Info Uttarakhand News

Info Uttarakhand News Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Info Uttarakhand News, Site web d’actualités, Dehradun, FL.
(1)

03/09/2026

लालढांग क्षेत्र में आबादी में भागता दिखाई दिया भालू, वायरल हुआ वीडियो

हरिद्वार के लालढांग क्षेत्र में गुलदार और हाथियों के बाद अब जंगली भालू दहशत का विषय बन गया है। राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन यूनिट से सटे गांव रसूलपुर के पास आज दिन दहाड़े भालू देखा गया है। आबादी के नजदीक की भालू की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही राजाजी टाइगर रिजर्व की रवासन यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और भालू को दूर जंगल में खदेड़ा गया। लोग पहले से ही गुलदार और हाथियों की दहशत में रहते हैं और अब भालू ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। कुछ दिन पहले भी लालढांग के ही पीली पड़ाव गांव के पास भी भालू नजर आया था। लालढांग क्षेत्र चारों ओर से जंगल से घिरा होने के कारण गुलदार, हाथी और अन्य जंगली जानवरों का आबादी क्षेत्र में आवाजाही लगी रहती है। आज रविवार को शाम को चार बजे के लगभग राजाजी टाइगर की रवासन चौकी से कुछ दूरी पर ग्रामीण नवीन चमोली के घर के पास भालू दिखाई दिया। भालू दिखाई देने से ग्रामीण दहशत में आ गए। हालांकि कुछ ग्रामीणों ने भालू को आबादी के पास घूमते देख मोबाइल से वीडियो बना ली। सोशल मीडिया पर भालू की वीडियो वायरल भी हो रही है। वायरल वीडियो में भालू भागता हुआ नजर आ रहा है और गांव के कुत्ते भी उसे देखकर लगातार भौंक रहे हैं। गांव में भालू आने की सूचना राजा जी टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलते ही रवासन यूनिट के रेंजर दीपक रावत तत्काल टीम लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने भालू को काफी मशक्कत के बाद राजाजी के जंगल की ओर खदेड़ दिया।

02/20/2026

अंधेरी रात में मासूम गायब हरिद्वार बना हाई अलर्ट, 4 घंटे चला अपहरण का सस्पेंस

हरिद्वार की एक सन्नाटे भरी रात अचानक सनसनी में बदल गई, जब तुलसी चौक इलाके में फुटपाथ पर सो रहे परिवार के बीच से दो साल की मासूम रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई। अंधेरे का फायदा उठाकर अज्ञात शख्स बच्ची को उठाकर ले गया और परिजनों की आंख खुलते ही चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट मोड में आ गया और पूरे शहर में नाकेबंदी जैसे हालात बना दिए गए। एसएसपी नवनीत सिंह की निगरानी में सिटी कोतवाली, एएचटीयू और सीआईयू समेत कई टीमें रातभर सड़कों पर दौड़ती रहीं और सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। पुलिस दबाव बढ़ता देख अपहरणकर्ता बच्ची को ऋषिकुल चौक के पास छोड़कर फरार हो गया, जहां से मासूम बरामद कर ली गई। बच्ची सुरक्षित मिल गई, लेकिन सवाल अब भी जिंदा है। आखिर भीड़भाड़ वाले शहर में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला कौन था और उसका मकसद क्या था।पुलिस अब इस रहस्यमयी अपहरण की परतें खोलने में जुटी है।

बाइट - नवनीत सिंह भुल्लर एसएसपी हरिद्वार

02/20/2026

दून कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, दहशत में खाली कराया गया परिसर। सुनिए क्या बोले एसपी सिटी

02/01/2026

ऋषिकेश के शिवाजी नगर गली नंबर 16 में एक महिला को अज्ञात हमलावर ने मारी गोली

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से हुआ फरार

आसपास के लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो घटनास्थल की ओर दौड़े

