sab tak bihar news

  • Home
  • sab tak bihar news

sab tak bihar news Media/News Channel
(1)

आज शुक्रवार, 17 जुलाई  2026 के देश-विदेश और राज्यों से प्रमुख समाचार....🔶बच्चियों के जबरन धर्म परिवर्तन व निकाह पर घिरा ...
17/07/2026

आज शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 के देश-विदेश और राज्यों से प्रमुख समाचार....

🔶बच्चियों के जबरन धर्म परिवर्तन व निकाह पर घिरा पाकिस्तान, यूरोपीय संसद ने जमकर लगाई फटकार

🔶नीट यूजी 2026 के परिणाम घोषित: पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल ने किया देश में टॉप, 11.21 लाख छात्र सफल

🔶इसरो में बड़ा संकट: चंद्रयान-3 और गगनयान मिशन से जुड़े 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने दिया इस्तीफा

🔶PM के चंडीगढ़ दौरे से पहले ब्लास्ट की धमकी:कहा- जहां मोदी का कार्यक्रम, वहां बम लगाया, उड़ा देंगे; मोदी बोले- पंजाब जाने का बेसब्री से इंतजार

🔶हाईकमान की चेतावनी, बैकफुट पर पंजाब कांग्रेस का बागी गुट:चन्नी बोले- ऑल इज वेल, राणा ने कहा- सब ठीक कर आ रहे; राहुल गांधी का मिलने से इनकार

🔶भारत-चीन व्यापार- नेपाल को मंजूरी, भारतीय इंतजार में:गुंजी में 3 हजार क्विंटल गुड़-मिश्री पर सीलन का खतरा; व्यापारी धारचूला लौटे

🔶CBI का दावा-लातूर कोचिंग संचालक ने NEET का पेपर खरीदा:उसके मोबाइल में हाथ से लिखे केमिस्ट्री के 132 प्रश्न मिले, 111 असली पेपर से मैच

🔶होर्मुज रूट पर नहीं हो सकेगी भारतीय नाविकों की तैनाती, अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने पर भारत अलर्ट

🔶ओडिशा: पुरी में भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान भगदड़, दो श्रद्धालुओं की मौत, 150 से अधिक अस्पताल में भर्ती

🔶सियासत के 'राजा' अब निशानेबाजी के भी बादशाह, कुंडा विधायक राजा भैया ने जीता कांस्य पदक

🔶राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद ट्रस्ट सख्त, दान और रसीद का पूरा ब्योरा वेबसाइट पर डालने की तैयारी

🔶संडे को करियर का आखिरी वनडे मैच खेलेंगे रोहित शर्मा? ‘अग्निपरीक्षा’ में नहीं हुए पास

🔶घाटी में आतंक पर कड़ा प्रहार: CRPF ने 10 हजार फीट की ऊंचाई पर ध्वस्त किए ठिकाने, बनाए 55 ऑपरेशन बेस

🔶नई पहचान: इराक और ईरान समेत पश्चिम एशिया की चुस्की में बढ़ा भारतीय काली चाय का स्वाद, US-जर्मनी में भी निर्यात

🔶7 घंटे मौत से लड़ा 4 साल का पीयूष, आखिर जीत गई दुआएं; गया में बोरवेल से सुरक्षित बाहर निकला मासूम

🔶भविष्य के युद्धों में रणनीतिक अवसंरचना की भूमिका निर्णायक, राजनाथ ने कहा- सेला सुरंग जैसी परियोजनाएं इंजीनियरिंग क्षमता का प्रतीक

🔷IND vs ENG: कोहली-अय्यर के अर्धशतक पड़े फीके, रूट ने इंग्लैंड को दिलाई शानदार जीत; सीरीज 1-1 की बराबरी पर।

आप सभी का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो.. सुप्रभात....❗🙏


sab tak bihar news News24 Hajipur Manish Kumar Pandey official News18 Bihar Manish Kumar Pandey Following Facebook

14/07/2026

आज मंगलवार, 14 जुलाई 2026 के देश-विदेश और राज्यों से प्रमुख समाचार.......👇

============================================================================

🔶ट्रंप की चेतावनीः 'मेरी हत्या हुई तो ईरान का मिट जाएगा नामोनिशान, उत्तराधिकारी जेडी वेंस लेंगे फैसला

🔶ब्रिटेन का कड़ा फैसलाः ईरानी सेना IRGC को घोषित किया आतंकी संगठन, समर्थन करने वालों को मिलेगी सख्त सजा

