Durg Real Facts

  • Home
  • Durg Real Facts

Durg Real Facts An independent informative Newsstand/News Company.

Stay connected to 'Durg Real Fact' for information related to local news, current affairs, culture, festivals, rituals and many more topics.

05/12/2023

|| भिलाई || 05 दिसंबर 2023
भिलाई स्टील प्लांट द्वारा "आजादी के अमृत महोत्सव" पर आयोजित कार्यक्रम पर पद्म श्री से सम्मानित प्रसिद्ध भजन और गीत गजल गायक अनूप जलोटा 9 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में आने वाले हैं।

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी भिलाई स्टील प्लांट द्वारा संगीत एवम नृत्य प्रतियोगिता आयोजित किया जा रहा हैं,जो 12 से 16 दिसंबर 2023 तक महात्मा गांधी कलामंदिर सिविक सेंटर भिलाई निवास में आयोजित की जाएगी।

प्रतिभागियों को दो वर्गों में बांटा गया हैं, 6 से 12 वर्ष और 13 से 18 वर्ष। 4 से 8 दिसंबर तक इच्छुक प्रतिभागी अपना आवेदन कर सकते हैं। प्रतिभागी एकल एवम सामूहिक प्रस्तुति दे सकते हैं।

हमारे देश में बहुत से संगीत,साहित्य कलाकार, कवि हुए है जिन्होंने अपनी कला से सामाजिक शिक्षा के बारे में बहुत सी शिक्षाएं हमें दी हैं। सामाजिक जागरूकता भी लाने की कोशिश की हैं।
इन सबमें आत्म को छू जाने वाली वाणियां कबीर जी ने बोली हैं। वेदों में प्रमाण हैं कि कबीर जी पूर्ण परमात्मा हैं। ऋग्वेद मण्डल 9 सुक्त 96 मंत्र 18 में प्रमाण हैं कि कविर्देव शिशु रूप धारण कर लेता है।लीला करता हुआ बड़ा होता है। कविताओं द्वारा तत्वज्ञान वर्णन करने के कारण कवि की पदवी प्राप्त करता है अर्थात उसे कवि कहने लग जाते है, वास्तव में वह पूर्ण परमात्मा कबीर प्रभु ही हैं।

कबीर परमेश्वर जी की वाणियों में सृष्टि रचना की जानकारी सबसे अदभुत हैं। वर्तमान में कबीर परमेश्वर जी के वाणियों में छूपे गूढ़ रहस्यों को संत रामपाल जी महाराज जी अपने सत्संगो एवम पुस्तकों के माध्यम से हमारे बीच लाए हैं। सृष्टि की रचना की जानकारी के लिए संत रामपाल जी महाराज जी का सत्संग अवश्य देखें।

अधिक जानकारी के डाऊनलोड करें Sant Rampal Ji Maharaj App

05/12/2023

|| राजनांदगांव || 05 दिसंबर 2023
स्कूल के बाद कॉलेज की पढ़ाई कर रहे छात्रों को पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप की योजना का लाभ दिया जाता है।मौजूदा सत्र के लिए भी छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है।

वर्ष 2023-24 में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के लिए ऑनलाइन पंजीयन या नवीनीकरण की प्रक्रिया 28 नवंबर से शुरू हो गई है। इस संबंध में कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास इन्द्रावती भवन, ब्लाक-डी (भू-तल) अटल नगर, जिला रायपुर (छत्तीसगढ़) से सूचना और दिशा-निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं।

30 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन -
जरूरी औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए कॉलेज के विद्यार्थी स्कॉलरशिप शाखा से संपर्क कर सकते हैं। विभाग के निर्देश अनुसार, ऑनलाइन पंजीयन हेतु आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर तक निर्धारित की गई है। इसके बाद शिक्षा सत्र 2023-24 की पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के ऑनलाईन आवेदन के लिए पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।

