22/08/2026
खबरें शाम तक की
नेशनल डेस्क - शेखर चंद जैन
गुजरात: नखत्राणा स्क्रैप यार्ड में धमाका, 2 भाइयों और उनके बच्चों समेत 4 लोगों की मौत
बीजेपी मतलब Bhag Jao Pakistan: अखिलेश यादव का सीएम योगी पर पलटवार
PAK में बैठे आतंकी हाफिज सईद को समन भेजेगा विदेश मंत्रालय, पहलगाम हमले का है मास्टरमाइंड
पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद भेजा जाएगा समन
मसूरी-देहरादून हाईवे पर फिर भूस्खलन, भारी वाहनों की आवाजाही बंद
हैदराबाद: माधापुर में बन रही सात मंजिला इमारत गिरी
'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे
जयपुर: सत्य साईं कॉलेज में हंगामा, परीक्षा के दौरान बिजली गुल होने से हड़कंप
IIT दिल्ली में छात्र ने छत से कूदकर की खुदकुशी
इंग्लैंड के मिडिल्सब्रा में भीषण सड़क हादसा, पुलिस कार और यात्री कार की टक्कर में कई लोगों की मौत
साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप
आज शाम 7 बजे नए बीजेपी पदाधिकारियों से मिलेंगे पीएम मोदी
➡लखनऊ, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का बयान, 2027 में सपा की सरकार बनेगी- अखिलेश, प्राइमरी स्कूलों को सुधारने का काम करेंगे-अखिलेश, बीजेपी ने प्राइमरी स्कूलों को बंद किया-अखिलेश, BJP सरकार में सच बोलने पर मारा जाता है-अखिलेश, समाजवादी पार्टी कभी गठबंधन नहीं तोड़ती- अखिलेश, समाजवादी पार्टी अच्छे से गठबंधन निभाती है-अखिलेश, सपा ने बीएसपी से गठबंधन नहीं तोड़ा था- अखिलेश, मुनाफे के लिए चीनी महंगी की जा रही है- अखिलेश, BJP सरकार में हर एक चीज महंगी हो रही- अखिलेश, सपा,उसके सहयोगी सभी सीटों पर तैयारी कर रहे-अखिलेश, मेरठ में अधिकारी ने PDA समाज के लोगों मारा-अखिलेश, 'BJP के सहयोगी दलों को 120 सीट मिलनी चाहिए', जो हमारा गठबंधन है वही रहेगा- अखिलेश यादव, PDA से बीजेपी वाले घबराए हुए है- अखिलेश यादव, 'सपा सरकार में डेरी संचालकों को आगे बढ़ाया जाएगा', बीजेपी सरकार जाने वाली है- अखिलेश यादव
➡लखनऊ, आरक्षण विरोधी प्रदर्शनकारी ब्रजेश पाठक से मिले, प्रदर्शनकारियों, केंद्र के बीच सेतु बने ब्रजेश पाठक, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वालों से मिले डिप्टी CM, जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन हुआ था- ब्रजेश पाठक, हमें छात्रों का एक पत्र मिला- ब्रजेश पाठक, जिसे हमने केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है- ब्रजेश, 'केंद्र ने कहा प्रदर्शन से जुड़े विषय पर कार्रवाई होगी', '2 दिन बाद केंद्रीय मंत्री के साथ हमारी बैठक होगी', हर्ष दुबे, मृत्युंजय पाठक और शिवा शर्मा मौजूद रहे, छात्रों ने शिक्षा, आरक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाए
➡लखनऊ, जेन जी के आंदोलन के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, युवा कांग्रेस ने निकाला परिवर्तन चौक से राजभवन तक मार्च, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष दीपक शिवहरे के नेतृत्व में मार्च, राजभवन पहुंचकर घेराव करने का किया था ऐलान, कार्यकर्ताओं को केडी सिंह बाबू स्टेडियम के पास रोका, पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को ईको गार्डन भेजा
