Sansar Dhara News

Sansar Dhara News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Sansar Dhara News, Media/News Company, yamunanagar, Yamunanagar.

18/07/2026

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक संबोधन से कार्यकर्ताओं में भरा नया जोश, विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का लिया प्रण : उज्जवल सिंह ठाकुर पार्षद

12/07/2026

ग्राम पंचायत दौलतपुर मे हुए विकास कार्यों व गांव की समस्याओं को लेकर सरपंच दिलशाद से खास बातचीत


मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला के कार्यालय में भाजपा नेता ऋषिपाल इंजीनियर ने शिष्टाचार भेंट कर जलपान किया। इस दौरान ...
04/07/2026

मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला के कार्यालय में भाजपा नेता ऋषिपाल इंजीनियर ने शिष्टाचार भेंट कर जलपान किया। इस दौरान क्षेत्र के विकास, जनहित के कार्यों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन सूरजभान सैनी, भाजपा मंडल महामंत्री संजीव मिल्कड़ा, पंकुश खुराना बिलासपुर सरपंच प्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष नरेश बांसेवाला, पूर्व चेयरमैन भूषण बनकट सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।

22/06/2026

पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी कंवर पाल गुर्जर ने किया श्री गणेश डिस्पोजेबल शोरूम का शुभारंभ
एक ही छत के नीचे मिलेगा डिस्पोजेबल, क्रॉकरी एवं समारोहों में उपयोग होने वाला संपूर्ण सामान: एडवोकेट अभिषेक शर्मा

19/06/2026

जिला यमुनानगर में कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर कांग्रेस नेता रमन त्यागी ने अपने कार्यालय में उनका जन्मदिवस केक काट कर मिठाई बांट कर खुशी से मनाया। इस दौरान उनके साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी केक काटकर राहुल गांधी जी को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे इस अवसर पर कांग्रेस नेता रमन त्यागी ने कहा कि राहुल गांधी जी देश के करोड़ों लोगों की उम्मीदों का प्रतिनिधित्व करते हैं और लगातार जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने युवाओं, किसानों, मजदूरों और समाज के हर वर्ग के हितों की लड़ाई लड़ी है।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी राहुल गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

19/06/2026

कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी जी के 56वें जन्मदिवस के अवसर पर जिला यमुनानगर कांग्रेस कमेटी ग्रामीण द्वारा वैश धर्मशाला, पानी की टंकी के नजदीक, व्यासपुर में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर राहुल गांधी जी का जन्मदिन मनाने के साथ हुई, जिसके बाद रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।इस अवसर पर जिला यमुनानगर कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने राहुल गांधी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राहुल गांधी जी देश के करोड़ों लोगों की आवाज़ हैं और संविधान, लोकतंत्र तथा सामाजिक न्याय की मजबूती के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी ने हमेशा आम जनता, किसानों, मजदूरों, युवाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ी है। जिला अध्यक्ष नरपाल सिंह गुर्जर ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि उनके विचार और जनसेवा की भावना युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के संयोजक जिला परिषद सदस्य दिलीप जूडडा एवं जिला परिषद सदस्य परमजीत सिंह चंगनौली ने कहा कि राहुल गांधी जी के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।
रक्तदान शिविर के दौरान कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने राहुल गांधी जी के जन्मदिवस पर उन्हें शुभकामनाएं दीं

18/06/2026

यमुनानगर से कांग्रेस पार्टी शहरी प्रधान बनने पर लक्ष्मण विनायक ने समस्त कांग्रेस पार्टी हाई कमान का धन्यवाद किया

यमुनानगर, 17 जून- हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार उपायुक्त प्रीति ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण ...
17/06/2026

यमुनानगर, 17 जून- हरियाणा सरकार के दिशा-निर्देशानुसार उपायुक्त प्रीति ने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के कार्यक्रम के अन्तर्गत बीएलओज द्वारा 15 जून 2026 से 14 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूचियों से अपात्र व्यक्तियों के नाम हटाना तथा पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करवाया जाना है ताकि मतदाता सूचियों को त्रुटिमुक्त किया जा सके। इस दौरान जिला के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर नियुक्त बीएलओ अपने मतदान केन्द्र की मतदाता सूची में वर्णित प्रत्येक मतदाता के घर जाकर गणना फार्म वितरित करेगा तथा फार्म भरने में मतदाता की सहायता करेगा ।
उपायुक्त ने बताया कि मतदाता गणना फार्म आयोग की वैबसाईट voters.eci.gov.in से भी डाऊनलोड कर सकता है। फार्म भरने उपरान्त बीएलओ गणना फार्म की एक प्रति मतदाता से प्राप्त करेगा और मतदाता द्वारा अपने पास रखी गई दूसरी प्रति पर प्राप्ति की पावती पर अपने हस्ताक्षर करेगा। वापिस प्राप्त होने वाले गणना फार्म के आधार पर निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों द्वारा ड्राफ्ट मतदाता सूची तैयार की जायेगी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जायेगा। इसके अतिरिक्त ड्राफ्ट मतदाता सूचियों पर दावे तथा आपत्तियां 21 जुलाई 2026 से दिनांक 20 अगस्त 2026 तक प्राप्त की जाएगी तथा मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को करवाया जायेगा।

