Press On Duty

Press On Duty Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Press On Duty, Media/News Company, Yamunanagar, Haryana, India, Yamunanagar.

आप सभी पत्रकार बंधुओं को भारतीय हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं 30 मई 1826 में सबसे पहले हिंदी समाचा...
30/05/2017

आप सभी पत्रकार बंधुओं को भारतीय हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं 30 मई 1826 में सबसे पहले हिंदी समाचार पत्र की शुरुआत हुई थी इस दिन पंडित जुगल किशोर शुक्ला जी ने पहला हिंदी समाचार पत्र कोलकाता में प्रकाशित किया था

14/04/2017

ऐसे लोगों पर सरकार को अंकुश लगाना चाहिए जिस उम्र में बच्चों को स्कूल जाना चाहिए मां-बाप मंगवा रहे हैं भीख वह भी नकली जख्म दिखाकर

यूपी के रोमियो के बाद अब हरियाणा में मजनुओं के खिलाफ अभियानहरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्...
14/04/2017

यूपी के रोमियो के बाद अब हरियाणा में मजनुओं के खिलाफ अभियान

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर

हरियाणा में सड़क छाप मजनुओं के खिलाफ मुख्यमंत्री के आदेश पर पूरे प्रदेश में एक सामूहिक अभियान मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वाड और सीआईडी द्वारा चलाया गया.

इस अभियान के तहत स्कूल-कॉलेज और अन्य ऐसे संस्थान जहां लड़कियों का ज्यादा आना-जाना है, वहां सीआईडी की महिला कर्मी सादी वर्दी में घूमने लगी जैसे ही कोई असामाजिक तत्व, सड़क छाप मजनू इन महिलाओं पर फब्तियां कसता या कोई छेड़खानी करता महिला पुलिसकर्मी और उनकी मदद कर रहे पुरुष पुलिस कर्मी मनचलों को दबोच लेते और फिर चेतावनी देकर या फिर उठक-बैठक करा कर माफी मंगवाते.

महिलाओं पर की जाती हैं अश्लील टिप्पणियां
कुरुक्षेत्र के डीएन महिला कॉलेज और कई लड़कियों के स्कूलों के बाहर मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वाड और सीआईडी ने ये अभियान चलाया. उल्लेखनीय है की हरियाणा में शिक्षण संस्थानों और ऐसी जगह जहां लड़कियों का ज्यादा आना-जाना होता है, वहां अक्सर मनचले महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसते या फिर छेड़खानी करते देखे जा सकते हैं. ऐसे में महिला पुलिसकर्मी इन लोगों को दबोच रही हैं. जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग का कहना है कि ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे.

महिलाओं की सुरक्षा के लिए चलाया अभियान
गर्ग ने कहा, 'हम मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वाड और सीआईडी की मदद से साझा अभियान चला रहे हैं. इस अभियान के तहत महिला शिक्षण संस्थानों के बाहर महिला पुलिस, मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वाड और सीआईडी छेड़खानी करने वालों को पकड़ेगी और कुरुक्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.

॥दोहा॥श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि ।बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि ॥बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पव...
11/04/2017

॥दोहा॥

श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि ।
बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि ॥

बुद्धिहीन तनु जानिके सुमिरौं पवन-कुमार ।
बल बुधि बिद्या देहु मोहिं हरहु कलेस बिकार ॥

॥चौपाई॥

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर ।
जय कपीस तिहुँ लोक उजागर ॥१॥

राम दूत अतुलित बल धामा ।
अञ्जनि-पुत्र पवनसुत नामा ॥२॥

महाबीर बिक्रम बजरङ्गी ।
कुमति निवार सुमति के सङ्गी ॥३॥

कञ्चन बरन बिराज सुबेसा ।
कानन कुण्डल कुञ्चित केसा ॥४॥

हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै ।
काँधे मूँज जनेउ साजै ॥५॥