🔶बंगाल की खाड़ी में 9 मछुआरों के शव मिले:बॉडी सड़ जाने से पहचान मुश्किल; 8 दिन पहले बोट पलटी थी; 6 अब भी लापता ; PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान किया

🔶कलकत्ता हाईकोर्ट बोला-TTE सब्जी की तरह खाली बर्थ बेचते हैं:इसी वजह से ट्रेनों में लूट की घटनाएं होती हैं, रेलवे एक्शन ले

🔶राम मंदिर चढ़ावा विवाद में नया मोड़, सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब... केंद्र और यूपी सरकार को भी नोटिस जारी

🔶नगालैंड में IED ब्लास्ट, असम राइफल्स का जवान शहीद:चार घायल, सुरक्षाकर्मी रुटीन मूवमेंट के तहत गुजर रहे थे, तभी गाड़ी उड़ाई

🔶राज्यसभा से इस्तीफा देने वाले 3 टीएमसी सांसद अब भाजपा के टिकट पर जायेंगे उच्च सदन, भरा नामांकन

🔶फडणवीस ने 2,430 दिनों तक सीएम पद पर रहने का बनाया रिकॉर्ड, शरद पवार को छोड़ा पीछे

🔶'20% बहुत ज्यादा है': होर्मुज में शुल्क वसूली पर अमेरिका-ईरान आमने-सामने, अराघची बोले- असली संरक्षक हम हैं

🔶अंक‍ित शर्मा को न्‍याय:आप नेता ताहिर हुसैन की वो छत जो बन गई थी दंगों का लॉन्चिंग पैड

🔶राजस्थान-गुजरात-एमपी में अगले 7 दिन बारिश के आसार कम:तापमान 35 डिग्री से ज्यादा; अरुणाचल में बादल फटा; चीन सीमा पर ITBP के 15 जवान फंसे

🔶राम मंदिर चढ़ावा गबन केस में कोर्ट का एक्शन, 8 आरोपियों को झटका, कोर्ट से नहीं मिली राहत

🔶नया ट्रेंड: डिलीवरी बॉय बन पहुंचा रहे हथियार, फ्लिपकार्ट जैसी कंपनियों की वर्दी पहन लाते थे खेप, चार गिरफ्तार

🔶ईरान का यूएई के टैंकर पर मिसाइल हमला, हॉर्मुज में एक भारतीय की मौत, आठ क्रू मेंबर घायल

🔶इजरायल में 27 अक्टूबर को आम चुनाव, गाजा युद्ध के बाद नेतन्याहू के नेतृत्व पर जनता की अग्निपरीक्षा

🔶जम्मू: कोर्ट ने ‘आपत्तिजनक’ किताबों के वितरण मामले में तीन प्रकाशकों को 10 दिन की हिरासत में भेजा

🔶स‍िया से खतरनाक न‍िकली सुनीता, ऑटोवाले के प्यार में पति के किए 3 टुकड़े

🔷IND vs ENG ODI: पहले वनडे के लिए इंग्लैंड ने घोषित की प्लेइंग-11, जोश टंग करेंगे डेब्यू; बटलर बनाएंगे रिकॉर्ड।
======================================

आप सभी का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो.. सुप्रभात....❗🙏

sab tak bihar news News24 Hajipur

13/07/2026

#ब्रेकिंग_मनोरंजन :- मोटे-पतले के क्षेत्र में न्यूज रिपोटिंग..... 😁🤣😀
एक छोटे से प्रयास से AI के माध्यम से मनोरंजन के लिए बनाया। ... बाकी आप सभी बताएं....

13/07/2026

आज सोमवार, 13 जुलाई 2026 के देश-विदेश और राज्यों से प्रमुख समाचार........👇
============================================

🔶ओमान तट पर ईरानी हमलाः 11 भारतीय नाविकों वाला जहाज बनाया निशाना, भड़का भारत का गुस्सा

🔶अंबाला कार बम विस्फोट मामला: गैंगस्टर से कैसे बना पाकिस्तानी आतंकी? शहजाद भट्टी ने जाल में फंसाए भारत के 7 लड़के

🔶कतर के पूर्व अमीर शेख हमद के निधन पर भारत में कल राष्ट्रीय शोक, आधा झुका रहेगा तिरंगा

🔶PM के पंजाब दौरे से पहले ट्रेन में खालिस्तानी नारे: आतंकी पन्नू ने वीडियो जारी किया; खालड़ा का भी जिक्र, इन्हीं पर बनी 'सतलुज' बैन हुई

🔶पंजाब कांग्रेस में संकट, चन्नी ने की इस्तीफे की पेशकश: बोले- पूर्व CM के तौर पर प्रचार कर लूंगा; बघेल 5 दिन में एकजुट न कर सके, हाईकमान नाराज

🔶नए वोटर को देना होगा माता-पिता के SIR का ब्योरा: अभी केवल पुराने वोटर्स पर लागू था; चुनाव आयोग बोला- इससे पहचान-रिकॉर्ड मिलाना आसान होगा

🔶अमरनाथ यात्रा में कोई कचरा नहीं फैलेगा: ऐसा करने वाली देश की पहली धार्मिक यात्रा; 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालु शामिल

🔶तृणमूल कांग्रेस को मंत्री अग्निमित्रा पॉल की खुली चुनौती- हिम्मत है तो ब्रिगेड परेड ग्राउंड में 21 जुलाई की रैली करके दिखायें ममता बनर्जी

🔶भारत में फिर बढ़ रहा कोविड का खतरा, आंध्र प्रदेश में दो मरीजों की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

🔶खुल्ले पैसे न होने पर बस से उतारे गए कर्नाटक के परिवहन मंत्री, दुर्व्यवहार करने पर ड्राइवर-कंडक्टर दोनों सस्पेंड

🔶10 मिनट का अरबपति! 1100 रुपये की पेंशन लेने पहुंचे बुजुर्ग के खाते में आए 7.5 अरब, फिर जो हुआ... चौक जाएंगे आप

🔶पीएम-सीएम, मंत्री जेल गए तो भी पद नहीं छोड़ेंगे, स‍िर्फ सस्‍पेंड होंगे!

🔶Bangkok fire: बैंकॉक के बार में भीषण आग: 27 की मौत, कई लोग टॉयलेट में फंसे

🔶ओमान तट के पास जहाज़ पर हमला: 10 भारतीयों को बचाया गया, एक अब भी लापता

🔶राम मंदिर चढ़ावे की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

🔶यूक्रेनी हमले से खुली रूसी सुरक्षा की पोल, रिफाइनरी बचाने में नाकाम रहा पुतिन का एडवांस्ड Su-57 फाइटर जेट

🔶पाकिस्तान में 2 विदेशी महिलाओं को बंधक बनाकर कई बार गैंगरेप, विदेश मंत्री इशाक के रिश्तेदार निकले आरोपी

🔷Wimbledon 2026 Final: सिनर ने लगातार दूसरी बार जीता विंबलडन, ज्वेरेव को हराकर जीता पांचवां ग्रैंड स्लैम खिताब।
===================

आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!🙏

sab tak bihar news News24 Hajipur Manish Kumar Pandey official News18 Bihar

हाजीपुर से शुरू हुई अत्याधुनिक डिजिटल निबंधन व्यवस्था, अब 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी घर बैठे रजिस्...
11/07/2026

हाजीपुर से शुरू हुई अत्याधुनिक डिजिटल निबंधन व्यवस्था, अब 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगी घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा.....

हाजीपुर (वैशाली)।

बिहार में भूमि एवं संपत्ति निबंधन प्रक्रिया को पूरी तरह आधुनिक, पारदर्शी और जनसुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आज वैशाली जिला के हाजीपुर निबंधन कार्यालय से राज्य की अत्याधुनिक डिजिटल एवं पेपरलेस निबंधन व्यवस्था का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री श्री विजय चौधरी एवं उपमुख्यमंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से होम रजिस्ट्रेशन सेवा, भूमि संबंधी ऑनलाइन जांच, पेपरलेस निबंधन प्रणाली तथा जीआईएस मैपिंग आधारित सेवाओं का लोकार्पण किया। साथ ही नागरिकों तक सेवाएं पहुंचाने के उद्देश्य से मोबाइल रजिस्ट्रेशन यूनिट वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।इस मौके पर कई माननीय मंत्री, विधायक के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

नई व्यवस्था के तहत अब 80 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को घर बैठे ही निबंधन (रजिस्ट्री) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त 75 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों तथा राज्य से बाहर रहने वाले लोगों के लिए भी डिजिटल माध्यम से निबंधन प्रक्रिया को सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी द्वारा दिए गए हैं।
सरकार की इस पहल से न केवल निबंधन प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति आएगी, बल्कि लोगों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से भी राहत मिलेगी। डिजिटल तकनीक आधारित यह व्यवस्था बिहार में सुशासन और ई-गवर्नेंस को नई मजबूती प्रदान करेगी।

11/07/2026

आज शनिवार,11 जुलाई 2026 के देश-विदेश और राज्यों से मुख्य समाचार......

