News INDIA 100

News INDIA 100 we have providing better and genuine news and we have all time supported to our team

03/17/2026

Live : ममता बनर्जी की प्रेस कांफ्रेंस लाइव

03/14/2026

Live : PM मोदी का ब्रिगेड मैदान कोलकाता से सम्बोधन

03/11/2026

Live : Amit Saha from Lok

03/09/2026

Live : Lok Sabha - 09/03/2026

03/09/2026

Live : Rajya Sabha - 09-03-2026

02/20/2024

CM मोहन यादव ने किया खजुराहो नृत्य महोत्सव का शुभारंभ, आयोजन के स्वर्ण जयंती वर्ष में 1500 कथक कलाकारों ने एक साथ नृत्य कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

https://dainik-b.in/3vwjhYdZkHb

*50वें खजुराहो नृत्य समारोह में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड**मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भारत के प्राचीन वाद्य यंत्र नगाड़े ...
02/20/2024

*50वें खजुराहो नृत्य समारोह में बना वर्ल्ड रिकॉर्ड*

*मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भारत के प्राचीन वाद्य यंत्र नगाड़े को बजाते ही कथक नृत्यांगनाओं ने नृत्य शुरू कर बनाया विश्व रिकॉर्ड*

*चेहरे पर मुस्कान और मन में उत्साह परिपूर्ण 1484 कथक कलाकारों ने एक साथ नृत्य कर बनाया विश्व रिकार्ड*

02/20/2024

Sunny Leone के नाम जारी हुआ यूपी पुलिस भर्ती एडमिट कार्ड,फोटो देख सब रह गए भौंचक्के, देखे क्या बोला शख्स

02/18/2024

50वें शास्त्रीय नृत्य महोत्सव का शुभारंभ करेंगे CM,20 को कथक कुंभ में महाराष्ट्र का रिकॉर्ड तोड़ने 1700 कलाकार देंगे प्रस्तुति

खजुराहो में 50 में शास्त्रीय नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं, जो 20 से 26 फरवरी तक आयोजित रहेगा,जिसमें पहले दिन 20 फरवरी को कथक कुंभ का आयोजन किया जाना है जिसमें लगभग 1700 कथक कलाकार एक साथ कथक करेंगे और मध्य प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा पिछले सालो महाराष्ट्र में आयोजित हो चुके कथक कुंभ का रिकॉर्ड तोड़ेंगे यह आयोजन कंदारिया महादेव मन्दिर के सामने विशाल प्रांगण में आयोजित होंगा,इस आयोजन के माध्यम से मध्यप्रदेश का गिनीज ऑफ बुक में नाम दर्ज होंगा

20 फरबरी को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे 50वें खजुराहो नृत्य समारोह- 2024 एवं लोकरंजन समारोह का शुभारंभ करेगे यह सात दिवसीय समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ होंगी,आयोजित नृत्य महोत्सव की प्रेस वार्ता पर उप-संचालक, संस्कृति वंदना पाण्डेय एवं निदेशक, अकादमी जयंत माधव ने बताया कि 1975 में खजुराहो नृत्य महोत्सव शुरू हुआ था। जो इस वर्ष अपना स्वर्णजयंती वर्ष मना रहा है। इस उपलब्धि को खास एवं यादगार बनाने के लिये संस्कृति विभाग द्वारा कथक कुंभ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रथम दिवस 20 फरवरी, 2024 को कथक नृत्य के 1500 से 1800 कलाकारों द्वारा सामूहिक नृत्य ‘‘कथक कुंभ’’ प्रस्तुत कर ‘‘विश्व रिकॉर्ड’’ स्थापित करेगे। संस्कृति विभाग द्वारा उस्ताद अलाउद्दीन खाँ संगीत एवं कला अकादमी, भोपाल के माध्यम से खजुराहो में प्रतिवर्ष खजुराहो नृत्य समारोह का आयोजन मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग एवं भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की सहभागिता से किया जाता है। पश्चिमी मंदिर समूह परिसर के अंदर चंदेलकालीन कंदारिया महादेव मंदिर तथा देवी जगदंबा मंदिर के मध्य विशाल मुक्ताकाशी मंच पर यह उत्सव 26 फरवरी तक आयोजित होगा।