➡लखनऊ, चंदौली में मजदूरों की मौत पर CM ने जताया दुख, मुख्यमंत्री ने चंदौली में हुए हादसे का लिया संज्ञान, मृतक श्रमिकों के परिजनों के प्रति संवेदना- सीएम, अधिकारी तत्काल राहत कार्य में तेजी लाएं- सीएम, मृतकों के परिजनों को सहायता उपलब्ध कराएं- CM, सीएम ने की घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना
➡लखनऊ, पुलिस ने 100 खोए मोबाइल फोन बरामद किए, CEIR पोर्टल से जनपदों-राज्यों से मोबाइल ट्रेस हुए, बरामद मोबाइलों की कीमत करीब 18 लाख रुपये, दक्षिणी जोन साइबर सेल ने अभियान चलाया था
➡लखनऊ, आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह का बयान, बच्चे सड़कों पर स्कूल का मुद्दा उठा रहे हैं- संजय, आज राजनीति में स्कूल, शिक्षा मुद्दा बना- संजय, AAP स्कूल ठीक करो अभियान चलाएगी- संजय, सीजेपी के नेता, कार्यकर्ताओं को पीटा गया- संजय, हमीरपुर में दारोगा बच्चे को मार रहे थे- संजय, संजय ने 838292809 हेल्पलाइन नंबर जारी किया, नंबर पर स्कूल, सड़क की स्थिति बता सकते हैं- संजय
➡लखनऊ, यूपी की लड़ाई घूमकर पाकिस्तान पर आई, PDA, BJP के अर्थ पर CM-अखिलेश में जुबानी जंग, सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ये लोग PDA में P का मतलब पाकिस्तान बोलेंगे- CM, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी पलटवार किया, BJP का मतलब भाग जाओ पाकिस्तान है- अखिलेश, दोनों नेताओं के बयानों से यूपी की राजनीति गरमाई
➡लखनऊ, जयंत के पलटवार पर अखिलेश यादव का जवाब, बीजेपी अगर 120 सीटें RLD को नहीं देती- अखिलेश, तो ये चौधरी चरण सिंह जी का अपमान है- अखिलेश
➡कन्नौज, बारिश में कच्चा मकान गिरने से 5 लोग दबे, दबने वालों में दंपति समेत तीन बच्चे शामिल, मौजूद लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकाला, ठठीया थाना क्षेत्र के ककरघटा गांव का मामला
➡मुज़फ्फरनगर, मकान में संदूक का ताला तोड़कर चोरी, संदूक में रखी 15 लाख की नगदी चोरी, चोरों ने चोरी के दौरान बिस्कुट भी खाया, थाना तितावी क्षेत्र के लखान गांव की घटना
➡इटावा, इटावा में 19 वर्षीय युवती से लूट, नशीली वस्तु से बेहोश करने का आरोप, युवती के रुपये लेकर फरार हुए बदमाश, सड़क किनारे बेहोश में मिली युवती, 70 हजार रुपये लेकर घर जा रही थी, थाना बसरेहर क्षेत्र की घटना
➡कन्नौज, रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार 2 लोगों की मौत, सकरावा थाना क्षेत्र की घटना
➡मुरादाबाद, हाईवे पर उतरा कांवड़ियों का सैलाब, कांवड़ियों के बीच पहुंचे डीएम राजेंद्र पैंसिया, प्रशासन द्वारा लगाया गया विशाल भंडारा, जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाए गए है- डीएम
➡मुजफ्फरनगर, नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम प्रसंग से आहत लड़की ने की आत्महत्या, प्रेमी युवक के जेल जाने से आहत थी प्रेमिका, कई माह से गायब थी, 3 दिन पहले मिली थी, पुलिस ने लड़की को मामा के सुपुर्द किया था, अपने मामा के घर पर रहती थी मृतक लड़की, जानसठ थाना क्षेत्र के कवाल गांव की घटना
