02/06/2026
🔴Kolkata से ममता बनर्जी के विशाल धरना प्रदर्शन का सीधा प्रसारण LIVE | Kalyan Banerjee | Kunal Ghosh
सांसद अभिषेक बनर्जी व कल्याण बनर्जी पर हुए हमलों के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी धरने पर बैठी!
तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता के बीचों-बीच अपना दिन भर का धरना शुरू कर दिया है। यह धरना हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में BJP की जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं पर हमलों के विरोध में हो रहा है। ममता के साथ कल्याण बनर्जी, डोला सेन और कुणाल घोष भी हैं। हालांकि कोलकाता पुलिस से परमिशन न मिलने के कारण आखिरी वक्त में वेन्यू बदल दिया गया।
पहले ममता कोलकाता के रानी राशमोनी एवेन्यू पर जाने वाली थीं, लेकिन बाद में धर्मतला के एक बस स्टॉप पर ही सभी TMC नेता पहुंचे। प्रदर्शन शुरू करने से पहले बनर्जी ने रेड रोड पर डॉ. BR अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्हें भारत के संविधान पर आधारित एक किताब हाथ में लिए हुए भी देखा गया।
बनर्जी ने एक मेगाफोन से भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि हमें मंच बनाने या माइक्रोफोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी गई। लेकिन मैं लड़ूंगी या मर जाऊंगी।
The development comes amid controversy over arrangements for the demonstration, with reports that materials for a stage at Rani Rashmoni Avenue were removed by authorities.
The protest is expected to draw significant political attention across West Bengal.
Mamata Banerjee All India Trinamool Congress Kalyan Banerjee