City mirrors news

  • Home
  • City mirrors news

City mirrors news City Mirrors News Web Portal and Social Media Channel provides news reports of Faridabad and NCR in Live Video, Recorded Video and Articles formats.

हरिभूमि ,इंडिया टुडे मैगजीन, अमर उजाला,नवभारत टाइम्स , टाइम्स ऑफ इंडिया सहित कई न्यूज पेपर में जॉब करने के बाद सोचा अब क्यों ना अपना काम किया जाए, ऑलनाइन चैनल और न्यूज पेपर निकाला जाए।
city mirrors news (fb-yt)
sajag India magazine
Mukesh Mondal 🙏 Live Videos, Recorded Videos published on Facebook, YouTube and Instagram, twitter channels and articles published on Web Portal. City Mirrors News Website link is http://www.citymirrors.in YouTube link is https://www.youtube.com/c/CitymirrorsNews and page link is - https://www.facebook.com/CityMirrorsNews
City Mirrors News is founded by Reporter Mukesh Mondal After passing BA, I have done mass communication course and worked in many news papers like Hari Bhoomi, Dainik Jagran, Amar Ujala, Navbharat Times and Times of India, now I am running my social media platform. City Mirrors News Social Media Channel is running from Faridabad, Please contact on Mobile - 9971665590 and Email - [email protected] for news and advertisement. City Mirrors News provides services like Live Coverage of events and programs in Faridabad District & ncr. We also provides promotional services for brands, goods & services and products on paid basis. Please Like and Follow City Mirrors News to get breaking news of Faridabad, Live News of Faridabad, Latest News Headlines in Faridabad and News related to Crime, Politics, Health, Entertainment, Law & Order, Administration and Current Affairs.

*5 रुपये के पुराने करैंसी नोटों को करोड़ों में खरीदने का झांसा देकर 1.02 लाख की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार*फरीदाबाद, 17 अगस्...
17/08/2026

*5 रुपये के पुराने करैंसी नोटों को करोड़ों में खरीदने का झांसा देकर 1.02 लाख की ठगी, खाताधारक गिरफ्तार*

फरीदाबाद, 17 अगस्त 2026

फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराध के मामलों में आरोपितों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी के निरन्तर में 5 रुपये के पुराने करेंसी नोटों को ऊंचे दाम पर खरीदने का झांसा देकर 1,02,267 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान विनोद निवासी डींग, जिला सिरसा के रूप में हुई है। जिसको पुलिस ने माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-8, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी थी कि उसने फेसबुक पर पुराने सिक्के बेचने से संबंधित एक विज्ञापन देखा था। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर संपर्क करने पर सामने वाले व्यक्ति ने खुद को एक एक्सचेंज-बायर कंपनी से जुड़ा हुआ बताया।

आरोपितों ने शिकायतकर्ता को उसके पास मौजूद पुराने 5 रुपये के नोट को करीब 1 करोड़ रुपये में खरीदने का लालच दिया। इसके बाद अलग-अलग बहानों से शिकायतकर्ता से पैसे मांगे गए। आरोपितों ने टैक्स फीस, सिक्योरिटी फीस और कस्टम फीस के नाम पर शिकायतकर्ता से अलग-अलग खातों में कुल 1,02,267 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद जब शिकायतकर्ता को ठगी का एहसास हुआ तो उसने मामले की शिकायत साइबर थाना बल्लभगढ़ में दी। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने तकनीकी जांच और बैंक खातों में हुए लेन-देन की जानकारी के आधार पर मामले में संलिप्त खाताधारक विनोद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 28,000 रुपये ट्रांसफर हुए थे।

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि आरोपित 8वीं कक्षा तक पढ़ा है और वर्तमान में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता है। पुलिस टीम द्वारा आरोपित से पूछताछ कर साइबर ठगी की रकम के लेन-देन तथा इस गिरोह से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि सोशल मीडिया पर पुराने नोट, सिक्के या अन्य सामान को महंगे दामों में खरीदने के विज्ञापनों के झांसे में न आएं। किसी भी व्यक्ति को टैक्स, सिक्योरिटी, कस्टम, रजिस्ट्रेशन या अन्य फीस के नाम पर पैसे ट्रांसफर न करें। किसी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और संबंधित बैंक को भी तत्काल सूचना दें।

17/08/2026

हरियाणा: रिश्तों का कत्ल, दादी ने की 10 साल के पोते के साथ घिनौनी हरकत। दो सालों से चल रहा था यह काम यमुनानगर का मामला

12/08/2026

जेल से छूटे नहीं की शुरू कर दी बदमाशी , स्कॉर्पियो से आए गुंडे, दुकानदार को कूटा फिर करी जमकर तोड़फोड़, CCTV में दिखी पूरी घटना गाजीपुर केला गोदाम के पास मोबाइल शोरूम में तोड़फोड़