➡रायबरेली, लेखपाल उत्कर्षदीप प्रकरण पर लेखपालों में आक्रोश, एंटी करप्शन, विजिलेंस कार्रवाई के विरोध में सौंपा ज्ञापन, महराजगंज तहसील के लेखपाल संघ ने उठाई आवाज
➡बहराइच, धर्मकांटा पर बदमाशों ने स्टाफ से की मारपीट, 7 से 8 लोग खिड़की तोड़कर अंदर आए- स्टाफ, पुलिस मामले को बता रही संदिग्ध, जांच जारी, थाना फखरपुर क्षेत्र के बाला जी धर्मकांटा का मामला
➡अलीगढ़, मिठाई बनाने के गोदाम पर छापेमारी, घरेलू सिलेंडर का किया जा रहा था उपयोग, मौके से 11 घरेलू सिलेंडर किए गए बरामद, जिला आपूर्ति विभाग की टीम की छापेमारी, थाना सासनी गेट इलाके के घंटर चौक की घटना
➡बदायूं, रामगंगा का बढ़ा जलस्तर, सड़क पर बह रहा पानी, जलस्तर बढ़ने से हजरतपुर-गढ़िया रंगीन मार्ग प्रभावित, हर्रामपुर गांव के पास सड़क के ऊपर से बह रहा पानी
➡जालौन, थाना समाधान दिवस के बाद डीएम का निरीक्षण, अस्पताल ब्लॉक और पशु अस्पताल पहुंचे, लिपिक अर्चना मिश्रा के काम से संतुष्ट दिखे, लिपिक को प्रशस्त पत्र देने का दिया निर्देश, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों से बात की, जालौन तहसील क्षेत्र के कुठौंद क्षेत्र का निरीक्षण
➡अमेठी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व उनके भाई पर हमला, घर में घुसकर दर्जनों लोगों का जानलेवा हमला, दोनों गंभीर घायल, परिजन CHC लेकर पहुंचे, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जल निकासी नाली को लेकर था विवाद, जामों क्षेत्र के पूरे हंसा पाण्डेय लालूपुर ढबिया का मामला
➡बहराइच, गोपिया बैराज मार्ग पर दिखा मगरमच्छ, अचानक बाइक के आगे आया मगरमच्छ, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, थाना मोतीपुर इलाके का मामला
➡शाहजहांपुर, नगर निगम में एक फर्जीवाड़ा सामने आया, भदौरिया कंस्ट्रक्शन पर फर्जीवाड़े का आरोप, कंपनी के संचालक सुनील कुमार पर केस दर्ज, फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र लगाकर कराया भुगतान, फर्जी पत्र लाकर करोड़ों पेमेंट कराने का आरोप, नगर आयुक्त ने ब्लैक लिस्ट की कार्रवाई की शुरू
➡चंदौली, कुएं में उतरे तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत, चार मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आए, 3 मजदूरों की मौत हुई, एक की हालत गंभीर, कुएं में सबमर्सिबल निकालने उतरे थे मजदूर, 3 मजदूरों की मौत से इलाके में हड़कंप मचा, शहाबगंज थाना क्षेत्र के किडीहरा गांव की घटना
➡झांसी, बारिश से फूलपुरा का कच्चा रास्ता बदहाल, स्कूली बच्चों से भरी वैन कीचड़ में फंसी, बच्चों ने धक्का लगाया, वीडियो वायरल, जिले के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र का मामला
➡बदायूं, मैरिज हॉल संचालक पर भेदभाव का आरोप, जाति की जानकारी होने पर बुकिंग रद्द की- आरोप, वाल्मीकि समाज के लोगों ने लगाया आरोप, गैर समुदाय के संचालक पर लगा है आरोप, थाने में दोनों पक्षों के बीच हुआ था समझौता, पीड़ित पक्ष ने DM और SSP से शिकायत की, जिले के इस्लामनगर कस्बे का है मामला
