16/09/2026
#यमुनानगर देखिए वार्ड 1, 3 ,4, 5 में विकास कार्याें से संबंधित इन प्रस्तावों पर लगी मुहर -
- वार्ड नंबर 1 में नालागढ़ व भोले का माजरा गांव की सभी गलियों, नालियों एवं मुख्य रास्तों का निर्माण व सुधार करवाया जाएगा।
- वार्ड नंबर 3 में जगाधरी प्रकाश चौक से त्रिवेणी चौक तक सड़क चौड़ी की जाएगी। वार्ड के सभी श्मशान घाटों में सफाई, ईंधन रखने के लिए शेड, शौचालय, पेयजल, लाइट, बैठने के लिए बेंच, गेट व बाउंड्रीवॉल आदि कार्य करवाए जाएंगे तथा गांवों में बस क्यू शेल्टर भी बनाए जाएंगे।
- वार्ड नंबर 4 में कृष्ण का माजरा गांव के श्मशान घाट की निशानदेही करवाकर चारदीवारी, अंतिम संस्कार शेड, पानी के नल व बैठने की व्यवस्था करवाई जाए।
- वार्ड नंबर 5 में रामलीला भवन के पास बरसाती पानी की निकासी का उचित प्रबंध करते हुए पानी को आईपीएस के माध्यम से अशोक विहार की ओर स्थित नाले में डायवर्ट किया जाएगा। राजन गली व धोबी मोहल्ला की सड़क और दोनों तरफ नालियां बनाई जाएंगी।