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगा अनुसूचित जाति मोर्चा: मेयर सुमन बहमनीभाजपा जिला कार्यालय में आय...
16/06/2026

मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगा अनुसूचित जाति मोर्चा: मेयर सुमन बहमनी

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित बैठक में संगठन को मजबूत करने और सब-डिवीजन स्तर पर शिविर लगाने का लिया निर्णय

यमुनानगर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय में सोमवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेयर सुमन बहमनी ने की। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्षों के कार्यकाल, ऐतिहासिक निर्णयों, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी एवं व्यवस्थित ढंग से संचालित करने, पात्र मतदाताओं के नाम सूची में जोड़ने, त्रुटियों के सुधार तथा आवश्यक संशोधनों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने पिछले 12 वर्षों में विकास के नए आयाम छुए हैं। सरकार की नीतियां विशेष रूप से गरीब, वंचित और अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान को समर्पित रही हैं। उन्होंने कहा कि आज सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। अब संगठन का यह दायित्व है कि इन नीतियों का लाभ समाज के हर उस व्यक्ति तक पहुंचे जो अभी भी इससे अछूता है। मेयर बहमनी ने बैठक में एसआईआर अभियान की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में मतदाता सूची का गहन सत्यापन करने, नए मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा त्रुटियों के सुधार में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम उसमें दर्ज होना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
सब-डिवीजन स्तर पर लगाए जाएंगे विशेष शिविर -
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष धर्म सिंह मट्टू ने बैठक की रूपरेखा रखते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं को आमजन तक आसानी से पहुंचाने के लिए सब-डिवीजन स्तर पर विशेष जागरूकता एवं सहायता शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं के फॉर्म भरने और उनका लाभ उठाने में मोर्चा के कार्यकर्ता सीधे मदद करेंगे। इसके साथ ही, समाज के प्रत्येक वर्ग को केंद्र सरकार की नीतियों से जोड़ने के लिए एक विशेष संपर्क अभियान भी चलाया जाएगा।
संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर मंथन -
बैठक के दौरान संगठन को धरातल पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने पर भी गहन विचार-विमर्श किया गया। संत शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ के उपाध्यक्ष एवं आयुष विभाग हरियाणा के पूर्व निदेशक डॉ. सतपाल बहमनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही नीतियां जनता तक पहुंचती हैं। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए सभी पदाधिकारियों को एकजुट होकर काम करने की प्रेरणा दी। बैठक के अंत में सभी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी सांगठनिक लक्ष्यों को समय पर पूरा करने का संकल्प लिया। मौके पर पूर्व पार्षद शिव राम, राहुल, वीर सिंह, राजपाल, सुनील आदि मौजूद रहें।

रसम क्रिया / पगड़ी रस्म हेतु शोक संदेश🕯️ शोक सूचना 🕯️राष्ट्रीय कदम के संपादकस्वर्गीय अशोक भांबरी जी(गुरु जी)अपनी सांसारि...
10/06/2026

रसम क्रिया / पगड़ी रस्म हेतु शोक संदेश

🕯️ शोक सूचना 🕯️

राष्ट्रीय कदम के संपादक
स्वर्गीय अशोक भांबरी जी(गुरु जी)

अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर दिनांक 09 जून को प्रभु के चरणों में विलीन हो गए हैं।

उनकी आत्मिक शांति हेतु रसम क्रिया एवं पगड़ी रस्म का आयोजन:

📅 दिनांक: 12 जून (शुक्रवार)
🕑 समय: दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक
📍 स्थान: पंजाबी धर्मशाला, जगाधरी

आप सभी स्नेहीजनों, मित्रों, शुभचिंतकों एवं सम्मानित नागरिकों से विनम्र अनुरोध है कि पधारकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान करें।

ॐ शांति
भावपूर्ण श्रद्धांजलि 🌹🙏

भांबरी परिवार एवं राष्ट्रीय कदम परिवार

Address

Yamunanagar
Yamunanagar
133103

Telephone

+919034693951

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Sansar Dhara News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Sansar Dhara News:

Shortcuts

Share