➡कानपुर, जर्जर स्कूल के विरोध में बच्चों का प्रदर्शन, पढ़ाई छोड़ विरोध में गेट पर बैठे GEN अल्फा, प्राथमिक विद्यालय के मासूम बच्चों का धरना, दर्जनों अभिभावक, ग्रामीण भी मौके पर जुटे, घाटमपुर तहसील के भटपुरवा गांव का मामला
➡हापुड़, 7 वर्षीय मासूम के साथ हुई हैवानियत, धीरज नाम के युवक पर रेप का आरोप, वारदात के बाद आरोपी युवक फरार, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, मासूम बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा, हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र का मामला
➡पीलीभीत, तीन डीसी द्वारा लाखों के अवैध भुगतान का मामला, CDO, ADM समेत 3 अफसरों की कमेटी जांच कर रही, जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी, जांच में शिकायतकर्ता के दस्तावेज शामिल किए जा रहे- CDO, विकास भवन जिला पंचायत राज अधिकारी ऑफिस में तैनात तीनों
➡मैनपुरी, पीड़ित परिवार के लोग पहुंचे एसपी दफ्तर, दबंगों के खिलाफ पुलिस से की शिकायत, कार्रवाई न होने से नाराज, लगाई गुहार, एसपी का जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश, शहर कोतवाली क्षेत्र के लहरा मऊन का मामला
➡प्रयागराज, गंगा और यमुना का बढ़ रहा जलस्तर, संगम इलाके के सभी स्नान घाट जलमग्न, श्मशान घाट भी पूरी तरीके से जलमग्न हुआ, सड़क के किनारे मजबूरन में हो रहा अंतिम संस्कार, हनुमान मंदिर के आसपास का इलाका भी जलमग्न
➡दिल्ली, होटल में युवती ने लगाई फांसी, फांसी लगाकर युवती ने जान दी, मोती बाग थाना क्षेत्र का मामला
➡हमीरपुर, थाना समाधान दिवस पर पहुंचे डीएम, एसपी, लोगों की समस्या सुन निस्तारण के दिए निर्देश, जरिया थाने में डीएम, SP ने सुनी समस्याएं
➡जौनपुर, ट्रेलर मालिक से 50 हज़ार घूस मांगने का मामला, उप परिवहन आयुक्त, RTO वाराणसी पहुंचे जौनपुर, जौनपुर एआरटीओ कार्यालय पहुंचे दोनों अधिकारी, पीड़ित वाहन मालिक को भी कार्यालय बुलाया, जांच में सम्बंधित बाबू गणेश दत्त मिश्रा मिला दोषी
➡मुज़फ्फरनगर, सरकारी स्कूलों में शिक्षिकाएं बना रही रील, खतौली व पुरकाजी स्कूलों में बना रही रील, स्कूल परिसर में बच्चों से भी कराया डांस, BSA संदीप कुमार का वीडियो जांच का निर्देश, स्कूल में रील बनाने की जांच के बाद कार्रवाई- BSA, खतौली और पुरकाजी इलाके का है मामला
➡फर्रुखाबाद, भीड़ में पुलिस ने की फौजी की पिटाई, कुएं में बच्ची के गिरने पर जुटी थी भीड़, फौजी ने पुलिस की अभद्रता का किया विरोध, पुलिसकर्मियों ने फौजी युवक से की मारपीट, ग्रामीणों ने फौजी युवक को पुलिस से छुड़ाया, कायमगंज के रशीदाबाद बल्लभ गांव का मामला
➡शाहजहांपुर, किसान की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, जमीन पर अवैध निर्माण कराए जाने का आरोप, पीड़ित ने DM से मामले में कार्रवाई की मांग की, थाना पुवायां क्षेत्र के नवाबपुर गंगा गांव का मामला
➡कानपुर, खेत में प्रेमी-प्रेमिका ने साथ में खाया जहर, युवक को परिजन कानपुर ले गए, महिला CHC से हैलट अस्पताल को रेफर, घाटमपुर के फरीदपुर गांव का मामला
➡आजमगढ़, घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी जारी, कई गेजों पर घाघरा डेंजर लेवल से ऊपर बह रही, बदरहुआ गेज पर जलस्तर 71.96 मीटर पहुंच गया, गोपालपुर विधानसभा के कई गांवों का संपर्क प्रभावित, बढ़िया चक, बीबीपुर और कूरही गांव में भी परेशानी