कमरे में फर्श पर लहूलुहान हालत में गिरी दिखाई दी महिला

सूचना मिलते ही कोतवाल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे

पूछताछ में पता चला कि महिला एम्स में करती है नौकरी

32 वर्षीय प्रीति रावत के रूप में हुई महिला की पहचान

पुलिस ने महिला को एंबुलेंस से एम्स में पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित किया

पुलिस के मुताबिक घर में जाली के दरवाजे पर सटाकर चलाई गई गोली

पुलिस ने घटना की जानकारी प्रीति रावत के परिजनों को दी

जानकारी के मुताबिक प्रीति का 8 साल का बेटा नाना नानी के यहां रहता है

घटना की जानकारी मिलते ही सीओ और एसपी ने घटनास्थल का किया मौका मुआयना

पुलिस के साथ एसओजी की टीम अज्ञात हमलावर की पहचान करने के प्रयास में जुटी

01/23/2026

क्या कोई हाकम सिंह अंदर बैठा हुआ है, जो पेपर की तैयारी कर रहा है : राजेन्द्र कुकरेती

01/22/2026

मुख्यमंत्री आवास कूच के दौरान क्या बोली नर्सिंग एकता मंच की कोषाध्यक्ष मधु उनियाल

01/16/2026

हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, DSO समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार में विजिलेंस टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए DSO समेत दो लोगों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

दोनों आरोपियों को ₹50,000 की रिश्वत लेते समय पकड़ा गया।

विजिलेंस टीम मामले में आगे की पूछताछ और कानूनी कार्रवाई कर रही है।

01/14/2026

नर्सिंग बेरोजगारों का बड़ा ऐलान: 19 जनवरी को CM आवास कूच, सामूहिक मुंडन कर जताएंगे विरोध!

37वें दिन भी धरने पर डटे रहे नर्सिंग बेरोजगार कल की बैठक में तय होगी आंदोलन की अगली दिशादेहरादून। एकता बिहार में अपनी जा...
01/10/2026

37वें दिन भी धरने पर डटे रहे नर्सिंग बेरोजगार

कल की बैठक में तय होगी आंदोलन की अगली दिशा

देहरादून। एकता बिहार में अपनी जायज़ मांगों को लेकर चल रहा शांतिपूर्ण धरना रविवार को लगातार 37वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर पूरे दिन शांति और अनुशासन बना रहा, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से अब तक किसी भी प्रतिनिधि के न पहुँचने से आंदोलनकारियों में निराशा और आक्रोश देखने को मिला।

मंच का कहना है कि वें बीतें कई दिनों से लोकतांत्रिक और अहिंसक तरीके से अपनी मांगें शासन के समक्ष रख रहे हैं, बावजूद इसके अब तक संवाद की कोई ठोस पहल नहीं की गई है। आंदोलनकारियों का मानना है कि लगातार अनदेखी से समस्याएं और अधिक जटिल होती जा रही हैं।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि शीघ्र ही सरकार की ओर से बातचीत की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप देने पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। उन्होंने दोहराया कि उनका उद्देश्य समाधान निकालना है, न कि किसी तरह का टकराव।

आंदोलन की आगामी रणनीति तय करने के लिए रविवार को धरना स्थल एकता बिहार में एक अहम बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आंदोलन की आगे की दिशा पर निर्णय लिया जाएगा।

धरना स्थल पर नवल पुंडीर, प्रवेश रावत, मुकेश रमोला, लक्ष्मी कठेत, प्रीति सिंह, प्रिया, उपेंद्र, सुषमा, लता, दिव्या, नीमा सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

01/06/2026

सीबीआई जांच को लेकर क्या बोले कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा। सुनिए..

01/05/2026

नर्सिंग बेरोजगारों ने निकाला कैंडल मार्च। स्वास्थ्य मंत्री को जगाने का किया प्रयास

12/27/2025

अंकिता हत्याकांड: सोशल मीडिया पर चल रहे ऑडियो क्लिप की जांच शुरू, पुलिस ने साक्ष्य देने के लिए जनता को किया आमंत्रित

Address

Dehradun, FL
248001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Info Uttarakhand News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Info Uttarakhand News:

Shortcuts

Share