🔶पेट्रोलियम मंत्रालय का बड़ा बयान- सालों की टेस्टिंग के बाद लागू हुआ E20 इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम

🔶सरकार ने लागू किया नया नियम- डॉक्टर की पर्ची के बिना नहीं मिलेगी 12% से ज्यादा अल्कोहल वाली दवा

🔶इजरायल का सनसनीखेज दावा: ईरान ने बनाया ट्रंप की हत्या का प्लान, खुफिया रिपोर्ट से मचा हड़कंप

🔶ट्रंप की ईरान को आखिरी चेतावनी: 'अगर मेरी हत्या हुई तो तेहरान पर बरसेंगे इतने बम की हिल जाएगा पूरा देश

🔶करूर भगदड़ पीड़ितों के परिवारों को नौकरी पत्र सौंपते समय रो पड़े CM विजय

🔶शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने का किया ऐलान, बोलीं- मुझे मार देंगे

🔶2029 से लागू हो सकता है वन नेशन वन इलेक्शन:संसदीय समिति के अध्यक्ष बोले- 99% लोग पक्ष में; राज्यों के विशेषज्ञों से सलाह ले रहे

🔶ED का दावा- AAP मंत्री फर्जी आईफोन घोटाले के मास्टरमाइंड:₹103 करोड़ के मोबाइल सिर्फ कागजों में दुबई भेजे, एक जैसे मोबाइल नंबर और ईमेल मिले

🔶भारत-चीन व्यापार की शुरुआत टली:गुंजी में इंतजार कर रहे 100 भारतीय व्यापारी; चीन ने कहा- दुकानों और गोदामों का काम जारी

🔶दतिया उपचुनाव से पहले राजेंद्र भारती की याचिका खारिज:दिल्ली हाईकोर्ट ने सजा पर रोक से किया इनकार; FD घोटाला केस में गई विधायकी

🔶सैटेलाइट इमेज में राजस्थान-गुजरात से बादल गायब:बिहार-झारखंड में बारिश का रेड अलर्ट; सुपर टायफून बावी से देश में धीमा पड़ेगा मानसून

🔶पीएम मोदी ने न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के साथ बैठक की:ऑकलैंड में 40,000 लोगों को संबोधित करेंगे; 40 बाद भारतीय प्रधानमंत्री का न्यूजीलैंड दौरा

🔶असम में बहुविवाह पर करारा वार, अब दूसरी शादी करने वालों को नहीं मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ

🔶बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव को बड़ा झटका, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाई 3 महीने की जेल की सजा

🔶Share Market Today: बाजार में उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; रुपया भी मजबूत होकर 95.32 प्रति डॉलर पर

🔶PM Modi New Zealand Visit: भारत-न्यूजीलैंड एफटीए को मिलेगी मंजूरी, रक्षा समेत कई समझौतों पर भी लगेगी मुहर

🔶WDMMA Ranking: यूएस-रूस के बाद भारतीय वायुसेना है सबसे ज्यादा ताकतवर, चीन को लगातार पांचवीं बार पछाड़ा?

🔶दिल्ली में बाल तस्करी: एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार बच्चों को बचाया; 10 आरोपी भी गिरफ्तार

🔷ENG vs IND Preview: आज क्लीन स्वीप से बचने उतरेगी भारतीय टीम, इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी-20 में होंगे बड़े बदलाव

आप सभी का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो.. सुप्रभात....❗🙏


sab tak bihar news News24 Hajipur Manish Kumar Pandey official Manish Kumar Pandey

07/07/2026

की सफलता के बाद आकांक्षा राज का MIT मुजफ्फरपुर में चयन, मोहिउद्दीननगर (समस्तीपुर) की बेटी ने बढ़ाया जिले का मान.....