➡दिल्ली, दिल्ली में 3 IPS अधिकारियों के तबादले, उपराज्यपाल ने नई पोस्टिंग के आदेश दिए, पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश पर तबादले, चिनमोय बिस्वाल बने संयुक्त पुलिस आयुक्त,ऑपरेशंस, शिवेंद्र कांत तिवारी बने अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, EOW, वर्षा शर्मा LG की OSD बनाई गई
➡जालौन, डीएम, एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं, 4 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण, बाइक सवार को बोलेरो से कुचलने का मामला, घटना में गंभीर धाराओं में केस दर्ज हो- SP, कुठौंद थाना में डीएम, एसपी ने सुनी समस्या
➡लखीमपुर, एसपी कार्यालय के सामने से ई-रिक्शा चोरी मामला, ई रिक्शे को सदर कोतवाली पुलिस ने किया बरामद, दो ई रिक्शा के साथ 4 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए
➡बरेली, चीनी की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, थोक-फुटकर कारोबारियों के गोदामों में रेड, चीनी स्टॉक और रजिस्टर की हुई जांच, गोदामों में तय सीमा से ज्यादा स्टॉक नहीं मिला
➡चंदौली, एंटी करप्शन टीम के विरोध में लेखपालों का प्रदर्शन, यूपी लेखपाल संघ के बैनर तले लेखपाल धरने पर, चकिया और मुगलसराय तहसील में लेखपाल धरनारत
➡सीतापुर, सीतापुर में लव ट्रायंगल की अनोखी कहानी, दो बच्चों की मां का दिखा अजब-गजब प्रेम, पति और प्रेमी दोनों के साथ रहने की जिद, पति, प्रेमी और बच्चे भी साथ रहने को तैयार, ससुर, सास, ननद ने जताया रिश्ते से एतराज, दो मर्दों संग रहने की जिद पर बहू को निकाला, घर से निकाली गई तो पत्नी-प्रेमी संग थाने पहुंची, पहले घर में किसी को नहीं था एतराज- महिला, करीब 6 माह से घर आता जाता था प्रेमी नितिन, महमूदाबाद कोतवाली के फुलवारी गांव का मामला
➡बलिया, उमाशंकर सिंह को बृजभूषण सिंह ने दी श्रद्धांजलि, दिवंगत बसपा विधायक के पैतृक गांव पहुंचे बृजभूषण, बलिया के खनवर गांव पहुंचें पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह
➡मऊ, निषाद नगर में रास्ता नहीं होने से आक्रोश, वार्ड नंबर 11 में रास्ते की समस्या से परेशानी, नवजात को गोद में लेकर कीचड़ से गुजरी महिला, महिलाओं ने ट्रैक्टर रोककर किया विरोध प्रदर्शन, टेंडर पास होने के बावजूद निर्माण कार्य रुका, दबंगों पर निर्माण में अड़ंगा लगाने का आरोप
➡प्रयागराज, मान्यता प्राप्त, सम्बद्ध समस्त विद्यालयों को देना होगा GST, नवीन मान्यता को आवेदन करने वाली पर देना होगा GST, Recognition/Affiliation Fee पर 18% GST देना होगा, वित्त मंत्रालय राजस्व विभाग कर अनुसंधान इकाई का आदेश, माध्यमिक शिक्षा परिषद, यूपी ने जारी किया निर्देश, GST जमा होने पर ही मान्यता प्रदान होगी
➡श्रावस्ती, सामुदायिक शौचालय केयरटेकरों का प्रदर्शन, केयरटेकरों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, कम मानदेय,लेट भुगतान का लगाया आरोप, 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा