TMT MEDIA

TMT MEDIA TMT NEWS

स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला पुलिस अलर्ट, होटलों व धर्मशालाओं में चला विशेष चेकिंग अभियानपुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी ...
13/08/2026

स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला पुलिस अलर्ट, होटलों व धर्मशालाओं में चला विशेष चेकिंग अभियान
पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के दिए निर्देश
यमुनानगर (राष्ट्रीय कदम) ब्यूरो: पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री कमलदीप गोयल के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है। पुलिसकर्मियों को विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी के लिए तैनात करने के आदेश जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
जिला पुलिस द्वारा जिलेभर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों द्वारा संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है।
इसी क्रम में सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित होटलों एवं धर्मशालाओं में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने होटल और धर्मशाला संचालकों से वहां ठहरने वाले लोगों की जानकारी तथा पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच की। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए गए।
जिला पुलिस द्वारा बाजारों, सार्वजनिक स्थलों, मुख्य मार्गों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी गश्त बढ़ाई गई है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी अपील की है कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी स्थान पर कोई संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोह को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। जिला पुलिस ने नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

12/08/2026

250 साल पुराना बुढ़िया के राजा जी का महल ताश के पत्तों की तरह ढह गया, CCTV में कैद भयानक मंजर

     #हरियाण_सरकार
12/08/2026

#हरियाण_सरकार

12/08/2026

बादल फटने के बाद बाढ़ का कहर

बिहार से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल है। एक महिला का दावा है कि पति को छोड़कर वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी ...
12/08/2026

बिहार से जुड़ा एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल है।

एक महिला का दावा है कि पति को छोड़कर वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी थी। आरोप है कि एक साल के रिश्ते में बॉयफ्रेंड ने उस पर 7 बार गर्भपात का दबाव बनाया। और बाद में उसे छोड़ दिया। महिला ने न्याय की मांग की है।..... 🤔🤔🤔🥰

सुनवाई का नोटिस मिले तो तय तारीख पर जरूर पहुंचें मतदाता : डीसी प्रीति30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज, 28 सितंबर तक होगा ...
12/08/2026

सुनवाई का नोटिस मिले तो तय तारीख पर जरूर पहुंचें मतदाता : डीसी प्रीति

30 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज, 28 सितंबर तक होगा निस्तारण; 3 अक्टूबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

यमुनानगर, 8 अगस्त/राष्ट्रीय कदम। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रीति ने मतदाताओं से अपील की है कि वे प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची में अपना नाम, पता और अन्य विवरण अवश्य जांचें। यदि किसी दावे या आपत्ति के संबंध में सुनवाई का नोटिस प्राप्त होता है तो मतदाता निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर संबंधित अधिकारी के समक्ष अपने दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर अपना पक्ष जरूर रखें।

उन्होंने बताया कि एसआईआर-2026 के तहत प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची का प्रकाशन हो चुका है। अब 30 अगस्त 2026 तक नाम जुड़वाने, विवरण में संशोधन कराने तथा अन्य त्रुटियों से संबंधित दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा, जबकि 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

डीसी ने कहा कि यदि किसी पात्र नागरिक का नाम प्रारूप मतदाता सूची में शामिल नहीं है तो उसे चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। ऐसे नागरिक 30 अगस्त तक संबंधित बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रारूप सूची में नाम नहीं मिलने का अर्थ यह नहीं है कि किसी नागरिक का वोट स्थायी रूप से कट गया है। पहले मतदाता सूची में अपना नाम जांचें और नाम नहीं मिलने पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें।

उन्होंने बताया कि नाम, पता अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर मतदाता फॉर्म-8 एवं घोषणा पत्र के माध्यम से संबंधित ईआरओ/एईआरओ के पास 30 अगस्त से पहले आवेदन कर सकते हैं। मतदाता अपनी जानकारी www.ceoharyana.nic.in पर भी जांच सकते हैं तथा सहायता के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क कर सकते हैं।

