Newsindiatv24

Newsindiatv24 Newsindiatv24 is hindi news channel

25/04/2026
अकील खान पत्रकार को “दून आजतक” दून वाणी द्वारा स्मृति चिन्ह   देकर  किया गया सम्मानित।देहरादून। “स्थापना समारोह” के अवसर...
20/04/2026

अकील खान पत्रकार को “दून आजतक” दून वाणी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित।

देहरादून। “स्थापना समारोह” के अवसर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एवं Nation खबर के डायरेक्टर अकील खान को उनके उत्कृष्ट पत्रकारिता योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम “दून वाणी” एवं “दून आजतक” के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजकों ने अकील खान को स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि अकील खान ने पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्षता, सच्चाई और जनहित को हमेशा प्राथमिकता दी है, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।
अकील खान ने इस सम्मान के लिए दून आजतक” दून वाणी के संपादक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज को सही दिशा दिखाना और सच्चाई को सामने लाना है, जिसे वे हमेशा निभाते रहेंगे जहां बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति ने समारोह को सफल बनाया।

17/04/2026

भूमाफियाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रेमनगर के ईस्ट होप टाउन में कार्रवाई

16/04/2026

देहरादून | Big Breaking

भूमाफियाओं पर पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रेमनगर के ईस्ट होप टाउन में कार्रवाई

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र स्थित ईस्ट होप टाउन में पुलिस ने अवैध भूमि कब्ज़े के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए सक्रिय भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया गया, जबकि कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से विवादित भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने की गतिविधियों में संलिप्त थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कब्ज़ाई गई जमीन से ही कुछ लोगों को गिरफ्तार किया। मामले में अभी भी जांच जारी है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

इन लोगों के नाम आए सामने:
कैलाश चौहान, प्रताप चौहान, मदन चौहान, राजेंद्र कुमार वर्मा, नीरज त्यागी उर्फ सोनू, राजकुमार राणा, अजय तोमर और विजय तोमर।
इनमें से कुछ को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य अभी फरार हैं।

पुलिस जानकारी के मुताबिक, ईस्ट होप टाउन की यह जमीन दिल्ली निवासी एक व्यक्ति (सोनू) की बताई जा रही है, जिसने कुछ समय पहले इस संपत्ति में निवेश किया था। आरोप है कि कुछ भूमाफियाओं ने इस जमीन पर अवैध कब्ज़ा कर लिया, जिसके चलते न तो निवेशक को उसकी संपत्ति मिल पाई और न ही उसका पैसा वापस हो सका।

बताया जा रहा है कि मुख्य कब्जाधारियों में कैलाश चौहान, प्रताप चौहान और राजेंद्र कुमार शामिल हैं, जिन्होंने कथित रूप से जबरन ताला तोड़कर जमीन पर कब्ज़ा किया था। पुलिस द्वारा पूर्व में चेतावनी दिए जाने के बावजूद मामला बढ़ता गया और अंततः विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकान्त का लोक भवन में हुआ जोरदार स्वागत
12/04/2026

भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकान्त का लोक भवन में हुआ जोरदार स्वागत

हर्ष चौधरी पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी आदर्श विहार देहरादून बने मिस्टर उत्तराखंड।
12/04/2026

हर्ष चौधरी पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी आदर्श विहार देहरादून बने
मिस्टर उत्तराखंड।

12/04/2026

हर्ष चौधरी पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी आदर्श विहार देहरादून बने
मिस्टर उत्तराखंड।

Address

Dehra Dun

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Newsindiatv24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share