28/05/2026
ज़रूरी हिदायात बराये कुर्बानी
कुर्बानी का अमल खालिस अल्लाह के लिए है। इसमे किसी तरह की कोताही न करें।
चूँकि गाय और ऊँट की कुर्बानी की कानूनी इजाज़त नही है। इसीलिए कानून तोड़ने से बाज़ रहें।
खुले आम रोड पर या गली में बगेर पर्दे के कुर्बानी न करें। जिससे किसी की दिल आजारी हो।
कुर्बानी या जानवर के ज़िबह करने के वक्त फोटो या मूवी बनाने से परहेज़ करें।
ज़िबाह जानवर की तस्वीर और उसका मन्ज़र वाट्सएप पर हरगिज़ न डाले।
कुर्बानी की जगह में कुर्बानी से और बाद में सफाई सुथराई के नज़म को बेहतर बनाये।
कुर्बानी के जानवर के फुजलात नाकाबिल इस्तेमाल चीज़ों को इधर उधर न डाले बल्कि जमीन में दफन कर दें।
गोश्त की तकसीम में एहतियात बर्ते छिपाकर लाऐ और ले जाऐ।
ना समझ बच्चो को गोश्त की तकसीम के लिए ना भेजे समझदार आदमी ही काम को अन्जाम दें।
खून लगा हुआ कपड़ा और टाट वगैराह इस्तेमाल के काबिल हो तो उसे धो ले वर्ना कहीं मिट्टी में छिपा दे या जला दें।
कानून के खिलाफवर्जी से बचें। अपनी तरफ से पूरी एहतियात बर्तें। कही ऐसा ना हो के आपकी थोड़ी सी लापरवाही से शर और फितने को रास्ता मिल जाए।
डॉ सरताज अमरोही
उमर नर्सिंग होम जोई
पुलिस लाइन