18/04/2023
Varanasi ( बनारस। )
विडीयो देखने के लिए निचे लिंक पर क्लिक करें। ⬇️
https://appopener.com/yt/vaoew3vlm
वाराणसी जिसे बनारस या काशी के नाम से भी जाना जाता है, भारत ही नहीं बल्कि विश्व के प्राचीनतम शहरों में से एक है। बनारस अपने ऐतिहासिक स्मारकों, घाटों और पवित्र मंदिरों के कारण धार्मिक आस्था रखने वालों के साथ -साथ पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है।
वाराणसी का आकर्षण मंदिरों और घाटों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यहां के विश्वविद्यालय, बनारसी साड़ियां व रेशमी वस्त्रों की निर्माण इकाइयों के साथ यहां का स्वादिष्ट खानपान भी शहर के आकर्षण में अपना योगदान करते हैं।वाराणसी में विशेष रूप से पवित्र गंगा नदी के तट पर प्रसिद्ध तीर्थस्थल काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन हेतु दूर -दूर से भक्त यहां आते हैं।
वाराणसी एकमात्र ऐसा शहर है, जहां पवित्र नदी गंगा के किनारे इतने अधिक ऐतिहासिक घाट हैं, प्राचीन मंदिरों और इमारतों से घिरे होने के कारण इन घाटों का आकर्षण और भी बढ़ जाता है। यहां के घाटों में
तीर्थयात्री पवित्र स्नान करने व पूजा अर्चना के लिए आते हैं फिर नाव द्वारा विभिन्न घाटों की सैर का आनंद प्राप्त करते हैं। वाराणसी जाना उन यात्रियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा जो भारत में एक पवित्र और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध क्षेत्र देखना चाहते हैं।
इस लेख में हम बनारस के पर्यटन स्थलों और बनारस यात्रा के संबंध में आवश्यक जानकारी देंगे, जिससे जब आप बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने आए तो यहां घूमने में आसानी हो सके।
बनारस क्यों प्रसिद्ध है?

बनारस में क्या देखें -
बनारस में घूमने की बहुत सी जगहें है, यहां घाट, मंदिर और किले सहित देखने के लिए कई विविधिता पूर्ण स्थल हैं। यहां के आकर्षक स्थलों को घूमने के लिए हर साल दुनिया भर से यात्री बनारस आते हैं। आइये जानते हैं, बनारस के देखने योग्य स्थानों के बारे में -
A.वाराणसी के मंदिर -
वाराणसी में बहुत सारे मंदिर हैं आपको हर सड़क और गली में एक मंदिर जरूर मिल जाएगा परन्तु यहां पर कुछ ऐसे मंदिर है जिनका पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व है। वाराणसी पहुंचकर आप इन मंदिरों का दर्शन लाभ ले सकते हैं।
1. काशी विश्वनाथ मंदिर
गंगा के पश्चिमी तट पर स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में से एक है। यह मणिकर्णिका घाट के पास, वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।यह
भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है, इस मंदिर के गुंबदों को सोने से सजाया गया है जिससे इसे “वाराणसी का स्वर्ण मंदिर” भी कहा जाता है।
काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु आते हैं, अब श्री काशी विश्वनाथ मंदिर कारीडोर बनने के बाद यह दुनिया भर से तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है जिससे यहां आने वाले भक्तों की संख्या काफी बढ़ गई है। भगवान शिव को समर्पित इस मंदिर का नाम कई पौराणिक पवित्र ग्रंथों में आता है, यही वजह है कि यह इतना प्रसिद्ध है।
Create deeplinks that help influencers and brands to enter the creator economy and promote through marketing channels, social media and apps.