुकान का संचालन नियमों के विरुद्ध पाए जाने पर प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दवा दुकान को सील कर दिया और वहां रखी सभी दवाओं को जब्त (सीज) कर लिया।
इस कार्रवाई में ड्रग इंस्पेक्टर विनिता कुमारी, सहायक ड्रग इंस्पेक्टर नीलम कुमारी तथा मुसरीघरारी थाना के सब इंस्पेक्टर विजेश कुमार सिंह मौजूद थे। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।

12/03/2026

समस्तीपुर में गैस सिलेंडर लिऐ हुआ हाहाकार

09/03/2026

एक बिहारी सब पर भारी।

गांव में होली मस्ती से झूम उठा....Tending photo vireels holi
04/03/2026

गांव में होली मस्ती से झूम उठा....

Tending photo vireels holi

Address

Samastipur
Warisnagar
848101

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when nitish vlog px posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share