awaaz haryana ki news network

awaaz haryana ki news network आवाज हरियाणा की न्यूज़ नेटवर्क।



youtube : https://www.youtube.com/

थाना प्रताप नगर पुलिस की टीम ने एक भगोड़े आरोपी को किया गिरफ्तार                 पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताय...
31/08/2026

थाना प्रताप नगर पुलिस की टीम ने एक भगोड़े आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा भगोड़े आरोपियों और बेल जंपर्स की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के दिशा-निर्देशों पर कार्य करते हुए थाना प्रताप नगर पुलिस की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना प्रबंधक प्रताप नगर रोहतास के बताया किआरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुख्य सिपाही निर्मल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने संयुक्त प्रयास से एक भगोड़े आरोपी गांव अराईयावाला निवासी तेजपाल उर्फ तेजा पुत्र मायाराम को गुप्त सूचना के आधार पर सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक आपराधिक मामले में संलिप्त था और न्यायालय में पेश न होने के कारण उन्हें माननीय अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। आरोपी तेजपाल पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन टीम की सतर्कता और प्रयासों के चलते उन्हें दबोच लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस कार्य की सराहना की है और कहा है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

31/08/2026

दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया अज्ञात वाहन ने मा*री टक्*कर..... 2 घण्टे तक। तड़पता रहा सड़क पर ना एंबुलेंस पहुंची न प्रशासन......

29/08/2026

10 फीट लंबा अजगर निगल गया 20 किलो का कुत्ता......गांव के लोगों में दहशत का माहौल......खेत में काम करते लोगों ने देखा अजगर.....

विश्व भारती स्कूल में सेफ सिटी टीम ने छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा की दी ट्रेनिंग, गुड टच-बैड टच व हेल्पलाइन नंबरों की दी...
27/08/2026

विश्व भारती स्कूल में सेफ सिटी टीम ने छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा की दी ट्रेनिंग, गुड टच-बैड टच व हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में जिला पुलिस की विभिन्न टीमें शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं को सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक कर रही हैं। इसी कड़ी में सेफ सिटी टीम की एएसआई नीलम ने विश्व भारती स्कूल, जगाधरी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के दौरान एएसआई नीलम ने विद्यार्थियों को आत्मरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें आत्मरक्षा के विभिन्न गुणों की ट्रेनिंग दी। छात्र-छात्राओं को बताया गया कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में घबराने के बजाय आत्मविश्वास और सूझबूझ से काम लेना चाहिए। विद्यार्थियों को अपनी सुरक्षा के लिए सतर्क रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर तुरंत सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान आत्मरक्षा से संबंधित जरूरी तकनीकों का अभ्यास भी करवाया गया।
सेफ सिटी टीम ने विद्यार्थियों को गुड टच और बैड टच के बारे में विस्तार से समझाया। बच्चों को बताया गया कि यदि किसी व्यक्ति का व्यवहार या स्पर्श उन्हें असहज महसूस कराता है तो ऐसी स्थिति को नजरअंदाज न करें। वे तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद व्यक्ति को इसकी जानकारी दें। विद्यार्थियों को बिना झिझक अपनी बात रखने और संदिग्ध परिस्थितियों में सतर्क रहने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस की विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि आपात स्थिति में 112, महिलाओं की सहायता के लिए 1091, बच्चों की मदद के लिए 1098, यातायात संबंधी सहायता के लिए 1073 तथा साइबर अपराध की शिकायत के लिए 1930 पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे इन नंबरों को याद रखें और जरूरत पड़ने पर इनका सही तरीके से उपयोग करें।
इसके साथ ही विद्यार्थियों को नशे से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक किया गया। पुलिस टीम ने बताया कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ-साथ उसके परिवार और भविष्य पर भी बुरा असर डालता है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला पुलिस का उद्देश्य ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें अपने अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना है। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस टीम की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और आत्मरक्षा के प्रशिक्षण को उपयोगी बताया।

26/08/2026

आंगनबाड़ी की दीवारे गिरी..... सीवरेज पानी रुकने से गिरी दीवारें...... कई ट्रक ट्राली रोज गिरते है...... बच्चों की नहीं हुई जान की हानि.....




