Pahad Aankhon Dekhi news

Appeler Itinéraire Site Web

Pahad Aankhon Dekhi news Best News

28/07/2026

देहरादून में चकराता रोड नंदा की चौकी- प्रेमनगर को जोड़ने वाला सबसे महत्वपूर्ण पुल एक बार फिर से टूट चुका है ।

23/07/2026

शर्मनाक:- उत्तरकाशी में शिक्षक और एनसीसी अधिकारी ने छात्रा को बहाने से कमरे में बुलाकर छात्रा के साथ की अश्लील हरकतें और छेड़छाड़,स्थानीय लोगों में आक्रोश !

22/07/2026

पिथौरागढ़ जनपद के धारचूला विकासखंड अंतर्गत दारमा घाटी के दर क्षेत्र सोबला तिदांग रोड में पहाड़ी दरकने के कारण सड़क मार्ग बाधित हो गया है। मार्ग को शीघ्र सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।


10/07/2026

उत्तरकाशी। लगातार हो रही बारिश के चलते उत्तरकाशी में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से गंगा किनारे न जाने और अपने मवेशियों को भी नदी के पास न ले जाने की अपील की है। प्रशासन के अनुसार जोशियाड़ा बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़ा जा रहा है, जिससे जलस्तर और बढ़ सकता है। लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

उत्तरकाशी जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है. गुरुवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग ...
10/07/2026

उत्तरकाशी जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित होने लगा है. गुरुवार को गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नालूपानी के पास भारी मलबा और भूस्खलन आने से अवरुद्ध हो गया. यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्यानाचट्टी के समीप भूस्खलन के कारण बंद हो गया. दोनों मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभागों की टीमें युद्धस्तर पर राहत एवं बहाली कार्य में जुटी हुई हैं.

07/07/2026

13 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया !

ऐसे जघन्य अपराध के दोषियों को जल्द से जल्द फांसी की सज़ा दी जाए। किसी भी मासूम के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए समाज और प्रशासन दोनों को मिलकर सख्त कदम उठाने होंगे।

राजस्थान में एक 13 साल की बच्ची अगवा हुई और फिर अलग अलग होटल में 32 दरिंदो ने उसके साथ बलात्कार किया ... अब पुलिस ने निकला जुलूस !

06/07/2026

बागेश्वर में स्थानीय मुद्दों को लेकर बात करने पहुंचे एक स्थानीय निवासी भूपेंद्र कोरंगा की पुलिस के साथ झड़प हो गई। आरोप है कि संबंधित शख्स हाथ में कुछ तरल पदार्थ लेकर आया था, जिसे लेकर पहले पुलिस उसे समझाती रही और फिर अंत में कोरंगा से उसे ले लिया गया। हालांकि वहां पर काफी देर तक विवाद की स्थिति बनी रही।

उत्तराखंड के नैनीताल में एक्रोन रिजॉर्ट में देह व्यापार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 52 पुरुष और 10 महिलाएं गिरफ्तार की है...
06/07/2026

उत्तराखंड के नैनीताल में एक्रोन रिजॉर्ट में देह व्यापार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने 52 पुरुष और 10 महिलाएं गिरफ्तार की हैं।

आखिरकार चंद्रशेखर आजाद पहुंचे केतन लाल के घर! परिजनों से मुलाकात की पहली तस्वीरें आई सामने...टिहरी। आजाद समाज पार्टी के ...
30/06/2026

आखिरकार चंद्रशेखर आजाद पहुंचे केतन लाल के घर! परिजनों से मुलाकात की पहली तस्वीरें आई सामने...
टिहरी। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद सोमवार दिन को नरेंद्रनगर पहुंचे। जिसके बाद वह टिहरी जिले के प्रतापनगर के देवल गाँव गए। जहाँ 7 जून को हुई एक घटना में मारे गए दलित युवक केतन लाल के परिवार से मिले।
नरेंद्रनगर के कोतवाल देवराज शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चंद्रशेखर आजाद के काफिले को उनके पहुँचते ही रोक लिया था। इस दौरान हुई बहस में, नगीना के सांसद ने पुलिस पर गलत व्यवहार का आरोप लगाया और चेतावनी दी कि वे इस मामले को विशेषाधिकार समिति के सामने उठाएँगे। काफी बातचीत के बाद, पुलिस ने सांसद के काफिले की चार गाड़ियों को पीड़ित परिवार से मिलने के लिए देवलगाँव जाने की इजाजत दे दी। इन चार गाड़ियों में से एक गाड़ी सांसद की सुरक्षा टीम का हिस्सा थी।
देर शाम को वे देवल गांव पहुंचे। वहीं देवल गांव में भी पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। अभी वह पीड़ित परिवार से वार्ता कर रहे हैं।

28/06/2026

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर सहारनपुर के हलगोया कट के पास हुए भीषण सड़क हादसे का CCTV वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कट छूट जाने के बाद कार हाईवे पर रिवर्स हो रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई मीटर तक घिसट गई और स्कॉर्पियो पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई

Adresse


Téléphone

+919870645589

Notifications

Soyez le premier à savoir et laissez-nous vous envoyer un courriel lorsque Pahad Aankhon Dekhi news publie des nouvelles et des promotions. Votre adresse e-mail ne sera pas utilisée à d'autres fins, et vous pouvez vous désabonner à tout moment.

Raccourcis

Partager