म्हारा हरियाणा - Mhara Haryana

म्हारा हरियाणा - Mhara Haryana म्हारा हरियाणा : हरियाणवी लोक साहित्य, संस्कृति एवं भाषा

म्हारा हरियाणा- कहानियां, कविताएं व साहित्य पढ़िए। Mhara Haryana is a Haryanvi language site for Haryanvi history, literature including poetry, raagni, short stories, Haryanvi ragni, lok-geet, chutkle.

17/08/2025

17 अगस्त 2025 (हरियाणा): यूट्यूबर एल्विश यादव के घर फायरिंग पर पिता राम अवतार यादव का बयान

सुबह के समय गुरुग्राम स्थित यूट्यूबर एल्विश यादव के आवास पर एक सनसनीखेज घटना घटी। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने घर के मुख्य गेट पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि हमलावरों की संख्या बीस से अधिक थी और वे बाइक पर सवार होकर आए थे।

हालाँकि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन घर को भारी नुकसान पहुँचा है। घटना के समय एल्विश यादव और उनके परिवारजन घर पर मौजूद नहीं थे।

गुरुग्राम पुलिस को तुरंत सूचना दी गई और उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवार का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही उन्हें पहले कभी किसी तरह की धमकी मिली थी। परिवार ने पुलिस और सरकार से मामले में शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद जताई है।

17/08/2025

गुरुग्राम (हरियाणा): यूट्यूबर एल्विश यादव के गुरुग्राम स्थित आवास पर फायरिंग, पुलिस जांच जारी

अजब-ग़ज़ब पिहोवा बस अड्डे से रोडवेज बस चोरीपिहोवा में चोरी की एक अजीबोगरीब वारदात सामने आई है, जहां चोर बस अड्डे से सीधी र...
10/08/2025

अजब-ग़ज़ब

पिहोवा बस अड्डे से रोडवेज बस चोरी

पिहोवा में चोरी की एक अजीबोगरीब वारदात सामने आई है, जहां चोर बस अड्डे से सीधी रोडवेज बस ही चुरा ले गए। रोडवेज के राज्य प्रधान निशांन सिंह के अनुसार, वीरवार शाम करीब 4 बजे ड्राइवर अपनी बस बस स्टैंड पर खड़ी कर घर चला गया था। शुक्रवार सुबह 7 बजे जब वह ड्यूटी पर लौटा, तो बस वहां से गायब थी।

बस की तलाश आसपास के क्षेत्रों में की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई, जिसने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

10/08/2025

हरियाणा के गांव में 3,000 साल से भी पुरानी सभ्यता के प्रमाण

पुरातत्वविदों ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा में यमुनानगर जिले के एक गांव में हाल ही में किए गए अन्वेषण में प्राचीन अवशेष और सांस्कृतिक कलाकृतियां मिली हैं, जो लगभग 3,500 साल पुरानी मानव बस्तियों का संकेत देती हैं।

हरियाणा के पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘टोपरा कलां गांव में अन्वेषण के दौरान हमें चित्रित धूसर मृदभांड (पीजीडब्ल्यू) और अन्य प्राचीन सांस्कृतिक सामग्रियों के अनेक टुकड़े मिले।’’

10/08/2025

हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश जूनियर महिला हॉकी राष्ट्रीय सेमीफाइनल में

10 अगस्त 2025 (आंध्र प्रदेश): हरियाणा, छत्तीसगढ़, झारखंड और उत्तर प्रदेश ने शनिवार को यहां हॉकी इंडिया जूनियर महिला राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के डिवीजन ए के सेमीफाइनल में जगह बनाई।

हरियाणा ने दिन के पहले क्वार्टर फाइनल में ओडिशा पर 4-1 से शानदार जीत दर्ज की। उसकी तरफ से काजल, सुप्रिया, कप्तान शशि खासा और सादी ने गोल किए। ओडिशा के लिए एकमात्र गोल अमीषा एक्का ने किया।

सहारनपुर के किसान ने तैयार की आम की ‘सदाबहार’ किस्म10 अगस्त 2025 (भारत):   सहारनपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चुन...
10/08/2025

सहारनपुर के किसान ने तैयार की आम की ‘सदाबहार’ किस्म

10 अगस्त 2025 (भारत): सहारनपुर जिले के कोतवाली देहात क्षेत्र के चुनैहटी इलाके के प्रगतिशील किसान राजेन्द्र अटल ने ‘सदाबहार’ नाम का आम का एक ऐसा वृक्ष तैयार किया है, जो वर्ष भर फल देता है।

सहारनपुर जिले में आम की कई किस्में मशहूर हैं, लेकिन इनमें एक ‘सदाबहार’ नामक आम यहां के किसान राजेन्द्र अटल ने तैयार किया है, जिसमें एक साथ बौर, छोटा आम, बड़ा आम और सबसे बड़ा आम एक समय में तैयार होता है।

mharaharyana.com

वन महोत्सवमुख्य अतिथिनायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री, हरियाणाअध्यक्षताराव नरबीर सिंहपर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री, हरियाणा1...
10/08/2025

वन महोत्सव

मुख्य अतिथि
नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री, हरियाणा

अध्यक्षता
राव नरबीर सिंह
पर्यावरण, वन एवं वन्यजीव मंत्री, हरियाणा

10 अगस्त, 2025 | दोपहर 2 बजे ।
स्योंसर, कुरुक्षेत्र

कार्यक्रम से जुड़ने के लिए चित्र में दिया गया 'क्यू आर कोड' स्कैन करें।

08/08/2025

हरियाणा में महिलाएं कर सकती हैं बसों में फ्री यात्रा, रक्षाबंधन पर बहनों को सरकार का तोहफा

8 अगस्त 2025, (हरियाणा): रोडवेज ने रक्षाबंधन पर हरियाणा में महिलाओं को मुफ्त बस सेवा का तोहफा दिया है। 8 अगस्त दोपहर 12 बजे से 9 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाएं 15 साल तक के बच्चों के साथ मुफ्त यात्रा कर सकती हैं। दरअसल लोकल रूटों पर अधिक बसें चलाने और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया गया है। एसी बसों में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

28/07/2025

पतंग-पुतंग उड़ा ल्यो!

हरियाणा डीएलएड परीक्षा का परिणाम BSEH Haryana D.El.Ed Results 2025 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा डीएलए...
17/04/2025

हरियाणा डीएलएड परीक्षा का परिणाम
BSEH Haryana D.El.Ed Results 2025

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) ने हरियाणा डीएलएड परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन परीक्षा स्पेशल, मर्सी चांस, री-अपीयर, फ्रेश एग्जाम जुलाई-2024 दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपने परिणाम देख सकते हैं--

https://bsehexam2017.in/Deledexamjuly2024/result.aspx

Address

2/156 Universl Drive, Henderson
Auckland
0610

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when म्हारा हरियाणा - Mhara Haryana posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to म्हारा हरियाणा - Mhara Haryana:

Share