आधार कार्ड से होगा सत्यापन -
पीएफएमएस के माध्यम से आधार कार्ड पर आधारित पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप का भुगतान किया जा रहा है। सभी विद्यार्थी को ऑनलाईन आवेदन करते समय ध्यान रखने कहा गया है कि उनका बचत खाता एक्टिव हो और आधार से लिंक्ड हो। इसके अलावा सत्र 2023-24 से विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लिए किए गए आवेदन का सत्यापन आधार से लिंक मोबाइल नम्बर पर ओटीपी के माध्यम से किया जाना है। विद्यार्थी आधार नम्बर पर पंजीकृत मोबाईल नम्बर की प्रविष्टि आवेदन करते समय करना सुनिश्चित करें।

वर्तमान समय में पूरा मानव समाज शिक्षा के महत्व से भलीभाँति परिचित है, किंतु शिक्षा का उद्देश्य रोजी-रोटी तक ही सीमित रह गया है। विश्वविजेता तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज बताते हैं कि शिक्षा का मुख्य लाभ यही है कि हम अपने धर्म ग्रंथों को समझ कर शास्त्र अनुकूल भक्ति को अपनाकर सर्व सुख, पूर्ण मोक्ष व पूर्ण परमात्मा की प्राप्ति कर सकते हैं। अन्यथा शिक्षा का कोई विशेष लाभ नहीं है। आध्यात्मिक ज्ञान बिना शिक्षा मनुष्य को विवेकहीन, लोभी और दुराचारी ही बनाता है। अतः शिक्षा का सदुपयोग यही है कि हम सच्चे संत से दीक्षा लेकर धर्म शास्त्रों के ज्ञान को समझकर पूर्ण मोक्ष की प्राप्ति करें।

▪️ नाबालिक लड़की से बलात्संग का आरोपी गिरफ्तार।▪️ रिपोर्ट दर्ज होने के तत्काल बाद की गई गिरफ्तारी।▪️ पीड़िता को डरा धमका...
03/02/2022

▪️ नाबालिक लड़की से बलात्संग का आरोपी गिरफ्तार।

▪️ रिपोर्ट दर्ज होने के तत्काल बाद की गई गिरफ्तारी।

▪️ पीड़िता को डरा धमका कर लंबे समय से कर रहा था व्यभिचार।

 छत्तीसगढ़ सरकार के साथ IIT और IIM समेत 18 संस्थानों ने किया एमओयू, CM भूपेश बघेल ने कहा- विश्वविद्यालयों का कार्य केवल ड...
21/10/2020


छत्तीसगढ़ सरकार के साथ IIT और IIM समेत 18 संस्थानों ने किया एमओयू, CM भूपेश बघेल ने कहा- विश्वविद्यालयों का कार्य केवल डिग्री देना ही नहीं, समाज और प्रदेश की समस्याओं का प्रभावी और वैज्ञानिक हल खोजना भी है।

रायपुर में राज्य के योजना आयोग और 14 विश्वविद्यालयों के साथ 4 उच्च शैक्षणिक संस्थानों के बीच एमओयू हुआ। 4 संस्थानों में ट्रिपल आईटी, आईआईएम, एम्स और आईआईटी शामिल हैं।

अब ये संस्थान सरकार के साथ मिलकर बेहतर योजनाएं बनाने, कृषि, उद्योग, रोजगार, आर्थिक मामलों में सुधार के लिए अपनी एक्सपर्ट राय देंगे, रिसर्च भी करेंगे। सरकार का दावा है कि छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्य बन गया है, जहां राज्य के विकास में उच्च शैक्षणिक संस्थानों की सक्रिय भागीदारी होगी।

यह एमओयू सीएम हाउस के कार्यालय में वर्चुअली हुआ। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य योजना आयोग और इन संस्थानों के बीच एमओयू के माध्यम से प्रदेश की विशिष्ट समस्याओं और दिक्कतों की पहचान कर उन पर अनुसंधान, अध्ययन की मदद से समाधान ढूंढे जा सकेंगे और इन संस्थानों में उपलब्ध एक्सपर्ट के अनुभव से राज्य की जनता की भलाई के काम होंगे।