मोहिउद्दीननगर/समस्तीपुर/बिहार।

कड़ी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर मोहिउद्दीननगर की होनहार बेटी आकांक्षा राज ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। JEE Mains-2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चयन मुजफ्फरपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT), मुजफ्फरपुर के प्रतिष्ठित इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (बी.ई./बी.टेक.) पाठ्यक्रम में हुआ है। इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे मोहिउद्दीननगर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (BCECEB) द्वारा जारी UGEAC-2026 की प्रथम चरण की सीट आवंटन सूची में आकांक्षा राज को ईबीसी (अत्यंत पिछड़ा वर्ग) श्रेणी में मेरिट रैंक 613 के आधार पर एमआईटी मुजफ्फरपुर आवंटित किया गया है। उन्हें 7 से 9 जुलाई के बीच आवश्यक दस्तावेजों के साथ संस्थान में रिपोर्ट कर नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी है।
आकांक्षा, मोहिउद्दीननगर बाजार निवासी शिक्षक श्री नवीन राज पप्पू एवं श्रीमती इंदु कुमारी की पुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर कठिन परिश्रम को दिया। इससे पहले भी उन्होंने मैट्रिक परीक्षा में 96 प्रतिशत तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का परिचय दिया था।
आकांक्षा की इस सफलता पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं। सभी ने विश्वास जताया कि वह आगे भी अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर न केवल अपने परिवार बल्कि समस्तीपुर और बिहार का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगी।
आकांक्षा राज की यह उपलब्धि उन हजारों विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस रखते हैं।


Manish Kumar Pandey official News24 Hajipur sab tak bihar news Manish Kumar Pandey News18 Bihar TOP News

06/07/2026

आज सोमवार, 06 जुलाई 2026 के देश-विदेश और राज्यों से प्रमुख समाचार.....👇
===========================================

🔶खामेनेई की विदाई पर मंच से खुला आह्वान-' अब ट्रंप को मार डालो, दुनिया का सबसे दुष्ट यह व्यक्ति जिंदा क्यों है?

🔶कुछ तो गड़बड़ हैः खामेनेई के जनाजे में पहुंचे तीन बेटे; पिता की अंतिम विदाई पर नए सुप्रीमो मोजतबा रहे गायब

🔶जम्मू-कश्मीर में सरकारी स्कूल की 2 किताबों पर विवाद: आतंकी हाफिज सईद-मकबूल भट को महान हस्ती बताया; भाजपा बोली- ये एकेडमिक जिहाद, बुक बैन करें

🔶ममता बोलीं- मुझे रोकना है तो मारना पड़ेगा: गद्दारी की भी सीमा होती है; बागी नेताओं को चुनौती- हिम्मत है तो भाजपा में शामिल हों

🔶जम्मू-कश्मीर में 2 लश्कर आतंकी मारे गए: एक पहलगाम हमले के बाद बनी हिट लिस्ट में शामिल था; शोपियां में 3 घंटे चला एनकाउंटर

🔶देश में पहली बार वक्फ बोर्ड में 2 हिंदू सदस्य: मध्य प्रदेश सरकार ने मनोज मालपानी और अनिमेष भार्गव को मेंबर बनाया

🔶झारसुगुड़ा में पति बाइक पर बांधकर लाया पत्नी का शव: परिजन का आरोप- स्वास्थ्य केंद्र ने घंटों इंतजार करवाया, न शव वाहन दिया, न एंबुलेंस

🔶अमरनाथ यात्रा तीसरा दिन, 9 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन स्लॉट फुल: प्रशासन बोला- रजिस्ट्रेशन नहीं तो यात्रा टालें; नया कोटा मिलने तक चेकपॉइंट पर रुकना पड़ेगा

🔶यूरोप पर ‘हीट डोम’ का कहर : खतरे में 32.7 करोड़ आबादी और 1484.66 लाख करोड़ की संपत्ति, जर्मनी-पोलैंड में 45 डिग्री तापमान का अलर्ट

🔶हिंद-प्रशांत में भारत की नई चाल, PM मोदी की इंडोनेशिया यात्रा से टेंशन में चीन

🔶मुंबई के मानखुर्द में हादसा: भारी बारिश से तीन मंजिला चॉल ढही, 7 लोगों की मौत

🔶पीएम मोदी 17 जुलाई को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

🔶'भारत हमारे साथ है': जेडी वेंस की टिप्पणी पर इस्राइली पीएम नेतन्याहू का जवाब, बोले- हमारे कई दोस्त हैं

🔶ट्रंप के दबाव में 13 देश! खामेनेई के अंतिम संस्कार से बनाई दूरी, ईरान का दावा- US की घटिया चाल