वहीं "आदिवर्त संग्रहालय" खजुराहो के प्रभारी अधिकारी अशोक मिश्र ने कहा कि संग्रहालय द्वारा पारंपरिक कलाओं का राष्ट्रीय समारोह लोकरंजन का आयोजन 20 से 26 फरवरी, 2024 तक प्रतिदिवस सायं 05 बजे से किया जा रहा है। 20 फरवरी से "आदिवर्त संग्रहालय" खजुराहो का समय दोपहर 12 बजे से 09 बजे तक पर्यटकों एवं दर्शकों के लिये किया गया है। समारोह के उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री, मध्यप्रदेश शासन डॉ. मोहन यादव, खजुराहो, सांसद वी. डी. शर्मा, संस्कृति, पर्यटन और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)धर्मेंद्र सिंह लोधी, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति विभाग शिव शेखर शुक्ला, संचालक संस्कृति एनपी नामदेव उपस्थित होंगे। खजुराहो नृत्य समारोह में प्रमुख शास्त्रीय नृत्य शैलियों जैसे भरतनाट्यम, ओडिसी, कथक, मोहिनीअटट्म, कुचिपुड़ी, कथकली, सत्रिया के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। साथ ही लोकरंजन समारोह में विभिन्न राज्यों के जनजातीय और लोक नृत्यों के साथ गायन प्रस्तुतियां दी जायेंगी।

रोमांच प्रेमियों को म.प्र. टूरिज्म की ओर से मिलेगी सौगात
महोत्सव के दौरान खजुराहो में देश-विदेश से पहुंचने वाले सैलानियों को रोमांच का अनुभव भी मिलेगा। म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा विभिन्न रोमांचक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। रोमांच प्रेमियों के लिए स्काई डाईविंग (20-25 फरवरी 2024), कैम्पिंग, ट्रेल जॉय राइड, वाटर एडवेंचर, स्पीड बोट, बनाना राईड, शिकारा बाईड, ऱॉफ्टिंग, विलेज टूर, ई-बाइक टूर, रानेह फॉल टूर, दतला पहाड़, सेगवे टूर, खजुराहो नाईट टूर, फॉर्म टूर जैसी गतिविधियां आयोजित होंगी।

मध्यप्रदेश रूपंकर कला पुरस्कार/प्रदर्शनी एवं अलंकरण:
शुभारम्भ अवसर पर मध्यप्रदेश रूपंकर कला पुरस्कार/प्रदर्शनी एवं अलंकरण होगा। इसमें राज्य शासन द्वारा प्रदेश के विख्यात रूपंकर कलाकारों के नाम से स्थापित दस राज्य स्तरीय पुरस्कार चयनित कलाकारों को प्रदान किये जाएंगे। अलंकृत कलाकारों को पुरस्कार स्वरूप सम्मान राशि प्रदान करते हुए प्रशंसा पत्र, शॉल व श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा।

महोत्सव के दौरान होंगी विभन्न गतिविधियां –नेपथ्य- भारतीय नृत्य शैलियों का सांस्कृतिक परिदृश्य एवं कलायात्रा।
प्रदर्शनी के अन्तर्गत शास्त्रीय, लोक और जनजातीय नृत्य रूपाकारों के परिधान, आभूषण, अलंकरण, साहित्य और संगीत वाद्यों के साथ-साथ चित्र शैलियाँ एवं पर्व-त्योहार अर्थात् समग्रता में कला और संस्कृति को प्रदर्शित किया जाता है।

कलावार्ता- कलाकार और कलाविदों का संवाद।
संस्कृति के विभिन्न अनुशासनों के कला मर्मज्ञों एवं कलाकारों के बीच संस्कृति संवाद के साथ ही विभिन्न कलारूपों के प्रतिनिधि, प्रस्तुतिकार, कला समीक्षक, कलामर्मज्ञ एवं विद्वतजन भारतीय कलाओं और उनमें निहित दर्शन पर श्रोताओं से गम्भीर विमर्श करते हैं।