उन्होंने कहा कि राज्य में कृषि, रोजगार, ग्रामीण विकास, कुटीर उद्योगों से लेकर बड़े उद्योगों तक की समस्याओं और सामाजिक समस्याओं के वैज्ञानिक तरीके से सरल समाधान हो, इसमें उच्च शैक्षणिक संस्थानों की फैकल्टी, प्रतिभावान विद्यार्थियों के ज्ञान और कौशल का लाभ मिलेगा। इसी मकसद से यह एमओयू किए गए।।

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: अब वन अधिकार पट्टाधारी किसानों से भी होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, पंजीयन हेतु कलेक्टर...
21/10/2020

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला:
अब वन अधिकार पट्टाधारी किसानों से भी होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, पंजीयन हेतु कलेक्टरों को निर्देश जारी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में वन अधिकार पट्टाधारी किसानों से भी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा वन अधिकार पट्टा वाले किसानों के पंजीयन हेतु साफ्टवेयर में आवश्यक प्रावधान किया जा रहा हैं।

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव द्वारा ऐसे वन अधिकार पट्टाधारी किसानों का पंजीयन करने के निर्देश सभी जिला कलेक्टरों को जारी किया गया है जिन्होंने अपने पट्टे की भूमि पर धान की फसल बोई है।

जिला कलेक्टरों को जारी निर्देश में कहा गया है कि खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदने के लिए किसान पंजीयन का कार्य प्रचलित है। किसान पंजीयन के संबंध में अब ऐसे किसान जिनके पास वन अधिकार पट्टा है और उन्होंने इस भूमि पर धान की फसल बोई है उनका भी धान खरीदी के लिए किसान पंजीयन किया जाए।

जिले में ऐसे कुल किसानों की संख्या और धान का कुल रकबा की जानकारी से एनआईसी और विभाग को ई-मेल और पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाए। निर्देश में बताया गया है कि साफ्टवेयर में वन अधिकार पट्टा वाले किसानों के पंजीयन के लिए आवश्यक प्रावधान किया जा रहा है।

विभागीय साफ्टवेयर के अनुसार 1288 समितियों में से अभी भी 20 समितियों में किसान पंजीयन का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। इनमें बलरामपुर में 10, सरगुजा और सूरजपुर में 3-3, कवर्धा में 2, रायगढ़ और नारायणपुर में एक-एक समितियां है।

इन समितियों में भी किसान पंजीयन का कार्य शीघ्र प्रारंभ किए जाने और पिछले साल के कैरी फारवर्ड किसानों के खसरा प्रविष्टी के कार्य में तेजी लाने के निर्देश कलेक्टरों को दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक निर्धारित है।

छत्तीसगढ़ को पहली बार खेलों के विकास में मिली बड़ी उपलब्धियां, हॉकी अकादमी रायपुर और राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर...
17/10/2020

छत्तीसगढ़ को पहली बार खेलों के विकास में मिली बड़ी उपलब्धियां, हॉकी अकादमी रायपुर और राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बिलासपुर को ‘खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सिलेंस‘ की मान्यता, अब ऐसी होंगी खेल सुविधाएं।

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के खिलाड़ियों का सपना अब साकार होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को खेल के मैदानों में उतारते हुए राज्य में खेलों के विकास का नया अध्याय जोड़ा है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पहली बार रायपुर में ’आवासीय हॉकी अकादमी’ प्रारंभ होने जा रही है। इसके साथ ही साथ बहतराई बिलासपुर में ’एक्सिलेंस सेन्टर’ प्रारंभ होने जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा खेलो इंडिया योजना के तहत रायपुर में आवासीय हॉकी अकादमी तथा बिलासपुर में एथलेटिक, कुश्ती एवं तैराकी के लिए ’एक्सिलेंस सेन्टर’ का प्रस्ताव भारतीय खेल प्राधिकरण को प्रेषित किया गया था, जिसकी स्वीकृति प्राप्त हो गई है।