*जिला पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी, मिल रही बड़ी सफलता : पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल**जिला पुलिस की टीमो ने ए...
25/08/2026

*जिला पुलिस का नशा तस्करों के खिलाफ अभियान जारी, मिल रही बड़ी सफलता : पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल*
*जिला पुलिस की टीमो ने एक जनवरी 2026 से अब तक लाखो रूपये के नशीले पदार्थं किये बरामद।*
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के सकारात्मक व सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल ने कहा कि नशा समाज के लिए एक गंभीर सामाजिक बुराई है, जिसके खिलाफ केवल पुलिस कार्रवाई ही नहीं बल्कि एक व्यापक सामाजिक आंदोलन की आवश्यकता है। इस अभियान में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी बेहद जरूरी है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि लगभग प्रत्येक आपराधिक वारदात का कहीं न कहीं नशे से संबंध देखने को मिलता है। ऐसे में यदि हमें अपराध मुक्त और स्वस्थ समाज का निर्माण करना है तो नशे जैसी बुराई को जड़ से समाप्त करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य के तहत जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और उन पर पूरी तरह शिकंजा कसा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत न केवल नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा रहा है, बल्कि आमजन को जागरूक करने के लिए समय-समय पर सेमिनार, गोष्ठियां और जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोग नशे के दुष्परिणामों को समझ सकें और इससे दूर रहें।
पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि एक जनवरी 2026 से अब तक जिला पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कुल 114 अभियोग दर्ज किए हैं तथा 212 नशा तस्करों को काबू किया गया है। इस दौरान लाखों रुपये के मादक पदार्थ बरामद कर नशा तस्करी की कमर तोड़ने में जिला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि उक्त अवधि के दौरान जिला पुलिस द्वारा 14 किलो 60 ग्राम अफीम, 10 किलो 718 ग्राम चरस, 6 किलो 908 ग्राम हेरोइन, 814 ग्राम चूरा पोस्त, 35 किलो गांजा तथा 10 हजार नशीली गोलियां व 19 हज़ार नशीले कैप्सूल बरामद किए गए हैं। यह आंकड़े जिला पुलिस की सक्रियता और प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के एंटी नारकोटिक सेल को और अधिक मजबूत किया गया है। आमजन नशा बेचने या तस्करी से जुड़ी किसी भी सूचना को एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज के मोबाइल नंबर 881800-01789 पर व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से दे सकते हैं। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
अंत में पुलिस अधीक्षक ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी धरोहर हैं। उन्हें नशे जैसी बुराई से दूर रहकर शिक्षा, खेलकूद और अन्य सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए, ताकि वे अपने माता-पिता, समाज और देश का नाम रोशन कर सकें। साथ ही उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशे की चपेट में है तो उसे नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करें और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस का सहयोग लें।

25/08/2026

स्वाइन फ्लू का आक्रमण.... 24 घंटे में 8 केस आए सामने....स्वास्थ्य विभाग का चिंता स्तर बढ़ा......

24/08/2026

नगर निगम के कर्मचारी पर प्रशासन की बड़ी कार्यवाही.......


24/08/2026

6200 प्रतिबंधित दवाइयां के साथ तीन आ*रोपी को क्या गिरफ्*तार.... पहले भी थे तीन मामले दर्ज....

23/08/2026

वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर और कमेंट करने वालों के लिए है शानदार मौका! 🎉
जीतिए 5 शर्ट और 5 जींस बिल्कुल FREE! 👕👖
तो देर किस बात की? अभी वीडियो को शेयर करें और कमेंट करना न भूलें!



Address

Yamunanagar

Telephone

+917404434989

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when awaaz haryana ki news network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to awaaz haryana ki news network:

Shortcuts

Share

l="false"> Add listing
  • Login
  • Subscribe

    We will notify you when anything happens in Yamunanagar.