सङ्कर सुवन केसरीनन्दन ।
तेज प्रताप महा जग बन्दन ॥६॥

बिद्यावान गुनी अति चातुर ।
राम काज करिबे को आतुर ॥७॥

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया ।
राम लखन सीता मन बसिया ॥८॥

सूक्ष्म रूप धरि सियहिं दिखावा ।
बिकट रूप धरि लङ्क जरावा ॥९॥

भीम रूप धरि असुर सँहारे ।
रामचन्द्र के काज सँवारे ॥१०॥

लाय सञ्जीवन लखन जियाये ।
श्रीरघुबीर हरषि उर लाये ॥११॥

रघुपति कीह्नी बहुत बड़ाई ।
तुम मम प्रिय भरतहि सम भाई ॥१२॥

सहस बदन तुह्मारो जस गावैं ।
अस कहि श्रीपति कण्ठ लगावैं ॥१३॥

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा ।
नारद सारद सहित अहीसा ॥१४॥

जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते ।
कबि कोबिद कहि सके कहाँ ते ॥१५॥

तुम उपकार सुग्रीवहिं कीह्ना ।
राम मिलाय राज पद दीह्ना ॥१६॥

तुह्मरो मन्त्र बिभीषन माना ।
लङ्केस्वर भए सब जग जाना ॥१७॥

जुग सहस्र जोजन पर भानु ।
लील्यो ताहि मधुर फल जानू ॥१८॥

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माहीं ।
जलधि लाँघि गये अचरज नाहीं ॥१९॥

दुर्गम काज जगत के जेते ।
सुगम अनुग्रह तुह्मरे तेते ॥२०॥

राम दुआरे तुम रखवारे ।
होत न आज्ञा बिनु पैसारे ॥२१॥

सब सुख लहै तुह्मारी सरना ।
तुम रच्छक काहू को डर ना ॥२२॥

आपन तेज सह्मारो आपै ।
तीनों लोक हाँक तें काँपै ॥२३॥

भूत पिसाच निकट नहिं आवै ।
महाबीर जब नाम सुनावै ॥२४॥

नासै रोग हरै सब पीरा ।
जपत निरन्तर हनुमत बीरा ॥२५॥

सङ्कट तें हनुमान छुड़ावै ।
मन क्रम बचन ध्यान जो लावै ॥२६॥

सब पर राम तपस्वी राजा ।
तिन के काज सकल तुम साजा ॥२७॥

और मनोरथ जो कोई लावै ।
सोई अमित जीवन फल पावै ॥२८॥

चारों जुग परताप तुह्मारा ।
है परसिद्ध जगत उजियारा ॥२९॥

साधु सन्त के तुम रखवारे ।
असुर निकन्दन राम दुलारे ॥३०॥

अष्टसिद्धि नौ निधि के दाता ।
अस बर दीन जानकी माता ॥३१॥

राम रसायन तुह्मरे पासा ।
सदा रहो रघुपति के दासा ॥३२॥

तुह्मरे भजन राम को पावै ।
जनम जनम के दुख बिसरावै ॥३३॥

अन्त काल रघुबर पुर जाई ।
जहाँ जन्म हरिभक्त कहाई ॥३४॥

और देवता चित्त न धरई ।
हनुमत सेइ सर्ब सुख करई ॥३५॥

सङ्कट कटै मिटै सब पीरा ।
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा ॥३६॥

जय जय जय हनुमान गोसाईं ।
कृपा करहु गुरुदेव की नाईं ॥३७॥

जो सत बार पाठ कर कोई ।
छूटहि बन्दि महा सुख होई ॥३८॥

जो यह पढ़ै हनुमान चालीसा ।
होय सिद्धि साखी गौरीसा ॥३९॥

तुलसीदास सदा हरि चेरा ।
कीजै नाथ हृदय महँ डेरा ॥४०॥

॥दोहा॥

पवनतनय सङ्कट हरन मङ्गल मूरति रूप ।
राम लखन सीता सहित हृदय बसहु सुर भूप ॥

10/04/2017

Address

Yamunanagar, Haryana, India
Yamunanagar
135001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Press On Duty posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share