23/09/2026
"मैं गुनाहगार हूँ, इसलिए हूँ क्योंकि मैं सरपल्लो के मुस्लिम समाज की हक़ीक़त को लाने और दुनिया वालों के सामने सच्चाई रखने की कोशिश करता हूँ।
"मैं गुनहगार हूँ, क्योंकि मैं अंसारी या मंसूरी बिरादरी में पैदा नहीं हुआ,
बल्कि चुलिहार–लहेरी बिरादरी में पैदा हुआ हूँ।
मैं गुनहगार हूँ, क्योंकि
पानी को पानी और शराब को शराब कहता हूँ।
मैं गुनहगार हूँ, क्योंकि
मैं किसी की गुलामी नहीं करता—
सिर्फ़ सच और हक़ की बात करता हूँ।
मैं सवाल उठाता हूँ कि
मस्जिद और मदरसे के पैसों का हिसाब साफ़ क्यों नहीं है?
और इतने वर्षों में
मदरसे से एक भी हाफ़िज़ क्यों तैयार नहीं हो पाया?
अगर सवाल करना गुनाह है,
तो हाँ, मैं यह गुनाह बार-बार करूँगा।
मेरा मकसद किसी बिरादरी की तौहीन नहीं,
मेरा मकसद सिर्फ़ सच, हिसाब और सही इस्तेमाल है।
— Mohammad Sharif Siddique
सरपल्लो, महोत्तरी, नेपाल