🔶15 दस्तावेज भी नहीं बचा सके अमीनुल हक की नागरिकता, हाईकोर्ट ने खारिज किया दावा|

🔶होर्मुज के रास्ते पर फिर बढ़ी टेंशन, ईरान का ऐलान- अब देना होगा सर्विस चार्ज|

🔶सिंधिया, यादव ने मध्य प्रदेश में किया अदानी डिफेंस प्लांट का शिलान्यास, 2,500 करोड़ के निवेश से बनेगा उन्नत रक्षा विनिर्माण तंत्र

🔷7वीं बार वर्ल्ड चैंपियन बनी ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर रचा इतिहास।

आपका दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात..!!🙏

sab tak bihar news Manish Kumar Pandey official News24 Hajipur Prakash Mishra आचार्य मिट्ठू बाबा News18 Bihar

05/07/2026

आज रविवार, 05 जुलाई 2026 के देश-विदेश और राज्यों से प्रमुख समाचार.....👇

🔶 *आतंकवाद पर गृह मंत्रालय का बड़ा प्रहार- जैश, लश्कर और अल-कायदा से जुड़े 23 पाकिस्तानियों को आतंकी घोषित किया*

🔶जम्मू कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, 2 आतंकियों के घिरे होने की आशंका

🔶ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

🔶20 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र,13 अगस्त तक चलेगी कार्यवाही

🔶PM बोले- भारत सबसे बड़े ऊर्जा संकट से उबरा:2 हजार तक पहुंच सकती थी घरेलू सिलेंडर की कीमत, राजस्थान रिफाइनरी का उद्घाटन किया

🔶अमेरिकी आजादी के 250 साल : पीएम मोदी ने ट्रंप को दी बधाई; भारत-US रिश्ते को बताया वैश्विक भलाई की ताकत

🔶40 दिन में घटकर 4 फीट के हुए बाबा बर्फानी:अमरनाथ यात्रा का आज दूसरा दिन, 23 मई को जारी पहली तस्वीर में आकार 7 फीट था

🔶'नेतन्याहू जानते हैं, बॉस कौन है': ट्रंप बोले- इस्राइली प्रधानमंत्री ने किया व्हाइट हाउस में मुलाकात का अनुरोध

🔶प्रधानमंत्री मोदी को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले जान से मारने की धमकी, मेलबर्न पुलिस ने शुरू की जांच

🔶अमेरिकी सुपर मार्केट में भारतीय 'परवल' के लिए बेकाबू हुए लोग, उमड़ी भीड़ का Video हुआ वायरल

🔶तमिलनाडु से 50 बांग्लादेशी नागरिकों को निर्वासन प्रक्रिया के तहत पश्चिम बंगाल भेजा गया, BSF को सौंपे जाएंगे

🔶सिया-केतन केस के बाद संसद में नेशनल कमीशन फॉर मेन बिल पेश, सांसद बोले- पुरुष भी हो सकते हैं पीड़ित

🔶भारत-इजराइल द्विपक्षीय निवेश समझौता लागू, निवेश और तकनीकी सहयोग को मिलेगा बड़ा बढ़ावा

🔶सरकार का दावा- E-20 पेट्रोल से गाड़ियों को नुकसान नहीं:बेचने से पहले टेस्टिंग कराई; सुप्रीम कोर्ट में कहा था- अभी एक्सपेरिमेंट, रिजल्ट अगले साल पता चलेगा

🔶लखनऊ में बैठकर अमेरिकियों से ठग लिए ढाई अरब रुपए, अब तक 119 लोगों की गिरफ्तारी, मास्टरमाइंड फरार

🔶प्रियंका गांधी वाड्रा की जेठानी का भूमि विवाद हाईकोर्ट पहुंचा:लोगों को हटाने, महिलाओं-बच्चों को रोकने का आरोप; SDM-SHO तलब

🔶हिमाचल में मानसून में नॉर्मल से 106% ज्यादा बारिश:15.27 करोड़ की संपत्ति का नुकसान; 6 जुलाई से फिर भारी बारिश का अलर्ट

🔶भास्कर अपडेट्स:कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का 7वां दिन; भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, 5 किलो वजन घटा

🔷IND vs ENG: लगातार तीसरा टी20 हारा भारत, श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ा अनचाहा रिकॉर्ड; अक्षर-वैभव बने सुर्खियां।

आप सभी का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो.. सुप्रभात....❗🙏

sab tak bihar news News24 Hajipur Manish Kumar Pandey official News18 Bihar Following

Address

844101

844101

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when sab tak bihar news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to sab tak bihar news:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share