11/08/2026

फरीदाबाद NIT-3 में सुबह 3 बजे आवारा गाय से टकराकर स्कूटी चालक आशु की ऑन द स्पॉट हुई डेथ।
दोस्तो खासकर दोपहिया वाहन चालक सम्भल कर चले
゚ #

11/08/2026

प्री-पेड टेलीग्राम टास्क के नाम पर 9.34 लाख की ठगी, खाताधारक समेत 6 गिरफ्तार

साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई; ठगी की रकम में से 50 हजार रुपये खाताधारक के खाते में पहुंचे थे, तीन मोबाइल बरामद

फरीदाबाद, 11 अगस्त। पार्ट-टाइम नौकरी और ऑनलाइन कमाई का झांसा देकर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस की साइबर थाना सेंट्रल टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टेलीग्राम पर प्री-पेड टास्क के नाम पर एक व्यक्ति से 9 लाख 34 हजार रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने खाताधारक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पृथ्वी (24), ओम सोनी (25), अंशुमन सैनी (21), कृष्णा पाण्डेय (22), विनय सिंह (20) और आशु (20) सभी निवासी ग्वालियर, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पृथ्वी के बैंक खाते में ठगी की रकम की पहली लेयर के रूप में 50 हजार रुपये पहुंचे थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-77 निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके व्हाट्सऐप पर एक अंजान नंबर से लिंक भेजा गया था। लिंक के माध्यम से उसे पार्ट-टाइम काम करने का झांसा दिया गया।

पीड़ित को बताया गया कि वह गूगल मैप्स पर विभिन्न स्थानों की रेटिंग और कमेंट करके घर बैठे कमाई कर सकता है। ऑनलाइन काम और कमाई के लालच में पीड़ित ने लिंक पर क्लिक कर दिया। इसके बाद उसे एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया।

टेलीग्राम ग्रुप में साइबर ठगों ने उसे प्री-पेड टास्क पूरा करने के नाम पर अलग-अलग रकम जमा करने के लिए कहा। शुरुआत में छोटे टास्क और निवेश के जरिए विश्वास जीतने का प्रयास किया गया। इसके बाद अधिक लाभ का लालच देकर पीड़ित से अलग-अलग ट्रांजेक्शन करवाए गए।

पीड़ित ने आरोपियों के बताए बैंक खातों में विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से जून व जुलाई 2025 में कुल 9 लाख 34 हजार रुपये निवेश कर दिए। रकम जमा कराने के बाद जब पीड़ित ने अपना पैसा वापस लेने का प्रयास किया तो उसे कोई रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद उसे अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। जिसकी
शिकायत पर साइबर थाना सेंट्रल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान बैंक खाता को चैन के माध्यम से आगे ठगो के पास भेजा गया है। आरोपी पृथ्वी खाताधारक है। उसने अपना बैंक खाता ओम सोनी को उपलब्ध कराया था। इसके बाद ओम सोनी ने यह खाता अंशुमन सैनी को दिया। अंशुमन ने इसे कृष्णा पाण्डेय को उपलब्ध कराया। कृष्णा पाण्डेय ने आगे विनय सिंह को और विनय सिंह ने आशु को बैंक खाता उपलब्ध कराया। इसके बाद आशु ने बैंक खाते को आगे साइबर ठगों को उपलब्ध कराया।

आरोपी पृथ्वी के बैंक खाते में ठगी की रकम की पहली लेयर के रूप में 50 हजार रुपये आए थे। इसके बाद रकम को आगे दूसरे खातों में ट्रांसफर किया गया। सभी छह आरोपी 12वीं पास हैं और ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे हैं। जिन्होंने कथित तौर पर बैंक खाता को साइबर ठगों तक पहुंचाने का काम किया। उनके कब्जा से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल फोन की जांच की जा रही है।

फरीदाबाद में नशीली दवाओं की खेप बरामद:मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, घर और गोदाम से मिले इंजेक्शन और कैप्सूलफरीदाबाद जिले...
10/08/2026

फरीदाबाद में नशीली दवाओं की खेप बरामद:मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार, घर और गोदाम से मिले इंजेक्शन और कैप्सूल

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान प्रवीन कुमार निवासी होली चौक के पास फतेहपुर बिल्लौच के रूप में हुई है।

09/08/2026

फरीदाबाद में महिलाओं ने तीज महोत्सव में किया जमकर डांस

08/08/2026

हरियाणा का सीएम तक जहां की समस्या देखकर गया हो। वह प्रॉब्लम आज भी वैसे की वैसे ही है। फरीदाबाद में सरकार , प्रशासन और इंजीनियर सब फ़ेल ゚

07/08/2026

रात को भी ,नगर निगम मुख्यालय के बाहर ही ऐसा नज़ारा था।

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when City mirrors news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to City mirrors news:

Shortcuts

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share