राज्य के युवाओं की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें उपयुक्त प्रशिक्षण की व्यवस्था के लिए ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ को खेल के क्षेत्र में साकार करने के प्रयास अब मूर्तरूप लेते जा रहे हैं। इसके पूर्व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा तीरंदाजी के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी स्वीकृति भी प्राप्त हो गई है। वर्तमान में रायपुर में तीरंदाजी का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को दिया जा रहा है। ’वन स्टेट वन गेम’ के तहत रायपुर में तीरंदाजी खेल के विकास की कार्यवाही भी प्रक्रियाधीन है।

रायपुर में आवासीय हॉकी अकादमी तथा बिलासपुर में एथलेटिक, कुश्ती एवं तैराकी के लिए ’एक्सिलेंस सेन्टर’ की मान्यता मिलने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल ने खिलाड़ियों, खेल प्रशिक्षकों और राज्य के खेल और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य में उपलब्ध खेल अधोसंरचनाओं के रख रखाव तथा आवासीय खेल अकादमियों के संचालन हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ खेल विकास प्राधिकरण का गठन किया गया है। प्राधिकरण के माध्यम से राज्य भर में खेलों का विकास किया जा रहा है। रायपुर में प्रारंभ होने वाले आवासीय हॉकी अकादमी के लिए चयन कार्यक्रम की योजना खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा तैयार की जा रही है। आवासीय अकादमी हेतु चयनित प्रशिक्षणार्थी खिलाड़ियों को छात्रावास, विद्यालय, किट, भोजन एवं आवासीय अकादमी से संबंधित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

बहतराई बिलासपुर में प्रारंभ होने वाले एक्सिलेंस सेन्टर के लिए प्रारंभिक रुप से तीन खेलों एथलेटिक, तैराकी तथा कुश्ती का चयन किया गया है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश भर में प्रशिक्षकों के नए पदों के सृजन की कार्यवाही की जा रही है। एक्सिलेंस सेन्टर के माध्यम से राज्य में उपलब्ध खेल प्रतिभाओं तराशने का कार्य किया जाएगा। भारत सरकार की मान्यता मिलने से खेलों के विकास के लिए छत्तीसगढ़ के इन दोनों प्रमुख केन्द्रों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा भी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। छत्तीसगढ़ हॉकी अकादमी रायपुर के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण और राज्य सरकार के खेल और युवा कल्याण विभाग के मध्य जल्द ही एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर के बहतराई स्थित एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम का 17 जून 2019 को लोकार्पण करते हुए इसका नामकरण पूर्व मंत्री स्वर्गीय बी. आर. यादव के नाम पर करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने इस स्टेडियम में 9वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया था। जिसमें 22 राज्यों के टीमों ने हिस्सा लिया था। बिलासपुर में सर्वसुविधायुक्त स्पोटर््स कॉम्पलेक्स बनकर तैयार है। छत्तीसगढ़ हॉकी अकादमी रायपुर और राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बिलासपुर को ‘खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ इक्सलेंस‘ को मान्यता मिलने से प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को अपने खेल कौशल विकसित करने का अच्छा मौका मिलेगा। खिलाड़ियों को बेहतर खेल अधोसंरचना के साथ बेहतर सुविधाएं और अच्छे प्रशिक्षकों से प्रशिक्षण मिलेगा।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। मुख्यमंत्री ने इस वर्ष युवा महोत्सव के शुभारंभ के अवसर पर युवाओं को ‘खेलबो-जीतबो-गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘ का नया नारा देकर उन्हें खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया था।

