Navdesh Times

Navdesh Times Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Navdesh Times, Newspaper, Radaur, Yamunanagar.

"RNI Registered Newspaper" “Navdesh Times - शहर और आसपास की सटीक और भरोसेमंद खबरें। लोकल मुद्दे, प्रशासनिक अपडेट, राजनीति, खेल, शिक्षा और हर छोटी-बड़ी खबर देखने के लिए हमारे पेज को फॉलो करें।" “Navdesh Times एक पंजीकृत और विश्वसनीय न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो हरियाणा, यमुनानगर, रादौर और आसपास के क्षेत्रों की ताज़ा खबरें सबसे पहले और सही तथ्य के साथ आप तक पहुंचाने के लिए समर्पित है।
हमारा उद्देश्य ह

ै — आमजन की आवाज़ को मंच देना और निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना।
Breaking News, Ground Reports, Live Updates और Exclusive वीडियो रिपोर्ट हमारे पेज पर लगातार प्रकाशित किए जाते हैं।”

07/06/2026

रादौर के मुख्य समाचार | 07 June 2026 | आज की बड़ी खबरें |

ग्रीष्मकालीन शिविर में विद्यार्थियों ने सीखी भाषा और संस्कृति की बारीकियां  रादौर,  (कुलदीप सैनी) : राजकीय वरिष्ठ माध्यम...
07/06/2026

ग्रीष्मकालीन शिविर में विद्यार्थियों ने सीखी भाषा और संस्कृति की बारीकियां

रादौर, (कुलदीप सैनी) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बापा में चल रहे सात दिवसीय भारतीय भाषा ग्रीष्मकालीन शिविर के छठे दिन जिला यमुनानगर के असिस्टेंट प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर डॉ. धर्मवीर ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल-खेल में सीखने और बिना झिझक ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में हिंदी प्राध्यापक राकेश पांचाल ने विद्यार्थियों को नदियों, पहाड़ों और ऐतिहासिक स्मारकों के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इतिहास और भूगोल का ज्ञान हमें अतीत को समझने तथा भविष्य की बेहतर योजना बनाने में मदद करता है। इस दौरान विद्यार्थियों ने भाषा विकास, संवाद कौशल, सांस्कृतिक गतिविधियों और ज्ञानवर्धक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर हिंदी प्राध्यापक राकेश पांचाल, सुरेश शर्मा, रजनी देवी सहित विद्यालय स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

नियमितीकरण की मांग को लेकर गेस्ट टीचर्स ने कृषि मंत्री से की मुलाकात  रादौर,  (कुलदीप सैनी) : गेस्ट टीचर हरियाणा के बैनर...
07/06/2026

नियमितीकरण की मांग को लेकर गेस्ट टीचर्स ने कृषि मंत्री से की मुलाकात

रादौर, (कुलदीप सैनी) : गेस्ट टीचर हरियाणा के बैनर तले संत कुमार और जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों गेस्ट टीचर्स ने हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा से उनके निवास पर मुलाकात कर नियमितीकरण की मांग उठाई। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों की जानकारी देते हुए गेस्ट टीचर्स के नियमितीकरण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया। गेस्ट टीचर्स ने कहा कि करीब 20 वर्षों के संघर्ष के बाद न्यायालय से राहत मिली है और सरकार को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। इस पर मंत्री श्याम सिंह राणा ने आश्वासन दिया कि वह इस विषय पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चर्चा करेंगे और आदेशों को जल्द लागू कराने का प्रयास करेंगे, ताकि गेस्ट टीचर्स को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर सतीश वशिष्ठ, सोम प्रकाश, जगदीप भूषण, अनिल कौशिक, वीरेंद्र पांचाल, जसबीर, रितु गुप्ता, राजेश कुमारी, कमलजीत कौर सहित सैकड़ों गेस्ट टीचर्स उपस्थित रहे।

निक्षय मित्र योजना के तहत 60 टीबी मरीजों को राशन वितरितरादौर,  (कुलदीप सैनी) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निक्षय मित...
07/06/2026

निक्षय मित्र योजना के तहत 60 टीबी मरीजों को राशन वितरित

रादौर, (कुलदीप सैनी) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निक्षय मित्र योजना के तहत टीबी मरीजों के लिए राशन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुकंद लाल संस्था की ओर से डॉ. अजय शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने मरीजों से समय पर दवा लेने और पौष्टिक आहार का नियमित सेवन करने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय परमार ने संस्था का आभार व्यक्त करते हुए मरीजों को नियमित जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बलगम जांच में टीबी संक्रमित पाए गए मरीजों को परिवार के सदस्यों की जांच करवाने तथा टीपीटी दवा दिलाने की सलाह दी, ताकि संक्रमण को रोका जा सके। कार्यक्रम के दौरान 60 टीबी मरीजों को राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. अनुश्री, दीपिका, प्रिंस शर्मा सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।

सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शिक्षकों को दिया एक्टिव लर्निंग का प्रशिक्षण  रादौर, (कुलदीप सैनी) : जनता पब्लिक स्...
07/06/2026

सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम में शिक्षकों को दिया एक्टिव लर्निंग का प्रशिक्षण

रादौर, (कुलदीप सैनी) : जनता पब्लिक स्कूल, अलाहर में शनिवार को सीबीएसई के तत्वावधान में एक्टिव लर्निंग विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को सहभागितापूर्ण एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण विधियों से परिचित कराना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या डॉ. कल्पना बजाज, चेयरमैन मुकेश शास्त्री व मैनेजिंग डायरेक्टर रूबी काम्बोज ने दीप प्रज्वलित कर किया। संसाधन व्यक्तियों डॉ. दीप्ति प्रभाकर एवं डॉ. अनुपम हांडा ने शिक्षकों को एक्टिव लर्निंग की विभिन्न रणनीतियों और नवाचारी शिक्षण पद्धतियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने भाग लिया और समूह चर्चाओं व गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई। समापन पर संसाधन व्यक्तियों को सम्मानित किया गया तथा शिक्षकों को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को कक्षा-कक्ष में लागू करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर स्कूल की कॉर्डिनेटर दीपिका शर्मा, पूनम काम्बोज, अखिल काम्बोज, संदीप धीमान, हिमांशु शर्मा, रवि कुमार, मीनाक्षी, शोभा, पूजा, रीना एवं अन्य अध्यापक गण उपस्थित रहे।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित  मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं का होगा समयबद्ध समाधान...
07/06/2026

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं का होगा समयबद्ध समाधान - कृषि मंत्री राणा

रादौर, (कुलदीप सैनी) : शहर के एक निजी पैलेस में शनिवार को भाजपा रादौर विधानसभा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 15 जून से शुरू होने वाले विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की तैयारियों और कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा तथा एसआईआर अभियान के जिला प्रभारी अशोक गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए।

06/06/2026

आज के मुख्य समाचार | 06 June 2026 | आज की बड़ी खबरें |

विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश  रादौर,  (कुलदीप सैनी) : राजकीय वरिष्ठ मा...
06/06/2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्यालय में पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रादौर, (कुलदीप सैनी) : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बापा में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने पौधा लगाकर किया। प्रधानाचार्य सुभाष चंद ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरणीय असंतुलन को देखते हुए अधिक से अधिक पौधारोपण समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे न केवल हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि पर्यावरण को शुद्ध रखने और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्राध्यापक राकेश पांचाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए। इस अवसर पर प्राध्यापक राकेश पांचाल, रजनी देवी, सुरेश वर्मा, प्रवीण कुमार सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में अलीपुरा की सरपंच निलंबित  रादौर,  (कुलदीप सैनी) : गांव अलीपुरा की सरपंच रजनीश देवी को वि...
06/06/2026

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में अलीपुरा की सरपंच निलंबित

रादौर, (कुलदीप सैनी) : गांव अलीपुरा की सरपंच रजनीश देवी को वित्तीय अनियमितताओं और पंचायत कार्यों में कथित गड़बड़ियों के आरोपों की जांच के बाद जिला उपायुक्त ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई गांव निवासी सतीश कुमार की शिकायत पर की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई है। जारी आदेशों के अनुसार जांच में स्ट्रीट लाइटों की खरीद में अनियमितता, पंचायत निधि के दुरुपयोग, पंचायती भूमि की बोली राशि समय पर पंचायत खाते में जमा न कराने तथा वाटर कूलर की खरीद में कथित रूप से अधिक भुगतान किए जाने के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा पंचायत के कार्य परिवार के सदस्य से करवाने संबंधी आरोपों पर मांगे गए स्पष्टीकरण का भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। शिकायतकर्ता सतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2025 में शिकायत दी थी, जिसकी जांच के बाद यह कार्रवाई की गई है। जिला उपायुक्त की ओर से जारी निलंबन आदेशों की प्रतियां संबंधित अधिकारियों को भी भेजी गई हैं।

इंडियन पब्लिक स्कूल में जेंडर सेंसिटिविटी पर प्रशिक्षण आयोजित  रादौर,  (कुलदीप सैनी) : इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्क...
06/06/2026

इंडियन पब्लिक स्कूल में जेंडर सेंसिटिविटी पर प्रशिक्षण आयोजित

रादौर, (कुलदीप सैनी) : इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जेंडर सेंसिटिविटी विषय पर एक दिवसीय इन-हाउस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन रिसोर्स पर्सन दीपिका कांबोज ने किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को लैंगिक समानता, आपसी सम्मान, संवेदनशील व्यवहार और समावेशी वातावरण के महत्व की जानकारी दी गई। विभिन्न गतिविधियों, उदाहरणों और चर्चाओं के माध्यम से जेंडर से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाई गई। कार्यक्रम में शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने विचार भी साझा किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ईश कुमार मेहता ने प्रशिक्षण को उपयोगी और ज्ञानवर्धक बताते हुए रिसोर्स पर्सन का आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया।

Address

Radaur
Yamunanagar
135133

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Navdesh Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Navdesh Times:

Share

Category