डीसी ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से प्रारूप फोटोयुक्त मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण सावधानीपूर्वक जांचने की अपील की। उन्होंने बताया कि दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई के लिए संबंधित एईआरओ तथा बूथ के अनुसार स्थान निर्धारित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों को सुनवाई के लिए नोटिस जारी किया जाता है, वे नोटिस में दी गई तिथि, समय और स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों सहित उपस्थित होकर अपना पक्ष रखें। 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि मानते हुए एसआईआर अभियान चलाया जा रहा है। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवा भी मतदाता सूची में अपना नाम शाम

उपरोक्त पत्र के संबंध में आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि माह जुलाई, 2026 के सरसों के तेल का वितरण दिनांक 15.08.2026...
12/08/2026

उपरोक्त पत्र के संबंध में आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि माह जुलाई, 2026 के सरसों के तेल का वितरण दिनांक 15.08.2026 तक प्रत्येक पात्र लाभार्थी को किया जाना अनिवार्य है।
अतः आप सभी को कड़े निर्देश दिए जाते हैं कि अपने-अपने डिपो से सरसों के तेल की संपूर्ण उपलब्ध मात्रा का वितरण निर्धारित समय-सीमा के भीतर अर्थात दिनांक 15.08.2026 तक प्रत्येक पात्र लाभार्थी को करवाना सुनिश्चित करें।
इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही, उदासीनता अथवा निर्धारित समय-सीमा में वितरण न किए जाने की स्थिति में संबंधित डिपो धारक/कर्मचारी स्वयं उत्तरदायी होगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
अतः उक्त कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए।
AFSO
यमुना नगर।
#खाद्यपूर्ति_विभाग #हरियाणा #हरियाण_सरकार

प्रशासन की बड़ी कार्रवाईधार्मिक आस्था की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी!  पुलिस ने चेकिंग के दौरान कांवड़िए के कपड़ों ...
11/08/2026

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

धार्मिक आस्था की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी! पुलिस ने चेकिंग के दौरान कांवड़िए के कपड़ों में गांजा ले जा रहे दो तस्करों अरबाज़ खान और करामात अली को गिरफ्तार किया...
इनके पास से 60 किलोग्राम गांजा और कार जब्त की गई है..

धार्मिक आस्था की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी! पुलिस ने चेकिंग के दौरान कांवड़िए के कपड़ों में गांजा ले जा रहे दो तस्करों अरबाज़ खान और करामात अली को गिरफ्तार किया। इनके पास से 60 किलोग्राम गांजा और कार जब्त की गई है

पी.ओ. स्टाफ की टीम ने एक भगोड़े आरोपी को किया गिरफ्तार5 अगस्त 2026                 पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बत...
05/08/2026

पी.ओ. स्टाफ की टीम ने एक भगोड़े आरोपी को किया गिरफ्तार
5 अगस्त 2026
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पुलिस द्वारा भगोड़े आरोपियों और बेल जंपर्स की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के दिशा-निर्देशों पर कार्य करते हुए पी.ओ. स्टाफ की टीम ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने न्यायालय द्वारा भगोड़ा घोषित किए गए भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के अंतर्गत आगे की कार्रवाई के लिए अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पी.ओ. स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक राजपाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें एएसआई अश्विनी, मुख्य सिपाही संदीप, महावीर, रजत व महिला सिपाही मंजू को शामिल किया गया। टीम ने संयुक्त प्रयास से एक भगोड़े आरोपी द्वारकापुरी जगाधरी निवासी मनीष कुमार पुत्र वीर सिंह को गुप्त सूचना के आधार पर सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक आपराधिक मामले में संलिप्त था और न्यायालय में पेश न होने के कारण उन्हें माननीय अदालत द्वारा भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। आरोपी मनीष कुमार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था, लेकिन टीम की सतर्कता और प्रयासों के चलते उन्हें दबोच लिया गया।
पुलिस अधीक्षक ने टीम के इस कार्य की सराहना की है और कहा है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ यह अभियान भविष्य में भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा, जिससे कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।

Address

Yamunanagar
135001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when TMT MEDIA posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share