उल्लेखनीय है कि राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ में खेल अकादमी की स्थापना नहीं हो पाई थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर रायपुर में छत्तीसगढ़ हॉकी अकादमी की स्थापना की गई, जिसमें बालक और बालिका हॉकी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य सरकार द्वारा इस अकादमी की भारत सरकार से मान्यता के लगातार प्रयास किए जा रहे थे। रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के दो सर्वसुविधायुक्त हॉकी स्टेडियम पहले ही निर्मित किए जा चुके हैं। इस सिलसिले में भारतीय खेल प्राधिकरण और खेलो इंडिया के खेल विशेषज्ञों के दल ने रायपुर हॉकी अकादमी का भ्रमण कर वहां उपलब्ध खेल अधोसंरचना और सुविधाओं की जानकारी ली थी।।

 छत्तीसगढ़: 2472 नए मरीज, 5 की मौत: प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 27,693 पहुँची।कल कुल 2,472 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़...
17/10/2020


छत्तीसगढ़: 2472 नए मरीज, 5 की मौत: प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 27,693 पहुँची।

कल कुल 2,472 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई व 2,539 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 1,26,869 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 27,693 है।।

 छत्तीसगढ़: हुक्का बार में छापा, हुक्का गुड़गुड़ाते मिले युवक और युवतियां।दुर्ग । प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ते...
17/10/2020


छत्तीसगढ़: हुक्का बार में छापा, हुक्का गुड़गुड़ाते मिले युवक और युवतियां।

दुर्ग । प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार बढ़ते ही जा रहा है, जिस पर लगाम लगाने के लिए पुलिस कड़ी कार्रवाई करते नजर आ रही है, इसी बीच देर रात दुर्ग सीएसपी के नेतृत्व में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोल्डन सोशल क्लब के नाम से संचालित रेस्टोरेंट में छापा मारा है।

बता दें कि देर रात यहां युवक और युवतियां हुक्का गुड़गुड़ाते हुए नजर आए। दुर्ग के मोहन नगर पुलिस ने दो संचालकों पर कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गोल्डन सोशल क्लब में लंबे समय से हुक्का बार संचालित करने की शिकायत मिल रही थी।।

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 63,371 नए मामले, 895 की Covid-19 से मौत।भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्य...
16/10/2020

भारत में बीते 24 घंटे में कोरोना के 63,371 नए मामले, 895 की Covid-19 से मौत।

भारत में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 73 लाख 70 हजार 469 हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 63 हजार 371 लोग संक्रमित पाए गए। 68 हजार 202 लोग रिकवर हुए और 895 मरीजों की मौत हो गई। कोरोना से अब तक 1 लाख 12 हजार 146 मरीजों की मौत हो चुकी है। राहत की बात ये है कि अब तक 64 लाख 48 हजार 658 लोग इस वायरस के संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

फिलहाल 8 लाख 03 हजार 531 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। पिछले 15 दिन के आंकड़े पर नजर डालें तो इस बीच करीब 1.67 करोड़ से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच हुई है। इनमें 6.32% यानी 10.58 लाख लोग संक्रमित पाए गए।

अच्छी बात है कि इन 15 दिनों में नए केस से 1.26 लाख ज्यादा मतलब करीब 11.85 लाख लोग रिकवर हुए। बीते तीन हफ्ते में नए केस में भी करीब 3% की कमी आई है। 17 से 23 सितंबर के बीच यह दर 8.82% थी, जो 8 से 14 अक्टूबर के बीच घटकर 6.05% हो गई। देश के लिए यह एक अच्छा संकेत है।।

तिरुवनंतपुरम: केरल में सबरीमाला मंदिर को आज भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा. मंदिर को आज मासिक पांच दिवसीय पूजा के लिए खोला...
16/10/2020

तिरुवनंतपुरम: केरल में सबरीमाला मंदिर को आज भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा. मंदिर को आज मासिक पांच दिवसीय पूजा के लिए खोला जाएगा. एक समय में केवल 250 व्यक्तियों को ही मंदिर में प्रवेश की अनुमति होगी. वडसेरीकरा और एरुमेली को छोड़कर सबरीमाला के अन्य सभी मार्ग बंद रहेंगे. कल यानि 17 अक्टूबर की सुबह से पांच दिनों तक नियमित पूजा होगी.