हुनर- देशज ज्ञान एवं कला परम्परा का मेला।
भारत में सौन्दर्यबोध समाज के सभी वर्गों की परम्परा के अनुरूप रूपाकारों/कलाकारों द्वारा निर्मित मिट्टी शिल्प, काष्ठ शिल्प, लौह शिल्प, बाँस शिल्प, कपड़ा बुनाई-रंगाई-छपाई आदि शिल्प परम्परा की निर्माण प्रक्रिया, तकनीक और डिजाइन उन्नयन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष खजुराहो में हुनर के नाम से शिल्प मेले का आयोजन करते हैं।

वर्तनी : ललित कलाओं का मेला।
आर्ट-मार्ट कला प्रदर्शनी के अन्तर्गत ललित कलाओं जैसे मूर्ति शिल्प, चित्रांकन, छायाचित्र, छापा चित्र, काष्ठ शिल्प आदि के कलाकार अपनी कृतियाँ प्रदर्शित करते हैं। कलाकारों से दर्शक खुलकर कला से संबंधित विभिन्न आयामों पर चर्चा करने हेतु भी आमंत्रित रहते हैं।

समष्टि: टेराकोटा और सिरेमिक राष्ट्रीय प्रदर्शनी-कार्यशाला।
देश भर के टेराकोटा एवं सिरेमिक माध्यम पर कार्य करने वाले कलाकार अपने भीतर उठने वाली रचनात्मक हिलोरों को साकार कर पाते हैं। भारत की संस्कृति में माटी शिल्प की पुरानी परंपरा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से समष्टि कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। नृत्य की अन्य गतिविधियों के रूप में दक्षित मध्य सांस्कृतिक केन्द्र, नागपुर द्वारा ‘‘लोकनृत्य’’ की प्रस्तुतियों का आयोजन किया जायेगा।

वर्तनी : अन्तर्राष्ट्रीय छापा कला ।
अन्तर्राष्ट्रीय ‘‘प्रिंट विनाले’’ में भारत भवन, भोपाल द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय ज्यूरी से पुरस्कृत 50 छापा चित्रों (प्रिंट) की प्रदर्शनी ‘‘वर्तनी’’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रमुखतः निम्नलिखित देशों जापान, कोरिया, स्विजरलैण्ड, फ्रांस, भारत, ईरान, नार्वे, स्वीडन, अमेरिका आदि के कलाकारों के चित्र सम्मिलित किये गये हैं।

लयशाला : श्रेष्ठ गुरूओं के साथ शिष्यों का संगम और कार्यशाला ।
देशभर की विभिन्न नृत्य शैलियों के गुरूओं तथा उनके शिष्यों का श्रेष्ठ गुरूओं एवं विभिन्न विधाओं के श्रेष्ठ कलाकारों का संवाद और उनकी विधाओं पर केन्द्रित कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा, जिससे रसिकजनों और कलाप्रेमियों को अत्यधिक लाभ मिलेगा और विद्यार्थी नृत्य शैली विभिन्न घरानों से परिचित होंगे और खजुराहो नृत्य समारोह के अन्तर्गत लयशाला कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अपने आप को गौरान्वित महसूस करेंगे।

 #यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सनी लियोन के नाम और फोटो का एडमिट कार्ड जारी,प्रवेश पत्र अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leon...
02/18/2024

#यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सनी लियोन के नाम और फोटो का एडमिट कार्ड जारी,प्रवेश पत्र अभिनेत्री सनी लियोनी (Sunny Leone) के नाम पर जारी हुआ,यूपी में पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए हो रही दो दिवसीय परीक्षा

* *

मध्य प्रदेश में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित
02/18/2024

मध्य प्रदेश में आधे दिन का राजकीय शोक घोषित

Address

Indore, WV

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when News INDIA 100 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share