राजधानी तिरुअनंतपुरम से करीब 100 किलोमीटर दूर सबरीमाला मंदिर में भगवान अयप्पा की पूजा होती है. कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए प्रशासन ने मंदिर में जाने वाले विभिन्न मार्गों पर सैनिटाइटर, साबुन और पानी की व्यवस्था की है. मंदिर की प्रशासनिक इकाई टीबीडी ने श्रद्धालुओं के लिए कुछ दिशानिर्देश जारी किए हैं.

पढ़ें सभी जरूरी दिशानिर्देश

दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर की जाएगी.
अधिकारी केवल पंजीकृत श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति देंगे.
प्रति दिन केवल 250 लोगों को दर्शन की अनुमति दी जाएगी.
श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखना होगा.
सभी तीर्थयात्रियों को 48 घंटे पहले की कोरोना वायरस की नेगेटिव रिपोर्ट साथ ले जानी होगी.
बिना रिपोर्ट के पहुंचने वाले लोगों को नीलकमल में अपना कोविड टेस्ट कराना होगा और रिपोर्ट का इंतजार करना होगा. सिर्फ नेगेटिव रिपोर्ट वाले श्रद्धालुओं को ही मंदिर में प्रवेश मिलेगा.
श्रद्धालुओं को पंपा, नीलकमल, और सनिधानम में शौचालय और बाथरूम की सुविधा मिलेगी.
सबरीमाला में भक्तों के लिए कोई आवास प्रदान नहीं किया जाएगा.

 मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में मिले आज 2619 कोरोना मरीज, 9 की मौत।रायपुर। राज्य में आज रात 08.00 बजे तक 2619 कोरोना पॉजि...
14/10/2020


मेडिकल बुलेटिन: छत्तीसगढ़ में मिले आज 2619 कोरोना मरीज, 9 की मौत।

रायपुर। राज्य में आज रात 08.00 बजे तक 2619 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 339 रायपुर जिले से हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों के मुताबिक आज रात तक 8 जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

राज्य में आज कुल 9 कोरोना मौतें हुई हैं। आज तक कुल 1306 कोरोना-मौतें हुई हैं।

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 195, राजनांदगांव 146, बालोद 80, बेमेतरा 34, कबीरधाम 68, रायपुर 339, धमतरी 80, बलौदाबाजार 69, महासमुंद 94, गरियाबंद 30, बिलासपुर 146, रायगढ़ 189, कोरबा 202, जांजगीर-चांपा 195, मुंगेली 29, जीपीएम 27, सरगुजा 94, कोरिया 54, सूरजपुर 58, बलरामपुर 43, जशपुर 22, बस्तर 101, कोंडागांव 55, दंतेवाड़ा 68, सुकमा 42, कांकेर 91, नारायणपुर 9, बीजापुर 55 अन्य राज्य 4 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।।

छत्तीसगढ़: कंटेनमेंट जोन के बाहर अब हो सकेंगे सामाजिक, धार्मिक मनोरंजन कार्यक्रम, मिली सशर्त छूट।रायपुर । छत्तीसगढ़ में ...
13/10/2020

छत्तीसगढ़: कंटेनमेंट जोन के बाहर अब हो सकेंगे सामाजिक, धार्मिक मनोरंजन कार्यक्रम, मिली सशर्त छूट।

रायपुर । छत्तीसगढ़ में कंटेनमेंट जोन के बाहर अब समाजिक ,धार्मिक, राजनीतिक, मनोरंजन और खेल कूद समेत अन्य गतिविधियों को अनुमति मिल गई है। ये आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने जारी किया है। और सभी विभागों के सचिव, संभागायुक्त, कलेक्टर, विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए हैं।

आदेश में कहा गया है कि जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए कंटेनमेंट जोन के बाहर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि कोरोना काल के चलते पिछले 7 महीनों से इन सभी कार्यक्रमों में प्रतिबंध लगाया गया था।।

Address


Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Durg Real Facts posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Durg Real Facts:

  • Want your business to be the top-listed Media Company?

Share